नाशपाती को हिंदी में क्या कहते हैं - naashapaatee ko hindee mein kya kahate hain

नाश्पाती वैज्ञानिक वर्गीकरणप्रजाति
दो यूरोपियाई नाशपाती की शाखा
नाशपाती की अनुप्रस्थ काट
जगत: पादप
अश्रेणीत: सपुष्पक पौधा
अश्रेणीत: एकबीजपत्री
अश्रेणीत: रोज़िड
गण: रोज़ेल्स
कुल: रोज़ेशी
उपकुल: ऍमिग्डालोडी[1]
वंश समूह: मालेई
उपगणजाति: [:w:[Malinae
वंश: पायरस
ली.

लगभग ३० प्रजातियाँ; पाठ देखें।

नाशपाती (अंग्रेजी: Pear ; वानस्पतिक नाम :) एक फल है। नाशपाती भी सेब से जुड़ा एक उप-अम्लीय फल है, लेकिन इसमें शर्करा अधिक तथा अम्ल कम पाया जाता है। यह मूल रूप से उत्तरी अफ्रीका, पश्चिमी यूरोप का निवासी था और पूर्वी जंबुद्वीप तक इसका विस्तार हुआ करता था। यह एक मध्यम ऊंचाई का पेड़ होता है जो 10–17 मीटर (33–56 फीट) तक पहुंचता है, प्रायः ऊपर ऊंचा, संकरा किरीट आकार होता है। इसकी कुछ प्रजातियां झाड़ रूपी भी होती हैं, जिनकी ऊंचाई अधिक नहीं होती।

इसकी पत्तियां एक एक करके दायें बाएं व्यवस्थित होती हैं व सीधी 2–12 सेन्टीमीटर (0.79–4.72 इंच) लम्बी, कुछ प्रजातियों में चमकदार हरी, तो कुछ अन्य प्रजातियों में घने रजतवर्णी रोयें से ढंकी हरी होती हैं। इनका आकार चौड़ा ओवल से लेकर संकरा भालानुमा भी होता है। अधिकतर नाश्पाती की प्रजातियाँ पर्णपाती होती हैं, किन्तु दक्षिण-पूर्वी एशिया में एक-दो प्रजातियां सदाबहार भी पायी जाती हैं। अधिकतर ठंड सहने वाली कुछ सख्त होती हैं, जिनमें शीत ऋतु में शून्य के नीचे 25 °से. (77 °फ़ै) से शून्य के नीचे 40 °से. (100 °फ़ै) तापमान सहने की क्षमता होती है। जो सदाबहार प्रजातियाँ होती हैं, उनकी क्षमता मात्र शून्य के नीचे 15 °से. (59 °फ़ै) ही होती है।

नाशपाती के औषधीय गुण[संपादित करें]

नाशपाती में बहुत से विटामिन्स और खनिज होते हैं इसलिए इसको खाने से हमारे शरीर को विटामिनों और आहारीय खनिजों की पूर्ति हो जाती है। नाशपाती में आहारीय रेशों की अच्छी मात्रा होती है, जोकि पाचन तन्त्र को मजबूत बनाता है। नाशपाती खाने से कब्ज ठीक हो जाती है|[2] [3] नाशपाती में प्रतिऑक्सीकारक (एंटीऑक्सीडेंट) और विटामिन सी की अधिकतम मात्रा की वजह से हमारी प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूती प्रदान करता है और नाशपाती में आयरन की प्रचुर मात्रा पाए जाने के कारण हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है जो रक्ताल्पता (एनीमिया) से लड़ने में सहायक होता है

[4]

शीर्ष दस उत्पादक देश उत्पादन (टन मे) टिप्पणी
 
चीनी जनवादी गणराज्य
12,625,000 F
 
इटली
840,516
 
संयुक्त राज्य अमेरिका
799,180
 
स्पेन
537,400
 
अर्जेंटीना
520,000 F
 
दक्षिण कोरिया
425,000 F
 
तुर्की
349,420
 
जापान
325,000 F
 
दक्षिण अफ्रीका
325,000 F
 
नीदरलैंड
224,000 F
पुरे दुनिया मे 20,105,683 A
चिह्न नहीं = आधिकारिक आकड़े, P = आधिकारिक आकड़े, F = एफ़.ए.ओ अनुमान, * = अनाधिकारिक/अर्ध-आधिकारिक/मिरर आंकड़े, C = गणित आंकड़े, A = सकल (आधिकारिक, अर्ध-आधिकारिक, या अनुमान सम्मिलित हो सकते हैं);

स्रोत: संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन: आर्थिक एवं सामाजिक विभाग: सांख्यिकी प्रभाग

  • चार प्रकार की नाशपाती: हरा बार्लेट्ट (विलियम्स), डी'अन्जोउ, फॉरेल, एवं लाल बार्लेट्ट (विलियम्स)

  • नाशपाती के पुष्प (कैलीफ़ोर्निया)

  • नाशि पियर जैसी कई प्रजातियाँ नाशपाती के सामान्य आकार की नहीं होती हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Potter, D.; Eriksson, T.; Evans, R. C.; Oh, S.; Smedmark, J. E. E.; Morgan, D. R.; Kerr, M.; Robertson, K. R.; Arsenault, M.; Dickinson, T. A.; Campbell, C. S.; एवं अन्य (2007). "Phylogeny and classification of Rosaceae". Plant Systematics and Evolution. 266 (1–2): 5–43. डीओआइ:10.1007/s00606-007-0539-9. [Referring to the subfamily by the name "Spiraeoideae"]
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 4 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 फ़रवरी 2015.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 4 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 फ़रवरी 2015.
  4. "नाशपाती के रोचक तथ्य interesting fact about pear in Hindi नाशपाती खाने के फायदे". अभिगमन तिथि 2020-05-22.

नाशपाती फल को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

Benefits Of Eating Pear Fruit: नाशपाती एक मौसमी फल है. इसका वैज्ञानिक नाम पायरस है और इंग्लिश में इसे पीयर फ्रूट कहते हैं.

नाशपाती फल को हिंदी में क्या बोलते हैं?

नाशपाती (अंग्रेजी: Pear ; वानस्पतिक नाम :) एक फल है। नाशपाती भी सेब से जुड़ा एक उप-अम्लीय फल है, लेकिन इसमें शर्करा अधिक तथा अम्ल कम पाया जाता है।

नाशपाती कैसे होते हैं?

नाशपाती में आम तौर पर एक बड़ा गोल तल होता है जो शीर्ष की ओर जाते पतला होते जाता है। विविधता के आधार पर, उनके कागज जैसे पतले छिलके पीले, हरे, भूरे या तो लाल रंग के या किसी भी दो रंगों के या अधिक के संयोजन के हो सकते हैं। सेब की तरह, नाशपाती में एक कोर होता है जिसमें कई बीज होते हैं।

नाशपाती कब खानी चाहिए?

आप इसे रोज सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। Pears on an Empty Stomach Benefits: नाशपाती काफी स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नाशपाती में विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग