श्वसन जीवों के लिए क्यों अनिवार्य है - shvasan jeevon ke lie kyon anivaary hai

Solution : सजीवों को भोजन से आवश्यक ऊर्जा प्राप्त होती है। पचे हुए भोज्य पदार्थों से ऊर्जा का उत्पादन ऑक्सीकरण के द्वारा होता है। ऑक्सीकरण में ऑक्सीजन की उपस्थिति अनिवार्य है। ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होने वाली अवायवीय ऑक्सीकरण में काफी कम ऊर्जा मुक्त होती है। शरीर को पोषण के साथ-साथ ऑक्सीजन की भी आवश्यकता होती है। सजीवों के रक्त परिसंचरण में ऑक्सीजन अनिवार्य है। शरीर को यह ऑक्सीजन श्वसन से ही प्राप्त होता है सामान्यतः ऑक्सीजन ग्रहण करने तथा कार्बन डाइ-ऑक्साइड छोड़ने की प्रक्रिया साँस लेना है अर्थात् वृहत रूप में श्वसन उन सभी प्रक्रिया में शामिल है जिनके द्वारा शरीर में ऊर्जा का उत्पादन होता है। इस कारण श्वसन अनिवार्य है।

स्वसन सजीवो के लिए क्यों अनिवार्य?

श्वसन सभी जीवों के जीवित रहने के लिए अनिवार्य है। यह जीव द्वारा लिए गए भोजन से ऊर्जा को निर्मुक्त करता है । हम अंत : श्वसन द्वारा, जो वायु शरीर के अंदर लेते हैं, उसमें उपस्थित ऑक्सीजन का उपयोग ग्लूकोस को कार्बन डाइऑक्साइड और जल में विखंडन के लिए किया जाता है। इस प्रक्रम में ऊर्जा निर्मुक्त होती है।

लघु उत्तरीय प्रश्न 1 श्वसन सजीवों के लिए क्यों अनिवार्य है 2 श्वसन की परिभाषा लिखें?

1. श्वसन सजीवों के लिए क्यों अनिवार्य है? Ans:- श्वसन वह क्रिया है जिसके द्वारा शरीर के सभी भागों तक ऑक्सीजन पहुंचता है, पचे हुए भोजन से ऊर्जा का उत्पादन होता है, और परिवहन की क्रिया सुचारू रूप से संपन्न होती है। इसके लिए श्वसन सजीवो के लिए अनिवार्य है।

श्वसन से आप क्या समझते हैं?

श्वसन (respiration in hindi) परिभाषा : श्वसन वह प्रक्रम है जिसमे भोजन के ऑक्सीकरण के लिए वातावरण से ऑक्सीजन शरीर के अन्दर ली जाती है और ऊर्जा मुक्त होती है और इस ऑक्सीकरण के दौरान उत्पन्न कार्बन डाइ ऑक्साइड को शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है।

श्वसन किसे कहते हैं यह कितने प्रकार के होते हैं?

श्वसन किसे कहते हैं यह कितने प्रकार का होता है?.
श्वसन-ऊर्जा प्राप्त करने के लिए जीवों द्वारा ऑक्सीजन लेने तथा कार्बन डाइऑक्साइड गैस बाहर निकालने की क्रिया को श्वसन कहते हैं।.
श्वसन के प्रकार-यह दो प्रकार की है—(1) अवायवीय श्वसन, (2) वायवीय श्वसन।.
अवायवीय श्वसन-श्वसन की यह क्रिया केवल ऑक्सीजन की अनुप स्थिति में होती है।.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग