25 जनवरी 1971 को क्या हुआ था? - 25 janavaree 1971 ko kya hua tha?

  1. उत्तराखंड
  2. हिमाचल प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अरुणाचल प्रदेश

Answer (Detailed Solution Below)

India's Super Teachers for all govt. exams Under One Roof

सही उत्तर हिमाचल प्रदेश है।

Key Points

  • 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के राज्य स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • हिमाचल प्रदेश को औपचारिक रूप से 1971 में एक राज्य के रूप में मान्यता दी गई थी।
  • हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम 18 दिसंबर 1970 को संसद द्वारा पारित किया गया था।
  • इसके बाद 25 जनवरी 1971 को नए राज्य का गठन किया गया।
  • राज्य के पहले मुख्यमंत्री, डॉ. यशवंत सिंह परमार के तहत हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 18वां राज्य बना।

Additional Information

  • हिमाचल प्रदेश :
    • जिलों की संख्या - 12
    • लोकसभा सीटें - 4
    • राज्यसभा सीटें - 3
    • राष्ट्रीय उद्यान - ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, पिन वैली नेशनल पार्क, इंदरकिला नेशनल पार्क, खीरगंगा नेशनल पार्क और सिम्बलबारा नेशनल पार्क।
    • पंजीकृत GI : कांगड़ा पेंटिंग, कुल्लू शॉल, चंबा रुमाल।

India’s #1 Learning Platform

Start Complete Exam Preparation

Trusted by 3.4 Crore+ Students

धर्मशाला. 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा मिला था। शिमला के रिज मैदान में हुई जनसभा में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के 18 वें राज्य के तौर पर हिमाचल प्रदेश की घोषणा की थी। इससे पहले हिमाचल केंद्र शासित प्रदेश था। बताया जाता है कि अलग राज्य की घोषणा के बाद लेडीज पार्क में चल रहे कार्यक्रम में तत्कालीन मुख्यमंत्री डा. वाईएस परमार भी खूब झूमे थे।

आज हिमाचल को अलग राज्य बने 50 साल पूरे हो चुके हैं। 50वें पूर्ण राज्य दिवस के अवसर पर 25 जनवरी 2020 को राज्य स्तरीय समारोह बिलासपुर जिला के झंडूता में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे। झंडूता में आयोजित पूर्ण राज्य दिवस कार्यक्रम के दौरान जहां पुलिस बल की टुकड़ियों सहित एनएसएस व एनसीसी के छात्रों की टुकड़ियां भी मुख्यमंत्री को मार्चपास्ट की सलामी देंगी तो साथ ही प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों को पेश करती लोकनृत्य व गीतों की भी प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

25 जनवरी (२५ जनवरी) ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 25वाँ दिन है। साल में अभी और 340 दिन बाकी हैं (लीप वर्ष में 341)। भारत सरकार द्वारा प्रत्एक वर्ष आज के दिन अपने नागरिक अलंकरणों जैसे पद्म भूषण, भारत रत्न आदि की घोषणा की जाती है।

  • 1919- पेरिस (फ्रांस) में राष्ट्रसंघ की स्थापना की गई।
  • 1924- 1924 का शीतकालीन ओलंपिक शैमॉनिक्स (फ्रांस) में शुरु हुआ।
  • 1980 - मदर टेरेसा को भारत रत्न से सन्मानित किया गया।
  • 2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने गंगा-एक्सप्रेस वे परियोजना को मंज़ूरी प्रदान की।
  • 2010- इराक की राजधानी बगदाद में तीन मिनी बसों में बम विस्फोट के जरिए होटलों को निशाना बनाया गया। इनमें कम से कम 36 व्यक्ति मारे गए और 71 अन्य घायल हो गए।

1996- रघुबर प्रसाद सिंह- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय छात्रने एवं समाजिक कार्यकर्त्ता।

  • 1954 - मानबेन्द्र नाथ राय, भारतीय मार्क्सवादी

राष्ट्रीय मतदाता दिवस (भारत) 2011 से प्रतिवर्ष ( 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई थी)

शिमला, रोहित नागपाल। मैं हिमाचल हूं...25 जनवरी 1971 को पहाड़ सी चुनौतियों के बीच मेरा जन्म एक पूर्ण राज्य के रूप में हुआ। यह उस दिन की बात है जब, आसमान से चांदी बरस रही थी। मुझे बनाने की घोषणा भी ऐसी महिला प्रधानमंत्री ने की, जिसे देश ही नहीं दुनिया में भी अपने फैसलों के लिए जाना जाता था। जब चलना सीखा तो रास्ते नहीं थे, तरक्की के लिए कोई साधन नहीं था। महज पहाड़ी होने के नाते हर हिमाचली में कुछ करने का जज्बा था। इसी के दम पर ऊंचाइयां हासिल करने का सफर शुरू किया।

25 जनवारी 1971 को शिमला आने पर देश की तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का स्वागत करते हुए लोग।

छोटा राज्य होने के बावजूद चुनौतियों का पहाड़ पार किया। लेकिन यहां के सियासतदानों को भी यकीन नहीं था कि 49 साल का होने पर मैं शिक्षा ही नहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहाड़ी ही नहीं बल्कि बड़े राज्यों के लिए आदर्श बनूंगा। उस दौरान मेरी आबादी थी 12 लाख, 228 किलोमीटर सड़कें और 331 शिक्षण संस्थान थे। हर बच्चे को स्कूल पहुंचाना और हर गांव तक का सड़क पहुंचाने का सपना तो मेरे लोगों की आंखों में था, लेकिन पूरा कैसे होगा, ये सोचना भी चुनौती था। मैं कैसे पढ़ूंगा और कैसे बढ़ूंगा, ये सोचना भी उस समय काफी कठिन था।

25 जनवारी 1971 को शिमला के रिज मैदान पर उमडी भीड़। इसी दिन तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हिमाचल को पूर्ण राज्‍य का दर्जा देने की घोषणा की थी।

समय के साथ पहाड़ी प्रदेश ने पहाड़ सी चुनौतियों को पार करने के लिए जब एक बार ठाना तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 331 की मुकाबले हिमाचल में आज 15 हजार से ज्यादा शिक्षण संस्थान हैं। इसमें दस लाख से ज्यादा छात्रों का भविष्य सुधारने के लिए 70 हजार से ज्यादा शिक्षक तैनात हैं। पढऩे के साथ मुझे पांव पर खड़ा करना बड़ी चुनौती थी। इस तरह कई क्षेत्रों में काम तो शुरू हुआ, लेकिन मेरी आबादी बढ़ती गई। इससे जरूरतें भी लगातार बढऩे लगी।

मेरे पास उस महज बागवानी क्षेत्रफल 792 हेक्टेयर (1951-52) ही था। आज बढ़कर 2,20706 हेक्टेयर हुआ। बागवानी से मुझे होने वाली कमाई भी 4000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इसमें अभी और बाधाएं पार कर मंजिलों को हासिल करने की चुनौती बची है। जिन्हें मुझे हासिल करना है। पहले मेरा सेब पर एकाधिकार था, लेकिन अब विदेशों से लेकर पड़ोसी राज्यों के सेब से चुनौती मुझे मिल रही है।

25 जनवारी 1971 को शिमला आने पर देश की तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का स्वागत करते हुए हिमाचल प्रदेश निर्माता व प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉक्‍टर यशवंत सिंह परमार।

सड़कों से रखी विकास की बुनियाद

यह हर पहाड़ी के जज्बे का ही कमाल है कि मेरे पास आज 33 हजार किलोमीटर सड़कों का जाल है। इन्हीं सड़कों के दम पर ही विकास की बुनियाद रखी गई। कोई बच्चा जब दादा-दादी की अंगुली पकड़कर सड़क से गुजरता है तो इस बात का सुकून मिलता है कि मेरे गांव के भाग्य की रेखा बदल गई है। यह सही है कि विकास पढ़ाई के साथ आगे बढ़ेगा। जब मैं बना तो मेरी साक्षरता दर 4.8 फीसद रही। इसे 50 फीसद यानी आधे हिमाचल को पढ़ा लिखा बनाना भी चुनौती था। समय के चक्र के साथ साक्षरता दर बढ़ती रही। बड़े राज्यों को शिक्षा के क्षेत्र में पछाडऩे के बाद आज 49 वर्ष का होने पर मैं साक्षरता दर में देश में दूसरे नंबर पर हूं। साक्षरता दर 80 फीसद से ज्यादा है, लेकिन मुझे पूरा पढऩा है यानि साक्षरता दर को 100 फीसद पहुंचना ही मेरा लक्ष्य है। पहाड़ी राज्य होने के नाते पानी नदियों में था, लेकिन गांव नदियों से दूर थे। 300 बस्तियां ही ऐसी थीं, जहां पानी पहुंचता था। हर घर में नल लगाने का मेरा सपना कब पूरा होगा, यही सोचता था। आज हिमाचल में 7500 से ज्यादा पेयजल और इससे भी कहीं ज्यादा सिंचाई की योजनाएं हैं।

मेरी बिजली से रोशन है उत्तर भारत

पहाड़ों को चीरते हुए नदियों के पानी दूसरे राज्य नहीं बल्कि देशों तक पहुंच जाता था। मेरे विकास में इसकी क्या भूमिका हो सकती है। इस पर काफी मंथन के बाद बिजली प्रोजेक्ट लगाना शुरू किया है। देश का सबसे बड़ा बिजली प्रोजेक्ट नाथपा-झाखड़ी एक समय हिमाचल में ही लगा। 1500 मेगावाट क्षमता का प्रोजेक्ट आज भी देश के कई राज्यों को रोशन करता है। बिजली से रोशनी भले ही दूसरे राज्यों को मिली, लेकिन खजाना मेरा ही बढ़ा। हर साल बिजली बेच कर ही मैं 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाता हूं। आज हिमाचल का हर गांव बिजली से जुड़ा है।

केंद्र पर निर्भरता अधिक

छोटा राज्य होने के नाते केंद्र पर निर्भरता अधिक रहती है। इसके बावजूद मैं टैक्स राजस्व के रूप में 7000 करोड़ रुपये कमाता हूं। बिजली बेच कर भी 1000 करोड़ रुपये की कमाई हो जाती है। कमाई के और संसाधन तलाशने के लिए सियासतदानों को ध्यान देने की जरूरत है। आज मेरा योजना आकार 8000 करोड़ के करीब पहुंच गया है। इसे हासिल करने के लिए खुद ही मेहनत करनी होगी।

25 जनवरी 1971 को मिला था पूर्ण राज्य का दर्जा

15 अप्रैल 1948 को 30 रियासतों को मिलाकर हिमाचल राज्य का गठन हुआ। तब इसे मंडी, महासू, चंबा और सिरमौर चार जिलों में बांट कर प्रशासनिक कार्यभार एक मुख्य आयुक्त को सौंपा गया। बाद में इसे पार्ट-सी कैटेगरी का राज्य बनाया गया। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया। 25 जनवरी का दिन हिमाचल के लोगों के लिए एक यादगार दिवस है। वर्ष 1971 में इसी दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से हजारों प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए हिमाचल को पूर्ण राज्यत्व का दर्जा प्रदान किया था। इसके साथ हिमाचल भारतीय गणतंत्र का 18वां राज्य बना था।

उपलब्धियां बहुत, चुनौतियां भी कम नहीं

पूर्ण राज्यत्व का दर्जा मिलने के बाद मैंने कई क्षेत्रों में तरक्की की है, लेकिन मेरी चुनौतियां अब भी कम नहीं हुई हैं। 68 लाख की आबादी वाले पहाड़ी प्रदेश हिमाचल के सामने कर्ज से पार पाना बड़ी चुनौती बना है। पचास हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज का बोझ हो गया है। बेशक हर क्षेत्र में विकास की बयार बह रही हो लेकिन अपने खर्चों पर नियंत्रण करने के साथ ही आय के साधन बढ़ाने की जरूरत है।

25 जनवरी 1971 को हिमाचल कौन सा राज्य बना?

संसद द्वारा दिसम्बर 1970 को हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम पास किया गया तथा नया राज्य 25 जनवरी 1971 को अस्तित्व में आया। इस तरह हिमाचल प्रदेश भारतीय गणराज्य का 18 वां राज्य बना

हिमाचल प्रदेश का पुराना नाम क्या है?

हिमाचल प्रदेश राज्य “देव भूमि” पुकारा जाता था। इस धर्म में पूर्व ऐतिहासिक मानवों के अस्तित्व के गवाह हैं।

पूर्ण राज्य का प्रस्ताव कब हुआ?

कांग्रेस ने रखा था पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव: 26 जनवरी 1929 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वर्षिकअधिवेशन तत्कालीन पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में हुआ, जहां कांग्रेस के पूर्ण स्वराज का घोषणा-पत्र तैयार किया गया। नेहरू की अध्यक्षता वाले अधिवेशन के इस प्रस्ताव पूर्ण स्वराज को कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य घोषित किया गया।

हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा कब मिला?

सही उत्तर 1 नवंबर 1956 है।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग