उल्टे हाथ पर छिपकली गिरे तो क्या होता है? - ulte haath par chhipakalee gire to kya hota hai?

Lizard Falling on Right Hand जी हां, इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मानव शरीर पर छिपकली (Lizard) गिरने से क्या होता है? क्या छिपकली का शरीर पर गिरना शुभ है या अशुभ, इन सभी बातों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

विज्ञान के अनुसार छिपकली “स्क्वामेट प्रजाति” की उप-प्रजाति है जिसकी विश्वभर में 6000 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है। छिपकली की त्वचा जहरीली होती है यदि गर्म भोजन में कोई छिपकली गिर जाए तो ऐसा खाना खाने वाले व्यक्ति की मौत भी हो सकती है लेकिन हिन्दू धर्म में इसे माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है और छिपकली का किसी पुरूष या महिला के शरीर के अंगों पर गिरने के अलग-अलग परिणाम बताये गऐ हैं।

Sponsored Ad

दोस्तों आपको बता दें कि छिपकली के मानव शरीर पर गिरने को बल्ली सास्त्रम (Balli Sastram) में काफी विस्तार से बताया गया है। तेलुगु में Balli Sastram का अर्थ ​है छिपकली विज्ञान। बल्ली सास्त्रम के अनुसार छिपकली का मानव के शरीर के अलग हिस्सों पर गिरने का अलग-अलग प्रभाव होता है जिसमें कुछ को शुभ और कुछ को अशुभ माना गया है।

Lizard Falling on Right Hand सीधे हाथ पर छिपकली गिरना

वैसे तो शास्त्रों में मानव शरीर के अंगो पर छिपकली का गिरना शुभ भी माना गया है और अशुभ भी। तो आईये बताते हैं कि सीधे हाथ पर छिपकली गिरने से क्या होता है (Lizard Falling on Right Hand) सीधे हाथ पर छिपकली गिरना, धन प्राप्ति का संकेत है। दाहिने कंधे पर छिपकली गिरने से विजय की प्राप्ति होती है और दाहिने हाथ की हथेली पर छिपकली गिरने से नये कपड़े मिलने के संकेत प्राप्त होते हैं।

बाऐं हाथ (Left Hand) पर छिपकली गिरने के संकेत

Sponsored Ad

जैस दांए हाथ (Right Hand) पर छिपकली के संकेत मिलते हैं उसी तरह बांऐ हाथ पर भी छिपकली के ​​अलग संकेत मिलते हैं। बाऐं हाथ पर छिपकली गिरना संम्पत्ति के छीनने का संकेत है। बाऐं हाथ की हथेली पर छिपकली गिरने से धन की हानि होती है और बाऐं कंधे पर गिरने से नये शत्रु पैदा होने का संकेत मिलता है।

छिपकली घर में होने से क्या होता है

जैसा कि हमने बताया कि हिन्दू धर्म में इसे माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है और छिपकली भविष्य में आने वाले अच्छी और बुरी घटनाओं का संकेत भी देती है लेकिन आज के समय में ​अधिकतर लोग इसे घृणा की दृष्टि से देखते हैं और इसके घर में दिखते ही छिपकली को घर से बाहर भागाने की भरपूर कोशिश करते हैं।

ऐसा माना जाता है कि दिवाली के दिन पूजा घर में या मन्दिर के पास छिपकली का दिखना शुभ  होता है ऐसा होने पर जीवन में धन की कमी नहीं रहती। यदि 2 छिपकली लड़ती दिखाई दें तो ये अशुभ संकेत है ये घर में कोई झगड़ा होने का संकेत देती है।

शरीर के अंगों पर छिपकली गिरने के संकेत

अब हम बताते हैं मानव के अलग अलग अंगों पर छिपकली गिरने के संकेत

  1. माथे पर छिपकली गिरना : माथे (Forehead) पर छिपकली गिरना, भविष में सम्पत्ति मिलने का संकेत है।
  2. गर्दन पर छिपकली गिरना : गर्दन पर छिपकली गिरने का अर्थ है कि हमें आने वाले समय में यश की प्राप्ति होने वाली है।
  3. कान पर छिपकली गिरना : कान पर छिपकली गिरने के अलग संकेत हैं यदि आपके दाऐं कान पर छिपकली गिरती है तो स​मझिये आपको सोने के आभूषण प्राप्त होंगे और यदि बाऐं कान पर गिरती है तो आयु में वृद्धि होगी।
  4. नाक पर छिपकली गिरना : नाक पर छिपकली का गिरना भाग्य उदय का संकेत है।
  5. गाल पर छिपकली गिरना : गाल पर छिपकली गिरने के संकेत भी कुछ अलग हैं जैसे कि ​यदि आपके दाऐं गाल पर छिपकली गिरती है तो आपकी उम्र बढ़ेगी और यदि बाऐं गाल पर गिरे तो पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।
  6. मुंह (Lips) पर छिपकली गिरना : यदि आपके मुंह पर छिपकली गिर जाऐ तो इसका संकेत है कि आपको अच्छा से भोजन या पार्टी प्राप्त होगी।
  7. कंठ पर छिपकली गिरना : कंठ पर छिपकली गिरने से शत्रुओं का नाश होता है।
  8. कमर पर छिपकली गिरना : कमर पर छिपकली गिरने से आर्थिक लाभ होता है।
  9. पेट पर छिपकली गिरना : पेट पर छिपकली गिरने से आभूषणों की प्राप्ति होगी।
  10. नाभि पर छिपकली गिरना : नाभि पर छिपकली गिरने से मनोकामना पूर्ति का संकेत मिलता है।
  11. आंख पर छिपकली गिरना : यदि दाईं आंख पर छिपकली गिरे तो पुराने दोस्त से मुलाकात का संकेत और बाईं आंख पर गिरे तो किसी हानि का संकेत मिलता है।
  12. छाती पर छिपकली गिरना : छाती पर छिपकली गिरने के भी संकेत हैं यदि छाती की दाईं ओर गिरे तो ढेर सारी खुशियां मिलने का संकेत और यदि बाईं ओर गिरे तो घर में क्लेश बढ़ने की संभावना है।
  13. पीठ पर छिपकली गिरना : पीठ पर छिपकली गिरना क्लेश होता है। पीठ की दाईं ओर ​गिरना सुख प्राप्ति का संकेत और बाईं ओर गिरना किसी रोग से ग्रस्त होने का संकेत है।
  14. जांघ पर छिपकली गिरना : यदि आपकी दाईं जांघ पर छिपकली गिरे तो सुख प्राप्ति और दाईं जांघ पर गिरे तो शारीरिक हानि होेने का संकेत मिलता है।
  15. घुटने पर छिपकली गिरना : यदि आपके दाऐं घुटने पर छिपकली गिरे तो यात्रा या संयोग और बाऐं घुटने पर गिरे तो बुद्धि की हानि होगी।
  16. पैर या ऐड़ी पर छिपकली गिरना : दाऐं पैर या ऐड़ी पर छिपकली गिरना, यात्रा से लाभ होने के संकेत देते हैं और बाऐं पैर या ऐड़ी पर गिरना किसी बिमारी या क्लेश का संकेत मिलता है।
  17. पैर तलवे पर छिपकली गिरना : यदि किसी कि दाऐं पैर के तलवे पर छिपकली गिरे तो ऐश्वर्य की प्राप्ति और बाऐं पैर के तलवे पर गिरे तो व्यापार में हानि का संकेत।
  18. ढुड्डी पर छिपकली गिरना : ढुड्डी पर छिपकली गिरने का अर्थ है कि आपके सामने कोई भयानक घटना घटने वाली है।
  19. भोंओं पर (Eyebrow) छिपकली गिरना : भोंओं पर छिपकली गिरना धन की हानि का संकेत देती है।
  20. बालों पर छिपकली गिरना : यदि किसी के बालों पर छिपकली गिरती है तो इसका अर्थ समझिये कि मृत्यु आपके बिल्कुल सामने खड़ी है।

पढ़िये हमारा अन्य जानकारी से भरपूर आर्टिकल गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है

तो ये था हमारा लेख Lizard Falling on Right Hand दाहिने हाथ पर छिपकली गिरने के संकेत और प्रभाव। हमारा ये लेख आपको कैसा लगा कृपया कमेंट में अवश्य बताऐं।

उल्टे हाथ पर छिपकली गिरने से क्या होता है?

छिपकली का हाथ पर गिरना शुभ और अशुभ माना जाता है यदि पुरुषों के दाहिने और महिलाओं को बाएं हाथ पर छिपकली गिरती है तो उसे शुभ कहा जाता है. बाएं हाथ की कलाई पर छिपकली गिरने से धनहानि होती है और यदि दाहिने हाथ की कलाई पर गिरे तो नए वस्त्र लेने के संकेत है. बाएं हाथ के अंगूठे पर छिपकली गिरने से आपको धन की हानि हो सकती है.

बाय साइड छिपकली गिरने से क्या होता है?

शकुनशास्त्र के अनुसार स्त्रियों के बाएं तरफ छिपकली गिरना शुभ संकेत माना जाता है अर्थात छिपकली यदि स्त्री के बाएं अंग पर गिरती है तो किसी शुभ फल की प्राप्ति होगी परन्तु यही छिपकली जब महिला के दाएं अंग पर गिरती है तो इसका गिरना अशुभ माना जाता है.

पुरुष के बाएं हाथ पर छिपकली गिरने से क्या होता है?

अशुभ संकेत यदि किसी व्यक्ति के बाएं कंधे पर छिपकली आकर गिरे तो यह विरोधियों के सक्रिय होने का संकेत माना जाता है। इसके अलावा बाएं हाथ पर छिपकली गिरने से संपत्ति की हानि हो सकती है। वहीं मान्यता है कि यदि किसी के बाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरे तो इसका मतलब है कि आपको अपने व्यापार में हानि झेलनी पड़ सकती है।

स्त्री के बाएं कंधे पर छिपकली गिरे तो क्या होता है?

बाएं कंधे पर अगर छिपकली गिरे तो नए शत्रु बनते हैं। १५ :- दाहिनी भुजा पर छिपकली गिरे तो धन लाभ मिलता है। बायीं भुजा पर छिपकली गिरने से संपत्ति छिनने की आशंका बढ़ती है। दाहिनी हथेली पर छिपकली गिरने से कपड़े मिलते हैं।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग