नीम के पत्ते कौन से महीने में खाने चाहिए? - neem ke patte kaun se maheene mein khaane chaahie?

हमारे भारत ख़ासियत है कि यहां औषधियों का खज़ाना है, फिर चाहे वह किसी पेड़ के रूप में हो, पौधों के रूप में हो या फिर किसी जड़ी-बूटी के रूप में। नीम ऐसी ही औषधियों गुणों वाले पौधों में से एक है। खास बात यह है कि नीम की न सिर्फ पत्तियां, बल्कि फल, उसके तेल, जड़ और छाल, ये सारी चीजें काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। नीम का प्रयोग न सिर्फ भारत में बल्कि, यूनानी मेडिकल पद्धति में भी किया जाता है। लेकिन नीम के सेवन को लेकर, खासतौर से खाली पेट नीम के सेवन को लेकर कुछ सावधानी रखनी भी बेहद जरूरी हैं। नीम किस तरह से प्रयोग करें, कब करें और कितना करें, आइये जान लेते हैं नीम से जुड़ी तमाम जानकारियों के बारे में।

1. सेहत के लिए रामबाण है नीम

1. नीम के पत्ते अगर खाली पेट खाये जाये, तो यह कैंसर से बचाने के लिए उपयोगी साबित होती है। नीम की पत्तियां कोई नेगेटिव प्रभाव नहीं देती हैं और शरीर से फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में सहायक होती हैं। यही वजह है कि इसे खाने से खून साफ़ होता है, जिससे कैंसर से बचाव होता है।

2 . नीम खाने से इम्युनिटी बढ़ती है। जी हां, खाली पेट अगर नीम की कुछ पत्तियां रोजाना चबाई जाए तो यह सेहत के लिए काफी फ़ायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं।

3. नीम के तने को दातुन के रूप में उपयोग में लाया जाता है। नीम के दातुन से दांत के कीड़े खत्म हो जाते हैं। इसलिए पुराने जमाने में ब्रश की जगह दातुन ही किया जाता था। इसके अलावा मसूड़ों के लिए भी यह काफी अच्छा साबित होता है।

4. नीम की पत्तियां पेट की पाचन क्रिया को ठीक करती है। यह पेट में होने वाले अल्सर, जलन, गैस जैसी समस्याओं को दूर कर देता है। इससे कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। नीम पेट से टॉक्सिक चीजों को बाहर निकाल कर पेट को पूरी तरह साफ़ कर देता है।

5 . अगर आपको डायबीटीज़ की समस्या है, तो आपको नीम के पाउडर का सेवन करना चाहिए। हर दिन सुबह खाली पेट तीन महीने तक अगर नीम का सेवन किया जाये, इससे डायबीटीज़ से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए और हो सके तो डॉक्टर से सलाह करके खाएं।

6 . नीम का तेल कान के दर्द में राहत देता है। कई लोगों में कान बहने की समस्या होती है, ऐसे में कान में नीम का तेल डालें।

7. अगर आपके घाव ठीक नहीं हो रहे तो नीम के पत्ते का लेप लगाने से फायदा होता है।

8 . अगर आप वजन घटाना चाह रही हैं, तब नीम के पाउडर का सेवन आपको हर दिन सुबह-सुबह करना चाहिए।

9. कोरोना काल में नीम का पाउडर हल्दी के साथ मिला कर अगर गर्म पानी में सुबह सुबह पीया जाये तो इससे भी काफी फायदा होता है. इससे इम्यूनिटी भी बढ़ती है और खांसी-जुकाम से भी आराम मिलता है।

10 . अगर आपको नाक से खून आने की समस्या है तो अजवाइन और नीम की पत्तियां बराबर मात्रा में मिला कर लगाएं, आराम मिलेगा। यहीं नहीं इसके पाउडर का लेप बना कर माथे पर लगाने से सिर दर्द और थकान से काफी आराम मिलता है।

11. नीम के सेवन से गठिया, मलेरिया, पेट के कीड़े और संक्रमण जैसी परेशानियों से भी निजात मिल जाता है।

2. बालों के लिए नीम के प्रयोग

जहां नीम सेहत के लिए अच्छा होता है, वहीं इससे बालों की खूबसूरती भी बढ़ती है

1 . नीम के बीज को अगर पीसकर बालों में लगाया जाए तो बालों की जूं खत्म हो जाती है .

2 . नीम के पत्तों के साथ अगर बेर का पत्ता मिला कर, उसे पीस कर, बालों में इसका लेप लगाया जाये और एक डेढ़ घंटे तक रख कर बाल धो लिए जाएं तो इससे बाल लम्बे, घने और काले होते हैं।

3 . नीम के पत्तों को पानी में अच्छी तरह से उबाल लें और फिर उसको ठंडा कर लें और इससे सिर धोएं, गंदगी तो साफ़ होगी ही, साथ ही बाल भी मज़बूत होते हैं।

4 . अक्सर कुछ लोगों को बालों में छोटी-छोटी फुंसियां या घाव हो जाते हैं, ऐसे में नीम की पत्तियों को पीस लगाने से फायदा होता है।

5 . नीम के पत्तों का लेप लगाने से बाल सुंदर और स्वस्थ हो जाते हैं और इससे बालों का झड़ना और गिरना बंद हो जाता है।

6 . नीम के फल का तेल अगर सही तरीके से बालों में नियमित रूप से लगाया जाए तो इससे जड़ मजबूत होते हैं और नए बाल उगने शुरू हो जाते हैं।

7 . नीम के बीज का तेल अगर बालों में लगातार कुछ दिनों तक डाला जाए सफ़ेद बाल काले होने लगते हैं.

8 . नीम में लिनोलेइक एसिड, ओलिक एसिड, स्टीयरिक एसिड होता है, जिससे बाल घने होते हैं और रूखे भी नहीं रहते।

9 . नीम में एंटी फंगल गुण होते हैं, इसकी वजह से रूसी की समस्या से निदान मिलता है, इसकी वजह से सूजन, खुजली और जलन को कम करने में मदद मिलती है।

3. स्किन के लिए फ़ायदेमंद है नीम

नीम स्किन को खूबसूरत बनाता है, इससे आपकी स्किन काफी अच्छी हो जाती है। तो आइये जानें, इसके जुड़े फायदों के बारे में।

1. नीम के तेल को स्किन पर लगाने से ड्राई स्किन की समस्या से निदान मिलता है। नीम के तेल का उपयोग ड्राई स्किन को ग्लो करने में भी सहायक होता है।

2 . नीम में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिससे एजिंग की समस्या से भी निदान मिल जाता है, इससे स्किन जवान लगती है। नियमित रूप से चेहरे पर नीम का तेल या लेप लगाने से स्किन पर उम्र का असर पता नहीं चलता है।

3 . नीम में एंटी इन्फ्लेटरी गुण होते हैं, जिससे मुंहासों की समस्या से छुटकारा मिलता है।

4 . चेहरे पर काले दाग-धब्बे दूर करने हों तो नीम का फेस पैक या नीम युक्त क्लींज़र लगाएं। इसके लिए नीम और मक्खन को मिलाकर फ़ेस पैक लगाएं।

5 . नीम के तेल में विटामिन ई होता है, जो स्किन को हाइपर पिगमेंटेशन से बचा कर रखता है। यही वजह है कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स में मास्क, क्लींजर, स्क्रब में नीम का खूब प्रयोग होता है। इसके लिए, चने के आटे में, नींबू डाल कर और फिर उसमें नीम के पत्ते पीस कर मिला लें और चेहरे पर लगाएं काफी फायदा होगा।

6 . नीम के पत्ते अगर लगातार दाद पर लगाए जाएं, तो इसके एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल जो गुण होते हैं, उससे दाद की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

7 . ऑयली स्किन वालों के लिए नीम फ़ायदेमंद होता है, यह अतिरिक्त तेल को निकलने से रोकता है। इसके लिए दही के साथ नीम के पत्ते और नीम्बू डाल कर चेहरे पर लगाना चाहिए, इससे ऑयलीनेस कम होती है।

8 . नीम के पत्तों को पीस कर उसमें थोड़ा गुलाब जल मिला कर लगाने से चेहरे पर चमक आती है।

9 . नीम का प्रयोग मॉइस्चराइज़र के रूप में भी होता है, इसके लिए ड्राय स्किन वालों को नीम के पत्तों में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए।

10 . गुलाब की पंखुड़ियों के साथ अगर नीम के पत्ते लगाए जाए, तो इससे चेहरे में निखार आता है।

11 . नीम के लेप से स्किन सम्बंधित कई बीमारियां जैसे जलन, खुजली, घाव जैसी चीज़ों से भी छुटकारा मिलता है।

12 . चेहरे की रंगत को संवारने के लिए, नीम और पपीता का मास्क लगाने से काफी फायदा होता है।

4. नीम से होने वाले नुकसान

यह सच है कि नीम के कई फायदे हैं, लेकिन इसका सेवन ज़रूरत से अधिक नहीं करना चाहिए। आइये, जानते हैं कि इससे आखिर क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

1. नीम शुगर लेवल को कम करता है, इसलिए यदि आप उपवास कर रही हैं तो नीम का सेवन नहीं करना चाहिए।

2.अगर महिलाएं प्रेग्नेंट हैं या फिर स्तनपान करा रही हैं, तब भी उनको नीम के सेवन से बचना चाहिए।

3. बाल धोते समय इस बात का ख़याल रखना चाहिए कि नीम आपकी आंखों में ना चला जाए, क्योंकि इससे आपकी आंख में जलन हो सकती है।

4. नीम के ज्यादा सेवन से मुंह का स्वाद खत्म हो जाता है।

इस से ही संबंधित लेख इंग्लिश में पढ़े :

Benefits of Eating Neem Leaves On An Empty Stomach

नीम कौन से महीने में खाना चाहिए?

चैत्र के महीने में इसल‍िए खाते हैं नीम नीम को पूजा जाता है। प्रसाद रूप में नीम खाया भी जाता है। इसके पीछे धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक कारण भी है।

नीम के पत्ते कब खाना चाहिए?

पाचन के लिए फायदेमंद पाचन के लिए सुबह खाली पेट नीम के पत्तों का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सुबह खाली पेट नीम के पत्तों को खाने से पाचन अच्छा रहता है, जिससे पेट साफ होता है और कब्ज की समस्या नहीं होती।

नीम के पत्ते कैसे और कब खाएं?

रोजाना सुबह खाली पेट नीम की पत्तियों खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ती ही है साथ ही शारीरिक विकार भी दूर होते हैं. नीम, जिसे चमत्कारिक जड़ी बूटी के रूप में भी जाना जाता है. इसका हर हिस्सा औषधीय उपचार में काम आता है. नीम रक्त को साफ करता है और शरीर से किसी भी जहरीले तत्व को बाहर निकालने में मदद करता है.

नीम कब नहीं खाना चाहिए?

जब आप चीनी और ऑइली फूड (greasy food) का सेवन करते हैं तो ब्लड शुगर का लेवल बढ़ता है, लेकिन नीम के प्रयोग से ये कंट्रोल किया जा सकता है। हालांकि, अगर किसी ने अत्यधिक मात्रा में नीम का सेवन किया तो हानिकारक हो सकता है। नीम को अधिक मात्रा में कंज्यूम करने से आपका ब्लड प्रेशर का लेवल बिगड़ सकता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग