सड़क सुरक्षा न हो केवल नारा इस पंक्ति की दूसरी उचित पंक्ति क्या होगी *? - sadak suraksha na ho keval naara is pankti kee doosaree uchit pankti kya hogee *?

  • BY:RF Temre
  • 714
  • 0
  • Copy
  • Share

महत्वपूर्ण निर्देश

1. कौशल आधारित लिखित प्रश्न - वर्कशीट में दिए गए प्रश्नों के उत्तर वर्कशीट में प्रश्न के नीचे/आगे दिए स्थान में निर्देशानुसार लिखे जाएँ।
2. वर्कशीट में खण्ड 'अ' के अन्तर्गत पूछे गए प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सारणी अनुसार बच्चे द्वारा कक्षा में लिखे जाएँगे। खण्ड 'ब' अन्तर्गत प्रोजेक्ट वर्क से संबंधित प्रश्न बच्चे घर पर रहकर भी लिख सकेंगे।

खण्ड-अ
बहुविकल्पीय प्रश्न ( प्रश्न 1 8 )

निर्देश - सूचना के आधार पर प्रश्न को पढ़कर नीचे दिये विकल्पों को चुनकर लिखिए -

प्रश्न 1 - दी गई निर्देश/सूचनाएँ किससे संबंधित हैं?
(A) सड़कों की मरम्मत से।
(B) सड़कों के रखरखाव से।
(C) सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं से।
(D) राष्ट्रीय सुरक्षा से।
उत्तर - (C) सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं से।

प्रश्न 2 - यातायात नियमों का पालन क्यों करना चाहिए?
(A) पुलिस से बचने के लिए।
(B) जुर्माना से बचने के लिए।
(C) परेशानी से बचने के लिए।
(D) दुर्घटनाओं से बचने के लिए।
उत्तर - (D) दुर्घटनाओं से बचने के लिए।

प्रश्न 3 - सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए निर्देश किसने जारी किए हैं?
(A) पुलिस विभाग ने।
(B) परिवहन विभाग ने।
(C) लोक निर्माण विभाग ने।
(D) सूचना विभाग ने।
उत्तर - (B) परिवहन विभाग ने।

प्रश्न 4 - 'सड़क सुरक्षा न हो केवल नारा' इस पंक्ति की दूसरी उचित पंक्ति क्या होगी?
(A) सूख गई जीवन की धारा।
(B) यह तो है संकल्प हमारा।
(C) टूटे न कोई सड़क किनारा।
(D) सुखी बना लो जीवन सारा।
उत्तर - (B) यह तो है संकल्प हमारा।

प्रश्न 5 - दुपहिया वाहन कौन-सा है?
(A) कार
(C) मोटर साइकिल
(B) ट्रैक्टर
(D) बस
उत्तर - (C) मोटर साइकिल

प्रश्न 6 - जल की तरह जीवन के लिए कौन सी वस्तु आवश्यक है?
(A) वस्त्र
(B) हवा
(C) कार
(D) मकान
उत्तर - (B) हवा

प्रश्न 7 - दिए गए पोस्टर के संदेश को स्पष्ट करने के लिए कौन-सी पंक्ति उचित है?
(A) नियमित हाथ धोएँ।
(B) कल-कल, छल-छल।
(C) संरक्षित जल-सुरक्षित कल।
(D) बहता पानी-प्रगति की निशानी।
उत्तर - (C) संरक्षित जल-सुरक्षित कल।

प्रश्न 8 - जल को संरक्षित करने संबंधी वाक्य के लिए किस शब्द को क्रिया शब्द के रूप में प्रयोग किया जाएगा?
(A) पृथ्वी
(B) बचाएँ
(C) जल
(D) हम
उत्तर - (B) बचाएँ

लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न क्र. 9-13)

निर्देश - नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
रुपये की आत्मकथा
पहचानते हो न मुझे? मेरे बिना आपका कोई काम नहीं चल सकता। पाठ्यपुस्तक खरीदनी हो तो आपको मेरी जरूरत होगी। शाला का शुल्क जमा करने के लिए भी आपको मेरी ही मदद लेनी होगी। बस का किराया हो, सब्जी लेना हो, खिलौने लेना हो तो भी आपको हर जगह मेरी ही जरूरत होगी। अब तो आप पहचान ही गए होंगे- मैं कौन हूँ? मैं रुपया हूँ।

सोचिए और बताइए

प्रश्न 9- जब रुपया प्रचलन में नहीं था तब लेनदेन कैसे होता होगा?
उत्तर - जब रुपया प्रचलन में नहीं था तब लेनदेन का कार्य वस्तुओं की आपस में अदला-बदली से किया जाता रहा होगा।

प्रश्न 10- वर्तमान समय में आपके पास नगद रुपया नहीं हो तो आप स्कूल बस का शुल्क किस माध्यम से चुकाएँगे?
उत्तर - यदि वर्तमान में हमारे पास नगद रुपया नहीं है तो हम अपने मोबाइल का प्रयोग कर ऑनलाइन धनराशि के माध्यम से बस की शुल्क चुकाएँगे।

प्रश्न 11 - निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखिए?
उत्तर - 1. नाक में दम करना = अत्यधिक परेशान कर देना।
2. कान पकना = किसी की बात से परेशान हो जाना।
3. सीधे मुँह बात न करना = अभिमान की वजह से दूसरों से बातचीत न करना।
4. कान भरना = चुगली करना।

प्रश्न 12 - शब्दकोष के अनुसार निम्नलिखित शब्दों को उचित क्रम में लिखिए?
(वाणी, जीवन, धारण, पुत्र, सफल, अधीर)
उत्तर - उचित क्रम - अधीर, जीवन, धारण, पुत्र, वाणी, सफल।

प्रश्न 13 - दिए गए सर्वनाम के आधार पर दो-दो वाक्य लिखिए?
क. निजवाचक सर्वनाम -
1. इस तक कार्य के लिए मैं स्वयं उत्तरदाई हूँ।
2. शासकीय संपत्ति हमारी अपनी संपत्ति होती है।
ख. प्रश्नवाचक सर्वनाम-
1. वहाँ कौन खड़ा है?
2. डॉ. भीमराव अंबेडकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कहाँ गए थे?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न ( प्रश्न 14-16)

निर्देश - नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्रश्न 14- 'इंटरनेट' विषय पर 100 शब्दों में निबंध लिखिए?
उत्तर - वर्तमान में इंटरनेट लोगों के बीच बहुत ही लोकप्रिय है। इन्टरनेट जानकारियों, सूचनाओं आदि को एक-दूसरे तक भेजने का सशक्त माध्यम है। संसार के एक कोने से दूसरे कोने तक सूचनाओं, जानकारियों, खबरों, फोटो, वीडियो आदि त्वरित रूप से पहुँचाया जा सकता है।
इंटरनेट के कारण हमारी धरती एक परिवार की तरह बन गई है। वर्तमान में इंटरनेट के प्रयोग से लोगों का बहुत समय बचता है जिसका उपयोग अन्य कार्यों में किया जा सकता है।
यह अध्ययन के लिए भी बहुत उपयोगी है। इसके सहयोग से परीक्षार्थी पुस्तकों के अभाव में भी अपना अध्ययन कर सकते हैं। कुछ लोग इंटरनेट का गलत प्रयोग भी करते हैं इससे बचना चाहिए।
इस तरह देखा जाए तो इंटरनेट हमारे लिए वरदान सिद्ध हुआ है। दुनिया की हर भाषा में जानकारियों का आदान-प्रदान इसके माध्यम से संभव हुआ है। इसका सभी को सदुपयोग करना चाहिए।

प्रश्न 15 - उचित विराम-चिह्न का उपयोग करते हुए निम्नलिखित पर पाँच वाक्य लिखिए?
उत्तर - (i) आपका प्रिय खेल
1. क्रिकेट मेरा प्रिय खेल है।
2. हमारी क्रिकेट टीम में विद्यालय के मेरे साथी सम्मिलित हैं।
3. मोहन, राजू और सतीश अच्छी बॉलिंग करते हैं।
4. मैंने क्रिकेट खेलने के लिए बार-बार अभ्यास किया है।
5. अहा ! क्रिकेट खेलने में बहुत मजा आता है।

(ii) व्यायाम
1. स्वस्थ एवं पुष्ट शरीर के लिए व्यायाम आवश्यक है।
2. व्यायाम करने से तंदुरुस्त रहते हैं।
3. शरीर के अलग-अलग अंगों जैसे- हाथ, कंधे, कमर, पैर, अंगुलियों का व्यायाम करना आवश्यक है।
4. मैं अपने साथियों के साथ प्रतिदिन सुबह-शाम व्यायाम करता हूँ।
5. सूर्य नमस्कार से शरीर के सभी अंगों का व्यायाम हो जाता है।

प्रश्न 16 - (अ) क्या बड़े भाई के विवाह अवसर पर आप अपने मौसाजी को पत्र द्वारा या मोबाईल से सूचना देकर बुलाना चाहेंगे? लिखिए। क्यों?
उत्तर - हम अपने बड़े भाई के विवाह के अवसर पर अपने मौसा जी को मोबाइल के माध्यम से सूचना देकर बुलाना चाहेंगे। क्योंकि वर्तमान में मोबाइल सबसे सुलभ साधन है, जिसके माध्यम से क्षण भर में ही हम सूचना दे सकते हैं। जबकि पत्र के माध्यम से सूचना देने पर पत्र को उन तक पहुँचने में समय लगेगा। अतः मोबाइल वर्तमान समय पर सूचना पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।

(ब) किसको कौन-से प्रकार का पत्र और संबोधन लिखा जाएगा?
1. माता और पिता को
पत्र का प्रकार -
पारिवारिक पत्र (अनौपचारिक पत्र)
संबोधन - पूज्य /पूज्यनीय/पूज्या /पूज्यनीया

2. प्रधानाध्यापक को
पत्र का प्रकार -
आवेदन पत्र (औपचारिक पत्र)
संबोधन - श्रध्देय, गुरुवर, महोदय, मान्यवर

3. जिलाधीश महोदय को
पत्र का प्रकार -
सरकारी पत्र (औपचारिक पत्र)
संबोधन - महोदय / मान्यवर/ सम्माननीय

4. सरपंच को
पत्र का प्रकार -
शिकायती पत्र/सूचना पत्र (औपचारिक पत्र)
संबोधन - महोदय / मान्यवर/श्रीमान

5. मित्र या भाई को
पत्र का प्रकार -
अनौपचारिक पत्र (पारिवारिक पत्र)
संबोधन - प्रिय/ श्रध्देय

6. नगरपालिका अध्यक्ष को
पत्र का प्रकार -
शिकायती पत्र/सूचना पत्र (औपचारिक पत्र)
संबोधन - महोदय / मान्यवर

प्रतिभा पर्व मूल्यांकन कक्षा 1 से 8 की मॉडल आंसर शीट।
1. हिन्दी कक्षा -5 मॉडल आंसरशीट
2. हिन्दी विशिष्ट कक्षा 4 प्रतिभापर्व 2022
3. कक्षा4 पर्यावरण मॉडल आंसर शीट
4. 3rd हिन्दी विशिष्ट मॉडल आंसरशीट Pratibha Parv

I hope the above information will be useful and important.
(आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।)
Thank you.
R F Temre
infosrf.com

सड़क सुरक्षा नहीं केवल नारा इस पंक्ति की दूसरी स्थिति क्या होगी?

सड़क सुरक्षा एक अंर्तविभागीय तथा बहुआयामी मुददा है। अतः मध्यप्रदेश शासन ने इसके हल हेतु एक प्रभावी रणनीति अपनायी है । हमारा नारा है "सड़क सुरक्षा दुर्घटना विहीन सफर के लिये " सड़क सुरक्षा का लक्ष्य 4E के स्वर्णिम सूत्र से हासिल किया जाना प्रस्तावित है ।

सड़क सुरक्षा पर स्लोगन कैसे लिखें?

सड़क सुरक्षा पर 21+ सर्वश्रेष्ठ नारे – Road Safety Slogan in....
“वाहन धीमा चलाये, अपना कीमती जीवन बचाये।.
“खुद की जिंदगी को अगर है बढ़ाना, हमेशा सुरक्षा नियमों को अपनाना।.
“दुघर्टना से देर भली।.
“सज्जन व्यक्ति वही, जो सेफ्टी अपनाए सही।.
“मत करो इतनी मस्ती, जिंदगी नहीं हैं सस्ती।.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग