2 पांडु की कितनी रानियाँ थीं? - 2 paandu kee kitanee raaniyaan theen?

 बाल महाभारत कथा Class 7  Questions with Answers

Question 1.

महाभारत की रचना किसने की?Answer: महाभारत की रचना महर्षि पराशर के कीर्तिमान पुत्र वेद व्यास ने की

Question 2.

पांडु की कितनी रानियाँ थीं?

Answer: पांडू की तीन रानियाँ थीं।

Question 3.

कुंती एवं माद्री के पुत्रों के नाम लिखिए।

Answer  कुंती ने, युधिष्ठिर, भीम, व अर्जुन को जन्म दिया। नकुल व सहदेव की माँ माद्री थी।

Question 4.

धृतराष्ट्र के कितने पुत्र थे? उनके बड़े पुत्र का नाम लिखिए।

Answer: धृतराष्ट्र के सौ पुत्र थे, जो कौरव कहलाए। उनके सबसे बड़े पुत्र का नाम दुर्योधन था।

________________________________________

Question 5.

कौरवों व पांडवों को कहाँ का राज्य मिला था?

Answer: संधि के अनुसार कौरव हस्तिनापुर के राजा बने और पांडवों को इंद्रप्रस्थ (वर्तमान दिल्ली) का राज्य मिला था।

________________________________________

Question 6.

पांडु के साथ उनकी कौन-सी रानी सती हुई थी?

Answer: पांडु के साथ उनकी छोटी रानी माद्री सती हुई।

________________________________________

Question 7.

पांडवों के बाद राज्य का उत्तराधिकारी कौन बना?

Answer: पांडवों के बाद राज्य का उत्तराधिकारी उनका पोता परीक्षित बना।

________________________________________

Question 8.

नदी के किनारे पर खडी कन्या कौन थी?

Answer: नदी के किनारे खड़ी कन्या गंगा थी।

________________________________________

Question 9.

शांतनु के सामने पत्नी बनने के लिए गंगा ने क्या शर्त रखी थी?

Answer: गंगा ने पत्नी बनने के लिए राजा शांतनु से शर्त रखी थी कि मैं कुछ भी करूँ, आप मुझसे कुछ नहीं कहेंगे।

________________________________________

Question 10.

अपने पुत्रों को नदी की धारा में बहाने के बाद गंगा कहाँ जाती थी?

Answer: अपने पुत्रों को नदी की धारा में बहाने के बाद गंगा हँसती-मुसकराती हुई शांतनु के महल में आ जाती थी।

________________________________________

Question 11.

राजा शांतनु गंगा के द्वारा अपनी संतान को नदी के धारा में बहाते हुए देखकर भी कुछ क्यों नहीं बोल पाते थे?

Answer: राजा शांतनु गंगा को संतान को नदी की धारा में बहाते हुए देखकर भी कुछ इसलिए नहीं कह पाते थे, क्योंकि वे वचनबद्ध थे।

________________________________________

Question 12.

सत्यवती को देखकर राजा शांतनु के मन में क्या इच्छा बलबती हो उठी?

Answer: सत्यवती को देखकर राजा शांतनु के मन में उसे अपनी पत्नी बनाने की इच्छा बलबती हो उठी।

________________________________________

Question 13.

केवटराज ने सत्यवती के विवाह के लिए क्या शर्त लगाई ?

Answer: केवटराज ने शर्त लगाई-शांतनु की मृत्यु के बाद सत्यवती का पुत्र ही हस्तिनापुर के राज सिंहासन पर बैठेगा।

________________________________________

Question 14.

केवटराज की प्रथम शर्त पर देवव्रत ने क्या उत्तर दिया।

Answer: केवटराज की प्रथम शर्त सुनकर देवव्रत ने कहा- मैं वचन देता हूँ कि मेरे पिता के बाद सत्यवती का पुत्र ही राजा बनेगा।

________________________________________

Question 15.

चित्रांगद कौन था?

Answer: चित्रांगद सत्यवती का बड़ा लड़का था।

________________________________________

Question 16.

चित्रांगद की मृत्यु कैसे हुई।

Answer: चित्रांगद वीर और स्वार्थी प्रकृति का व्यक्ति था। उसकी मृत्यु गंधर्वो के साथ युद्ध में हुई थी।

________________________________________

Question 17.

विदुर कौन थे?

Answer: विदुर विचित्र वीर्य की रानी अंबालिका की दासी के पुत्र थे।

________________________________________

Question 18.

विदुर किस स्वभाव के व्यक्ति थे?

Answer: विदुर धर्मशास्त्र एवं राजनीति के पंडित थे। इनमें इनका अथाह ज्ञान था। वे क्रोध एवं अभिमान से दूर रहते थे।

________________________________________

Question 19.

विदुर का पहला नाम क्या था?

Answer: विदुर का पहला नाम धर्मदेव था।

________________________________________

Question 20.

सूरसेन कौन थे?

Answer: सूरसेन यदुवंश के लोकप्रिय राजा और श्रीकृष्ण के पितामह थे।

________________________________________

Question 21.

पृथा किसकी बेटी थी?

Answer: पृथा यदुवंश के प्रसिद्ध राजा सूरसेन की पुत्री थी।

________________________________________

Question 22.

धर्मदेव का जन्म किसकी कोख से हुआ था?

Answer: धर्मदेव का जन्म विचित्रवीर्य की रानी अंबालिका की दासी की कोख से हुआ था।

________________________________________

Question 23.

कर्ण का पालन-पोषण किसने किया था?

Answer: कर्ण का लालन-पालन अधिरथ नाम के सारथी ने किया था।

________________________________________

Question 24.

धृतराष्ट्र ने विदुर को क्या बनाया?

Answer: धृतराष्ट्र ने विदुर को अपना प्रधानमंत्री बनाया।

________________________________________

Question 25.

पांडु के पत्नियों का नाम बताएँ।

answer: पांडु की दो पत्नियाँ थीं – कुंती व माद्री।

________________________________________

Question 26.

दुर्योधन भीम से ईर्ष्या क्यों करता था?

Answer: दुर्योधन भीम से ईर्ष्या इसलिए करता था, क्योंकि भीम दुर्योधन से अधिक ताकतवर था।

________________________________________

Question 27.

पांडव कितने भाई थे? उनके नाम बताइए।

Answer: पांडव पाँच भाई थे- युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव।

________________________________________

Question 28.

धृतराष्ट्र के कितने पुत्र थे? वे क्या कहलाते थे?

Answer: धृतराष्ट्र के सौ पुत्र थे। वे कौरव कहलाते थे।

________________________________________

Question 29.

कौरव-पांडव किससे अस्त्र विद्या सीखने लगे।

Answer: कौरव-पांडव कृपाचार्य से अस्त्र-विद्या सीखने लगे।

________________________________________

Question 30.

भीम को मारने के लिए कौरवों ने क्या फ़ैसला किया?

Answer: भीम को मारने के लिए कौरवों ने गंगा में डूबो कर मारने का फैसला किया।

________________________________________

Question 31.

भीम पर विष का क्या असर हुआ?

Answer: भीम को बेहोशी आ गई और वह गंगा के किनारे गिर पड़ा।

________________________________________

Question 32.

पांडवों और कुंती की खुशी का कारण क्या था?

Answer: भीम झूमता-झामता जिंदा चला आ रहा था। अतः उसे देखकर पांडवों और कुंती को काफ़ी प्रसन्नता हुई।

________________________________________

Question 33.

कंती ने अपनी चिंता किसके सामने प्रकट की?

Answer: कुंती ने अपनी चिंता विदुर के सामने प्रकट की।

________________________________________

Question 34.

पांडवों ने किन-किन गुरुओं से अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा पाई ?

Answer: पांडवों ने पहले कृपाचार्य से और बाद में द्रोणाचार्य से शिक्षा पाई थी।

________________________________________

Question 35.

क्या देखकर दुर्योधन का मन ईर्ष्या-द्वेष से जलने लगा?

Answer: अर्जुन की धनुष विद्या का कमाल और चतुरता देखकर दुर्योधन का मन ईर्ष्या और द्वेष से जलने लगा।

________________________________________

Question 36.

कर्ण को लाचार देखकर दुर्योधन ने उसके लिए क्या किया?

Answer: दुर्योधन ने कर्ण को अपने पितामह और धृतराष्ट्र की अनुमति से कर्ण को अंग देश का राजा बना दिया।

________________________________________

Question 37.

आचार्य द्रोण कौन थे?

Answer: आचार्य द्रोण महर्षि भारद्वाज के पुत्र थे।

________________________________________

Question 38.

उनकी किसके साथ गहरी मित्रता थी?

Answer: द्रुपद और द्रोण में गहरी मित्रता थी।

Question 39.

द्रोणाचार्य का किसके साथ विवाह हुआ था?

Answer: द्रोणाचार्य का विवाह कृपाचार्य की बहन के साथ हुआ था।

________________________________________

Question 40.

परशुराम अपनी संपत्ति गरीब ब्राह्मणों को दान में क्यों दे रहे थे?

Answer: वन-गमन के उद्देश्य से परशुराम अपनी सारी संपत्ति गरीबों में बाँट रहे थे।

________________________________________

Question 41.

शिक्षा पूरी होने पर द्रोण ने अर्जुन से गुरु-दक्षिणा में क्या माँगा?

Answer: शिक्षा पूरी होने पर द्रोण ने अर्जुन से गुरु दक्षिणा के रूप में पांचाल-राज को कैद कर लाने के लिए कहा।

________________________________________

Question 42.

द्रुपद ने द्रोण के साथ कैसा व्यवहार किया?

Answer: द्रुपद ने सत्ता के मद में द्रोण का अपमान किया।

________________________________________

Question 43.

द्रुपद के पुत्र व पुत्री के नाम बताएँ?

Answer: पुत्र का नाम धृष्टद्युम्न तथा पुत्री का नाम द्रौपदी था।

________________________________________

Question 44.

दुर्योधन की ईर्ष्या क्यों बढ़ती जा रही थी?

Answer: भीम की शारीरिक शक्ति और अर्जुन की युद्धकला को देखकर दुर्योधन की ईर्ष्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी।

________________________________________

Question 45.

दुर्योधन को कुमंत्रणा कौन-कौन दे रहे थे?

Answer: पांडवों का विनाश करने के लिए मामा शकुनि तथा कर्ण दुर्योधन को कुमंत्रणा दे रहे थे।

________________________________________

Question 46.

धृतराष्ट्र का स्वभाव कैसा था?

Answer: यद्यपि धृतराष्ट्र बुद्धिमान थे पर वे दृढ़ निश्चयी नहीं थे।

________________________________________

Question 47.

पुरोचन पांडवों को कहाँ ले गए?

Answer: पुरोचन पांडवों को लाख से बने भवन में ले गए।

________________________________________

Question 48.

वारणावत को जाते समय विदुर ने युधिष्ठिर को किस प्रकार सावधान किया?

Answer: वारणावत जाते समय विदुर ने युधिष्ठिर को दुर्योधन के षड्यंत्र तथा उससे बचने का उपाय गूढ भाषा में अवगत करवाकर सचेत कर दिया था।

________________________________________

Question 49.

विदुर द्वारा भेजे गए व्यक्ति ने भवन के अंदर क्या किया?

Answer: विदुर द्वारा भेजे गए व्यक्ति ने भवन के अंदर एक सुरंग बना दी जिससे पांडव बाहर निकल सकें।

________________________________________

Question 50.

पांडव एकचक्रा नगरी में किस रूप में जीवन व्यतीत कर रहे थे?

Answer: पांडव एकचक्रा नगरी में ब्राह्मणों के रूप में जीवन व्यतीत कर रहे थे।

________________________________________

Question 51.

किसके स्वयंवर की तैयारियाँ होने लगी?

Answer: पांचाल नरेश की पुत्री द्रौपदी के स्वयंवर की तैयारियाँ होने लगी।

________________________________________

Question 52.

पंचाल देश में पांडव किस तरह रहते थे?

Answer: पंचाल देश में पांडव ब्राह्मणों के वेश में रहते थे।

________________________________________

Question 53.

पांडव कहाँ रहकर कैसे गुज़र करने लगे?

Answer: पांडव अपनी माता कुंती के साथ एक चक्रानगरी में भिक्षा माँगकर गुज़र करने लगे।

________________________________________

Question 54.

कर्ण ने दुर्योधन को क्या सुझाव दिया?

Answer: कर्ण ने दुर्योधन को सुझाव दिया कि- पांडवों की शक्ति बढ़ने से पहले ही उन पर आक्रमण कर दिया जाए।

________________________________________

Question 55.

भीष्म ने धृतराष्ट्र को क्या सुझाव दिया?

Answer: भीष्म ने धृतराष्ट्र को सुझाव दिया कि पांडवों के साथ संधि करके आधा राज्य उन्हें वापस दे दिया जाए।

________________________________________

Question 56.

महाराज द्रुपद की शर्त किसने पूरी की?

Answer: महाराज द्रुपद की शर्त अर्जुन ने पूरी की।

________________________________________

Question 57.

विदुर को पांचाल देश क्यों भेजा गया?

Answer: पांडवों को द्रौपदी और कुंती के साथ आदर सहित हस्तिनापुर लाने के लिए विदुर को भेजा गया।

________________________________________

Question 58.

पांडवों की राजधानी का क्या नाम था?

Answer: पांडवों की राजधानी का नाम इंद्रप्रस्थ था।

________________________________________

Question 59.

धृष्टद्युम्न ने कुम्हार की कुटिया में क्या देखा?

Answer: धृष्टद्युम्न ने कुम्हार की कुटिया में पाँचों पांडवों को तथा अग्निशिखा की भाँति एक तेजस्वी देवी अर्थात् कुंती को देखा।

________________________________________

Question 60.

जरासंध कौन था?

Answer: जरासंध मगध देश का राजा था, और कंस उसका दामाद था।

________________________________________

Question 61.

नियम के अनुसार, राजसूय यज्ञ कौन करने का अधिकारी होता था?

Answer: जो संपूर्ण संसार में राजाओं में पूज्य हो, वह राजा ही राजसूय यज्ञ कर सकता था।

________________________________________

Question 62.

राजसूय यज्ञ करने की इच्छा से युधिष्ठिर ने किससे सलाह ली।

Answer: राजसूय करने की इच्छा से युधिष्ठिर ने श्रीकृष्ण से सलाह ली।

________________________________________

Question 63.

जरासंध का वध किसने किया?

Answer: जरासंध का वध भीम ने किया।

________________________________________

Question 64.

राजसूय यज्ञ में किसकी अग्रपूजा की गई?

Answer: राजसूय यज्ञ में श्रीकृष्ण की अग्रपूजा की गई।

________________________________________

Question 65.

श्रीकृष्ण, अर्जुन और भीम किस रूप में जरासंध के पास पहुँचे?

Answer: वे ब्राह्मण के व्रती लोगों का वेश बनाकर जरासंध के पास पहुंचे।

________________________________________

Question 66.

श्रीकृष्ण की अग्रपूजा का विरोध किसने किया?

Answer: श्रीकृष्ण की अग्रपूजा का विरोध शिशुपाल ने किया।

________________________________________

Question 67.

राजसूय संपन्न होने के बाद किसे राजाधिराज की पदवी मिली।

Answer: राजसूय यज्ञ समाप्त होने के बाद युधिष्ठिर को राजाधिराज की पदवी प्राप्त हुई।

________________________________________

Question 68.

युधिष्ठिर की बात पांडव भाइयों को कैसी लगी?

Answer: युधिष्ठिर की बात उसके भाइयों को औचित्यपूर्ण लगी।

________________________________________

Question 69.

पांडव राजसूय कर रहे हैं? यह जानकर दुर्योधन को कैसा लगा?

Answer: पांडवों द्वारा राजसूय यज्ञ करना दुर्योधन को अच्छा नहीं लगा।

________________________________________

Question 70.

शकुनि ने धृतराष्ट्र को किस चीज़ के लिए बाध्य किया?

Answer: पांडवों को चौसर खेल में बुलाने के लिए शकुनि ने धृतराष्ट्र को बाध्य किया।

________________________________________

Question 71.

विदुर पांडवों के पास किस चीज़ का निमंत्रण देने गए थे?

Answer: हस्तिनापुर में चौसर के खेल में भाग लेने के लिए विदुर पांडवों के पास निमंत्रण देने गए थे।

________________________________________

Question 72.

दुर्योधन ने चौसर में अपनी जगह किसे खिलाया।

Answer: दुर्योधन ने चौसर में अपनी जगह मामा शकुनि को खेलाया।

________________________________________

Question 73.

राजवंशों की नीति के अनुसार खेल का नियम क्या है?

Answer: राजवंशों की नीति के अनुसार किसी खेल के लिए निमंत्रण को अस्वीकार नहीं किया जाता था।

________________________________________

Question 74.

अंत में शकुनि ने युधिष्ठिर को किसे दाँव पर लगाने के लिए कहा?

Answer: अंत में शकुनि ने द्रौपदी को दाँव पर लगाने के लिए कहा।

________________________________________

Question 75.

दुर्योधन ने दुःशासन को क्या आदेश दिया?

Answer: दुर्योधन ने दुःशासन से कहा यह सारथी भीम से भयभीत लगता है तुम्ही जाकर उस अभिमानी द्रौपदी को उठाकर ले आओ।

________________________________________

Question 76.

धृतराष्ट्र का कौन-सा पुत्र द्रौपदी को दाँव पर लगाने की बात पर संतप्त हो उठा?

Answer: धृतराष्ट्र का छोटा पुत्र युयुत्सु संतप्त हो उठा।

________________________________________

Question 77.

दुर्योधन ने विदुर को क्या आदेश दिया?

Answer: दुर्योधन ने विदुर को कहा आप तुरंत रनिवास में जाएँ और द्रौपदी को यहाँ लाएँ।

________________________________________

Question 78.

धृतराष्ट्र ने पांडवों को कैसे शांत किया?

Answer: धृतराष्ट्र ने पांडवों को जुए में हारा राज्य व संपत्ति लौटाकर पांडवों को शांत किया।

________________________________________

Question 79.

धृतराष्ट्र की विनती पर पांडवों ने क्या किया?

Answer: धृतराष्ट्र की विनती पर पांडव द्रौपदी तथा कुंती के साथ इंद्रप्रस्थ चले गए।

________________________________________

Question 80.

दूसरी बार खेल में हारने के बाद युधिष्ठिर ने क्या किया?

Answer: दूसरी बार खेल में हारने के बाद पांडव अपनी शर्त के अनुसार वन में चले गए।

________________________________________

Question 81.

जब पांडव वन की ओर जाने लगे तब धृतराष्ट्र ने विदुर को बुलाकर क्या पूछा?

Answer: धृतराष्ट्र ने विदुर से पूछा पांडु के बेटे और द्रौपदी कैसे वन की ओर जा रहे हैं।

________________________________________

Question 82.

विदुर ने द्रौपदी की दशा के बारे में क्या बताया?

Answer: विदुर ने बताया कि द्रौपदी ने बालों को बिखेरकर मुँह ढक रखा है और रोती हुई जा रही है।

________________________________________

Question 83.

महर्षि मैत्रेय की युधिष्ठिर से भेंट कहाँ हुई?

Answer: महर्षि मैत्रेय की युधिष्ठिर से भेंट काम्यक वन में हुई।

________________________________________

Question 84.

पांडवों से मिलने श्रीकृष्ण के साथ वन में कौन-कौन आए थे?

Answer: पांडवों से मिलने श्रीकृष्ण के साथ कैकेय भोज और वृष्टि जाति के लोग, चेदिराज धृष्टकेतु आदि वन गए थे।

________________________________________

Question 85.

भीम को बगीचे के बीच कौन लेटा मिला?

Answer: भीम को बगीचे के बीच एक विशालकाय बंदर रास्ता रोककर लेटा हुआ मिला।

________________________________________

Question 86.

बंदर ने अपनी क्या असमर्थता जताई?

Answer: बंदर ने असमर्थता जताते हुए कहा-“मैं बूढ़ा हूँ मुश्किल से उठ-बैठ सकता हूँ।”

________________________________________

Question 87.

दुर्योधन की चापलूसी कौन करते थे?

Answer: कर्ण और शकुनी दुर्योधन की चापलूसी करते थे।

________________________________________

Question 88.

चौपायों की गणना का काम किसका होता था?

Answer: चौपायों की गणना का काम राजकुमारों का होता था।

________________________________________

Question 89.

दुर्योधन के डेरे का स्थान पांडवों के आश्रम से कितनी दूरी पर था?

Answer: दुर्योधन के डेरे का स्थान पांडवों के आश्रम से चार कोस दूरी पर था।

________________________________________

Question 90.

आश्रम के समीप जलाशय के तट पर और किसने डेरा डाल रखा था?

Answer: आश्रम के निकट जलाशय के तट पर गंधर्वराज चित्रसेन ने अपना डेरा डाल रखा था।

________________________________________

Question 91.

जलाशय के समीप किस-किसमें युद्ध हुआ?

Answer: जलाशय के समीप गंधर्वराज चित्रसेन और कौरवों की सेनाओं में युद्ध हुआ। इसमें कर्ण और दुर्योधन पराजित हो गए।

________________________________________

Question 92.

युधिष्ठिर ने नकुल से पेड़ पर चढ़कर क्या देखने को कहा?

Answer: नकुल ने पेड़ पर चढ़कर कोई जलाशय या नदी देखने को कहा।

________________________________________

Question 93.

युधिष्ठिर ने सबसे पहले पानी लाने किसे भेजा?

Answer: युधिष्ठिर ने सबसे पहले पानी लाने के लिए नकुल को भेजा।

________________________________________

Question 94.

पानी पीने के बाद चारों भाइयों के साथ क्या घटना घटी?

Answer: पानी पीने के बाद चारों भाई मूर्च्छित होकर गिए गए।

________________________________________

Question 95.

युधिष्ठिर कहाँ जा पहुँचे?

Answer: युधिष्ठिर उसी विषैले सरोवर के समीप जा पहुँचे जहाँ उनके चारों भाई मृत अवस्था में पड़े थे।

________________________________________

Question 96.

यक्ष की बात मानकर युधिष्ठिर ने क्या कहा?

Answer: यक्ष की बात मानकर युधिष्ठिर बोले- आप प्रश्न पूछ सकते हैं।

________________________________________

Question 97.

यक्ष के प्रश्न कि मनुष्य का साथ कौन देता है? का उत्तर युधिष्ठिर ने क्या दिया?

Answer: धैर्य

________________________________________

Question 98.

विदेश जाने वाले का साथी कौन होता है? का उत्तर युधिष्ठिर ने क्या दिया?

Answer: विदया।

________________________________________

Question 99.

यक्ष ने युधिष्ठिर से कितने प्रश्न किए।

Answer: यक्ष ने युधिष्ठिर से पंद्रह प्रश्न किए।

________________________________________

Question 100.

घास से भी छोटी वस्तु किसे बताया गया है?

Answer: चिंता को।

________________________________________

Question 101.

विराट के दरबार में युधिष्ठिर को कौन-सा काम सौंपा गया था?

Answer: कंक के नाम से विराट के दरबारी बन गए और राजा के साथ चौपर खेलकर दिन बिताने लगे।

________________________________________

Question 102.

भीम को क्या काम मिला?

Answer: भीम को रोसइयों का मुखिया बनाया गया। वे बल्लभ के रूप में काम करने लगे।

________________________________________

Question 103.

कीचक का वध किसने किया?

Answer: कीचक का वध भीम ने किया।

________________________________________

Question 104.

सुशर्मा को किस ओर आक्रमण करने की जिम्मेदारी दी गई?

Answer: सुशर्मा को मत्स्य राज्य पर दक्षिण की ओर से आक्रमण करने की जिम्मेदारी दी गई।

________________________________________

Question 105.

अर्जुन ने राजकुमार का हौसला बढ़ाते हुए क्या कहा?

Answer: अर्जुन ने राजकुमार उत्तर का हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि राजकुमार! घबराओ नहीं। तुम सिर्फ घोड़ों की रास सँभालो।

________________________________________

Question 106.

भीष्म ने दुर्योधन के समय के बारे में क्या बताया?

Answer: भीष्म ने बताया कि प्रतिज्ञा का समय कल ही पूर्ण हो चुका है।

________________________________________

Question 107.

क्या बात सुनकर विराट चौंक पड़े?

Answer: जब राजा विराट को पता चला कि राजकुमार उत्तर कौरवों से लड़ने गए हैं तो वे चौंक पड़े।

________________________________________

Question 108.

अर्जुन ने किन-किन महारथियों को हराया?

Answer: अर्जुन ने कर्ण, द्रोणाचार्य, अश्वत्थामा तथा दुर्योधन जैसे महारथियों को हराया।

________________________________________

Question 109.

तेरहवाँ वर्ष पूरा होने पर पांडव जाकर कहाँ रहने लगे?

Answer: तेरहवाँ वर्ष पूरा होने के बाद पांडव विराट की राजधानी छोड़कर उपप्लव्य नगर में रहने लगे।

________________________________________

Question 110.

सर्वप्रथम वहाँ क्या कार्य सम्पन्न हुआ।

Answer: सर्वप्रथम वहाँ अभिमन्यु के साथ उत्तरा का विवाह हुआ।

________________________________________

Question 111.

श्रीकृष्ण ने संधि के लिए क्या तरीका सुझाया?

Answer: श्रीकृष्ण ने दुर्योधन के पास एक व्यक्ति को दूत बनाकर भेजने का सुझाव बताया।

________________________________________

Question 112.

पितामह भीष्म ने दुर्योधन को क्या बात समझाई ?

Answer: पितामह भीष्म ने दुर्योधन को समझाया कि प्रतिज्ञा का समय कल पूरा हो चुका है। तुम्हारी गणना में कुछ भूल हुई है।

________________________________________

Question 113.

श्रीकृष्ण ने हस्तिनापुर दूत भेजने का काम किसे सौंपा?

Answer: श्रीकृष्ण ने हस्तिनापुर दूत भेजने का काम द्रुपदराज को सौंपा।

________________________________________

Question 114.

श्रीकृष्ण ने पहले किसे देखा?

Answer: श्रीकृष्ण ने पहले अर्जुन को देखा।

________________________________________

Question 115.

उपप्लव्य में रहकर पांडवों ने कितनी सेना इकट्ठी की?

Answer: उपप्लव्य में रहकर पांडवों ने अपने मित्र शासकों को संदेश भेजकर उनकी मदद से कोई सात अक्षौहिणी सेना इकट्ठी कर ली।

________________________________________

Question 116.

युधिष्ठिर की तरफ़ से कौन दूत बनकर धृतराष्ट्र की सभा में गए?

Answer: पंचाल नरेश के पुरोहित युधिष्ठिर के दूत बनकर हस्तिनापुर गए।

________________________________________

Question 117.

युधिष्ठिर ने धृतराष्ट्र के पास क्या संदेश भेजा?

Answer: युधिष्ठिर ने धृतराष्ट्र के पास संदेश भेजा कि पांडव संधि के अनुसार अपना हिस्सा चाहते हैं।

________________________________________

Question 118.

धृतराष्ट्र ने किसे अपना दूत बनाकर पांडवों के पास भेजा?

Answer: धृतराष्ट्र ने संजय को दूत बनाकर पांडवों के पास भेजा।

________________________________________

Question 119.

श्रीकृष्ण किस उद्देश्य से हस्तिनापुर गए थे?

Answer: श्रीकृष्ण शांति वार्तालाप करने के उद्देश्य से हस्तिनापुर गए थे।

________________________________________

Question 120.

दुःशासन का भवन कैसा था?

Answer: दुःशासन का भवन दुर्योधन के भवन से अधिक ऊँचा और सुंदर था।

________________________________________

Question 121.

रास्ते में श्रीकृष्ण ने कहाँ रात का विश्राम किया?

Answer: रास्ते में श्रीकृष्ण ने कुशस्थल नामक स्थान पर एक रात को विश्राम किया।

________________________________________

Question 122.

भीष्म के सेनापति बनने पर कर्ण ने क्या निर्णय लिया?

Answer: कर्ण ने निर्णय लिया कि भीष्म के मारे जाने के बाद वह युद्धभूमि में प्रवेश करेगा और केवल अर्जुन को ही मारेगा।

________________________________________

Question 123.

कौरवों के सेनापति कौन थे?

Answer: कौरवों के सेनापति पितामह भीष्म थे।

________________________________________

Question 124.

पांडव की सेना को कितने हिस्सों में बाँटा गया?

Answer: पांडवों की सेना को सात हिस्सों में बाँटा गया।

________________________________________

Question 125.

कौरव सेना के पहले सेनापति कौन बने?

Answer: कौरव सेना के पहले सेनापति भीष्म पितामह बने।

________________________________________

Question 126.

अर्जुन के भ्रम को दूर करने के लिए श्रीकृष्ण ने युद्ध के मैदान में क्या किया?

Answer: अर्जुन के भ्रम को दूर करने के लिए श्रीकृष्ण ने युद्ध क्षेत्र में कर्म योग का उपदेश दिया।

________________________________________

Question 127.

भीष्म के नेतृत्व में कौरवों ने कितने दिनों तक युद्ध किया?

Answer: भीष्म के नेतृत्व में कौरवों ने 10 दिनों तक युद्ध किया।

________________________________________

Question 128.

पांडवों ने अपनी सेना का सेनापति किसे बनाया?

Answer: पांडवों ने अपनी सेना का सेनापति कुमार धृष्टद्युम्न को बनाया।

________________________________________

Question 129.

कर्ण की मृत्यु के बाद कौरवों का सेनापति किसे बनाया गया?

Answer: कर्ण की मृत्यु के बाद कौरवों ने अपना सेनापति शल्य को बनाया।

________________________________________

Question 130.

महाभारत का युद्ध कितने दिनों तक चला?

Answer: महाभारत का युद्ध अठारह दिनों तक चला।

________________________________________

Question 131.

पहले दिन की लड़ाई के बाद घबराहट में पांडव किसके पास गए?

Answer: पहले दिन लड़ाई के बाद पांडव घबराहट में श्रीकृष्ण के पास गए।

________________________________________

Question 132.

कौरवों की सेना में सबसे आगे कौन था?

Answer: कौरवों की सेना में सबसे आगे दुःशासन था।

________________________________________

Question 133.

दूसरे दिन युद्ध की व्यूह-रचना किसने की?

Answer: दूसरे दिन के युद्ध की व्यूह रचना धृष्टद्युम्न ने किया था।

________________________________________

Question 134.

कौरवों के सेना में तीन वीर कौन थे जो अर्जुन की मुकाबला कर सकते थे।

Answer: भीष्म, द्रोण और कर्ण ही अर्जुन का मुकाबला कर सकते थे।

________________________________________

Question 135.

पहले दिन के युद्ध का परिणाम क्या निकला?

Answer: पहले दिन के युद्ध में पांडव काफ़ी डर गए।

________________________________________

Question 136.

चौथे दिन की लड़ाई में कौन मारा गया?

Answer: चौथे दिन के युद्ध में शल्य का पुत्र एवं दुर्योधन के आठ भाई मारे गए।

________________________________________

Question 137.

भीम का पुत्र कौन था?

Answer: भीम का पुत्र घटोत्कच था।

________________________________________

Question 138.

पाँचवें दिन के युद्ध की क्या विशेषता रही?

Answer: पाँचवें दिन के युद्ध में अर्जुन ने कौरवों के हजारों सैनिक मारे ।

________________________________________

Question 139.

कुरुक्षेत्र मैदान में का आँखों देखा हाल धृतराष्ट्र को कौन सुनाता था?

Answer: कुरुक्षेत्र के युद्ध मैदान का आँखों देखा हाल धृतराष्ट्र को संजय सुनाता था।

________________________________________

Question 140.

सातवें दिन के युद्ध की क्या विशेषता थी?

Answer: सातवें दिन के युद्ध की यह विशेषता थी कि वह एक स्थान पर केंद्रित न रहकर अनेक मोर्चों पर लड़ा जा रहा था।

________________________________________

Question 141.

सातवें दिन के युद्ध में किसकी मृत्यु हुई?

Answer: सातवें दिन के युद्ध में कुमार शंख की मृत्यु हुई।

________________________________________

Question 142.

आठवें दिन के युद्ध में भीम ने क्या किया?

Answer: आठवें दिन युद्ध में भीम ने धृतराष्ट्र के आठ बेटों को मार गिराया।

________________________________________

Question 143.

आठवें दिन के युद्ध में अर्जुन का कौन-सा पुत्र मारा गया?

Answer: आठवें दिन अर्जुन का वीर पुत्र इरावान, जो नागकन्या से पैदा हुआ था, उसका वध हो गया।

________________________________________

Question 144.

दसवें दिन के युद्ध में अर्जुन ने किसकी आड़ लेकर किस पर तीर बरसाए?

Answer: अर्जुन ने शिखंडी की आड़ लेकर भीष्म पितामह पर तीर बरसाए।

________________________________________

Question 145.

भीष्म ने अर्जुन पर क्या चलाया?

Answer: भीष्म ने अर्जुन पर शक्ति अस्त्र चलाया।

________________________________________

Question 146.

भीष्म का शरीर भूमि से क्यों नहीं लगा?

Answer: भीष्म के सारे शरीर से बाण प्रवेश किए हए थे, अतः भीष्म का शरीर बाणों पर टिककर भूमि से ऊपर ही अड़ा रहा।

________________________________________

Question 147.

भीष्म ने अपना शरीर कब त्यागा?

Answer: भीष्म ने शरीर त्यागने का उचित समय सूर्य नारायण के उत्तरायण होने पर था।

________________________________________

Question 148.

भीष्म के बाद किसे सेनापति बनाया गया?

Answer: भीष्म के बाद द्रोणाचार्य को सेनापति बनाया गया।

________________________________________

Question 149.

दुर्योधन ने अर्जुन को युद्ध क्षेत्र से दूर ले जाने का निर्णय क्यों किया?

Answer: दुर्योधन ने अर्जुन को रण क्षेत्र से दूर ले जाने का निर्णय इसलिए किया ताकि युधिष्ठिर को बंदी बना सके।

________________________________________

Question 150.

बारहवें दिन युद्ध में क्या अफवाह फैल गई?

Answer: बारहवें दिन के युद्ध में यह अफवाह फैल गई कि भगदत्त के हाथी ने भीम को मार गिराया।

________________________________________

Question 151.

अर्जुन उस समय कहाँ किससे लड़ रहा था?

Answer: अर्जुन उस समय दूर जाकर संशप्तकों से लड़ रहा था।

________________________________________

Question 152.

अर्जुन ने भगदत्त का क्या हाल कर दिया?

Answer: अर्जुन ने भगदत्त के नाजुक स्थानों पर बाण चला कर उन्हें बेध डाला, उसकी रेशमी पट्टी काट डाली।

________________________________________

Question 153.

अर्जुन द्वारा छोड़े गए बाणों से शकुनि के कौन-कौन भाई मारे गए?

Answer: अर्जुन द्वारा छोड़े गए बाणों से शकुनि के दो भाई कृषक तथा अचक मारे गए।

________________________________________

Question 154.

तेरहवें दिन किस-किस में युद्ध छिड़ गया?

Answer: तेरहवें दिन अर्जुन और सशंप्तकों के बीच भयंकर युद्ध छिड़ गया।

________________________________________

Question 155.

द्रोणाचार्य ने किसकी रचना की?

Answer: द्रोणाचार्य ने कौरव-सेना से चक्रव्यूह की रचना की।

________________________________________

Question 156.

अभिमन्यु किसका पुत्र था?

Answer: अभिमन्यु अर्जुन-सुभद्रा का पुत्र था।

________________________________________

Question 157.

चक्रव्यूह के बारे में अभिमन्यु क्या जानता था?

Answer: अभिमन्यु चक्रव्यूह में प्रवेश करना तो जानता था, पर निकलना नहीं जानता था।

________________________________________

Question 158.

भीम ने अभिमन्यु को क्या विश्वास दिलाया?

Answer: भीम ने अभिमन्यु को विश्वास दिलाया कि मैं तुम्हारे पीछे चलूँगा तथा साथ में अन्य कई योद्धा होंगे।

________________________________________

Question 159.

धृष्टद्युम्न ने क्या चलाकी की?

Answer: धृष्टद्युम्न ने द्रोणाचार्य पर आक्रमण करके जयद्रथ की रक्षा के लिए जाने से रोके रखा।

________________________________________

Question 160.

सात्यकि पर किसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी थी?

Answer: सात्यकि पर युधिष्ठिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी।

________________________________________

Question 161.

आचार्य द्रोण का क्या संकल्प था?

Answer: उनका संकल्प था युधिष्ठिर को जिंदा पकड़ना।

________________________________________

Question 162.

अर्जुन ने बाण चलाकर भूरिश्रवा की भुजा क्यों काट दी?

Answer: क्योंकि सात्यकि अचेत घायल अवस्था में ज़मीन पर गिरा पड़ा था और भूरिश्रवा उस पर वार करने के लिए उद्यत था।

________________________________________

Question 163.

किस बालक के वध पर कौरवों ने विजयोत्सव मनाया था?

Answer: अभिमन्यु के वध पर कौरवों ने विजयोत्सव मनाया था।

________________________________________

Question 164.

जयद्रथ का कटा सिर कहाँ जाकर गिर?

Answer: जयद्रथ का कटा सिर उसके वृद्ध पिता वृद्धक्षत्र की गोद में जाकर गिरा।

________________________________________

Question 165.

द्रोण की मृत्यु के बाद कौरवों का सेनापति कौन बना?

Answer: द्रोण की मृत्यु के बाद कौरवों का सेनापति कर्ण बना।

________________________________________

Question 166.

दुःशासन को किसने और कैसे मारा?

Answer: दुःशासन को भीम ने मारा। भीम ने एक ही धक्के में उसे ज़मीन पर गिरा दिया और उसका एक-एक अंग तोड़-मरोड़ डाला।

________________________________________

Question 167.

भीम का डरावना रूप देखकर कौन कॉपने लगा।

Answer: भीम का डरावना रूप देखकर कर्ण का शरीर थर-थर काँपने लगा।

________________________________________

Question 168.

कर्ण किस बात से घबरा गया?

Answer: जब कर्ण के रथ का बाईं ओर का पहिया धरती में धंस गया, तब कर्ण घबरा गया।

________________________________________

Question 169.

महाराज शल्य की मृत्यु किसके हाथों हुई?

Answer: महाराज शल्य की मृत्यु युधिष्ठिर के हाथों हुई।

________________________________________

Question 170.

शकुनि का वध किसने किया?

Answer: शकुनि का वध सहदेव ने किया।

________________________________________

Question 171.

अश्वत्थामा ने घायल दुर्योधन के सामने क्या प्रतिज्ञा ली?

Answer: अश्वत्थामा ने जलाशय के पास घायल दुर्योधन के सामने प्रतिज्ञा की कि वह आज ही रात पांडवों को बरबाद करके रहेगा।

________________________________________

Question 172.

अश्वत्थामा के मस्तिष्क से क्या बात नहीं निकल पा रही थी?

Answer: उसके पिता द्रोणाचार्य को मारने के लिए पांडवों ने जो कुचक्र रचा, वह अश्वत्थामा के मस्तिष्क से नहीं निकल पा रहा था।

________________________________________

Question 173.

कृपाचार्य ने किस बात को अधर्म बताया?

Answer: कृपाचार्य ने सोते हुए व्यक्ति को मारने को अधर्म बताया।

________________________________________

Question 174.

विलाप करती द्रौपदी ने पांडवों से क्या कहा?

Answer: शोक विह्वल द्रौपदी युधिष्ठिर के पास आकर कातर स्वर में बोली- इस पापी अश्वत्थामा का वध अवश्य किया जाए।

________________________________________

Question 175.

अश्वत्थामा को किसने पराजित किया?

Answer: अश्वत्थामा को भीम ने पराजित किया।

________________________________________

Question 176.

उत्तरा कौन थी? उसके पुत्र का क्या नाम था?

Answer: उत्तरा अभिमन्यु की पत्नी थी। उसके पुत्र का नाम परीक्षित था, जो पांडवों के वंश का एक मात्र चिह्न बच गया था।

________________________________________

Question 177.

धृतराष्ट्र ने किसको अपने पास बुलाया?

Answer: धृतराष्ट्र ने भीम को अपने पास बुलाया।

________________________________________

Question 178.

धृतराष्ट्र युधिष्ठिर से किस बात की अनुमति चाहते थे?

Answer: धृतराष्ट्र युधिष्ठिर से जंगल जाकर तपस्या करने की अनुमति चाहते थे।

________________________________________

Question 179.

राज सँभालने से पूर्व युधिष्ठिर युद्धभूमि क्यों गए?

Answer: शासन सूत्र सँभालने से पहले युधिष्ठिर युद्धभूमि में शर-शय्या पर पड़े, भीष्म पितामह से आशीर्वाद लेने गए।

________________________________________

Question 180.

युधिष्ठिर ने अपने भाइयों को क्या आज्ञा दे रखी थी?

Answer: युधिष्ठिर ने अपने भाइयों को आज्ञा दे रखी थी कि राजा धृतराष्ट्र को किसी तरह का कष्ट न पहुँचने पाए।

________________________________________

Question 181.

धृतराष्ट्र पांडवों के साथ कैसा व्यवहार करते थे?

Answer: धृतराष्ट्र पांडवों के साथ स्नेहपूर्ण व्यवहार किया करते थे।

________________________________________

Question 182.

भीम का व्यवहार धृतराष्ट्र व गांधारी के प्रति कैसा था?

Answer: भीम सेन धृतराष्ट्र और गांधारी को कभी-कभी ऐसी बातें कह देता था जिससे उनके दिल को ठेस पहुँच जाती थी।

________________________________________

Question 183.

महाभारत युद्ध के बाद श्रीकृष्ण ने कितने वर्षों तक द्वारिका में शासन किया?

Answer: महाभारत की समाप्ति के बाद श्रीकृष्ण ने चालीस वर्षों तक द्वारिका में राज्य किया।

________________________________________

Question 184.

बलराम को अपना शरीर क्यों त्यागना पड़ा?

Answer: अपने यदुवंश का अंत होते देखकर वे बहुत दुखी हुए, इसलिए उन्होंने वहीं समाधि पर बैठकर अपने शरीर का त्याग कर दिया।

________________________________________

Question 185.

यदुवंश का पतन क्यों हुआ?

Answer: आपसी फूट के कारण यदुवंश का नाश हुआ।

________________________________________

Question 186.

शिकारी ने श्रीकृष्ण को क्या समझाया?

Answer: शिकारी ने श्रीकृष्ण को दूर से एक हिरन समझा।

बाल महाभारत प्रश्न उत्तर Reviewed by Menaria Jamna Shankar on अगस्त 25, 2021 Rating: 5

पांडु की कितनी रानियाँ थीं उनके नाम लिखें?

पांडु ने कई वर्षों तक राज्य किया। उनकी दो रानियाँ थीं- कुंती और माद्री । कुछ समय राज्य करने के बाद पांडु अपने किसी अपराध के प्रायश्चित के लिए तपस्या करने जंगल में गए। उनकी दोनों रानियाँ भी उनके साथ ही गईं।

महाभारत में पांडु कितने थे?

नकुल की पत्नी 'करेणुमति' थीं और उनके पुत्र का नाम 'निरमित्र' था। सहदेवी की पत्नी 'विजया' थीं। उनके पुत्र का नाम 'सुहोत्र' था। महाभारत के अनुसार पाडवों के कुल 11 पुत्र थे, लेकिन अभिमन्यु की मृत्यु के बाद ही उनका वंश नष्ट हो गया।

पांडु के कितने बेटे थे उनके नाम?

पांडव महाभारत के 5 प्रसिद्ध वीर योद्धा थे, जिन्हें पाण्डु पुत्रों के रूप में जाना जाता है। पांडु के उपरोक्त पांचों पुत्रों में से युधिष्ठिर, भीम और अर्जुन की माता कुंती थीं तथा नकुल और सहदेव की माता माद्री थी। * युधिष्ठिर : धर्मात्मा एवं सत्यवादी योद्धा।

युधिष्ठिर की कितनी पत्नियां थीं?

द्रौपदी के अलावा युधिष्ठिर की एक और पत्नी भी थी, जिसका नाम देविका था, उसके पुत्र का नाम यौधेय था। 2. भीमसेन की दो पत्नियां और थी। पहली हिडिंबा और दूसरी काशीराज की पुत्री बलंधरा।