Sada Suhagan Plant (सदा सुहागन प्लांट )
मोटापा (Obesity ) एवं मधुमेह (Diabetes ) नियंत्रक ayurveda remedy/herb सदा सुहागन (Redperi winkle / Lochnera Rosea )
पूरे भारत में सर्वत्र पाया जाने वाला पौधा सदासुहागन मोटापा कम करने और रक्तशर्करा (मधुमेह/डायबिटीज ) को नियंत्रित करने में आश्चर्यजनक रूप से सफल सिद्ध हुआ है. हम यहाँ इस पौधे (plant ) के गुण, कर्म और
उपयोग के बारे में जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं.
सदा सुहागन का पौधा देश भर में सर्वत्र पाया जाता है. इसके सफ़ेद फूल मोटापा कम करने में और बैंगनी फूल रक्तशर्करा को कम करने में बहुत गुणकारी सिद्ध हुए है. इस पौधे के गुण, कर्म और प्रभाव के बारे में विवरण प्रस्तुत है.
सबसे पहले विभिन्न भाषाओँ में इसके नाम प्रस्तुत हैं :-
संस्कृत - सदां पुष्पा
हिन्दी- सदा सुहागन , सदा बहार , बारहमासी.
मराठी - सदाफूल
बंगला - नयनतारा
तेलुगु - बिलगननेरू
तमिल - सदुकाडूं मल्लिकाई
मलयालम उषामलरी
पंजाबी - रतनजोत
इंग्लिश - रेडपरी विंकल (redperi winkle )
लैटिन - lochnera rosea
सदाबहार (सदासुहागन) के गुण (characteristics of sadasuhagan ,sadabahar ) - सदाबहार हल्का, रूखा, कषाय व् तिक्त रस युक्त, विपाक में कटु, उष्णवीर्य और प्रभाव में रक्तार्बुद नाशक है. यह वात और कफ का शमन करता है, मस्तिष्क को शांति देता है, प्रमेह का नाश करता है, मधुमेह को नियंत्रित करता है, भारनाशक है और मोटापा दूर करता है.
सदासुहागन के पौधे दो प्रकार के होते हैं सफ़ेद फूल वाले और बैंगनी फूल वाले. इसका पौधा देश भर में बाग़ बगीचों में पैदा होता है. इसके पौधे में पूरे वर्षभर फूल आते रहते हैं इसलिए इसे बारहमासी भी कहते हैं. यह सदा हराभरा रहता है इसलिए इसे सदाबहार और सदासुहागन कहते हैं.
रासायनिक संघटक (chemical ingredients of sada suhagan plant ) - पौधे के पंचांग, खास तौर पर जड़ की छाल में क्षाराभ पाए जाते हैं जिनमे सर्पगंधा वर्ग के Ajmalicine , Serpentin , Reserpine आदि पाए जाते हैं. इसके अतिरिक्त Lochnerin , Lochnericine , Virosine आदि ११ क्षाराभ और भी पाए जाते हैं. मूल तत्व यानि जड़ की छाल में एक फैलोनिक राल, एक उड़नशील तेल, दो अल्कोहल, दो ग्लायकोसाइड, टैनिन, कैरोटिनॉइड, स्टिरोल, उर्सोलिक एसिड होते हैं. बैंगनी रंग के फूलों में एमपोसायनिन होता है.
सदासुहागन मधुमेह उपचार (diabetes treatment with sadasuhagan /sadabahar in hindi ) - सदाबहार के बैंगनी रंग के फूल बढ़ी हुई रक्त शर्करा (blood sugar ) को कम करने वाले सिद्ध हुए हैं. यह प्रयोग सुबह खली पेट करना है. सुबह ताज़े ४-५ सदासुहागन के बैंगनी फूल तोड़ लें. एक कप पानी गर्म कर लें. एक खाली कप में फूल रख कर ऊपर से आधा कप गर्म पानी डाल कर १५-२० मिनट तक रखें. इतनी देर में फूलों का गुणतत्व पानी में आ जायेगा. अब फूल निकल कर निचोड़ कर फेंक दें. कप का पानी पी जाएँ ऊपर से शेष बचा आधा कप गर्म पानी पी जाएँ. ८ दिन तक यह प्रयोग कर बंद कर दें और शुगर की जांच करवा लें. जब कभी फिर ज़रूरत पड़े तब इसी विधि से ८ दिन प्रयोग करें और ८ दिन तक बंद रखें.
सदासुहागन मोटापा उपचार (obesity treatment with sadasuhagan /sadabahar in hindi ) - सुबह उठते ही खाली पेट सदसुहागन के तीन सफ़ेद फूल खूब चबा चबा कर खा लें. आठ दिन तक खा कर बंद कर दें और फिर अपना वज़न तौल लें. आठ दिन बंद रख कर फिर आठ दिन सेवन करें. ऐसे जब तक ज़रूरी हो तब तक ८ दिन खाएं और ८ दिन बंद रखें और पथ्य आहार-विहार का सेवन तथा अपथ्य आहार-विहार का त्याग रखें. ताज़ा सुपाच्य भोजन, छिलके वाली मूंग की दाल , हरी पत्तीदार सब्ज़ियां, मौसमी फल, बिना मलाई का दूध, ताज़ा दही और मट्ठा, सलाद और गरम पानी पथ्य है तथा गरिष्ठ बासा भोजन, तले तेज़ मिर्चमसाले वाले पदार्थ, घी, मक्खन, रबड़ी, आदि स्निग्ध पदार्थ, मिठाई, मीठे पदार्थ, मीठे फल तथा वसा युक्त पदार्थ का सेवन अपथ्य है.
प्रिय, पाठकों आज के इस लेख में हम आपको फूलों के नाम हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी(Flowers name in Hindi,English & Sanskrit) के बारे में बता रहे हैं| यदि आप फूलों के संस्कृत नाम सीखने आये है तो आप सही स्थान पर आए हैं।
यहाँ पर आपको फूलों के नाम हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी(Flowers name in Hindi,English & Sanskrit) जो जानकारी दी गई है वह इस प्रकार से है :-
- फूलों
के नाम हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी(Flowers name in Hindi,English & Sanskrit)
- फूलों के संस्कृत नाम से पूछे गए प्रश्न
यहां पर हम आपको फूलों के संस्कृत, हिंदी और English नामों के बारे में बताएंगे|
फूल को संस्कृत में क्या कहते है || Sanskrit name of Flower
फूल(Flower) का संस्कृत नाम – पुष्पम, सुमन:, कुसंम
जैसा कि आप सब को मालूम है विश्व भर में फूलों के अनेक प्रकार पाए जाते हैं| चलिए जानते हैं विभिन्न फूलों(Flowers)संस्कृत नाम|
Flower Names in Sanskrit
कमल | Lotus | शतपत्रं, उत्पलं, सहस्त्रपत्रं |
गुलाब | Rose | पाटलं |
गेंदा | Marigold | सेवन्तिका |
सूरजमुखी | Sunflower | सुवंचला,सुर्य्यवितं |
चमेली | Jasmine | जातिपुष्पम |
ट्यूलिप | Tulip | कंदपुष्पम |
जूही | Lily | युथिका |
चम्पा | Magnolia | चम्पकम |
कनेर | Oleander | कर्णोर: |
गुलबहार | Daisy | भृङ्गराज, मातृ: |
नर्गिस | Nercissus | नरगिस पुष्पम |
कुकुरमुत्ता | Mashroom | कन्दपुष्पम |
हम आशा करते है आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।
फूलों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न:-
प्रश्न :- गेंदा के फूल को संस्कृत में क्या कहते हैं?
उत्तर :- ‘स्थलपद्मम्’
प्रश्न :- गुलाब को संस्कृत में क्या कहते हैं?
उत्तर :-‘पाटलम्’
प्रश्न :- सूरजमुखी फूल को संस्कृत में क्या कहते हैं?
उत्तर :- ‘सूर्य्यवितं’ या ‘सुवन्चला’
प्रश्न :- गुड़हल फूल संस्कृत में क्या कहते हैं?
उत्तर :- गुड़हल को संस्कृत में ‘जपा’ और गुड़हल के फूल को संस्कृत में जपाकुसुम कहते हैं।
प्रश्न :- नीले कमल के फूल को संस्कृत में क्या कहते हैं?
उत्तर :- ‘इन्दीवरम्’
प्रश्न :- सफेद कमल के फूल को संस्कृत में क्या कहते हैं?
उत्तर :- ‘कैरवम्’
प्रश्न :- लाल कमल के फूल को संस्कृत में क्या कहते हैं?
उत्तर :- ‘कोकनदम् या ‘पद्मम्’
प्रश्न :- हरसिंगार को संस्कृत में क्या कहते हैं?
उत्तर :- ‘शेफालिका’
प्रश्न :- रातरानी को संस्कृत में क्या कहते हैं?
उत्तर :- ‘रजनीगन्धा’
प्रश्न :- चन्दन को संस्कृत में क्या कहते हैं?
उत्तर :- ‘श्रीखण्डम्’
प्रश्न :- गुलमोहर को संस्कृत में क्या कहते हैं?
उत्तर :- ‘राज-आभरण या ‘कृष्ण चूड’
प्रश्न :- चमेली को संस्कृत में क्या कहते हैं?
उत्तर :- ‘जातीपुष्पम्’ या ‘नवमल्लिका’