2022 में सबसे अमीर कौन है? - 2022 mein sabase ameer kaun hai?

  • Hindi News
  • Business
  • Gautam Adani Mukesh Ambani Net Worth | Forbes Billionaires 2022 (World Richest People)

गौतम अडाणी का नया मुकाम:दुनिया के पांचवें सबसे अमीर आदमी बने अडाणी, वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली6 महीने पहले

  • कॉपी लिंक

2022 में सबसे अमीर कौन है? - 2022 mein sabase ameer kaun hai?

अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने एक नया मुकाम हासिल किया है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार अब अडाणी दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अडाणी की कुल नेट वर्थ 123.2 अरब डॉलर आंकी गई है। उन्होंने के वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया।

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आठवें स्थान पर हैं। इस तरह दुनिया के 10 सबसे रईस लोगों में दो भारतीय हैं।

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी
टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क इस लिस्ट में टॉपर पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 269.70 अरब डॉलर आंकी गई है। जेफ बेजोस 170.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट और उनके परिवार की कुल संपत्ति 166.8 अरब डॉलर आंकी गई है और इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

ये हैं दुनिया के टॉप 10 अमीर लोग

रेंक नाम कुल संपत्ति
1 एलन मस्क 269.7 अरब डॉलर
2 जेफ बेजोस 170.2 अरब डॉलर
3 बर्नार्ड अर्नाल्ट 166.8 अरब डॉलर
4 बिल गेट्स 130.2 अरब डॉलर
5 गौतम अडाणी 123.2 अरब डॉलर
6 वॉरेन बफेट 121.7 अरब डॉलर
7 लैरी एलिसन 107.6 अरब डॉलर
8 मुकेश अंबानी 103.7 अरब डॉलर
9 लैरी पेज 102.4 अरब डॉलर
10 सर्गेई ब्रिन 98.5 अरब डॉलर

अडानी पावर का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये के पार
अडानी पावर अडानी ग्रुप की छठवीं ऐसी कंपनी बन गई है जिसका मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है। आज यानी सोमवार के कारोबार में यह स्टॉक 270.80 रुपए पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इस साल अब तक यह शेयर 165% से ज्यादा भागा है जबकि इस महीने इस शेयर में 46% की बढ़त देखने को मिली है।

इसके पहले अडानी ग्रान एनर्जी, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटल गेस, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड अडानी ग्रुप की ऐसी कंपनियां रही हैं जिन्होंने 1 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप का मालइस्टोन हासिल किया है।

फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी की संपत्ति करीब दोगुना बढ़कर 150 अरब डॉलर हो गई है. वहीं साल 2013 से देश के सबसे अमीर शख्स के पद पर रहने वाले मुकेश अंबानी साल 2022 में 88 अरब डॉलर की दौलत के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं.

2022 में सबसे अमीर कौन है? - 2022 mein sabase ameer kaun hai?

गौतम अडानी बने भारत के सबसे अमीर

2022 में सबसे अमीर कौन है? - 2022 mein sabase ameer kaun hai?

TV9 Bharatvarsh | Edited By:

Updated on: Oct 20, 2022 | 8:15 AM

फोर्ब्स की अमीर भारतीयों की लिस्ट जारी हो गई है और जैसा अनुमान था कि गौतम अडानी ने भारत के सबसे अमीर शख्स का ताज हासिल कर लिया है.उन्होने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक की जगह हासिल की है. लिस्ट में कई बदलाव भी हुए हैं. कंपनी की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग की मदद से नाएका की प्रमुख फाल्गुनी नायर ने पहली बार लिस्ट में जगह बनाई है. वहीं दूसरी तरफ स्टॉक के क्रैश हो जाने की वजह से पेटीएम के विजय शेखर शर्मा भारत के टॉप 100 अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं.

गौतम अडानी रहे नंबर 1

शेयरों के दमदार प्रदर्शन की मदद से अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी देश के सबसे अमीर बन गए हैं. फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी की संपत्ति करीब दोगुना बढ़कर 150 अरब डॉलर हो गई है. वहीं साल 2013 से देश के सबसे अमीर शख्स के पद पर रहने वाले मुकेश अंबानी साल 2022 में 88 अरब डॉलर की दौलत के साथ दूसरे नंबर पर पिछड़ गए हैं. पिछले साल उनकी कुल संपत्ति 92.7 अरब डॉलर थी. फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक देश के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 600 अरब डॉलर के करीब है और इसमें पिछले साल के मुकाबले 25 अरब डॉलर की बढ़त रही है.

कौन हैं टॉप 10 में शामिल

लिस्ट में तीसरे स्थान पर 27.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ राधाकृष्ण दमानी और उनका परिवार, 21.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ साइरस पूनावाला चौथे स्थान पर, 21.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ शिव नादर पांचवे स्थान पर, 16.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सावित्री जिंदल और उनका परिवार छठे स्थान पर, 15.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दिलीप सांघवी और उनका परिवार सातवें स्थान पर, 15.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ हिंदुजा बंधु आठवें स्थान पर, कुमार बिरला 15 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 9वें स्थान पर और 14 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बजाज परिवार दसवें स्थान पर है.

आज की बड़ी खबरें

भारत में सबसे अमीर व्यक्ति कौन है 2022?

Forbes 2022 India's 100 Richest List: मुकेश अंबानी को पछाड़कर गौतम अडानी बने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति!

विश्व का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है 2022?

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस 170.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट और उनके परिवार की कुल संपत्ति 166.8 अरब डॉलर आंकी गई है और इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी कौन है 2022?

दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी 2022 | Top 10 Richest Person In The World 2022.
Elon Musk (एलन मस्क) – 273.2 बिलियन डॉलर ... .
2. Bernard Arnault (बर्नार्ड अर्नोल्ट) – 152.2 बिलियन डॉलर ... .
Gautam Adani & Family- 152.1 बिलियन डॉलर ... .
Bill Gates (बिल गेट्स) -104.6 बिलियन डॉलर ... .
Larry Ellison (लैरी एलीसन) – 96.8 बिलियन डॉलर.

भारत का सबसे बड़ा पैसे वाला कौन है?

Forbes के द्वारा साल 2022 में जारी की गई इंडिया के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में पहले स्थान पर मुकेश अंबानी का नाम आया है। प्राप्त जानकारियों के अनुसार मुकेश अंबानी के पास वर्तमान के समय में 90.7 अरब डालर की संपत्ति है। मुकेश अंबानी मुंबई इंडियंस टीम के मालिक भी हैं। इसके अलावा यह रिलायंस कंपनी के भी मालिक हैं।