सिंह राशि पर कौन से ग्रह दशा चल रही है? - sinh raashi par kaun se grah dasha chal rahee hai?

अक्षर तालिका : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।

राशि विशेषता : स्थिर मन, पराक्रम, स्पष्टवादिता, ईमानदारी और न्यायप्रियता।


सिंह राशि (Leo) का स्थान पेट में होता है। इसके कारक ग्रह सूर्य और मंगल माने गए हैं। अग्नि तत्व प्रधान सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। भाग स्थिर है और सिंह लग्न की बाधक राशि कुंभ तथा बाधक ग्रह शनि है। लेकिन लाल किताब अनुसार शत्रु और मित्र ग्रहों का निर्णय कुंडली अनुसार ही होता है।

लाल किताब अनुसार पाँचवें भाव में सिंह राशि मानी गई है जिसके सूर्य का पक्का घर पहला माना जाता है। अग्नि तत्व प्रधान सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि को पूर्व दिशा का स्वामित्व प्राप्त है। लाल किताब की कुंडली अनुसार सूर्य के खराब या अच्छा होने की कई स्थितियाँ हैं। यदि आप सिंह राशि के जातक हैं तो आपके लिए यहाँ लाल किताब अनुसार सामान्य सलाह दी जा रही है।

अशुभ की निशानी : सूर्य से संबंधित बीमारियों में दिल की धड़कन, मुँह से झाग निकलना, अंगों की ताकत का खत्म होना, रक्तचाप आदि प्रमुख हैं। सामान्य तौर पर भी मुँह में बार-बार बलगम का आना। सोना खो जाना या चोरी हो जाना। पिता या संतान को कष्ट आदि।


सावधानी व उपाय : शराब और माँस का सेवन न करें। किसी से मुफ्त में कुछ न लें। यात्रा के समय अपने मुँह में कोई मीठी वस्तु रखें। दादी माँ से आशीर्वाद लें। आग को दूध से बुझाएँ। रात को दो रोटियाँ आग में जलाएँ।

सिंह राशि वालों में स्वास्थ्य की दृष्टि से रीढ़ से सम्बन्धित बीमारी, दिल की धड़कन का तेज होना, मन में बेचैनी, मन में अचानक भय आना, एनिमिया, हृदय रोग, खून के थक्के जमना जैसी बीमारियाँ होने की संभावना रहती है। उन्हें इससे सावधान रहना चाहिए।

सिंह राशि का कौन सा ग्रह खराब चल रहा है?

इसके कारक ग्रह सूर्य और मंगल माने गए हैं। सिंह लग्न की बाधक राशि कुंभ तथा बाधक ग्रह शनि है।

सिंह राशि की कौन सी दशा चल रही है?

नोट: नीचे दिए गए टेबल में सिंह राशि पर शनि की साढ़े साती साल 1998 से 2116 तक दिखाई गयी हैं। इसमें सिंह राशि के लिए वर्ष 2022, 2023 और 2024 की साढ़े साती भी शामिल हैं।

सिंह राशि में कौन सा ग्रह चल रहा है 2022?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह अपनी ही राशि में आता है तो ये राजयोग बन जाता है. सिंह राशि में पंचांग के अनुसार 17 अगस्त 2022 को सूर्य का गोचर होने जा रहा है. जो एक राजयोग की तरह फल देगा. सिंह राशि वालों को सूर्य गोचर शिक्षा, जॉब और बिजनेस आदि में शुभ फल प्रदान करेगा.

सिंह राशि पर शनि की ढैया कब तक रहेगी 2022?

सिंह राशि सूर्य की राशि है और शनि की मूल त्रिकोण राशि से यह तीसरी राशि है। साल 2022 की शुरुआत से 29 अप्रैल तक शनिदेव सिंह राशि के जातकों के 6ठें भाव में रहेंगे। यहां बैठकर शनि की दृष्टि का प्रभाव कुंडली के 8वें, 12वें और तीसरे भाव में रहेगा। 12वां भाव खर्च का, हानि का और काम सुख का भाव भी है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग