शरीर में गैस का लक्षण क्या है? - shareer mein gais ka lakshan kya hai?

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

  • Hindi News
  • गैस की समस्या हमेशा पेट से जुड़ी नहीं होती

गैस की समस्या हमेशा पेट से जुड़ी नहीं होती

गैसकी समस्या हमेशा पेट से जुड़ी नहीं होती। दूसरी बीमारी के कारण भी यह समस्या मरीज को हो सकती है, पर वह उसे गैस ही समझता है। पेप्टिक अल्सर, गॉल ब्लाडर स्टोन, भोजन की थैली में कैंसर, पैंक्रियाज की बीमारी, आंत की बीमारी, हार्ट और न्यूरोलॉजिकल गड़बड़ी के कारण भी ऐसी समस्या हो सकती है। यदि तकलीफ छह सप्ताह से अधिक है तो उसकी जांच और विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। जिससे पता चल जाए कि पेट की बीमारी है या फिर कोई अन्य। इसके अलावा भूख की कमी, वजन घटना, उल्टी, बुखार, शौच का रंग काला या लाल हो तो तुरंत जांच करा लेनी चाहिए। यह गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह कहना है वरीय पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार का। वे शनिवार को दैनिक भास्कर की हेल्थ काउंसिलिंग में पाठकों को सलाह दे रहे थे।

डॉ. मनोज ने कहा कि किसी भी बीमारी को पेट की बीमारी नहीं समझना चाहिए। इसके अलावा खुद से इलाज भी जोखिम भरा होता है। जानकारी के अभाव में खुद से दवा खरीद कर खाते रहते हैं। ऐसा लंबे समय तक नहीं करना चाहिए। पेट की कोई बीमारी यदि छह सप्ताह तक खत्म नहीं हो रही है तो डॉक्टर से अवश्य दिखा लेना चाहिए। दवा से यदि राहत नहीं मिलती है तो कुछ स्पेशलाइज्ड जांच करानी पड़ती है। जैसे इंडोस्कोपी या फिर कोलोनोस्कोपी। वैसे अधिकांश लोग पेट में गैस होने की शिकायत करते हैं। पर जांच से अधिकांश मामलों में अन्य बीमारी की जानकारी मिलती है। समय पर बीमारी की पहचान हो जाए तो इलाज संभव है। यदि बीमारी जड़ से खत्म नहीं हो सकती है तो उसे नियंत्रित किया जा सकता है।

इन्होंने ने भी किया फोन : राज(महेंद्रू), अनिल कुमार (फतुहा), निर्मला देवी (दीघा), अशोक कुमार सिंह (कंकड़बाग), सुशील त्रिपाठी (पटना), विनय कुमार (पटना), भगवान चरण (आरा), कौशल कुमार (हाजीपुर), राहुल राज (मुजफ्फरपुर)।

{पेट में दर्द रहता है? राजेश तिवारी, मसौढ़ी

- कीड़ा मारने की दवा लीजिए। दर्द से आराम मिल जाएगा।

{छह साल की बच्ची के पेट में दर्द रहता है? दीपा, फुलवारीशरीफ

- फिलहाल पेंटासीड-20 दस दिन तक दीजिए। आराम मिले तो इसे एक महीने तक जारी रखें। भूख लगे या नहीं उसे समय पर खाना दें। दवा से आराम नहीं मिले तो डॉक्टर से दिखा लें।

{पेट साफ नहीं होता है? मनोज कुमार, बख्तियारपुर

- भोजन में चना, हरी सब्जी को शामिल कीजिए। रात में इसबगोल की भूसी दो चम्मच लें। सुबह टहलिए इसके बावजूद परेशानी रहे तो डॉक्टर से दिखा लें।

{नाभी के नीचे दर्द रहता है? रामप्रकाश, पटना

- खाली पेट में दवा पैन-40 टैबलेट एक महीने तक लें। यदि दवा छोड़ने पर दर्द रहे तो डॉक्टर से दिखाना पड़ेगा।

{खाना खाने के बाद पेट में दर्द होता है? दीपक, मसौढ़ी

- कीड़ा मारने की दवा नो वोर्म-400 एमजी एक बार लें। खाली पेट में एक महीने तक रैजो-20 एमजी दवा ले सकते हैं। इसके बावजूद भी परेशानी रहे तो डॉक्टर से मिलें।

{नानाजी को गैस परेशान करती है। पेट भी फूल जाता है? दीपक कुमार, फतुहा

- सिर्फ चावल खाने से पेट फूलता है तो चावल से परहेज करना होगा। कुछ लोगों को कई तरह के भोजन से एलर्जी के कारण भी ऐसा होता है। रात में दो चम्मच इसबगोल की भूसी दीजिए। भोजन में चना और हरी सब्जी शामिल करें। व्यायाम या फिर टहलने की जरूरत है।

डॉ. मनोज कुमार

  • Hindi
  • Lifestyle

खाली पेट गैस बनने के लक्षण क्या हैं? सुबह उठकर शरीर दे सकता है ये संकेत

how to remove gas from stomach instantly: जब व्यक्ति को खाली पेट गैस बनती है तो इसके साथ-साथ कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं. ऐसे में जानते हैं इन लक्षणों के बारे में...

Empty stomach gas remedies: आजकल के समय में ज्यादातर लोगों को खाली पेट गैस बनने की शिकायत नजर आती है. इसके पीछे जिम्मेदार है खराब लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतें. ऐसे में बता दें कि कभी-कभी व्यक्ति को गैस बनने के दौरान कुछ अन्य लक्षण नजर आ सकते हैं. लोगों को इन लक्षणों के बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को खाली पेट गैस बनने के साथ कौन-कौन से लक्षण नजर आ सकते हैं. जानते हैं इनके बारे में…

खाली पेट गैस बनने के लक्षण

  1. जब व्यक्ति को सुबह उठकर बार बार डकार आए या डकार आने जैसा महसूस हो तो इसका मतलब यह है कि उसे खाली पेट गैस बन रही है.
  2. पेट में ऐंठन भी गैस के लक्षण में से एक है. व्यक्ति को सुबह उठते ही पेट में ऐंठन महसूस हो तो इसका मतलब उसे गैस बन रही है.
  3. खाली पेट गैस बनने के लक्षणों में पेट फूलना भी है. व्यक्ति को सुबह-सुबह अपना पेट फुला हुआ महसूस हो या पेट में सूजन का एहसास हो तो इसका मतलब यह है कि उसे खाली पेट गैस बन रही है. इस समस्या को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए.
  4. जब व्यक्ति की छाती में दर्द महसूस हो तो यह भी खाली पेट गैस बनने के लक्षण हैं.
  5. जब व्यक्ति को गैस बनती है तो इसके कारण उसे कब्ज की समस्या का भी सामना करना पड़ता है. अगर सुबह उठकर व्यक्ति का पेट सही तरीके से साफ नहीं होता है तो इसका मतलब यह है कि उससे गैस बन रही है.

नोट – ऊपर बताए गए लक्षणों से पता चलता है कि गैस बनने के साथ-साथ शरीर व्यक्ति को कुछ संकेत भी दे सकता है. यदि ये लक्षण कभी-कभी नजर आएं तो यह एक आम बात है लेकिन रोज नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें लाइफस्टाइल की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

पूरे शरीर में गैस बनने से क्या होता है?

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गैस की समस्या बवासीर, वजन कम होना, कब्ज, डायरिया और उल्टी या मतली जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। आपके पाचन तंत्र में गैस पाचन की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। डकार लेना या फार्ट पेट की अतिरिक्त गैस से छुटकारा पाने के सामान्य तरीके हैं।

गैस बनने पर क्या क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

पेट में गैस बनने के लक्षण (Symptoms of Gas in Hindi).
पेट फूला हुआ महसूस होता है..
पेट में ऐंठन होती है..
पेट में हल्का-हल्का दर्द होता है..
कभी-कभी उल्टी होना..
सिर में दर्द रहना..
पूरे दिन आलस जैसा महसूस होता है..

गैस से घबराहट होती है क्या?

बार-बार डकारें भी आती रहती हैं. उसे कई बार तो लगता है जैसे गैस सिर में चढ़ गई और सिर बहुत भारी हो गया है. इसके कारण ही उसे नींद नहीं आ रही, कभी घबराहट तो कभी अपनों से चिड़चिड़ा जाती है.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग