अंडर 19 का विनर कौन है? - andar 19 ka vinar kaun hai?

Shayali Maurya | Updated: फरवरी 7, 2022 20:01 IST

6 फरवरी 2022, भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा, क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों ने अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता 2022 (List of Under 19 Cricket World Cup Winners in Hindi) बनकर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। भारत अब तक अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार विनर बनने का खिताब अपने नाम कर चुका है। यदि आप किसी सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको स्टेटिक जीके सेक्शन के साथ पूरी तरह से तैयार होना चाहिए। इस लेख में हम आपके लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप विनर लिस्ट (List of Under 19 World Cup Winner List in Hindi) के साथ अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता (List of Under 19 Cricket World Cup Winners 2022 in Hindi) और उपविजेता के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर आए हैं। अंडर 19 वर्ल्ड कप की जानकारी के लिए आप इस लेख को अंत तक पढ़ें।

यहाँ पढ़ें : ODI में सबसे तेज शतक

  • अंडर 19 वर्ल्ड कप क्या है? | What is the Under 19 World Cup?
  • अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता की लिस्ट | Under 19 World Cup Winner List in Hindi
  • भारत ने कितनी बार जीता अंडर 19 वर्ल्ड कप? | How many times India Win Under 19 World Cup?
  • अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप के रोचक तथ्य | Interesting Facts of Under 19 Cricket World Cup
  • अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता सूची 2022 – FAQs

अंडर 19 वर्ल्ड कप क्या है? | What is the Under 19 World Cup?

अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट है। जिसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा नेशनल अंडर-19 टीमों के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें शामिल टीमों के खिलाड़ियों की उम्र 19 वर्ष से कम होती है। इसलिए इस प्रकार के वर्ल्ड कप का नाम अंडर 19 वर्ल्ड कप (List of Under 19 Cricket World Cup in Hindi) रखा गया। पहली बार अंडर 19 वर्ल्ड कप सन् 1988 में खेला गया था, लेकिन किन्ही कारणों से इसका आयोजन दोबारा 10 वर्षों बाद 1998 में किया गया था। जिसके बाद से अंडर 19 वर्ल्ड कप प्रत्येक दो वर्षों पर आयोजित किया जाने लगा।

यहाँ पढ़ें : क्रिकेट खेलने की उम्र क्या है?

अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता की लिस्ट | Under 19 World Cup Winner List in Hindi

क्रम संख्या

अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता टीम रनर-अप              वर्ष/Host मेजबान देश मैन ऑफ दि मैच (फाइनल)

मैन ऑफ दि टूर्नामेंट

1. ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान 1988 ऑस्ट्रेलिया ब्रेट विलियम्स
2. इंग्लैंड न्यूजीलैंड 1998 दक्षिण अफ्रीका स्टीफन पीटर्स
3. भारत श्रीलंका 2000 श्रीलंका रीतिंदर सोढ़ी युवराज सिंह
4. ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका 2002 न्यूजीलैंड एरॉन बर्ड तातेन्दा तैबु
5. पाकिस्तान वेस्टइंडीज 2004 बांग्लादेश आसिफ इकबाल शिखर धवन
6. पाकिस्तान भारत 2006 श्रीलंका अनवर अली चेतेश्वर पुजारा
7. भारत दक्षिण अफ्रीका 2008 मलेशिया अजितेश अर्गल टिम साउथी
8. ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान 2010 न्यूजीलैंड जोश हेजलवुड डोमिनिक हेंड्रिक्स
9 भारत ऑस्ट्रेलिया 2012 ऑस्ट्रेलिया उन्मुक्त चंद विल बोसिस्टो
10. दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान 2014 संयुक्त अरब अमीरात कॉर्बिन बॉश एडेन मार्कराम
11. वेस्टइंडीज भारत 2016 बांग्लादेश केसी कार्टी मेहदी हसन
12. भारत ऑस्ट्रेलिया 2018 न्यूजीलैंड मनजोत कालरा शुभमन गिल
13. बांग्लादेश भारत 2020 दक्षिण अफ्रीका अकबर अली यशसवी जायसवाल
14. भारत इंग्लैंड 2022 वेस्टइंडीज़ राजा बावा देवाल्ड ब्रेविस

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के विजेता

भारत ने कितनी बार जीता अंडर 19 वर्ल्ड कप? | How many times India Win Under 19 World Cup?

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022 (Under 19 Cricket World Cup 2022 in Hindi) के बाद भारत सर्वाधिक अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता बन गया है। भारत अब तक पांच बार अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप जीत चुका है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया अब तक तीन बार और पाकिस्तान दो बार अंडर 19 विश्व कप विजेता बना चुका है। भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप कब-कब जीता है, ये नीचे टेबल में विस्तार से देखें :

अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप के रोचक तथ्य | Interesting Facts of Under 19 Cricket World Cup

  1. इंग्लैंड के खिलाड़ी इयोन मॉर्गन ने अंडर -19 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन (606) बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है।
  2. अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप में सबसे अधिक विकेट यानी कि 27 विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मोइसेस हेनरिक्स और आयरलैंड के खिलाड़ी ग्रेग थॉम्पसन के नाम संयुक्त रूप से दर्ज है।
  3. अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा पर्सनल स्कोर, जो कि 191 रन है, उसका रिकॉर्ड श्रीलंका के हसिथा बोयागोड़ा के नाम पर दर्ज है।
  4. भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ी शिखर धवन ने 2004 में एक ही टूर्नामेंट में सर्वाधिक 505 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।
  5. भारतीय टीम ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बारा यानी कि 5 जीत का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

आईपीएल विजेताओं की सूची के बारे में जानें!

हम आशा करते हैं कि अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता सूची 2022 (List of Under 19 Cricket World Cup Winners List in Hindi) पर आधारित यह लेख आपके लिए मददगार साबित हुआ होगा। इस तरह के अन्य लेखों को पढ़ने के लिए हमारे पेज पर बने रहें। इसके अलावा सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाइव क्लासेस, मॉक टेस्ट, टेस्ट सीरीज, स्टडी मटेरियल आदि पाने के लिए टेस्टबुक ऐप को डाउनलोड करें और सफलता की ओर कदम बढ़ाएं।

अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता सूची 2022 – FAQs

Q.1 अंडर 19 वर्ल्ड कप भारत कितनी बार जीता है?

Ans.1

अंडर 19 वर्ल्ड कप भारत पांच बार जीता है?

Q.2 अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022 कौन जीता?

Ans.2

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022 भारत ने जीता।

Q.3 2018 अंडर 19 वर्ल्ड कप कौन जीता?

Ans.3

2018 अंडर 19 वर्ल्ड कप भारत ने जीता था।

Q.4 2019 अंडर 19 वर्ल्ड कप कौन जीता?

Ans.4

2018 अंडर 19 वर्ल्ड कप बांग्लादेश ने जीता था।

Q.5 अंडर 19 वर्ल्ड कप कितने साल में होता है?

Ans.5

अंडर 19 वर्ल्ड कप हर दो वर्ष में होता है।

  • 0

   

अंडर 19 फाइनल 2022 में कौन जीता?

टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर अंडर-19 वर्ल्डकप 2022 पर कब्जा कर लिया है. ये रिकॉर्ड पांचवीं बार है जब भारत की युवा ब्रिगेड ने ये खिताब अपने नाम किया है. भारत के दिनेश बाना ने छक्का जड़कर भारत को विश्व विजेता बनाया.

अंडर 19 फाइनल का विजेता कौन है?

टीम इंडिया ने शनिवार 5 फरवरी 2022 को एंटीगुआ, नार्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। इंग्लैंड की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.5 ओवर में 189 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में भारत ने 47.4 ओवर में 6 विकेट पर जीत का लक्ष्य हासिल किया।

भारत में कितनी बार अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता है?

Under 19 World Cup, भारत ने पांचवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है. अब तक कुल 6 टीमें ट्रॉफी जीत चुकी हैं, जिसमें भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांंग्लादेश का नाम शामिल है.

अंडर 19 का पहला सेमीफाइनल कौन जीता?

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 15 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है। बारिश से प्रभावित इस मैच को 47-47 ओवरों का कर दिया गया था।