धारा 144 कौन लगा सकता है? - dhaara 144 kaun laga sakata hai?

| Updated: Mar 22, 2020, 4:31 PM

Dhara 144 Kya Hai: धारा 144 को सरकार लागू करती है और यह एक किसी क्षेत्र में लागू की जाती है। यहां हम आपको धारा 144 और इससे जुड़ी अहम जानकारियां बता रहे हैं..

सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली
धारा 144 का मुख्य मकसद कई लोगों का एक जगह पर इकठ्ठा होने से रोकना है। सरकार यह धारा तब लागू करती है जब लोगों के इकट्ठा होने से कोई खतरा हो सकता है। पढें क्या है धारा 144 और इससे जुड़े अहम सवालों के जवाब।

  1. क्या है धारा-144 और कब लगाई जाती है?
    सीआरपीसी की धारा 144 शांति कायम करने या किसी आपात स्थिति से बचने के लिए लगाई जाती है। किसी तरह के सुरक्षा, स्वास्थ्य संबंधित खतरे या दंगे की आशंका हो। धारा-144 जहां लगती है, उस इलाके में पांच या उससे ज्यादा आदमी एक साथ जमा नहीं हो सकते हैं। धारा लागू करने के लिए इलाके के जिलाधिकारी द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। धारा 144 लागू होने के बाद इंटरनेट सेवाओं को भी आम पहुंच से ठप किया जा सकता है। यह धारा लागू होने के बाद उस इलाके में हथियारों के ले जाने पर भी पाबंदी होती है।
  2. कब तक लग सकती है धारा-144?
    धारा-144 को 2 महीने से ज्यादा समय तक नहीं लगाया जा सकता है। अगर राज्य सरकार को लगता है कि इंसानी जीवन को खतरा टालने या फिर किसी दंगे को टालने के लिए इसकी जरूरत है तो इसकी अवधि को बढ़ाया जा सकता है। लेकिन इस स्थिति में भी धारा-144 लगने की शुरुआती तारीख से छह महीने से ज्यादा समय तक इसे नहीं लगाया जा सकता है।
  3. सजा का प्रावधान
    गैर कानूनी तरीके से जमा होने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ दंगे में शामिल होने के लिए मामला दर्ज किया जा सकता है। इसके लिए अधिकतम तीन साल कैद की सजा हो सकती है।
  4. धारा-144 और कर्फ्यू के बीच फर्क
    ध्यान रहे कि सेक्शन 144 और कर्फ्यू एक चीज नहीं है। कर्फ्यू बहुत ही खराब हालत में लगाया जाता है। उस स्थिति में लोगों को एक खास समय या अवधि तक अपने घरों के अंदर रहने का निर्देश दिया जाता है। मार्केट, स्कूल, कॉलेज आधि को बंद करने का आदेश दिया जाता है। सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही चालू रखने की अनुमति दी जाती है। इस दौरान ट्रैफिक पर भी पूरी तरह से पाबंदी रहती है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Author: Geetarjun GautamPublish Date: Fri, 03 Jun 2022 11:16 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jun 2022 11:16 PM (IST)

What is Section 144 श में कहीं भी सुरक्षा की दृष्टि को लेकर संदेह होता है उसके लिए धारा-144 लागू किया जाता है। कहीं विधान सभा लोक सभा या पंचायत चुनाव हों या फिर कैसे भी चुनाव हों तब भी धारा-144 लागू की जाती है।

गाजियाबाद, जागरण डिजिटल डेस्क। देश में कहीं भी सुरक्षा की दृष्टि को लेकर संदेह होता है, उसके लिए धारा-144 लागू किया जाता है। कहीं, विधान सभा, लोक सभा या पंचायत चुनाव हों या फिर कैसे भी चुनाव हों, तब भी धारा-144 लागू की जाती है। साथ ही कहीं अगर बवाल, हिंसा या दंगा हो जाए तो धारा-144 लागू की जा सकती है। इससे लोगों को एक साथ रहने की आजादी नहीं रहती है। तो आइए आपको बताते हैं कि क्या है धारा 144 और इसे लागू कौन करत है। अगर लागू हो जाए तो लोगों को क्या करना चाहिए।

जाने क्या है धारा 144 और इसे लागू क्यों किया जाता है

धारा 144 का मुख्य मकसद कई लोगों को एक जगह पर इकट्ठा होने से रोकना है शासन यह धारा तब लागू करती है जब लोगों की कट्टा होने से कोई खतरा हो सकता है।

  • क्या है धारा 144 और कब लगाई जाती है
  • धारा लागू करने के लिए इलाके के जिलाधिकारी द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया जाता है।
  • सीआरपीसी की धारा 144 शांति कायम करने या किसी आपात स्थिति से बचने के लिए लगाई जाती है।
  • किसी तरह के सुरक्षा, स्वास्थ्य संबंधी खतरे या दंगे की आशंका हो।
  • धारा 144 जहां लगती है, उस इलाके में 5 या उससे ज्यादा आदमी एक साथ जमा नहीं हो सकते।
  • धारा लगने के बाद जरूरत पड़ने पर इंटरनेट सेवाओं को बंद किया जा सकता है।
  • इलाके में हथियारों के ले जाने पर भी पाबंदी होती है।

धारा 144 का उल्लंघन करने पर सजा का प्रावधान

गैरकानूनी तरीके से इकट्ठे होने पर किसी भी व्यक्ति के खिलाफ दंगे में शामिल होने के लिए मामला दर्ज किया जा सकता है। इसके लिए अधिकतम 3 साल कैद की सजा हो सकती है।

  • क्या धारा 144 का मतलब कर्फ्यू होता है?
  • सेक्शन 144 और कर्फ्यू एक चीज नहीं है।
  • दूसरी ओर कर्फ्यू लोगों को एक विशेष समय के लिए घर के अंदर रहने का आदेश देता है। इसलिए अधिकारी कुछ निश्चित समय के लिए कर्फ्यू लगा सकते हैं। समय इसमें काफी महत्वपूर्ण होता है। हालांकि यदि आवश्यक हो तो अधिक कर्फ्यू की अवधि को बढ़ा भी सकते हैं।
  • यदि आप कर्फ्यू के दौरान बाहर निकलना चाहते हैं. तो आपको स्थानीय पुलिस से पूर्व अनुमोदन की आवश्यकता होती है।
  • कर्फ्यी के दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही चालू रखने की अनुमति दी जाती है। इस दौरान ट्रैफिक पर भी पूरी तरह से पाबंदी रहती है।

Edited By: Geetarjun Gautam

  • # ghaziabad-crime
  • # news
  • # state
  • # section 144
  • # what is section 144
  • # why imposed section 144
  • # धारा 144
  • # क्या है धारा 144
  • # News
  • # National News
  • # Uttar Pradesh news

धारा 144 कौन लगाता है?

धारा 144 का मुख्य मकसद कई लोगों को एक जगह पर इकट्ठा होने से रोकना है शासन यह धारा तब लागू करती है जब लोगों की कट्टा होने से कोई खतरा हो सकता है। धारा लागू करने के लिए इलाके के जिलाधिकारी द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। सीआरपीसी की धारा 144 शांति कायम करने या किसी आपात स्थिति से बचने के लिए लगाई जाती है।

धारा 144 को हिंदी में क्या कहते हैं?

धारा 144 सीआरपीसी (Section 144 in Hindi) जिसका पूरा नाम 'दंड प्रक्रिया संहिता' है।

हाउ तो अप्लाई 144

(1) ऐसे मामलों में जहां, एक जिला मजिस्ट्रेट की राय में, एक उप-मंडल मजिस्ट्रेट या इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा विशेष रूप से सशक्त कोई अन्य कार्यकारी मजिस्ट्रेट, इस धारा के तहत कार्यवाही और तत्काल रोकथाम या त्वरित उपचार के लिए पर्याप्त आधार है वांछनीय है, ऐसे मजिस्ट्रेट...

क्या आज दिल्ली में धारा 144 लागू है?

राष्ट्रीय राजधानी में धारा 144 लागू कर दी गई है जबकि जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनीतिक) द्वारा आज जंतर मंतर पर बुलाई गई 'महापंचायत' से पहले सिंघू और गाजीपुर सहित दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग