अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति कौन है 2022 - amerika ke pratham raashtrapati kaun hai 2022

अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति कौन है 2022 - amerika ke pratham raashtrapati kaun hai 2022
America Ka Rashtrapati Kaun Hai

Show

आज आप जानेंगे America Ka Rashtrapati Kaun Hai 2023 में? अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव कितने वर्षों में होता है और सभी जानकारी, अमेरिका एक बहुत बड़ा देश है। अर्थव्यवस्था की दृष्टि से अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा देश है। क्योंकि दुनिया के सबसे अमीर आदमी और अमीर कंपनिया अमेरिका में ही है। साथ ही अमेरिका एक शक्तिशाली देश है।

इतने बड़े देश को संभालने के लिए अमेरिका में राष्ट्रपति पद है। अमेरिका का सर्वोच्च सत्ताधारी और कार्यपालिका का स्वामी राष्ट्रपति ही होता है। राष्ट्रपति ही देश के सभी फैसले लेता है। अब तक अमेरिका में कई राष्ट्रपति नियुक्त हुए है। जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है America Ka Rashtrapati Kaun Hai 2023 में? अमेरिका का प्रथम राष्ट्रपति कौन था, अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यकाल कितना होता है।

  • अमरीका के राष्ट्रपति कौन है (America Ke Rashtrapati Kaun Hai)
  • अमेरिका के राष्ट्रपतियों की लिस्ट (List Of All President of U.S.A)
  • अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे (Who is the First President of America)
  • अमेरिका का पूर्व राष्ट्रपति कौन है (America Ka Purv Rashtrapti Kaun Hai)
  • अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यकाल कितना होता है
  • अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के लिए योग्यता (Eligibilty of America’s President)
  • अमेरिका के राष्ट्रपति की सैलरी कितनी होती है (America Ke Rashtrapati Ki Salary Kitni Hoti hai)
  • FAQ’s About America Ka Rashtrapati Kaun Hai 
    • प्रश्न: अमेरिका का पूरा नाम क्या है?
    • प्रश्न: अमेरिका राष्ट्रपति को कौन हटा सकता है?
    • प्रश्न: अमेरिका के उपराष्ट्रपति कौन है?
    • प्रश्न: अमेरिकी राष्ट्रपति का अगला चुनाव कब होगा?
    • प्रश्न: अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव कितने वर्षों में होता है?

अमरीका के राष्ट्रपति कौन है (America Ke Rashtrapati Kaun Hai)

वर्तमान में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन है। वह अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति है। 2021 के राष्ट्रपति चुनाव में जो बिडेन ने डोनाल्ड ट्रम्प को हराया था। 20 जानवर 2021 को उन्होंने राष्ट्रपति के पदभार को संभाला। इससे पहले जो बिडेन 2009 से 2017 तक अमेरिका के उपराष्ट्रपति भी रहे है। राष्ट्रपति बिडेन डेमोक्रेटिक (लोकतांत्रिक) पार्टी के सदस्य है। वर्तमान में उनकी उम्र 79 वर्ष है।

जो बिडेन का पूरा नाम जोसेफ़ रॉबिनेट बिडेन जूनियर है। इनका जन्म 20 नवंबर 1942 में स्क्रैंटन, पेंसिल्वेनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ है। उनके पिता जोसेफ बिडेन भट्टियों की सफाई और पुरानी कारों के विक्रेता थे। उनकी माता कैथरीन युजेनिया जीन फिनेगन एक ग्रहणी थी। जो बिडेन की पत्नी का नाम जिल बिडेन है, इनके 3 बच्चे है।

जो बिडेन ने अपनी स्कूली पढ़ाई स्कैंटन के सेंट पॉल एलिमेंट्री स्कूल से की। इसके बाद डेलावेयर विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। बीए की पढ़ाई के बाद उन्होंने सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय से जूरिस डॉक्टर (डॉक्टर ऑफ न्यायशास्त्र) की डिग्री प्राप्त की। जो बिडेन ने 1972 में सीनेट चुनाव जीता। वह सिनेटर चुनाव जीतने वाले सबसे कम उम्र के उम्मीदवार थे।

2007 से 2009 तक विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष थे। 2008 में जो बिडेन राष्ट्रपति के पद के लिए दावेदार थे, लेकिन उस समय वह असफल रहे। उस समय यह पद ओबामा ने हासिल किया था। हारने के बाद उन्हें अमेरिका का उपराष्ट्रपति नियुक्त किया गया। जिसके बाद उन्होंने 2009 से 2017 तक दो बार अमेरिका का उपराष्ट्रपति पद संभाला। संघर्ष और मेहनत के बाद अब वह अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बन गए है।

यह भी पढ़े: अमेरिका की सबसे बड़ी कंपनी कौन सी है 2023 में

अमेरिका के राष्ट्रपतियों की लिस्ट (List Of All President of U.S.A)

अमेरिका में अभी तक कुल 46 राष्ट्रपति बन चुके है। जिनके नाम निम्नलिखित है:

क्र.सं. राष्ट्रपति का नाम
1 जॉर्ज वाशिंगटन
2 जॉन एडम्स
3 थॉमस जेफरसन
4 जेम्स मैडिसन
5 जेम्स मुनरो
6 जॉन क्विंसी एडम्स
7 एंड्रयू जैक्सन
8 मार्टिन वान बुरेन
9 विलियम हेनरी हैरिसन
10 जॉन टायलर
1 1. जेम्स के. पोल्क
12 ज़ाचरी टेलर
13 मिलार्ड फिलमोर
14 फ्रैंकलिन पियर्स
15 जेम्स बुकानन
16 अब्राहम लिंकन
17 एंड्रयू जॉनसन
18 Ulysses S. Grant
19 रदरफोर्ड बी हेस
20 जेम्स ए. गारफील्ड
21 चेस्टर ए. आर्थर
22 ग्रोवर क्लीवलैंड
23 बेंजामिन हैरिसन
24 ग्रोवर क्लीवलैंड
25 विलियम मैकिनले
26 थियोडोर रूसवेल्ट
27 विलियम हॉवर्ड टैफ्ट
28 वुडरो विल्सन
29 वारेन जी हार्डिंग
30 केल्विन कूलिज
31 हर्बर्ट हूवर
32 फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट
33 हैरी एस. ट्रूमैन
34 ड्वाइट डी. आइजनहावर
35 जॉन एफ़ कैनेडी
36 लिंडन बी. जॉनसन
37 रिचर्ड निक्सन
38 जेराल्ड फोर्ड
39 जिमी कार्टर
40 रोनाल्ड रीगन
41 जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश
42 बील क्लिंटन
43 जॉर्ज डबल्यू बुश
44 बराक एच. ओबामा
45 डोनाल्ड जे. ट्रम्प
46 जो बाइडेन

अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे (Who is the First President of America)

America Ke Pratham Rashtrapati जोर्ज वॉशिंगटन थे। वह 30 अप्रैल 1789 में निर्वाचन मंडल के सभी मतों के बाद अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने थे। उनका कार्यकाल 1789 से 4 मार्च 1797 तक रहा। उन्होंने अमेरिकी क्रांति के समय अमेरिका की सेना का नेतृत्व कर ब्रिटेन पर जीत पाई थी। जॉर्ज वॉशिंगटन की तस्वीर और नाम आज भी अमेरिकी सिक्कों में देखने को मिलती है।

अमेरिका का पूर्व राष्ट्रपति कौन है (America Ka Purv Rashtrapti Kaun Hai)

जो बिडेन से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प थे। वह 20 जनवरी 2017 को अमेरिका के 45वे राष्ट्रपति बने थे। उनका कार्यकाल 20 जनवरी 2021 तक रहा। वह अमेरिका के एक सफल टीवी कलाकार, व्यापारी, लेखक और प्रेसिडेंट रहे है।

अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यकाल कितना होता है

अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यकाल 4 सालों का होता है। हर 4 साल बाद अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होता है। अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन के मुताबिक कोई भी व्यक्ति दो बार से अधिक बार राष्ट्रपति पद पर नहीं बैठ सकता। यदि इसी बीच राष्ट्रपति इस्तीफा दे देता या मर जाता है, या किसी कारण कार्यभार से बाहर जा सकता है। तो उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति का कार्य संभाल सकते है। कानूनी रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के पद को दस वर्षों से अधिक समय तक कोई भी व्यक्ति धारण नहीं कर सकता है।

अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के लिए योग्यता (Eligibilty of America’s President)

अमेरिका का राष्ट्रपति वहीं व्यक्ति बन सकता है जिसकी उम्र 35 या उससे अधिक हो। या फिर पिछले 14 वर्षों से वह अमेरिका देश में रह रहा हो और प्राकृतिक रूप से अमेरिका का जन्म हो। राष्ट्रपति का चुनाव 538 इलेक्टर्स करते हैं। जिसमे से कम से कम 270 इलेक्टर्स मत हासिल होने चाहिए। इसके अलावा राष्ट्रपति को अंग्रेजी भाषा आना अनिवार्य है।

अमेरिका के राष्ट्रपति की सैलरी कितनी होती है (America Ke Rashtrapati Ki Salary Kitni Hoti hai)

अमेरिक के राष्ट्रपति की सैलरी 4 लाख डॉलर वार्षिक हैं, यानी भारतीय मुद्रा में करीब 2 करोड़ 92 लाख है। इसके अलावा राष्ट्रपति को अन्य कार्यों के लिए भत्ते के रूप में 50 हजार डॉलर, यात्रा के लिए 1 लाख डॉलर भत्ता और मनोरंजन के लिए 19 हजार डॉलर मिलते हैं।

उम्मीद है आपको America Ka Rashtrapati Kaun Hai 2023 में? इसकी जानकारी मिल गई होंगी। अमेरिका एक ऐसा देश है, जिसे चलाने के लिए बहुत बुद्धिमान राष्ट्रपति चाहिए। वर्तमान में जो बिडेन अमेरिका के नए राष्ट्रपति बने है। अब देखना होगा उनके कार्यकाल में अमेरिका कितनी और तरक्की करता है।

यह भी पढ़े:

  • अमेरिका की जनसंख्या कितनी है 2023 में
  • अमेरिका की GDP कितनी है 2023 में
  • अमेरिका का क्षेत्रफल कितना है 2023 में

FAQ’s About America Ka Rashtrapati Kaun Hai 

प्रश्न: अमेरिका का पूरा नाम क्या है?

उत्तर: अमेरिका का पूरा नाम संयुक्त राष्ट्र अमेरिका है।

प्रश्न: अमेरिका राष्ट्रपति को कौन हटा सकता है?

उत्तर: अमरीकी संविधान के अनुच्छेद 2 (4) के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति को महाभियोग द्वारा ही हटाया जा सकता है।

प्रश्न: अमेरिका के उपराष्ट्रपति कौन है?

उत्तर: वर्तमान में अमेरिका के उपराष्ट्रपति कमला देवी हैरिस है।

प्रश्न: अमेरिकी राष्ट्रपति का अगला चुनाव कब होगा?

उत्तर: अमेरिकी राष्ट्रपति का अगला चुनाव साल 2024 में होगा।

प्रश्न: अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव कितने वर्षों में होता है?

उत्तर: अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव 4 सालों में में होता है।

2022 में अमेरिका के राष्ट्रपति का नाम क्या है?

जो बाइडन
उत्तरा धिकारी
फ्रांसिस स्विफ्ट
जन्म
20 नवम्बर 1942 स्क्रैंटन, पेंसिल्वेनिया, अमेरिका
जन्म का नाम
जोसेफ रॉबिनेट बाइडेन जूनियर
राजनीतिक दल
डेमोक्रेटिक पार्टी
जो बाइडन - विकिपीडियाhi.wikipedia.org › wiki › जो_बाइडनnull

अमेरिका का पहला राष्ट्रपति कौन है?

सही उत्‍तर जॉर्ज वाशिंगटन है। जॉर्ज वाशिंगटन वर्ष 1789 में संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले राष्ट्रपति के रूप में चुने गए थे

संयुक्त राज्य अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति कौन है?

संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति.

अमेरिका का पूरा नाम क्या है?

इस सवाल का जवाब लेखक विलियम सफायर ने न्यूयॉर्क टाइम्स में एक लेख में दिया था. उनकी रिपोर्ट के अनुसार, बेंजामिन फ्रैंकलिन ने 1775 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता के लिए युद्ध के समय उत्तरी अमेरिका के यूनाइटेड कालोनियों के नाम (United Colonies) का इस्तेमाल किया था.