आकलन की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए - aakalan kee avadhaarana ko spasht keejie

आज हमलोग इस लेख में पढ़ेंगे कि आकलन किसे कहते हैं? आकलन का अर्थ परिभाषा एवं महत्व क्या है? साथ ही साथ हमलोग यह भी पढ़ेंगे कि आकलन क्यों जरुरी होता है?

आकलन की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए - aakalan kee avadhaarana ko spasht keejie
(Assessment) आकलन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा हमें यह ज्ञात होता है कि कोई बच्चा अधिगम को किस स्तर तक सीखा है या किस स्तर तक अधिगम को ग्रहण करने में समर्थ रहा है।

देखा जाय तो मूल्यांकन और आकलन दोनों लगभग एक सामान ही प्रक्रिया है। आकलन कम पैमाने पर की जाती है वहीं मूल्यांकन वृहत पैमाने पर की जाती है।

आकलन के द्वारा अधिगम की उपलब्धियों का पता लगाया जाता है।

आकलन बालक के अधिगम का मूल्यांकन करती है अधिगम में हुई कठिनाई को आकलन के द्वारा पता लगाया जा सकता है। आकलन की प्रक्रिया शिक्षक के लिए भी लागू होती है। इस प्रक्रिया के द्वारा यह पता चलता है कि एक शिक्षक बच्चे को किस स्तर तक अधिगम कराने में सफल रहा है। बच्चे को किस स्तर तक ज्ञान देने में सफल हुए हैं यह बात की जानकारी मूल्यांकन देती है।

इस प्रकार से हम कह सकते हैं कि आकलन शिक्षक तथा बालक दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।

यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा बालकों के प्रगति स्तर का पता लगाया जाता है। मूल्यांकन अधिगम को सरल एवं सुगम बनाने की कार्य करता है। आकलन से यह पता लग जाता है कि बालक कहां पर समझता है। तथा कोई कोई ऐसा भी तथ्य होता है जो बालक समझने में असमर्थ होता है यह बात आकलन(Assessment) के द्वारा ही पता चल पाता है।

  • Gamil ID बनाना सीखें 2 मिनट में…..Click Here

जिस टॉपिक को समझने में बालक को कठिनाई होती है यह बात आकलन से पता लग जाता है तथा इसके फलस्वरूप शिक्षक उस टॉपिक को अन्य तरीकों से विद्यार्थियों को समझाने का कोशिश करते हैं इससे यह पता चलता है कि शिक्षक को शिक्षण विधि के लिए आकलन का होना जरूरी है।

आकलन के प्रकार Types of Assessment

मनोवैज्ञानिकों ने आकलन को दो भागों में विभाजित किया है जो निम्नलिखित है-

रचनात्मक आकलन (Formative Assessment)

बालकों के विकास में लगातार प्रतिपुष्टि के लिए निर्माणात्मक मूल्यांकन का उपयोग किया जाता है। इसके अंतर्गत शिक्षक पढ़ाने के दौरान यह जांच करते हैं कि बालक ने अभिवृत्ति, अभिभूतियों तथा ज्ञान को कितना प्राप्त किया है।

यानि कि हम कह सकते हैं की पढाई के दौरान किया गया आकलन रचनात्मक आकलन कहलाता है।

योगात्मक आकलन (Summative Assessment)

यह मूल्यांकन सत्र (साल) की समाप्ति के बाद होता है। इस आकलन के अंतर्गत शिक्षक या जांच करते हैं कि बच्चे ने ज्ञान को किस सीमा तक प्राप्त किया है।

सीखने का आकलन(Assessment of Learning) योगात्मक आकलन(Summative Assessment)
सीखने के लिए आकलन(Assessment for Learning) रचनात्मक आकलन (Formative Assessment)
सीखने के रूप में आकलन(Assessment as Learning) स्व – आकलन(Self Assessment)

आकलन के उद्देश्य क्या है?

  • (Assessment) आकलन के द्वारा बालकों की प्रगति स्तर का पता लगाया जाता है।

  • छात्रों के विकास को निरंतर गति देना मूल्यांकन का उद्देश्य है।
  • बालकों के योग्यता, कुशलता, क्षमता तथा गुण इत्यादि का पता आकलन के द्वारा लगाया जाता है।
  • शिक्षकों की कुशलता एवं सफलता का पता भी आकलन के द्वारा लगाया जाता है।
  • आकलन के द्वारा अध्ययन एवं अध्यापन दोनों को प्रभावशाली बनाया जाता है।
  • उपरोक्त सारी बातें आकलन का उद्देश्य है।

आज के लेख में हम लोगों ने जाना कि आकलन किसे कहते हैं? आकलन का अर्थ परिभाषा एवं महत्व क्या है? साथ ही साथ हमलोग यह भी पढ़ा कि आकलन क्यों जरुरी होता है?

मैं उम्मीद करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आई होगी तथा यह आपके लिए उपयोगी भी होगा। इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए पढ़ते रहिए…..RKRSTUDY.NET

Read More –

  • Gamil ID बनाना सीखें 2 मिनट में
  • सतत एवं व्यापक मूल्यांकन किसे कहते कहते हैं?
  • CTET Whatsapp Group : – Join Nowइसे भी पढ़ें :-

आकलन की अवधारणा से आप क्या समझते हैं?

आकलन सूचना संग्रहण तथा उस पर विचार विमर्श की प्रक्रिया है, जिन्हें हम विभिन्न माध्यमों से प्राप्त कर ये समझा सकते हैं कि विद्यार्थी क्या जानता है, समझता है, अपने शैक्षिक अनुभवों से प्राप्त ज्ञान को परिणाम के रूप में व्यक्त कर सकता है जिसके द्वारा छात्र अधिगम में वृद्धि होती है ।"

सीखने के लिए आकलन और सीखने के आकलन की अवधारणा क्या है?

निर्माणात्मक आकलन को कई लोगों द्वारा 'सीखने के लिए आकलन' भी कहा जाता है। इस प्रकार के आकलन का मुख्य प्रयोजन छात्रों को वह रचनात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त करने में सक्षम बनाना है जो उन्हें बेहतर सीखने और प्रभावी प्रगति करने में उनकी मदद करेगी। ऐसी प्रतिक्रिया आम तौर पर (लेकिन हमेशा नहीं) शिक्षकों द्वारा दी जाती है।

आकलन का उद्देश्य क्या है?

आकलन का उद्देश्‍य छात्र कदे प्रदर्शन ‍या प्रगति कदे बारदे में प्रासंतगक जानकारी इकट्ा करना है। साथ में छात्र की सीखनदे की प्रतक‍या कदे बारदे में तनर्श‍यकर सकदे। इस जानकारी को प्राप्ि करनदे कदे बाद तरक्षक छात्र की उप‍लत्धि कदे स्िर िथा इसकदे साथ में समूह कदे तरक्षक तितरष्‍ट झुकाि प‍र तिंिन कर सकिदे हैं।

आकलन के प्रकार कितने होते हैं?

OLCreate: TI-AIH सीखने-सिखाने की प्रक्रिया का परिवर्तन: आपके विद्यालय में मूल्यांकन का नेतृत्व करना: 1 निर्माणात्मक और योगात्मक आकलन