दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है – दुनिया का सबसे बड़ा देश कौनसा है यह एक सामान्य सवाल है पर कई बार हम कन्फ्यूज्ड हो जाते हैं। क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश कौनसा है(duniya ka sabse bada desh kaun sa hai)? साथ ही साथ जनसँख्या के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश कौनसा है ? दोनों ही अलग चीज़ें हैं। कई बार जिस देश का क्षेत्रफल अधिक होता है वहां जनसँख्या कम होती है। और कई बार अधिक जनसँख्या वाला देश क्षेत्रफल में कम होता है।
दुनिया की 10 सबसे ऊँची इमारतें
आज हम आपका यह Doubt दूर कर देंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है (क्षेत्रफल के आधार पर और जनसँख्या के आधार पर) साथ ही आपको अलग-अलग महाद्वीप में सबसे बड़े देश के बारे में भी जानकारी देंगे। साथ ही जानेंगे की हमारा प्यारा भारत देश जनसँख्या, क्षेत्रफल की दृस्टि से किस स्थान पर आता है यह जानकारी आपके लिए बड़े काम की चीज़ है इसलिए आपको आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना होगा।
Table of Contents
- दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है 2022
- दुनिया के 20 सबसे बड़े देश 2022 की सूची (क्षेत्रफल के आधार पर)
- Top 5 Largest Country in the World (Area-Wise)
- 1. रूस (Russia)
- 2. कनाडा (Canada)
- 3. संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America)
- 4. चीन (China)
- 5. ब्राजील (Brazil)–
- भारत (India)- (Total Area –3,287,263 km2 )
- दुनिया के 10 सबसे बड़े देश 2022 (जनसंख्या के आधार पर )
- Top 5 Populated Countries List (जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़े देश की सूची )
- 1.चीन (China) –
- 2. भारत (India)-
- 3. अमेरिका (USA)–
- 4. इंडोनेशिया (Indonesia)-
- 5.पाकिस्तान (Pakistan) –
- जनसँख्या के आधार पर विश्व के बड़े और छोटे देश 2022
- विश्व के 10 सबसे बड़े देश 2022 (आर्थिक स्थिति के आधार पर)
- 10 देश और उनकी राजधानी,भाषा ,करेंसी (दुनिया का सबसे बड़ा देश)
- दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है 2022 से सम्बन्धित कुछ प्रश्नोत्तर –
- विश्व के 10 सबसे बड़े देश 2022 (आर्थिक स्थिति के आधार पर)
दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है 2022
देशक्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर )सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला देशरूस (17,098,242)सबसे कम क्षेत्रफल वाला देशवेटिकन सिटी (0.44)भारत का क्षेत्रफल की दृस्टि से स्थानसातवांभारत का कुल क्षेत्रफल3,287,263दुनिया के 20 सबसे बड़े देश 2022 की सूची (क्षेत्रफल के आधार पर)
क्रमांक (Number)country (देश)कुल क्षेत्रफल (Total Area (Km2)1Russia (रूस )17,098,2422Canada (कनाडा)9,984,6703United States (यूनाइटेड स्टेट)9,833,5174China (चीन)9,596,9605Brazil (ब्राजील)8,515,770 6Australia (ऑस्ट्रेलिया)7,741,2207India (भारत)3,287,263 8Argentina (अर्जेंटीना)2,780,4009Kazakhstan (कजाकिस्तान)2,724,90010Algeria (अल्जीरिया)2,381,74111DR Congo2,344,85812Greenland (ग्रीनलैंड)2,166,08613Saudi Arabia (सऊदी अरब)2,149,69014Mexico (मैक्सिको)1,964,37515Indonesia (इंडोनेशिया)1,904,56916Sudan (सूडान)1,886,06817Libya (लीबीया )1,759,54018Iran (ईरान)1,648,19519Mongolia (मंगोलिया)1,564,11020Peru (पेरू)1,285,216Top 5 Largest Country in the World (Area-Wise)
दुनिया का सबसे बड़ा देश– क्षेत्रफल (Area-Wise) दुनिया के 5 सबसे बड़े देश की सूची में रूस ,कनाडा, चीन ,यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका ,ब्राज़ील आते हैं। यह देश अधिक क्षेत्रफल में फैले हुए हैं आइये जानते हैं दुनिया के 5 सबसे बड़े देशों के बारे में –
1. रूस (Russia)
दुनिया में सबसे बड़ा देश अगर देखा जाए तो रूस है। रूस क्षेत्रफल की दृस्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश है इसका क्षेत्रफल के आधार में अन्य देशों में पहला स्थान आता है। रूस जो की world (संसार) का सबसे बड़ा देश (Largest Country in the World) है इसका क्षेत्रफल सबसे अधिक 17,098,242 वर्ग किलोमीटर (6,601,665 मील2) है।
अगर हम इस देश के लैंड एरिया की बात करें तो यह लगभग 16,376,870 वर्ग किलोमीटर में फैला है। साथ ही साथ यह यूरोप महाद्वीप में सबसे अधिक आबादी वाला देश भी है। यह एक ऐसा देश है जिसका विस्तार दो महाद्वीप एशिया और यूरोप में है। रूस में कुल 145,934,462 करोड़ जनसँख्या निवास करती है जो की रूस के क्षेत्रफल की हिसाब से बहुत कम है। यह देश 14 देशों के साथ अपनी सीमा को साझा करता है।
रूस (राजधानी -मास्को)रूस से सम्बन्धित विवरणदेश का कुल क्षेत्रफल17,098,242 km2क्षेत्रफल की दृस्टि विश्व में स्थानपहला (1st )देश का विस्तार2 महाद्वीप -पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया मेंकुल क्षेत्रफल में भूमि क्षेत्र16,376,870 किमी² (6,323,142 मील²)देश का क्षेत्रफल विश्व के कुल भूभाग का कितना प्रतिशत11.52 %देश की कुल जनसँख्या146,039,069 (2022 में)देश की मुद्रा (currency)रुसी रूबलयूरोप का सबसे बड़ा नगर /शहरमास्कोदेश में कुल प्रदेश83 (46 प्रान्त, 21 गणराज्य (आंशिक रूप से स्वायत्त), 9 स्वायत्त रियासत, 4 स्वायत्त ज़िले, 1 स्वायत्त प्रान्त और 2 केन्द्रशासित नगर देश के केन्द्रशासित नगर मास्को ,सेंट पीटर्सबर्गरूस के साथ सीमा साझा करने वाले देशकुल 14 -अजरबेजान ,चीन ,बेलारूस ,एस्टोनिया ,फ़िनलैंड ,जार्जिया ,कजाकिस्तान ,उतर कोरिया ,लातविया ,लिथुआनिया ,मंगोलिया ,पोलैंड ,नार्वे ,यूक्रैन2. कनाडा (Canada)
विश्व में एरिया वाइज (क्षेत्रफल ) की दृस्टि से रूस के बाद कनाडा देश दूसरे स्थान पर आता है। यह देश 9,984,670 km2 में फैला हुआ है यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में आता है। यहाँ पर कुल 37,742,154 करोड़ जनसँख्या निवास करती है। यह विश्व के कुल भूभाग का 6.73 % है।
3. संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America)
यह देश (Area-Wise) क्षेत्रफल के हिसाब से तीसरे स्थान पर आता है। अमेरिका का कुल क्षेत्रफल 9,833,517 sq. km है। यह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित देश है जहाँ कुल 32.4 करोड़ से ज्यादा पापुलेशन रहती है। United States of America में कुल 50 राज्य हैं और एक फेडरल डिस्ट्रिक्ट है। इस देश का विश्व के कुल भूभाग का 6.5 % है।
4. चीन (China)
चीन विश्व में क्षेत्रफल की दृस्टि से चौथे स्थान रखता है। इसका पूरे संसार में 9,596,960 वर्ग किलोमीटर के साथ चौथा स्थान रखता है। जनसँख्या के आधार पर यह देश विश्व में पहला स्थान रखता है। यह विश्व के भूभाग का 6.4 % है।
5. ब्राजील (Brazil)–
विश्व के सबसे बड़े देशों की सूची में ब्राजील देश का पांचवा स्थान है। इसका क्षेत्रफल 8,515,770 वर्ग किलोमीटर है। यह देश दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में पड़ता है।
भारत (India)- (Total Area –3,287,263 km2 )
अपना भारत देश विश्व में क्षेत्रफल की दृस्टि से सातवें नंबर पर आता है। इसका कुल क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किलोमीटर है।
दुनिया के 10 सबसे बड़े देश 2022 (जनसंख्या के आधार पर )
क्रमांकदेशजनसँख्या1चीन145 करोड़2भारत139 करोड़3अमेरिका33 करोड़4इंडोनेशिया27 करोड़5पाकिस्तान22 करोड़6ब्राजील21 करोड़7नाइजीरिया21 करोड़8बांग्लादेश16 करोड़9रूस14 करोड़10मेक्सिको13 करोड़Top 5 Populated Countries List (जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़े देश की सूची )
1.चीन (China) –
विश्व में चीन एक ऐसा देश है जिसकी जनसँख्या सबसे अधिक है। 2022 में इस देश की जनसँख्या 1,425,887,337 पर पहुँच चुकी है। दुनिया में चीन की जनसँख्या सबसे अधिक है। वर्ष 2021 में इस देश की जनसँख्या 1,425,893,465 थी।
2. भारत (India)-
भारत जनसँख्या के आधार विश्व में दूसरा स्थान रखता है। 139 करोड़ जनसँख्या निवास करती है। वर्ष 2022 में यहाँ की जनसख्या करीब 1,417,173,173 तक पहुंच चुकी है। वर्ष 2021 में भारत की जनसँख्या 1,407,563,842 थी।
3. अमेरिका (USA)–
विश्व में जनसँख्या के आधार पर वर्ष 2022 में 338,289,857 जनसँख्या के साथ अमेरिका भारत के बाद तीसरे स्थान पर आता है। 2021 में यहाँ की जनसँख्या 336,997,624 थी।
4. इंडोनेशिया (Indonesia)-
इंडोनेशिया 275,501,339 जनसँख्या के साथ चौथे स्थान पर आता है। 2021 में यहाँ की जनसँख्या 273,753,191 थी।
5.पाकिस्तान (Pakistan) –
भारत के पडोसी देश पाकिस्तान 235,824,862 जनसँख्या के साथ पांचवे स्थान पर आता है। वर्ष 2021 में पाकिस्तान की जनसँख्या 231,402,117 थी।
जनसँख्या के आधार पर विश्व के बड़े और छोटे देश 2022
देशजनसँख्यासबसे अधिक जनसँख्या वाला देशचीन (1,425,887,337)सबसे कम जनसँख्या वाला देशवेटिकन सिटीभारत का जनसंख्या के आधार पर विश्व में स्थानदूसराभारत की जनसँख्या 20221,417,173,173विश्व के 10 सबसे बड़े देश 2022 (आर्थिक स्थिति के आधार पर)
देशGDPUnited States (अमेरिका )GDP $22.67 trillionChina (चीन )GDP $16.64 trillionJapan (जापान )GDP $5.37 trillionGermany (जर्मनी )GDP $3.69 trillionIndia (भारत )GDP $2.65 trillionUnited Kingdom (इंग्लैंड)GDP $2.63 trillionFrance (फ्रांस )GDP $2.58 trillionItaly (इटली )GDP $2.10 trillionBrazil (ब्राजील )GDP $2.05 trillionCanada (कनाडा )GDP $1.88 trillion10 देश और उनकी राजधानी,भाषा ,करेंसी (दुनिया का सबसे बड़ा देश)
क्र.सं.देशराजधानी /भाषा /मुद्रा01रूसराजधानी -मास्कोभाषा -रूसी
मुद्रा -रूबल02कनाडाराजधानी -ओटावा
भाषा -अंग्रेज़ी फ़्रांसीसी
मुद्रा -कैनेडियन डॉलर03संयुक्त राज्य अमेरिकाराजधानी -वॉशिंगटन डी. सी.
भाषा- अंग्रेज़ी
मुद्रा -अमेरिकी डॉलर04चीनराजधानी -बीजिंग
भाषा -चीनी
मुद्रा -रेनमिनबी (युआन)05ब्राजीलराजधानी- ब्रासीलिया
भाषा -पुर्तगाली
मुद्रा -रियल06ऑस्ट्रेलियाराजधानी -कैनबरा
भाषा -अंग्रेजी
मुद्रा -ऑस्ट्रलियन डॉलर07भारतराजधानी -नई दिल्ली
भाषा -हिन्दी
मुद्रा -भारतीय रुपया08अर्जेंटीनाराजधानी -ब्यूनस आयर्स
भाषा -स्पेनिश
मुद्रा -पेसो09कज़ाकस्तानराजधानी -नूरसुल्तान
भाषा -क़ज़ाख़ (राजकीय भाषा), रूसी
मुद्रा -तेंगे10अल्जीरियाराजधानी -अल्जीयर्स
भाषा -अरबी
मुद्रा -अल्जीरियाई दीनार
यह भी पढ़ें :-
- दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा जानिए टॉप 10 लिस्ट 2022
- ये हैं दुनिया के टॉप 10 जीडीपी वाले देश, जानिए भारत किस नम्बर पर है ?
- विश्व की 20 सबसे लंबी नदियां
दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है 2022 से सम्बन्धित कुछ प्रश्नोत्तर –
क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश कौनसा है ?
रूस देश दुनिया में सबसे बड़ा है। इसका कुल क्षेत्रफल 17,098,242 वर्ग किलोमीटर है।
Area wise (क्षेत्रफल ) विश्व का सबसे छोटा देश कौनसा है ?
वेटिकन सिटी संसार का सबसे छोटा देश है। इसका क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर है।
भारत का विश्व में जनसँख्या के आधार पर कौनसा स्थान है ?
भारत संसार के सभी देशों में से जनसँख्या के आधार पर दूसरे स्थान पर आता है।
चीन की जनसँख्या 2022 में कितनी है ?
china की population वर्ष 2022 में 1,425,887,337 पर पहुंच चुकी है। वर्ष 2021 में चीन की जनसँख्या 1,425,893,465 थी।