रसायन विज्ञान का जनक कौन हैं? - rasaayan vigyaan ka janak kaun hain?

क्या आप रसायन विज्ञान के जनक कौन है यानी रसायन विज्ञान के पिता किसे कहा जाता है के नाम जानते हैं.  रसायनशास्त्र ,विज्ञान का एक प्रमुख शाखाओं में से एक हैं जिसके अंतर्गत पदार्थों के संघटन, संरचना, गुणों और रासायनिक प्रतिक्रिया के दौरान इनमें हुए अलग अलग परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है.

रसायन (Chemistry) जो दो शब्द रस+आयन से मिलकर बना है जिसका मतलब होता है रसों (द्रवों) का अध्ययन है. वैसे रसायनशास्त्र के कई महान वैज्ञानिक हुए है जिन्होंने विज्ञान के कई क्षेत्रों में अपना अपना योगदान दिया है. लेकिन जब सवाल आता है रसायन विज्ञान के पिता कौन है तो बहुत से लोग असमंजस में पड़ जाते हैं.

यहीं कारण है कि इस लेख में रसायन विज्ञान के जनक कौन है (Father of Chemistry) के बारे में बतलाने वाले हैं और साथ ही रसायनशास्त्र के कुछ बड़े रसायनज्ञ और रसायन विज्ञान कितने प्रकार के होते हैं और शाखाएँ के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

रसायन विज्ञान के जनक कौन है?

एंटोनी लेवोज़ियर को रसायन विज्ञान के जनक कहा जाता हैजो अट्ठारहवीं शताब्दी के रसायन क्रान्ति का एक केन्द्र थे. आपके जानकारी के लिए बता दें कि रसायन और जीवविज्ञान दोनों के इतिहास पर लेवोज़ियर का बहुत बड़ा योगदान है जिन्होंने सर्वप्रथम सिद्ध किया कि वायु के मुख्य घटक नाइट्रोजन एवं ऑक्सीजन हैं.

एंटोनी लेवोज़ियर (1743-1794)

जन्म : 26 अगस्त 1743, फ़्रान्स

मृत्यु : 8 मई 1794, पेरिस

लेवोज़ियर का पूरा नाम: Antoine-Laurent de Lavoisier

इनकी खोज : ऑक्सीजन, कार्बन, नाइट्रोजन, सिलिकॉन

क्षेत्र : गणित, खगोलिकी तथा वनस्पति विज्ञान और रसायन शास्त्र

दुनिया के कई जगहों पर लेवोज़ियर के अलावा कई लोग “रसायन विज्ञान के जनक” रॉबर्ट बॉयल, जोन्स बेर्सेलियस, जब्बर इब्न हायेन और जॉन डाल्टन को मानते हैं.

रसायन विज्ञान के प्रकार

रसायनशास्त्र के अलावा विज्ञान के कई और शाखाएँ हैं जैसे कि भौतिकी, जीव विज्ञान, इत्यादि.

उसी तरह रसायन विज्ञान की कई शाखाएँ हैं जैसे कि :

  • एग्रोकेमिस्ट्री
  • बायोकेमिस्ट्री
  • विश्लेषणात्मक रसायन विज्ञान
  • एस्ट्रोकैमिस्ट्र
  • केमिकल इंजीनियरिंग
  • रसायन विज्ञान इतिहास
  • कॉम्बिनेटरियल केमिस्ट्र
  • क्लस्टर रसायन विज्ञान
  • इलेक्ट्रोकैमिस्ट्री
  • खाद्य रसायन विज्ञान
  • पर्यावरण रसायन विज्ञान
  • सामान्य रसायन विज्ञान
  • जियोकेमिस्ट्री
  • हरित रसायन विज्ञान
  • कैनेटीक्स
  • औषधीय रसायन विज्ञान
  • अकार्बनिक रसायन विज्ञान
  • कार्बनिक रसायन विज्ञान
  •  नैनोकैमिस्ट्री
  • फोटोकैमिस्ट्री
  • फिजिकल केमिस्ट्री
  • सॉलिड स्टेट केमिस्ट्री
  • पॉलिमर रसायन विज्ञान
  1. जोज़ेफ़ प्रीस्टलि (1733–1804)
  2. लुई पास्चर (1822–1895)
  3. अल्फ़्रेद नोबेल (1833–1896)
  4. मेंडलीफ (1834–1907)
  5. मेरी क्युरी (1867–1934)
  6. ऐलिस बॉल  (1892–1916)
  7. डोरोथी होजकिन (1910–1994)
  8. रॉसलिंड एल्सी फ्रेंकलिन (1920–1958)
  9. मैरी मेनार्ड डैली (1921–2003)
  10. मारियो जे मोलिना (1943–2020)

इस लेख में,

इस लेख में आपकों रसायन विज्ञान के जनक कौन है यानी रसायन विज्ञान Chemistry के पिता किसे कहा जाता है के बारे में बतलाया गया है. साथ ही आपकों इसके कई शाखाओं और 10 रसायन विज्ञान यानी केमिस्ट्री का प्राचीन वैज्ञानिक के बारे में भी बतलाया गया है.

हम उम्मीद करते हैं यह लेख आपकों पसंद आई होगी इसलिए कृपया इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और साथ ही इससे संबंधित यदि कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं. रसायन के जनक के बारे में जानकारी हासिल हो गई है तो आप भौतिक विज्ञान के जनक कौन है के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Rasayan Vigyan Ke Janak Kaun Haiरसायन विज्ञान के जनक कौन है?रसायन विज्ञान के पिता कौन है?रसायन विज्ञान के प्रकाररसायन विज्ञान के सबसे बड़े रसायनज्ञ

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

हिंदीकुल (Hindikul) एक प्रमुख शैक्षिक, सूचनात्मक और सलाह वेबसाइट है जो अन्य साइटों की तुलना में विश्वसनीय और सटीक लेख पाठकों तक पहुंचाती हैं.

रसायन विज्ञान का पिता का नाम क्या है?

एन्टोनी लौरेन्ट डी लैवाशिये (1743-1794) को आधुनिक रसायन विज्ञान का जनक माना जाता है।

भारत में रसायन विज्ञान का जनक कौन है?

एंटोनी लेवोज़ियर को रसायन विज्ञान के जनक कहा जाता है जो अट्ठारहवीं शताब्दी के रसायन क्रान्ति का एक केन्द्र थे.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग