उबले हुए सिंघाड़े खाने से क्या होता है? - ubale hue singhaade khaane se kya hota hai?

Boil singhara benefits in hindi: सिंघाड़ा सर्दियों की शुरुआत में मिलने वाला एक बेहतरीन सुपरफूड है। यह खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतने ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होते हैं। सिंघाड़ा का पोषक तत्वों का पावरहाउस माना जाता है, क्योंकि इसमें शरीर के लिए जरूरी लगभग सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, बी, सी, ई, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज, कॉपर जैसे जरूरी पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है। यह सर्दियों की शरुआत के दौरान बाजार में खूब देखने को मिलते हैं। लोग सिंघाड़ा सीधे तौर पर, इसके आटे आदि का सेवन करते हैं। व्रत में सिंघाड़े के आटे की रोटी व हलवा का सेवन खूब किया जाता है। यह बेहद स्वादिष्ट और स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होता है। वहीं कुछ लोग कच्चा सिंघाड़ा और इसकी सब्जी का भी सेवन करते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी पानी में उबालकर सिंघाड़े का सेवन किया किया है? हम में से ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि उबले हुए सिंघाड़े खाना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सिंघाड़ा उबालकर खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं, इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको उबले हुए सिंघाड़े खाने के 5 फायदे (uble hue singhare khane ke fayde) बता रहे हैं।

उबले हुए सिंघाड़े खाने के फायदे- Boiled Singhara Health Benefits

1. शरीर को रखे ठंडा और हाइड्रेट

सिंघाड़ा में पानी प्रचुर मात्रा में होता है, साथ ही इसमें कूलिंग गुण होते हैं। जिससे यह शरीर में पानी की कमी को दूर करने, हाइड्रेशन को बढ़ावा देने और शरीर ठंडा रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: सुबह उबले हुए मूंग खाने सेहत को मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

2. त्वचा के लिए फायदेमंद है

उबले हुए सिंघाड़े आपके शरीर को नेचुरली डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। यह आपके शरीर और रक्त में मौजूद गंदगी, हानिकारक पदार्थ और टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। यह आपके खून को साफ करने में भी मदद करते हैं। जिससे यह त्वचा की कई समस्याओं जैसे कील-मुंहासे, दाग-धब्बे आदि दर करने और आपको साफ-दमकती त्वचा पाने में मदद करते हैं।

3. पेट के लिए लाभकारी है

फाइबर से भरपूर सिंघाड़े, पाचन को दुरुस्त करने में मदद करते हैं। पेट से जुड़ी कई समस्याओं जैसे पेट में गैस, कब्ज, अपच, उल्टी-दस्त, मतली, ब्लोटिंग आदि को दूर करने में मदद करते हैं। यह आपकी आंतो की सूजन कम करने और उन्हें स्वस्थ रखने में भी लाभकारी हैं।

4. वजन घटाने में करता है

सिंघाड़े कैलोरी में कम, साथ ही फाइबर, प्रोटीन और कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप इनका सेवन पूर्ण भोजन के रूप में कर सकते हैं।  इससे आप लंबे समय तक भूखा महसूस नहीं करेंगे। इस तरह आप कैलोरी का कम सेवन करेंगे, साथ ही अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग भी नहीं होगी। मेटाबॉलिज्म तेज होगा और तेजी से वजन कम करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: उबले हुए चावल खाने से सेहत को मिलते हैं 5 जबरदस्त फायदे

5. गंभीर रोगों को रखे आपसे दूर

सिंघाड़े एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, साथ ही इनमें फेरुलिक एसिड, गैल कैटेचिन, गैलेट और कैटेचिन गैलेट जैसे कंपाउंड्स भी मौजूद होते हैं। जिससे यह शरीर में मौजूद हानिकारक कण और फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल्स कई गंभीर रोगों के जोखिम को बढ़ाते हैं, यह शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को बढ़ाते हैं और शरीर के इम्यून सिस्ट को नुकसान पहुंचाते हैं। यह कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोग जैसे क्रोनिक रोगों के लिए जिम्मेदार बड़े जोखिम कारकों में से एक है। 

(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)

All Image Source: Freepik

सर्दियां आते ही दुकानों में सिंघाड़ा मिलना शुरू हो जाता है. लोग बड़े चाव से इसे खाते भी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं सिंघाड़ा गुणों की खान है. इसके अनेक फायदे है. यह कई बीमारियों से आपकी रक्षा करता है. आप भी जानिए इसके फायदेः

1. अस्थमा के मरीजों के लिए सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद होता है. सिंघाड़े को नियमित रूप से खाने से सांस संबधी समस्याओं से भी आराम मिलता है.

2. सिंघाड़ा बवासीर जैसी मुश्किल समस्याओं से भी निजात दिलाने में कारगर साबित होता है.

अगर आप भी हैं जूस पीने के शौकीन तो आपके लिए हैं ये टिप्स

3. सिंघाड़ा खाने से फटी एड़ि‍यां भी ठीक हो जाती हैं. इसके अलावा शरीर में किसी भी स्थान पर दर्द या सूजन होने पर इसका लेप बनाकर लगाने से बहुत फायदा होता है.

दाल में तड़का क्यों लगाते हैं...कभी सोचा है आपने?

4. इसमें कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसे खाने से हड्ड‍ियां और दांत दोनों ही मजबूत रहते हैं. साथ ही यह आंखों के लिए भी फायदेमंद है.

5. प्रेग्नेंसी में सिंघाड़ा खाने से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं. इससे गर्भपात का खतरा भी कम होता है. इसके अलावा सिंघाड़ा खाने से पीरियड्स की समस्याएं भी ठीक होती हैं.

6. सिंघाड़े का सेवन रक्त संबंधी समस्याओं को भी ठीक करता है. साथ ही मूत्र संबंधी रोगों के उपचार के लिए सिंघाड़े का प्रयोग बहुत फायदेमंद है. दस्त होने पर भी सिंघाड़े का सेवन रामबाण उपाय है.

7. सिंघाड़ा शरीर को ऊर्जा देता है, इसलिए इसे व्रत के खाने में शामिल किया जाता है. इसमें आयोडीन भी पाया जाता है, जो गले संबंधी रोगों से रक्षा करता है और थाइरॉइड ग्रंथि को सुचारू रूप से काम करने के लिए प्रेरित करता है.

उबला हुआ सिंघाड़ा खाने से क्या होता है?

उबले हुए सिंघाड़े आपके शरीर को नेचुरली डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। यह आपके शरीर और रक्त में मौजूद गंदगी, हानिकारक पदार्थ और टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। यह आपके खून को साफ करने में भी मदद करते हैं। जिससे यह त्वचा की कई समस्याओं जैसे कील-मुंहासे, दाग-धब्बे आदि दर करने और आपको साफ-दमकती त्वचा पाने में मदद करते हैं।

सिंघाड़ा कौन सी बीमारी में काम आता है?

हाई ब्लड प्रेशर से हार्ट हेल्थ का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन सिंघाड़ा ब्लड प्रेशर को कम करने में बहुत मदद करता है। सिंघाड़ा पोटेशियम से भरपूर होता है, इसलिए यह सोडियम के इफेक्ट को कम करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है। ऐसे में ये हार्ट के लिए एक अच्छा फल है।

क्या सिंघाड़ा खाने से वजन बढ़ता है?

सिंघाड़ा है लो कैलोरी फूड सिंघाड़े में लगभग ना के बराबर कैलोरी पाई जाती है इसलिए आप बिना वजन बढ़ने की चिंता किए हुए इसे खा सकते हैं. इसमें तमाम तरह के न्यूट्रिएंट्स जैसे कि फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, कॉपर, विटामिन बी, विटामिन सी आदि अच्छी मात्रा में पाया जाता है.

सिंघाड़ा खाने का सही समय क्या है?

सेवन का सही समय (Right time to consume) यदि आप सिंघाड़ा खाने के बहुत ज्यादा शौकीन हैं, तो सिंघाड़े को खाने के लिए दिन का समय सबसे अच्छा होता है। इस समय ये ठंडा नहीं करेगा। साथ ही आराम से पचने का इसे समय भी मिलेगा।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग