500 रुपये के नोट पर किसका चित्र है? - 500 rupaye ke not par kisaka chitr hai?

  • Hindi News
  • Db original
  • Explainer
  • Arvind Kejriwal Vs Indonesia Currency Ganesh Ji; Who Decides Bank Notes Design

भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश के फोटो की मांग:नोट पर किसकी तस्वीर छपेगी, आखिर ये कौन डिसाइड करता है?

एक महीने पहलेलेखक: नीरज सिंह

  • कॉपी लिंक
  • वीडियो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने PM नरेंद्र मोदी से मांग की है कि भारतीय नोटों पर गांधी जी के साथ-साथ लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर भी छपे। इससे देश की अर्थव्यवस्था को भगवान का आशीर्वाद मिलेगा। अपनी बात पर जोर देने के लिए उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया का एग्जाम्पल दिया। जहां 20 हजार रुपिया के नोट पर गणेश जी की तस्वीर छप चुकी है।

भास्कर एक्सप्लेनर में हम जानेंगे कि करेंसी पर क्या छपेगा, ये कौन और कैसे तय करता है? मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया की करेंसी में गणेश जी क्यों हैं? चलिए, शुरू करते हैं 8 जरूरी सवालों का ये सिलसिला…

सवाल-1: नोट पर किसकी फोटो होगी, ये तय कौन करता है?

जवाब: भारत में करेंसी नोट जारी करने का अधिकार सिर्फ भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के पास है। सिर्फ 1 रुपए का नोट भारत सरकार जारी करती है।

RBI एक्ट की धारा 25 के तहत नोटों का डिजाइन, स्वरूप और मटेरियल रिजर्व बैंक का सेंट्रल बोर्ड प्रस्तावित करता है। भारत सरकार उसे मंजूरी देती है।

सवाल-2: अगर नोट में छपने वाली तस्वीर में कोई बदलाव करना है, तो ये कैसे होगा?

जवाब: RBI एक्ट 1934 की धारा 22 के तहत नोट जारी करने का एकमात्र अधिकार RBI के पास होता है। अगर इसमें कोई बदलाव करना है तो धारा 25 के तहत रिजर्व बैंक का सेंट्रल बोर्ड इसे प्रस्तावित करता है। भारत सरकार मंजूरी देती है।

करेंसी मैनेजमेंट की पूरी जिम्मेदारी RBI के एक अलग विभाग के पास होती है। फिलहाल इसके अध्यक्ष डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर हैं।

सवाल-3: क्या भारत में नोटों पर किसी देवी-देवता की तस्वीर छापी जा सकती है?

जवाब: दिल्ली हाईकोर्ट ने दिसंबर 2014 में इस मुद्दे पर सुनवाई के दौरान कहा था कि संविधान करेंसी पर धार्मिक प्रतीकों के उपयोग की अनुमति नहीं देता है। हालांकि 2002 में 5 रुपए और 10 रुपए के खास सिक्कों पर वैष्णो देवी की तस्वीर छप भी चुकी है।

500 रुपये के नोट पर किसका चित्र है? - 500 rupaye ke not par kisaka chitr hai?

वैष्णो देवी की तस्वीर लगा हुआ 10 रुपए का सिक्का 2002 में जारी किया गया था।

सवाल-4: मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया की करेंसी में गणेश जी की तस्वीर कैसे है?

जवाबः इंडोनेशिया ने 1998 में 20 हजार रुपिया के नोट पर भगवान गणेश की फोटो छापी थी। वहां की सरकार ने उस वक्त शिक्षा की थीम के तहत इसे जारी किया था। हालांकि अब इंडोनेशिया में यह नोट चलन में नहीं है।

20 हजार रुपिया के इस नोट पर एक ओर भगवान गणेश की और दूसरी ओर इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री की हजर देवान्तर की फोटो है। वहीं दूसरी ओर पढ़ाई करते हुए बच्चों की फोटो लगी है।

इंडोनेशिया के कई हिस्सों में चोल वंश का शासन था। इस दौरान वहां पर कई मंदिरों को बनवाया गया था। गणेश जी को इंडोनेशिया में कला, बुद्धि और शिक्षा का भगवान माना जाता है। यहां के कई स्कूल और कॉलेजों में भगवान गणेश की फोटो लगी देखी जा सकती है। यही वजह है कि 20 हजार रुपिया के नोट में उनकी फोटो लगाई गई थी।

इसके अलावा इंडोनेशिया के 50 हजार रुपिया के नोट में बाली के मंदिर की फोटो है। यह नोट अभी भी चलन में है। हालांकि हिंदुओं के साथ ही अलग धर्मों के सिंबल को भी इंडोनेशिया के नोटों में जगह दी गई है।

500 रुपये के नोट पर किसका चित्र है? - 500 rupaye ke not par kisaka chitr hai?

इंडोनेशिया में एक खास थीम के तहत साल 1998 में यह 20 हजार रुपिया का नोट जारी किया गया था।

सवाल: भारत में नोटों पर किस तरह की फोटो छापने की परंपरा रही है?

जवाब: आजादी से पहले के नोट पर ब्रिटेन के महाराजा की फोटो लगती थी। आजादी के बाद रिजर्व बैंक ने भारत सरकार की मंजूरी लेकर अब तक चार सीरीज के नोट छापे हैं।

1. अशोक स्तंभ सीरीज
1949 में आजादी के बाद पहला नोट जारी हुआ था। यह नोट एक रुपए का था। इसमें अशोक की लाट की तस्वीर थी। इसके बाद राष्ट्रपति महात्मा गांधी की तस्वीर वाली नोट की डिजाइन तो तैयार हुई, लेकिन सहमति न बनने की वजह से इन्हें जारी नहीं किया गया।

500 रुपये के नोट पर किसका चित्र है? - 500 rupaye ke not par kisaka chitr hai?

1949 में भारत सरकार की ओर से जारी 1 रुपए का नोट।

1950 में पहली बार 2, 5, 10 और 100 रुपए के नोट जारी हुए। इनके रंग अलग-अलग थे, लेकिन डिजाइन में बहुत अंतर नहीं था।
1953 में नए नोटों पर हिंदी को प्रमुखता से छापा गया। साथ ही तय किया गया कि रुपया का बहुवचन रुपए होगा।
1954 में 1 हजार, 5 हजार और 10 हजार रुपए के नोट जारी किए गए। इन पर शेर, हिरण और सेलिंग बोट की फोटो रहती थी। हालांकि 1978 में इन नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया।

500 रुपये के नोट पर किसका चित्र है? - 500 rupaye ke not par kisaka chitr hai?

1954 में जारी 5 हजार और 10 हजार के नोट।

1975 में 100 रुपए के नोट पर कृषि आत्मनिर्भरता और चाय बागानों से पत्तियां तोड़ने की फोटो लगने लगी।

1969 में महात्मा गांधी की 100वीं जयंती पर 2, 5, 10 और 100 रुपए के नोट जारी किए गए, जिसमें सेवाग्राम आश्रम में बैठे गांधी की तस्वीर छपी थी।

1972 में पहली बार 20 रुपए का नोट और 1975 में 50 रुपए का नोट जारी किया गया।

1980 का दशक इकोनॉमी और नोटों में भारी बदलाव वाला साबित हुआ। इस दौरान देश की इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही थी और लोगों की परचेजिंग पावर भी। ऐसे में 2 रुपए के नोट पर देश के पहले सैटेलाइट आर्यभट्ट की फोटो, एक रुपए के नोट पर तेल कुएं, 5 रुपए के नोट पर ट्रैक्टर से खेत जोतते किसान, 10 रुपए के नोट पर कोणार्क मंदिर का चक्र, मोर और शालीमार गार्डन की फोटो लगने लगी।

500 रुपये के नोट पर किसका चित्र है? - 500 rupaye ke not par kisaka chitr hai?

ऊपर 2 रुपए के नोट में देश की पहली सैटेलाइट आर्यभट्‌ट का फोटो और नीचे 5 रुपए के नोट में ट्रैक्टर से खेत जोतते किसान की फोटो छपी थी।

1987 में पहली बार 500 रुपए का नोट जारी किया। इस नोट पर महात्मा गांधी की फोटो के साथ वाटर मार्क में अशोक स्तंभ था।

500 रुपये के नोट पर किसका चित्र है? - 500 rupaye ke not par kisaka chitr hai?

1987 में पहली बार जारी हुआ था 500 रुपए का नोट।

2. महात्मा गांधी (MG) सीरीज 1996
1996 में नए सिक्योरिटी फीचर्स के साथ नए सीरीज के नोट छापे गए, जिसे महात्मा गांधी सीरीज कहा गया। दृष्टिबाधित लोग भी इनकी पहचान आसानी से कर सकते थे। इस सीरीज के सभी नोट में अब अशोक स्तंभ की जगह महात्मा गांधी की फोटो ने ले ली थी। इन नोट में वाटरमार्क के साथ महात्मा गांधी का पोर्टेट भी होता था।

500 रुपये के नोट पर किसका चित्र है? - 500 rupaye ke not par kisaka chitr hai?

3. महात्मा गांधी सीरीज 2005
महात्मा गांधी सीरीज 2005 के तहत 10, 20, 50, 100, 500 और 1000 रुपए के नोट जारी किए गए थे। इनमें पुरानी सीरीज के मुकाबले कई नए सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े गए थे। हालांकि 8 नवंबर 2016 की आधी रात के बाद नोटबंदी कर 500 और 1000 रुपए के सभी नोट अवैध घोषित कर दिए गए।

500 रुपये के नोट पर किसका चित्र है? - 500 rupaye ke not par kisaka chitr hai?

4. महात्मा गांधी (New) सीरीज 2016
महात्मा गांधी (New) सीरीज के नोट में कल्चरल हेरिटेज और साइंटिफिक अचीवमेंट को हाईलाइट किया गया। इन नोटों का साइज छोटा था, जिससे ये वॉलेट फ्रेंडली हैं। साथ ही इन नोटों के खराब होने की संभावना कम होती है। इन नोटों के कलर काफी शार्प और चटकदार होते हैं।
इस सीरीज के तहत पहला नोट 2000 रुपए का 8 नवंबर 2016 को जारी किया गया। इस नोट को मंगलयान की थीम के साथ पेश किया गया था। बाद में इस सीरीज के तहत 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपए के नोट जारी किए गए।

500 रुपये के नोट पर किसका चित्र है? - 500 rupaye ke not par kisaka chitr hai?

2016 में नोटबंदी के बाद जारी 500 और 2000 रुपए के नोट।

सवाल: अमेरिका, ब्रिटेन, पाकिस्तान जैसे देशों के नोट पर किसकी फोटो छपती है?

जवाब: देखा जाए तो नोट पर फोटो छापने की अलग-अलग देशों में अलग-अलग परंपरा रही है। कहीं राजा-रानी की तो कहीं पूर्व राष्ट्रपतियों की फोटो नोटों में छापी जाती हैं।

ब्रिटेन : नोट और सिक्कों पर यहां के महाराजा या महारानी की फोटो होती है। पिछले 1100 सालों से यह परंपरा चली आ रही है। किसी महाराजा या महारानी की मौत के बाद उनकी फोटो लगी हुई नोटों को तुरंत नहीं हटाया जाता। बल्कि उन्हें धीरे-धीरे रिप्लेस कर दिया जाता है।

500 रुपये के नोट पर किसका चित्र है? - 500 rupaye ke not par kisaka chitr hai?

अमेरिका : डॉलर के नोट पर उन पूर्व राष्ट्रपतियों की फोटो होती है, जिनकी मौत हो चुकी है। हालांकि शुरुआत में ऐसा नहीं था, लेकिन बाद में कानून के जरिए इसे अपनाया गया। जैसे 100 डॉलर के नोट पर यूनाइटेड स्टेट के संस्थापक सदस्यों में से एक बैंजामिन फ्रैंकलिन की फोटो लगी है। वही एक डॉलर के नोट पर जॉर्ज वॉशिंगटन, 2 डॉलर के नोट पर थॉमस जेफरसन, 5 डॉलर के नोट पर अब्राहम लिंकन और 10 डॉलर के नोट पर अलेक्जेंडर हैमिल्टन की फोटो लगी है। इसके अलावा भी कई नोटों पर पूर्व राष्ट्रपतियों की फोटो लगी हैं।

500 रुपये के नोट पर किसका चित्र है? - 500 rupaye ke not par kisaka chitr hai?

अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की तस्वीर 5 डॉलर के नोट पर छपी है।

पाकिस्तान : 24 दिसंबर 1957 को स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने पहली बार 100 रुपए का नोट जारी किया था। इस पर पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का फोटो था। इसके बाद से 5 रुपए और इससे ज्यादा की कीमत के सभी नोटों पर पाकिस्तान के संस्थापक की फोटो लगने लगी।

500 रुपये के नोट पर किसका चित्र है? - 500 rupaye ke not par kisaka chitr hai?

पाकिस्तानी 100 रुपए के नोट पर मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो लगी है।

भास्कर एक्सप्लेनर के कुछ और ऐसे ही रोचक आर्टिकल हम नीचे पेश कर रहे हैं...

60 साल पानी-साबुन नहीं छुआ:फिर भी जिंदा रहा दुनिया का सबसे गंदा शख्स; क्या हो अगर हम भी न नहाएं?

500 रुपये के नोट पर किसका चित्र है? - 500 rupaye ke not par kisaka chitr hai?

यूक्रेन का ‘डर्टी बम’ क्या है:जिसके हमले की आशंका से डरा हुआ है रूस

500 रुपये के नोट पर किसका चित्र है? - 500 rupaye ke not par kisaka chitr hai?

100 साल बिना हेलमेट बाउंसर झेलते रहे बल्लेबाज:ब्रैडमैन ने बिना हेलमेट जड़े 29 शतक, हेलमेट होने पर भी गई ह्यूज की जान

500 रुपये के नोट पर किसका चित्र है? - 500 rupaye ke not par kisaka chitr hai?

बीमार जिन्ना कश्मीर में छुट्टियां बिताना चाहते थे:हरि सिंह ने मना किया तो रची कब्जे की साजिश; आज ही भारत को मिला था कश्मीर

500 रुपये के नोट पर किसका चित्र है? - 500 rupaye ke not par kisaka chitr hai?

₹ 500 के नोट के पीछे किसका चित्र अंकित है?

लाल किले की फोटो नोटबंदी के बाद जारी 500 रुपये के नए नोट पर लाल किले (Red Fort) की तस्वीर छपी है। यह देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है। भारत के प्रधानमंत्री हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर ध्वज फहराते हैं, साथ ही वे लाल किले की प्राचीर से देश की जनता को संबोधित करते हैं।

नोट के पीछे किसका चित्र अंकित है?

सांची का स्तूप का निर्माण सम्राट अशोक के कार्यकाल में हुआ था. 500 रुपये के नए नोट के पीछे भारत के प्रसिद्ध स्मारक लाल किले की तस्वीर छपी हुई है. भारत के प्रधानमंत्री हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर ध्वज फहराते हैं. साथ ही वे लाल किले की प्राचीर से देश की जनता को संबोधित करते हैं.

100 के नोट के पीछे किसका चित्र है?

महात्मा गांधी श्रृंखला का ₹ 100 बैंकनोट 157 × 73 मिमी नीला-हरा रंग है, जिसमें महात्मा गांधी के चित्र के साथ भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर हैं।

200 के नोट के पीछे किसका चित्र है?

हाल ही जारी हुए 200 के नोट पर सांची स्तूप की फोटो छपी है, ये भारत की अमूल्य धरोहरों में से एक हैं साथ ही इन्हें यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा भी प्राप्त है। कुछ वक्त पहले जारी हुए 50 के नए नोट पर हंपी की फोटो छपी है। हंपी भी विश्व धरोहर है।