B.ed का एंट्रेंस एग्जाम कब होगा - b.aid ka entrens egjaam kab hoga

UP BEd JEE 2022 Dates Announced: बैचलर ऑफ एजुकेशन प्रोग्राम (UP BEd 2022) के लिए उत्तर प्रदेश ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (Uttar Pradesh Joint Entrance Exam) की तारीख जारी कर दी गई है. नोटिस में दी जानकारी के अनुसार इस बार की यूपी बीएड जेईई परीक्षा (UP BEd JEE Exam 2022) का आयोजन 06 जुलाई 2022 के दिन किया जाएगा. ये परीक्षा एकेडमिक सेशन 2022-24 के लिए आयोजित की जा रही है. वे कैंडिडेट्स जो उत्तर प्रदेश बीएड परीक्षा (Uttar Pradesh BEd Exam 2022) के लिए अप्लाई करना चाहते हों, वे अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं.

इस वेबसाइट से करें अप्लाई –

इस बार की यूपी बीएड परीक्षा (UP BEd Exam 2022) का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा किया जा रहा है. इसलिए यूपी बीएड का शेड्यूल देखने से लेकर आवेदन करने तक आपको इस यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाना होगा. ऐसा करने के लिए ऑफीशियल वेबसाइट का पता है – mjpru.ac.in

ये है लास्ट डेट –

News Reels

यूपी बीएड परीक्षा 2022-24 के लिए आवेदन 18 अप्रैल से हो रहे हैं और इनके लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 15 मई 2022 है. हालांकि लेट फीस के साथ कैंडिडेट्स 16 से 20 मई 2022 के बीच भी अप्लाई कर सकते हैं. नोटिस में दी जानकारी के मुताबिक 06 जुलाई की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 जून 2022 के दिन जारी किए जाएंगे. संभावना है कि रिजल्ट 5 अगस्त तक घोषित कर दिए जाएं.

पात्रता और शुल्क –

कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किए कैंडिडेट्स यूपी बीएड परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं. जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1000 रुपए है. जबकि एससी, एसटी कैटेगरी के लिए फीस 500 रुपए है. एप्लीकेशन फीस भरने की लास्ट डेट 20 मई है.

यह भी पढ़ें:

MP Job Alert: मध्य प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई और क्या है लास्ट डेट 

Delhi DTC Recruitment 2022: दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन में निकली बंपर भर्तियों के लिए शुरू हुए आवेदन, ये है लास्ट डेट 

UP B.Ed. 2022 : महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के द्वारा इस वर्ष की UP BEd 2022 की लिखित परीक्षा 6 जुलाई 2022 को आयोजित की गयी थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही उम्मीदवारों को अपने UP BEd Result 2022 का इंतज़ार था। यूपी बीएड 2022 रिजल्ट 5 अगस्त को घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को बता दें कि UP BEd Result 2022, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर जारी किया गया है। इसके अलावा आप इस पेज पर दिए लिंक से भी रिजल्ट की जाँच कर सकते हैं। यूपी बीएड एप्लीकेशन फॉर्म 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल से 20 मई 2022 तक आयोजित की गयी थी। UP BEd 2022 की अधिक जानकारी जैसे एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, कॉउंसलिंग, योग्यता एवं मापदंड आदि के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं।

नवीनतम: यूपी बीएड 2022 रिजल्ट घोषित, नीचे दी गयी लिंक से करें जाँच।

आपको बता दें कि UP BEd JEE के लिए प्रवेश परीक्षा संपन्न होने के बाद उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको कॉउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा। कॉउंसलिंग में सफल छात्रों को रैंक के अनुसार राज्य के विभिन्न संस्थानों में प्रवेश दिया जायेगा। UP BEd 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

आयोजन दिनांक
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 18 अप्रैल 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2022
विलम्ब शुल्क  सहित आवेदन की अंतिम तिथि 16 – 20 मई 2022
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 25 जून 2022
परीक्षा की तिथि 06 जुलाई 2022
रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि 05 अगस्त 2022
कॉउंसलिंग तिथियों की जानकारी 10 अगस्त 2022
सत्र 2022 शुरू होने की तिथि घोषित की जाएगी

यूपी बीएड 2022 योग्यता मापदंड

बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 कार्यक्रम में प्रवेश लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार को आवेदन पत्र के लिए आवेदन करने से पहले उनकी पात्रता की जांच करनी चाहिए। UP B.Ed JEE 2022 के लिए पात्रता मानदंड नीचे दिया गया है।

  • भारत का एक नागरिक होना चाहिए
  • सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार ने विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक/ बैचलर की डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री में 50% अंक प्राप्त किया हो।
  • बीटेक / बीईई में विज्ञान एवं गणित विशेषता वाले छात्रों के लिए न्यूनतम 55% अंक होने चाहिए।
  • पोस्ट ग्रेजुएशन के आधार पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 50% कुल प्राप्त होना चाहिए।
  • विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम शैक्षिक योग्यता में छूट उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश के अनुसार प्रदान की जाएगी।
  • दृष्टिबाधित उम्मीदवारों को 05% की छूट प्रदान की जाएगी।

यूपी बीएड रिजल्ट 2022

यूपी बीएड रिजल्ट 2022 ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा संपन्न होने के बाद 5 अगस्त 2022 जारी कर दिया गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें UP B.Ed JEE Result 2022 केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। किसी भी छात्र को व्यक्तिगत रूप से यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2022 की कोई जानकारी नहीं दी जाएगी। जो भी छात्र यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 में शामिल होंगे केवल उन्हीं छात्रों का UP B.Ed Result 2022 जारी किया गया है।

यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2022

यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2022 ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश परीक्षा से करीब 10 दिन पहले यानी कि 25 जून 2022 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना यूपी बीएड 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UP B.Ed JEE Admit Card 2022 केवल ऑनलाइन ही जारी किये जाते हैं। किसी भी छात्र के एडमिट कार्ड की कोई हार्ड कॉपी जारी नहीं की जाएगी। छात्रों को स्वयं अपना यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करना होगा। UP B.Ed Admit Card 2022 पर परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दी होगी। प्रवेश परीक्षा के दौरान छात्रों को अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर आना होगा। अगर छात्र परीक्षा के दौरान अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर नहीं आते हैं तो ऐसी स्थिति में छात्र को प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड के साथ अभ्यर्थियों को एक वैलिड पहचान पत्र भी साथ लेकर जाना अनिवार्य है।

यूपी बीएड 2022 आवेदन पत्र

यूपी बीएड एप्लीकेशन फॉर्म 2022 ऑनलाइन माध्यम से 18 अप्रैल 2022 को जारी किये गए थे। छात्र महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते थे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर ऊपर दिए गए बी एड एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते थे। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि UP B.Ed Application Form 2022 केवल ऑनलाइन माध्यम से भरे जा सकते हैं किसी भी स्थिति में छात्र के ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। यूपी बीएड जेईई आवेदन पत्र 2022 निर्धारित की गई तिथि के अनुसार ही भरे जाएंगे। निर्धारित की गई अंतिम तिथि के बाद किसी भी छात्र के आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। UP B.Ed JEE Application Form 2022 भरने से पहले छात्र एक बार अपनी योग्यता की जांच अवश्य कर लें। योग्यता मापदंडो को पूरा करने वाले छात्र ही आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत होने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करेगा। फीस का भुगतान करने के बाद ही यूपी बीएड 2022 के लिए आवेदन फॉर्म भरने में सक्षम हो पाएगा। उम्मीदवार आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड एवं इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से भर सकते हैं। सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क निम्नानुसार है:

बिना विलम्ब शुल्क के साथ

  • सामान्य, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए – रु. 1000/- रूपए
  • एसटी / एससी (केवल उत्तर प्रदेश) उम्मीदवारों के लिए- रु. 500/- रूपए
  • अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए – 1000/- रूपए

विलम्ब शुल्क के साथ

  • सामान्य, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए – रु. 1600/- रूपए
  • एसटी / एससी (केवल उत्तर प्रदेश) उम्मीदवारों के लिए- रु. 800/- रूपए
  • अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए – 1600/- रूपए
आरक्षण

विश्वविद्यालय के मानदंडों के अनुसार, श्रेणियों के लिए आरक्षण किया गया है:

  • अनुसूचित जाति उम्मीदवारों के लिए 21%
  • अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 02%
  • ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 27%

यूपी बीएड 2022 चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश बीएड जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2022 के लिए चयन प्रक्रिया निम्न अनुसार होंगी-

B.ed का एंट्रेंस एग्जाम कब होगा - b.aid ka entrens egjaam kab hoga

यूपी बीएड 2022 के लिए परीक्षा केंद्र

वर्ष 2022 के परीक्षा केंद्रों की सूची कोड संख्याओं के साथ नीचे दिया गया है:

B.ed का एंट्रेंस एग्जाम कब होगा - b.aid ka entrens egjaam kab hoga

यूपी बीएड परीक्षा 2022 परीक्षा पैटर्न

  • प्रश्न प्रकार – ऑब्जेक्टिव टाइप
  • कुल समय – 3 घंटे
  • कुल अंक – 200

प्रश्न पत्र प्रथम

विषय प्रश्नों की संख्या अंक
सामान्य ज्ञान 50 100
भाषा (हिंदी/अंग्रेजी में से कोई एक) 50 100
कुल 100 200

द्वितीय प्रश्न पत्र 

विषय प्रश्नों की संख्या अंक
सामान्य अभिरुचि परीक्षण 50 100
विषय योग्यता (कला, विज्ञान, वाणिज्य,कृषि) 50 100
कुल 100 200

यूपी बीएड आंसर की 2022

यूपी बीएड 2022 परीक्षा संपन्न होने के बाद यूपी बीए आंसर की 2022 ऑनलाइन जारी कर दी जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी UP B.Ed JEE Answer Key 2022 प्राप्त कर सकेंगे। आंसर की प्राप्त करने के बाद छात्र अपने अंको का अनुमान लगा सकते हैं। हालांकि ये केवल अनुमान होगा, अंतिम रिजल्ट यूनिवर्सिटी द्वारा ही जारी किया जाएगा। यूपी बी एड जेईई आंसर की 2022 जारी होने के बाद छात्र अगर किसी उत्तर से असंतुष्ट होते हैं तो वे तय तिथि में उस पर आपत्ति दर्ज कर सकेंगे, अंत में उम्मीदवारों की फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को बता दें कि फाइनल आंसर की पर किसी भी प्रकार की आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकेगी।

यूपी बीएड 2022 रैंक कार्ड

यूपी बीएड रैंक कार्ड 2022 ऑनलाइन जारी की जाएगी। आपको बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद रैंक कार्ड जारी कर दिया जायेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UP B.Ed Rank Card 2022 प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा छात्र हमारे पेज पर दी गई लिंक से भी यूपी बी एड जेईई मेरिट लिस्ट/रैंक कार्ड 2022 प्राप्त कर सकेंगे। आपको बता दें कि जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, केवल उन्हीं छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। मेरिट लिस्ट जारी होते ही छात्रों को सारी जानकारी इस पेज द्वारा दे दी जाएगी।

यूपी बीएड काउंसलिंग 2022

रिजल्ट/मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद यूपी बीएड काउंसलिंग 202२ की सारी जानकारी ऑनलाइन जारी कर दी जाएगी। काउंसलिंग का आयोजन ज्योतिबा फुले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा किया जायेगा। UP B.Ed Counselling 2022 में भाग लेना अनिवार्य है। अगर छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग नहीं लेते हैं तो छात्रों को एडमिशन नहीं दिया जाएगा। कॉउंसलिंग में भाग लेने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। काउंसलिंग के दौरान छात्रों को सभी जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। छात्रों को सीट अलॉट की जाएगी। काउंसलिंग के दौरान ही छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट : www.mjpru.ac.in

नोटिफिकेशन : यूपी बीएड 2022 की आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहाँ क्लिक करे

यूपी बीएड

यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम कब होगा 2022?

यूपी बीएड (UP B. एड जेईई 2022 का आयोजन 6 जुलाई, 2022 को किया गया। यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम 2022 का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा करवाया गया।

बिहार बीएड एंट्रेंस एग्जाम कब होगा 2022?

bihar bed exam date 2022 इस बार 6 जुलाई 2022 रखी गई है। bihar bed entrance exam 2022 के लिए एडमिट कार्ड 09 जून 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए 17 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

UP बीएड की फीस कितनी है 2022?

प्रवेश परीक्षा में अधिकतम 75 हजार रैंक प्राप्त उम्मीदवार 5650 रुपये फीस के साथ 7 अक्टूबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UP BEd Counselling 2022: उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट।

UP B Ed की काउंसलिंग कब होगी 2022?

UP B.Ed JEE Counselling 2022 Schedule: यहां करें चेक यूपी बीएड फेज 1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 30 सितंबर से शुरू होंगे और 7 अक्टूबर 2022 तक चलेंगे. इसके बाद 08 अक्टूबर से च्वाइस अलॉटमेंट और अलॉटमेंट 9 अक्टूबर को होगा. सीट कन्फर्मेशन पेमेंट विंडो 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2022 तक खुलेगी.