Shivratri के व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? - shivratri ke vrat mein kya nahin khaana chaahie?

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 01 Mar 2022 12:03 AM IST

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस पवित्र दिन पर भक्त व्रत-उपवास करते हैं। भगवान भोलेनाथ की पूजा और अर्चना करते हैं। शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करना आसान होता है। सच्ची आस्था और निश्चल मन से भगवान को नमन करके अगर आप कुछ मांगते हैं तो वह आप पर प्रसन्न हो सकते हैं। कुछ लोग शिवरात्रि के दिन व्रत रहते हैं लेकिन अगर आप शिवरात्रि का व्रत नहीं रख पा रहे तो कुछ वर्जित चीजों को खाने से परहेज कर सकते हैं। इस बार शिवरात्रि एक मार्च 2022 को मनाई जा रही है। इस मौके पर अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो अन्न ग्रहण न करके व्रत रख सकते हैं। आपको पता होना चाहिए कि शिवरात्रि के पावन दिन पर क्या खा सकते हैं और क्या भूल से भी नहीं खाना चाहिए। चलिए जानते हैं कि शिवरात्रि के दिन क्या खाएं और किन चीजों के सेवन से करें परहेज। 

शिवरात्रि के व्रत में क्या खाएं 

फलों का सेवन

व्रत में कई चीजे आप नहीं खा सकते हैं। ऐसे में व्रत में फलों का सेवन कर सकते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद रहते हैं और व्रत में इन्हें खाया भी जा सकता है।  शिवरात्रि के व्रत में आप केला, संतरा, सेब, लीची, अनार आदि फलों का सेवन कर सकते हैं।

ठंडाई का सेवन

व्रत में पेय पदार्थों का सेवन जरूर करना चाहिए। चाय पीने से बचे लेकिन दूध से बनी ठंडाई पी सकते हैं। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन होता है, जो पेट के लिए भी लाभदायक है। सादा दूध न पीकर उसमें ड्राई फ्रूट्स, केसर, इलायची आदि वाला दूध पी सकते हैं। शिवरात्रि में पानी का भरपूर सेवन करें।

सात्विक भोजन

महाशिवरात्रि के व्रत में सात्विक भोजन करना चाहिए। आलू, कद्दू, अरबी और लौकी जैसी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। सिंघाड़े या कुट्टू के आटे की पूड़ी खा सकते हैं।

शिवरात्रि में क्या न खाएं?

लहसुन प्याज का सेवन न करें

आप महाशिवरात्रि का व्रत रहे या न रहें लेकिन इस दिन लहसुन प्याज का सेवन न करें। पवित्र दिनों में लहसुन प्याज नहीं खाना चाहिए। इसलिए खाना बनाते समय लहसुन-प्याज न मिलाएं।

महाशिवरात्रि के दिन शाम को क्या खाना चाहिए?

फलाहार में संतरा, खीरा, पपीता, सेब आदि फल ले सकते हैं। महाशिवरात्रि के व्रत में भी सात्विक भोजन खाना चाहिए। अगर स्वास्थ्य संबंधी समस्या न हो तो बिना नमक के भी यह व्रत किया जा सकता है। वरना सेंधा नमक का सेवन किया जा सकता है।

महाशिवरात्रि के दिन व्रत में क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए?

1 महाशिवरात्रि के दिन गेंहू, चावल, बेसन, मैदा आदि से बनी चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। 2 इस दिन मांस-मंदिरा काा सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो भगवान शिव आपसे रुष्ट भी हो सकते हैं। 3 यदि आप महाशिवरात्रि का व्रत रख रहें हैं तो आपको दिन में नहीं सोना चाहिए

महाशिवरात्रि का Fast कब खोला जाता है?

माना जाता है कि महाशिवरात्रि के व्रत की शुरुआत त्रयोदशी से ही हो जाती है और इसी दिन से लोगों को शुद्ध सात्विक आहार लेना शुरू कर देना चाहिए। कुछ लोग तो इसी दिन से व्रत का आरंभ कर देते हैं। इसके बाद चतुर्दशी तिथि को पूजा करके व्रत करने का संकल्‍प लेते हैं।

शिवरात्रि के व्रत में खाना कब खाते हैं 2022?

शिवरात्रि के दिन व्रत करने से एक दिन पहले आप अच्छी तरह से 3 टाइम खाना खाएं और हरी-सब्जियों और फलों का सेवन करें। इससे अगले दिन भूखा रहने पर आपको कमजोरी नहीं होगी। इसके बाद अगले दिन सबसे पहले आप स्नान करें और भगवान शिव की पूजा करें।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग