10 आना के इन singapore - 10 aana ke in singaporai

सिंगापुर एक ऐसे सपने की तरह है जिसमे चकाचौंध और रोमांच पूरी तरह लिप्त है। दुनिया के हर एक व्यक्ति की एक अंदरूनी चाह होती है, कि वो अपनी जिंदगी को वैसे ही सितारों की तरह जगमगा सके जैसे ये शहर जगमगाता है। सिंगापुर दर्शनीय स्थल लोगों को आकर्षित करते है, वो भी इस कदर कि लोग चाह कर भी अपनी मोह माया से छुटकारा ना पा सके। ये शहर लोगों को उसी तरह फँसाता है, जैसे चूहेदानी चूहे को फँसाती है। फ़र्क बस इतना है कि चूहा उसमे कैद होकर रह जाता है और व्यक्ति कैद होकर भी लुत्फ़ उठाता है।

सिंगापुर का मौसम

10 आना के इन singapore - 10 aana ke in singaporai

अगर आप सैनटोसा द्वीप के खुले वातावरण का लुत्फ़ उठाना चाहते है तो गर्मी के मौसम में जून से अगस्त के बीच का समय सबसे सटीक है। अगर आप चाइना के नये साल के उत्सव में शामिल होना चाहते है तो,आप जनवरी में आएं,यह त्योहार साल की पहली पूर्णिमा को मनाया जाता है। अगर आप खरीदारी के बेहद शौकीन है तो,जून से अगस्त के महीने आपके हैं क्योंकि इस दौरान यहाँ की सबसे बडी़ सेल होती है। वैसे यहाँ का मौसम साल भर लगभग समान ही रहता है। अगर आप भीड़भाड़ से घबराते हैं तो, दिसंबर, जनवरी और जून में आने की ना सोचें। अगर आप दिसंबर या जनवरी में यहाँ आना चाहते है तो, अपने साथ छाता ज़रुर रखें क्योंकि इस दौरान लगातार बारिश होती हैं।

10 सिंगापुर दर्शनीय स्थल

अब बिना समय गवाए हम जानते हैं 10 सिंगापुर दर्शनीय स्थल के बारे में जो इस शहर को बेहद रंगीन और खूबसूरत बनाते है:

1. र्गाडन्स बाए द बे

10 आना के इन singapore - 10 aana ke in singaporai

रात को बेहद रोमांचक और आँखों को चौंधियाने वाली ये जगह हमें ऐसी सपनों की दुनिया में पहुँचाती है जहाँ केवल आनंद की मदमस्त हवा है। यहाँ का फ्लावर डोम और क्लाउड फॉरेस्ट इतना मन मोह लेने वाला है कि इसकी प्रशंसा करते करते आप थक नहीं पाएंगे। थकान महसूस होने पर यहाँ खाने-पीने की शालीन व्यवस्था है। इसे तीन अलग भागों में बाँटा गया है-सेंट्रल, साउथ एवं ईस्ट। इसे देखने के बाद आपका पछताने का प्रतिशत शून्य हो जाएगा।

2. बोटैनिक गार्डन

10 आना के इन singapore - 10 aana ke in singaporai

अगर आप सिंगापुर शहर की चकाचौंध से कुछ वक्त का अंतराल चाहते है और प्रकृति की शरण लेना चाहते है तो इससे बेहतर जगह और कोई हो ही नहीं सकती। प्रकृति प्रेमी यहाँ से निराश होकर नहीं लौटेंगे। हरियाली से परिपूर्ण ये जगह आपको लोभित करेगी। पक्षियों की चहचहाहट और पेड़ो से गुजरती हुई बहती हवा की तरंग आपके अंतःमन को तृप्त कर देंगी। यहाँ कुछ छोटी झीलें भी है जिसकी सरसराहट कानों को सुकून देती है।

और जानें: 25 Free Things To Do In Singapore In 2022 We Bet You Didn’t Know About

3. चाईनाटाउन

10 आना के इन singapore - 10 aana ke in singaporai

हाट,बाजार के शोरगुल से परिचित होने के लिए आप यहाँ आ सकते है। यहाँ से आप चाइना की पारंपरिक वस्तुओं को बटोरकर काफी सारी यादें घर ले जा सकते है। अगर आप यहाँ आए है तो मरियम्मन हिन्दू मंदिर एवं बुद्ध टूथ रेलिक मंदिर अवश्य जाऐं। चाइना का सबसे रंगीन मंदिर, थिआन हॉक केंग भी यहीं स्थित है, जो यहाँ का सबसे प्राचीन मंदिर है। यह मन को आध्यात्मिकता प्रदान करने का अच्छा केन्द्र है।

4. पंगगोल वॉटरवे पार्क

10 आना के इन singapore - 10 aana ke in singaporai

अगर आप अपने परिवार के साथ, मुख्यतः बच्चों के साथ कहीं घूमना चाहते है तो, आप इसे प्राथमिकता ज़रूर दें। वॉटर वे की असीम सुंदरता को निहारने के लिए, नेचर केव यहाँ का सबसे अच्छा भाग है। जिसे देखने पर आपको शांति और सुकून का आभास होगा। रीक्रिऐशन ज़ोन, एक बहुत ही उम्दा भाग है,जहाँ आप अपने परिवार के साथ, पानी और रेत के खेलों का मज़ा ले सकते है। इसकी ग्रीन गैलरी पूरी तरह पेड़-पौधों से लदी हुई है, जो ताज़गी का एहसास कराती है।

और जानें: Solo Travel In Singapore In 2022 : A Guide To Relish The Best Of The Gateway Of Asia

5. सिंगापुर फ्लायर

10 आना के इन singapore - 10 aana ke in singaporai

इस शहर को देखने का सबसे अच्छा तरीका है, ऊपर से निहारना, जैसे कोई पक्षी उड़ते हुए हर जगह का नज़ारा आँखों में बाँधते हुए उड़ता है। अगर आपको कभी मौका मिले तो सूर्यास्त का नज़ारा यहाँ से आँखों में भरा जा सकता है। यह एशिया का सबसे बड़ा जिआंट व्हील है, जिसकी ऊँचाई 165 मीटर है। यहाँ से इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ भाग भी दिखते है। इसे तकनीक का सबसे अच्छा उदाहरण माना जाता है।

6. सिंगापुर ज़ू

10 आना के इन singapore - 10 aana ke in singaporai

यह एक पारिवारिक स्थल है, यहाँ कुछ जानवरों की बेहद खूबसूरत और विलुप्त प्रजातियाँ रहती है। यहाँ 300 से भी अधिक प्रजातियाँ है, जिसमे-जिराफ़, कोआला, ज़ैब्रा और वाईट टाइगर शामिल है। इसके फ्रोज़न टुुण्ड्रा में ध्रुवीय भालू और रैकोन डॉग की प्रजातियाँ है। फ्रेजाइल फॉरेस्ट, कीड़ों से भरा हुआ है। कुछ और आकर्षित चीज़े, जैसे-स्पलेश सफारी शो, ओरंगुतन एक्सिबिट और जंगल ब्रेकफास्ट भी आकर्षण का केंद्र है। यहाँ आकर आप भरपूर आनंद पा सकेंगे।

और जानें: Blast From The Past: 11 Spectacular Historical Places In Singapore

7. यूनिवर्सल स्टूडियोस़

10 आना के इन singapore - 10 aana ke in singaporai

यह सैनटोसा द्वीप पर स्थित है, जो सिंगापुर की सबसे रोमांचक जगह है। यह भी एक पारिवारिक जगह है ,जो आपको मनोरंजन, उत्सुकता, हर्ष-उल्लास प्रदान करेगी। यहाँ आपको अपना स्वाद बेहतर करने के लिए बहुत सारे रेस्टोरेंट, कैफे आदि मिलेंगे। यहाँ आकर आप “वॉक ऑफ फेम” भी जा सकते है, जहाँ आपको हॉलीवुड की हस्तियों के साथ पोज़ देने का मौका मिलेगा। आपके रोमांच को बनाए रखने के लिए यहाँ रोलर कोस्टर, बैटलस्टार गैलैक्टिका भी है।

और जानें: 16 Best Adventurous Activities in Singapore To Make You Scream In Thrill In 2022!

8. चंघी म्यूज़ियम

10 आना के इन singapore - 10 aana ke in singaporai

यह सबसे प्रसिद्ध सिंगापुर आकर्षक स्थल है। यहाँ आप द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पीड़ित लोगो की कहानी जान सकते है। पत्रों, तस्वीरों और कुछ रेखा चित्रों के द्वारा कहानियाँ बयान की जाती है। यात्रियों को ऑडियो गाइड भी मिलते है, जो इन संग्रहालय के बारे में उन्हें बताते चलते हैं। यहाँ बनी पेंटिंग बॉम्बार्डियर स्टेनली वॉर्न द्वारा बनाई गई है। इसे पाँच ज़ोन में बाँटा गया है-बीच में गिफ्ट शॉप का ज़ोन है।

और जानें: 14 Ethereal Festivals In Singapore That Will Force You To Ditch Yours In 2022

9. चंघी बीच

10 आना के इन singapore - 10 aana ke in singaporai

इस जगह एक बीच पार्क है जो सिंगापुर के सबसे प्राचीन तटीय पार्क में से एक है। 28 हेक्टेयर में फैले इस बीच में 3.3 किमी लंबा पार्क है। जो लोगों के बीच, पिकनिक स्पॉट के लिए जाना जाता है। ओवरनाईट कैंपिंग के लिए भी यह एक मशहूर जगह है, जहाँ सूर्यास्त को देखते हुए एक अद्भुत रात बिताई जा सकती है। खाने के शौकीनों के लिए यहाँ सी फूड भी मिलता है। पानी की लहरों के बीच समय बिताने का अलग ही मज़ा है, जिसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती।

10. ऑर्चड रोड

10 आना के इन singapore - 10 aana ke in singaporai

जो लोग शॉपिंग के बेहद शौकीन है, उनका यहाँ आना तो बनता ही है। जिन्हें फैशन की जानकारी नहीं है,वो भी यहाँ आकर खो जाएंगे। हर तरफ मॉल, विभिन्न ब्रैंडों के स्टोर अपनी ओर आकर्षित कर ही लेंगे। और जब आप खरीदारी करते-करते थक जाऐं तो कुछ वक्त आप यहाँ मौजूदा सिनेमा घरों में भी बिता सकते है।

और जानें: 20 Romantic Places To Visit In Singapore For Honeymoon In 2022

सिंगापुर दर्शनीय स्थल सही मायनों में एक ऐसा तोहफ़ा है, जिसे ग्रहण करने में कोई कभी नहीं कतरा पाएगा। यहाँ के अद्भुत सौंदर्य से आपको ऐसा जुड़ाव महसूस होगा जो, आपको यहाँ दोबारा आने पर मजबूर कर देगा। एशिया की सबसे खूबसूरत शहरों में सिंगापुर का नाम भी शामिल है, इसलिए अपने जीवन के कुछ अनमोल पल यहाँ आकर ज़रूर बिताऐं, आपको निराशा हाथ नहीं लगेगी। यहाँ हर तरह का व्यक्ति आकर अपनी रूचि की जगह पा सकता है। सिंगापुर पर्यटन हर साल लोगों की भारी भीड़ को अपनी तरफ आकर्षित करता है। अंग्रेज़ी को यहाँ आधिकारिक दर्जा प्राप्त है, ताकि किसी भी स्थान से आए व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अपनी सिंगापुर यात्रा के लिए ट्रैवल ट्राऐंगल से बुकिंग कीजिए।


Looking To Book An International Holiday?

Book memorable holidays on TravelTriangle with 650+ verified travel agents for 65+ domestic and international destinations.