पश्चिम की तरफ मुंह करके खाना बनाने से क्या होता है? - pashchim kee taraph munh karake khaana banaane se kya hota hai?

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 03 May 2021 06:44 PM IST

घर परिवार में कभी-कभी अचानक से परेशानियां बढ़ने लगती हैं। घर में कोई न कोई बीमार रहने लगता है। अचानक से फालतू खर्च बढ़ने लगते हैं और धन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो एक बार वास्तु से जुड़ी बातों पर ध्यान अवश्य दें। रसोई एक ऐसा स्थान होता है, जहां पर परिवार के सभी सदस्यों के लिए भोजन बनता है यदि इस स्थान पर कोई दोष हो तो इसका प्रभाव खाना बनाने वाले के साथ ही पूरे परिवार पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि रसोई में भोजन बनाते समय मुख सही दिशा में न हो तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानते हैं कि किस दिशा में मुख करके भोजन बनाना होता है अशुभ और किस दिशा में मुख करके भोजन बनाना रहता है सही।

वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी उत्तर दिशा की ओर मुख करके भोजन बनाना शुभ नहीं माना जाता है। इस दिशा में मुख करके कभी भोजन नहीं बनाना चाहिए। इस दिशा में मुख करके भोजन बनाने से घर में कलह की स्थिति उत्पन्न होती है और धन संबंधित समस्याएं भी आने लगती हैं। इसके साथ ही कार्य क्षेत्र में भी परेशानियां आने लगती हैं। उच्चअधिकारियों और सहयोगियों के साथ संबंध खराब होने लगते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार भूलकर भी दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके भोजन नहीं बनाना चाहिए। इस दिशा में मुख करके भोजन बनाने वाले को हमेशा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लगी रहती हैं। जो व्यक्ति खाना बनाता हो उस जोड़ों के दर्द, माइग्रेन और कंधों के दर्द की तकलीफ लगी रहती है साथ ही धन संबंधित परेशानियां भी लगी रहती हैं। घर में धन नहीं टिकता है।

इस दिशा में मुख करके भोजन बनाना रहता है सही

वास्तुशास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में मुख करके भोजन बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिशा में मुख करके भोजन बनाने से घर में किसी प्रकार से अन्न और धन की कमी नहीं होती है। घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

इस दिशा में मुंह करके बनाएं खाना

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाना बनाते समय अपना मुंह हमेशा पूर्व दिशा में रखें, इससे किचन का वास्तु ठीक रहता है और परिवार के सदस्यों की सेहत भी सही रहती है।

2. दश्रिण-पश्चिम दिशा में मुंह करके अगर खाना बनाया जाए तो ये घर में कलह की वजह तो बनता ही है, इसके साथ ही परिवार के सदस्यों की सेहत भी खराब होने लगती है।

3. पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाने से घर के लोगों को त्वचा और हड्डी से जुड़े रोग पैदा होने का डर रहता है।

4. वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके खाना बनाने से धन-संपत्ति की हानि होने का खतरा रहता है।

5. जो महिलाएं दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना पकाती हैं, वे कभी भी स्वस्थ नहीं रहती हैं, उन्हें कोई न कोई रोग लगा ही रहता है।

हिंदी न्यूज़ धर्मइस दिशा में मुंह करके खाना बनाने से होती है संपत्ति को हानि

इस दिशा में मुंह करके खाना बनाने से होती है संपत्ति को हानि

किस दिशा में मुंह कर खाना नहीं बनाना चाहिए

1 / 2

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रसोई को माना जाता है। घर में कई बीमारियों और परेशानियों का कारण किचन से जुड़े वास्तुदोष हो सकते हैं। वास्तु के अनुसार अगर आप गलत दिशा में मुंह करके खाना बनाती है तो आपके परिवार में सुख, समृद्दि नहीं रहेगी।

आइए जानते है किस दिशा में मुंह कर खाना नहीं बनाना चाहिए

इस दिशा में मुंह करके खाना बनाने से होती है संपत्ति को हानि

2 / 2

1.उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ मुंह करके खाना पकाने से घर की सुख-शांति भंग होती है, इससे घर में लड़ाई-झगड़े और कलह की संभावना बढ़ती है।

2. वास्तुशास्त्र में कहा जाता है कि उत्तर दिशा की ओर मुंह कर के खाना बनाने से बिजनेस को लगातार नुकसान होता है साथ ही संपत्ति को हानि होती है।

3. दक्षिण दिशा की तरफ चेहरा कर खाने पकाने से घर की महिलाएं परेशान रहती है, उन्हें बार-बार डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

4. जिन घरों के किचन में लोग पश्चिम दिशा की तरफ चेहरा कर खाना बनाते हैं, उस घर के लोग बीमारी से परेशान रहते हैं।

5.घर में सुख-शांति बनाएं रखने और रोगों से बचे रहने के लिए पूरब दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना सबसे अच्छा माना जाता है। 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें

घर में हैं वास्तु दोष तो नित्य करें श्रीगणेश का पूजन

पश्चिम दिशा में खाना बनाने से क्या होता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कभी भी पश्चिम दिशा में मुंह करके खाना नहीं पकाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिशा में खाना बनाने से जीवन में कलह बढ़ती है। इसके अलावा ऐसी स्त्रियों का दांपत्य जीवन में कभी सुख नहीं होता और हमेशा कष्टमय ही रहता है।

खाना कौन सी दिशा में मुंह करके बनाना चाहिए?

वास्तुशास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में मुख करके भोजन बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिशा में मुख करके भोजन बनाने से घर में किसी प्रकार से अन्न और धन की कमी नहीं होती है। घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

क्या पश्चिम दिशा में किचन बना सकते हैं?

6. वास्तु के मुताबिक भूलकर भी घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में किचन नहीं बनाना चाहिए. इस दिशा में किचन का होना घर का एक बड़ा वास्तु दोष है।

दक्षिण दिशा में मुंह करके खाना बनाने से क्या होता है?

दक्षिण दिशा वास्तु के अनुसार कभी भी भोजन दक्षिण की तरफ मुंह करके नहीं करना चाहिए। इससे कंगाली आती है और पैसे चले जाते हैं। ये दिशा पितरों की दिशा होती है, इसलिए ना तो इस तरफ मुंह करके भोजन करें और ना ही इस तरफ करके भोजन पकाएं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग