सामाजिक नीति क्या है भारत की शिक्षा एवं स्वास्थ्य नीति की चर्चा कीजिए? - saamaajik neeti kya hai bhaarat kee shiksha evan svaasthy neeti kee charcha keejie?

भारत में सामाजिक नीति - Social Policy in India

सामाजिक नीति के जरिए सभी को व्यक्तित्व विकास के अवसर समान रूप से उपलब्ध कराए जाते हैं जिससे सशक्त समाज का निर्माण हो सके। सामाजिक नीति विभिन्न भेदभावों, बाधाओं और अन्ययों को समाप्त कर समाज को एकजुट रखते हुए उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। परस्परावलंबन और सहयोग को प्रोत्साहित कर सामाजिक नीति सामाजिक लक्ष्यों की प्राप्ति करती है। सामाजिक न्याय की प्राप्ति में सामाजिक नीति का महत्वपूर्ण योगदान होता है। भारत में समय-समय पर विभिन्न सामाजिक नीतियों को अपनाया गया उनमें से कुछ प्रमुख नीतियों का परिचय हम प्राप्त करेंगे।

राष्ट्रीय बाल नीति

सामाजिक नीति से आप क्या समझते हैं?

सामाजिक नीति का अर्थ समाज के सभी सदस्यों के व्यक्तिगत और सामूहिक हितों में सामंजस्य स्थापित करना होता है। यह वह माध्यम है जिसके जरिए समाज के सभी सदस्यों का हितवर्धन होता है। यह सामाजिक संरचना में विद्यमान कमियों का पहचानने, उन्हें दूर करने का प्रयास करती है।

सामाजिक नीति क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?

सामाजिक नीति सामाजिक संरचना की कमियों को दूर करती है असंतुलन को रोकती हैं तथा असंतुलन वाले क्षेत्र से इसे दूर करने का प्रयास करती है:- गोखले के मत में सामाजिक नीति एक साधन है, जिसके माध्यम से आकांक्षाओं तथा पेर्र कों को इस प्रकार विकसित किया जाता है कि सभी के कल्याण की वृद्धि हो सके।

सामाजिक नीति के उद्देश्य क्या हैं?

सामाजिक नीति, वह नीति है जो समाज की आवश्यकताओं जटिलताओं, संरचना तथा समस्याओं के अनुरूप तैयार की जाती हैं, तथा उसका मुख्य लक्ष्य सामाजिक कल्याण और सामाजिक विकास होता है । यह सरकार द्वारा जानबूझकर किया गया वह कार्य है जो नागरिकों के कल्याण में वृद्धि करने हेतु है ।

सामाजिक नियोजन से आप क्या समझते हैं?

सामाजिक नियोजन किसी समाज अथवा इसके किसी भाग हेतु, पूर्व निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु निर्मित कार्यक्रम का विकास है। दूसरे शब्दों में, नियोजन इस बारे में निर्णय है कि हमें क्या करना है, किसके लिए करना है तथा इसमें प्रभावित लोगों को किस प्रकार सम्मिलित किया जाता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग