प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश के वर्ण विक्षेपण का कारण समझाइए - prijm dvaara shvet prakaash ke varn vikshepan ka kaaran samajhaie

अध्याय : 5. मानव नेत्र तथा रंग बिरंगा संसार

एक काँच के प्रिज्म द्वारा श्वेत प्रकाश का विक्षेपण

जब एक श्वेत प्रकाश किरण (सूर्य का प्रकाश) एक काँच के प्रिज्म (सघन माध्यम) में प्रवेश करता है। यह बाहर आता है एवं सात रंगों में विभक्त हो जाता है।
यह घटना, जिसके कारण एक श्वेत प्रकाश के विभिन्न घटक अलग-अलग हो जाते हैं। विक्षेपण कहलाता है।
स्पष्टीकरण : यह श्वेत प्रकाश के विभिन्न घटकों के विभिन्न अपवर्तनांकों के कारण होता है।
श्वेत प्रकाश सात रंग रखती है, जिनका नाम, बैंगनी, गहरा नीला, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल (जिन्हें शब्द VIBGYOR से याद रखा जाता है) हवा में (मुख्यत: निर्वात में) सभी रंगों की प्रकाश तरंगें समान वेग रखती है (3 × 108 m/s).
लेकिन एक सघन माध्यम में, उनके वेग कम होते है एवं अलग-अलग होते हैं। लाल प्रकाश की तरंगें लम्बार्इ में सबसे लम्बी होती है, सबसे तेज चलती है और सबसे अधिक वेग रखती है। बैंगनी प्रकाश की तरंगें, लम्बार्इ में सबसे छोटी, सबसे धीरे चलती है और सघन माध्यम में सबसे कम वेग रखती है।
एक तरंग के लिए एक माध्यम का अपवर्तनांक (µ) निम्न सम्बन्ध द्वारा दिया जाता है।


चूंकि बैंगनी रंग की प्रकाश तरंग के लिए µ सर्वाधिक होता है, इसलिए यह सबसे अधिक मुड़ती है।

जब यह विक्षेपित श्वेत प्रकाश को श्वेत पर्दे पर गिरने दिया जाता है, हम एक सात रंगों का प्रकाश या पट्टी प्राप्त करते हैं। यह रंगीन पट्टी स्पेक्ट्रम कहलाती है।

नवीनतम लेख और ब्लॉग


  • Physics Tutor, Math Tutor Improve Your Child’s Knowledge
  • How to Get Maximum Marks in Examination Preparation Strategy by Dr. Mukesh Shrimali
  • 5 Important Tips To Personal Development Apply In Your Daily Life
  • Breaking the Barriers Between High School and Higher Education
  • 14 Vocational courses after class 12th
  • Tips to Get Maximum Marks in Physics Examination
  • Get Full Marks in Biology Class 12 CBSE

Download Old Sample Papers For Class X & XII
Download Practical Solutions of Chemistry and Physics for Class 12 with Solutions

प्रिज्म द्वारा सूर्य के प्रकाश के वर्ण विक्षेपण से क्या तात्पर्य है?

Solution : जब कोई श्वेत प्रकाश किरण किसी प्रिज्म से होकर गुजरती है, तो अपवर्तन के साथ-साथ वह विभिन्न रंगों में विभक्त हो जाती है। इस प्रक्रिया को प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण कहते हैं।

प्रिज्म द्वारा वर्ण विक्षेपण क्या है सचित्र वर्णन कीजिए?

न्यूटन ने 1666 ई. में पाया कि भिन्न-भिन्न रंग भिन्न-भिन्न कोणों से विक्षेपित होते हैं। पारदर्शी पदार्थ में भिन्न-भिन्न रंगों के प्रकाश के भिन्न-भिन्न वेग होने के कारण वर्ण-विक्षेपण होता है। इसी को दूसरे शब्दों में कहते हैं कि भिन्न-भिन्न रंगों के लिये किसी पदार्थ का अपवर्तनांक भिन्न-भिन्न होता है।

श्वेत प्रकाश का विक्षेपण क्या है?

प्रकाश का वर्ण-विक्षेपण (Dispersion of light) : सफेद रोशनी का एक पारदर्शी माध्यम से गुजरने पर सात रंगों में बँटने को प्रकाश का प्रसार कहा जाता है। श्वेत प्रकाश का फैलाव या वर्ण-विक्षेपण इसलिए होता है क्योंकि पारदर्शी माध्यम से गुजरते समय, विभिन्न रंगों की रोशनी के अपवर्तन कोण भिन्न होती है ।

प्रिज्म क्या है प्रिज्म द्वारा प्रकाश का विचलन समझाओ?

प्रिज्म के द्वारा प्रकाश का अपवर्तन (Refraction of Light through a Prism) जब प्रकाश की किरण हवा से काँच के प्रिज्म में प्रवेश करता है, तो अभिलम्ब की तरफ झुक जाता है। पुन: जब ये प्रकाश की किरण प्रिज्म से बाहर हवा में निकलता है तो अभिलम्ब से दूर झुक जाते हैं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग