गाड़ी नंबर से आरसी कैसे निकाले - gaadee nambar se aarasee kaise nikaale

Duplicate Vahan RC Kaise Nikale : आए दिन हम नए वाहन खरीदते ही है और पुराने वाहन बेचना भी चाहते हैं| 21वीं सदी के जमाने में पैसों की कमी के वजह से लोग वाहन की चोरी भी करते हैं| ऐसे समय में अगर आपका वाहन चोरी हो जाए तो उसके सबूत के तौर पर आपको अपने वाहन की आरसी बुक पुलिस स्टेशन में दिखानी पड़ती है| अकस्मात के बाद बीमा कंपनी भी आरसी बुक मांगती है| गैर कानूनी काम को रोकने के लिए पुलिस नाकाबंदी करती है और निरीक्षण के दौरान आपकी सत्यता को परखने के लिए वह गाड़ी के कागजात मांगते हैं जिनमे से RC Book 1 दस्तावेज है|

आरसी बुक पुरानी हो जाने पर फट जाती है या फिर कहीं खो जाती है या फिर कोई चोरी कर लेता है| ऐसे समय पर आपको अपने वाहन की सत्यता बताने के लिए Doublcate RC Book बनवानी पड़ती है| इस लेख में हम जानेंगे आरसी बुक क्या है, आरसी बुक में क्या-क्या जानकारी होती है, आरसी बुक खो जाने पर हमें क्या करना चाहिए, Doublcate RC Book Banvane के लिए क्या प्रक्रिया है इसके बारे में हम जानकारी प्राप्त करेंगे| यह सारी जानकारी जानने के लिए इस लेख को अंत तक ज़रूर पढे|

Contents

  • 1 वाहन आरसी क्या है?| Vahan RC Kya Hai
  • 2 Vahan RC में क्या जानकारी होती है?
  • 3 आरसी बुक खो जाने पर क्या करना चाहिए?
  • 4 Duplicate Vahan RC Book बनवाने की क्या फीस होती है?
  • 5 डूप्लीकेट वाहन आरसी बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़
  • 6 डुप्लीकेट वाहन आरसी कैसे निकालें? आफलाइन प्रक्रिया
  • 7 ऑनलाइन डुप्लीकेट वाहन आरसी बनवाने की प्रक्रिया | Duplicate Vahan RC Kaise Nikale
  • 8 डीजीलॉकर ऐप से Duplicate Vahan RC Kaise Nikale?
  • 9 Duplicate Vahan RC Kaise Nikale (FAQ)
    • 9.1 Duplicate Vahan RC Kaise Nikale इसकी आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
    • 9.2 एक्सपायर हुए RC Online Renew Kaise Kare?
    • 9.3 Vahan RC Check करने वाला ऐप्स कौन सा है?
    • 9.4 डिजी लॉकर एप कहां से डाउनलोड करें?
    • 9.5 एमपरिवहन एप कहां से डाउनलोड करें?
    • 9.6 गाड़ी की आरसी गुम होने पर क्या करें?
  • 10 निष्कर्ष
  • 11 इसे भी पढ़ें

वाहन आरसी क्या है?| Vahan RC Kya Hai

Vahan RC का फुल फॉर्म वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (Registration Certificate) होता हैं| यह आरसी बुक सभी वाहनों को आरटीओ द्वारा दिया जाता है| आरसी बुक में वाहन के बारे में सारी महत्वपूर्ण जानकारियां लिखी होती है जिसकी वजह से यह आपकी वाहन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है | अगर आपके पास आरसी बुक नहीं है तो आपके ऊपर कानूनन कार्यवाही भी चल सकती है| आरसी बुक गैरकानूनी कामों को रोकने के लिए एवं आपको अपने वाहन की सत्यता को साबित करने के लिए दी जाती है|

वाहन आरसी में दी गई जानकारी इस प्रकार है:

  • वाहन का नंबर
  • पिन नंबर
  • वाहन का कलर
  • वाहन के मालिक का नाम
  • वाहन के मालिक का पता
  • वाहन किस कंपनी द्वारा रजिस्टर करवाया गया है
  • वाहन किस कंपनी का है
  • वाहन किस जगह से खरीदा गया है

आरसी बुक खो जाने पर क्या करना चाहिए?

Vehicle RC Book खो जाने पर हमें यह चरण लेने होंगे:

  • अपने किसी नजदीकी पुलिस स्टेशन पर रिपोर्ट दर्ज करवानी होगी, ताकि आपके आरसी बुक से कोई गैरकानूनी काम ना हो पाए|
  • रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद आपको आपकी कंप्लेंट की कॉपी दी जाएगी जिससे आप डूप्लिकेट आरसी बुक बनवाने में काम आ सकता है|

Duplicate Vahan RC Book बनवाने की क्या फीस होती है?

डुप्लीकेट आरसी फीस इस प्रकार है:

वाहन फीस
मोटरसाइकिल या स्कूटर के लिए ₹30
गाड़ी के लिए ₹100
ट्रैक्टर जैसे बड़े वाहनों के लिए ₹100

डूप्लीकेट वाहन आरसी बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

Duplicate Vahan RC Banvane के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार है:

  • अगर आप की आरसी बुक गुम हो गई है तो आपकी Police Station में कंप्लेंट की गई कॉपी
  • वाहन के मालिक का वोटर आईडी कार्ड
  • वाहन के मालिक का घर का बिजली का बिल
  • वाहन के मालिक का राशन कार्ड
  • वाहन के मालिक द्वारा लिखा हुआ आवेदन पत्र
  • वाहन के मालिक द्वारा सब डिविजनल ऑफीसर के नाम से आवेदन पत्र
  • वाहन के मालिक का पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ

डुप्लीकेट वाहन आरसी कैसे निकालें? आफलाइन प्रक्रिया

Duplicate Vahan RC Nikalne के लिए offline Process इस प्रकार है|

  • वाहन आरसी बुक खो जाने पर आपको नजदीकी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करानी होगी रिपोर्ट दर्ज करने पर आपको वहां से एक कम्प्लेंट दर्ज करने की कॉपी मिलेगी|
  • कंप्लेंट की कॉपी को लेकर आपको अपने शहर के आरटीओ ऑफिस जाना होगा|
  • आरटीओ ऑफिस से आपको फॉर्म-26 मिलेगा|
  • फॉर्म-26 फॉर्म को आप को भरना होगा जिसमें सारी जानकारी ध्यानपूर्वक और सही भरनी होगी|
  • उसके साथ आपको अपना वोटर आईडी कार्ड एवं अपने घर का बिजली का बिल देना होगा|
  • इन दस्तावेजों के साथ आपको अपना पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ भी देना होगा|
  • आपको एक आवेदन पत्र भी साथ में लगाना होगा|
  • यहां सारे दस्तावेजों के साथ आप आरटीओ ऑफिस में फीस भरकर आप डुप्लीकेट वाहन आरसी बुक का आवेदन कर सकते हैं|
  • पैसों का भुगतान करने के बात आपको रसीद प्राप्त हो जायेगी|
  • आपको रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी के सामने उपस्थित रहना होगा|
  • अगर आपकी गाड़ी कमर्शियल हो तो नौकरी से ऑफरनामा बनवा कर देना होगा|

ऑनलाइन डुप्लीकेट वाहन आरसी बनवाने की प्रक्रिया | Duplicate Vahan RC Kaise Nikale

Duplicate RC निकालने के लिए निम्न प्रक्रिया इस प्रकार है:

1.Duplicate Vahan RC Online बनवाने के लिए सबसे पहले आपको सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत वाहन नागरिक सेवाएं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|

गाड़ी नंबर से आरसी कैसे निकाले - gaadee nambar se aarasee kaise nikaale

2.सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत वाहन नागरिक सेवाएं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको तीर के सामने Vehicle Released Services पर क्लिक कर देना है|

गाड़ी नंबर से आरसी कैसे निकाले - gaadee nambar se aarasee kaise nikaale

3.यहां से आपको अपना State चुन लेना है|

गाड़ी नंबर से आरसी कैसे निकाले - gaadee nambar se aarasee kaise nikaale

4.यहां पर आपको Vehicle Registration No. भरकर Proceed पर क्लिक कर देना है|

गाड़ी नंबर से आरसी कैसे निकाले - gaadee nambar se aarasee kaise nikaale

5.RC Related Services’ पर प्वाइंटर ले जाने के बाद आपको ‘Apply for Transfer of Ownership, Change of Address, Hypothecation [Addition/Continuation,Termination],Duplicate RC’ का ऑप्शन दिखाई देगा जहां पर आप को क्लिक करना होगा|

6.Apply for Transfer of Ownership, Change of Address, Hypothecation [Addition/Continuation,Termination],Duplicate RC’ बटन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा|

गाड़ी नंबर से आरसी कैसे निकाले - gaadee nambar se aarasee kaise nikaale

7.इस पेज पर आपको अपना वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर भरना होगा|

8.सारी जानकारी भरने के बाद आप को ‘Verify Details’ के बटन पर क्लिक करना होगा|

गाड़ी नंबर से आरसी कैसे निकाले - gaadee nambar se aarasee kaise nikaale

9.Verify Details’ के बटन पर क्लिक करने के बाद आपको दिखाई दे रहे तीर के सामने DUPLICATE RC DETAILS पर क्लिक कर देना है| जहां पर आप को Duplicate Vahan RC Application Form दिखाई देगा|

गाड़ी नंबर से आरसी कैसे निकाले - gaadee nambar se aarasee kaise nikaale

10.डुप्लीकेट आरसी बुक का आवेदन का फॉर्म भरने के बाद आपको Duplicate Vahan RC Fees दिखाई देगी, जिसे आपको आनलाइन ही भर देना है|

11.ऑनलाइन फीस जमा करने के बाद आपको एक फार्म दिखाई देगी जिसे प्रिंट कर लेना है, और उस पर अपने सिग्नेचर करके और उसके साथ जरूरी दस्तावेजों को लगाकर ले जाकर आरटीओ ऑफिस जमा कर देना है|

12.इसके बाद 1 से 2 हफ्ते के अंतराल में आपके भाई की आकार की Duplicate RC आपके घर भेज दी जाती है|

डीजीलॉकर ऐप से Duplicate Vahan RC Kaise Nikale?

1.डिजिलॉकर एप से डुप्लीकेट वाहन आरसी निकालने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से Digilocker App Download करना पड़ेगा|

गाड़ी नंबर से आरसी कैसे निकाले - gaadee nambar se aarasee kaise nikaale

2.डिजी लॉकर ऐप डाउनलोड करने से के बाद आपको अपना फोन नंबर और आधार कार्ड के नंबर को डाल के ऐप के लिए आवेदन करना होगा|

3.डिजिलॉकर ऐप में आवेदन कर लेने के बाद आपको मिनिस्ट्री आफ रोड एंड ट्रांसपोर्टेशन का एक बटन दिखाई देगा जहां पर आप को क्लिक करना है|

4.मिनिस्ट्री आफ रोड एंड ट्रांसपोर्टेशन के बटन पर क्लिक करने के बाद आपको 5 ऑप्शन दिखाई देंगे उसमें से आपको रजिस्ट्रेशन आफ व्हीकल्स के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|

5.रजिस्ट्रेशन ऑफ व्हीकल के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर सही से ध्यानपूर्वक भरना होगा|

6.उसके बाद नीचे दिए गए चेकबॉक्स को क्लिक करना होगा|नीचे दिये गए ‘Get Document’ बटन को क्लिक करना होगा|

7.Get Document’ के बटन को क्लिक करने के बाद आप की आरसी बुक डिजिलॉकर ऐप में डाउनलोड हो जाएगी|

8.अब हमें वापिस से होम पेज पर जाना होगा, वहां पर आपको नीचे ‘Issued Documents’ का ऑप्शन दिखाई देगा|

9.Issued Documents’ पर क्लिक करने के बाद आपको आरसी बुक का ऑप्शन दिखाई देगा|

10.आरसी बुक के बाजू में तीन बिंदु वाला आइकॉन दिखाई देगा, वहां पर क्लिक करने के बाद आपको भी ‘View PDF’ का ऑप्शन दिखाई देगा|

11.View PDF’ के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको आरसी बुक पीडीएफ में दिखेगी|

12.आरसी बुक के पीडीएफ में नीचे डाउनलोड का ऑप्शन को क्लिक करना होगा|

13.डाउनलोड बटन पर क्लिक करने पर आपकी आरसी बुक पीडीएफ में डाउनलोड हो जाएगी|

Duplicate Vahan RC Kaise Nikale (FAQ)

Duplicate Vahan RC Kaise Nikale इसकी आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

आरसी बुक का आवेदन करने की आधिकारिक वेबसाइट https://vahan.parivahan.gov.in/vahanservice/vahan/ui/statevalidation/homepage.xhtml है|

एक्सपायर हुए RC Online Renew Kaise Kare?

एक्सपायर हुए आरसी को रिन्यू करने के लिए आपको सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत वाहन नागरिक सेवाएं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करना होगा|

Vahan RC Check करने वाला ऐप्स कौन सा है?

आरसी चेक करने के लिए आप एम-परिवहन एवं Digilocker App का इस्तेमाल कर सकते हैं|

डिजी लॉकर एप कहां से डाउनलोड करें?

आप गूगल प्ले स्टोर से डीजी लॉकर एप डाउनलोड कर सकते हैं|

एमपरिवहन एप कहां से डाउनलोड करें?

mParivahan App आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं|

गाड़ी की आरसी गुम होने पर क्या करें?

गाड़ी की आरसी गुम हो जाने पर इस आर्टिकल को पढ़कर आप Online Vehicle RC Nikal सकते हैं|

निष्कर्ष

इस लेख में हमने देखा कि Duplicate Vahan RC Kaise Nikale| वाहन आरसी बुक खो जाने पर क्या हो सकता है और आरसी बुक को पीडीएफ़ में डाउनलोड कैसे कर सकते हैं| आशा करते हैं कि आपको इस लेख से सारी जानकारी मिली होगी| आपको यह आर्टिकल कैसा लगा, नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं, आपको हमारे ब्लॉक पर ऐसी जानकारी मिलती रहेगी|

इसे भी पढ़ें

वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स कैसे निकालें

न्यू ट्रेफिक रूल्स इन इंडिया

मुर्ग़ी पालन लोन कैसे लें।

डोमिसाइल सर्टिफिकेट क्या होता है

स्पीड पोस्ट ट्रैकिंग कैसे करें

लेबर कोर्ट में शिकायत कैसे करें

पासपोर्ट को कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट के साथ कैसे जोड़ें

केबीसी में रजिस्ट्रेशन कैसे होता है

जीवन प्रमाण पत्र कैसे बनाएं