क्या स्कंदगुप्त को भारत का रक्षक माना जा सकता है तर्कपूर्ण उत्तर लिखें? - kya skandagupt ko bhaarat ka rakshak maana ja sakata hai tarkapoorn uttar likhen?

  • Hindi News
  • state
  • uttar pradesh
  • varanasi
  • gupta emperor skandagupta was protector of india bjp president amit shah remembered him

यूपी: 'भारत के रक्षक' थे महान गुप्‍त सम्राट स्‍कंदगुप्‍त, अमित शाह ने किया याद

| Updated: Oct 17, 2019, 1:08 PM

अमित शाह ने कहा क‍ि गुप्त साम्राज्य की सबसे बड़ी सफलता यह रही कि हमेशा के लिए वैशाली और मगध साम्राज्य के टकराव को समाप्त कर एक अखंड भारत के रचना की दिशा में गुप्त साम्राज्य आगे बढ़ा था।

कार्यक्रम को संबोधित करते अमित शाह

वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने काशी हिंदू विश्‍वविद्यालय (बीएचयू) में गुप्‍त सम्राट स्‍कंदगुप्‍त का जिक्र कर कहा कि देश के इतिहास को फिर से लिखने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि सम्राट स्कंदगुप्त ने कश्मीर को स्वतंत्र किया और देश को भी हूणों के आक्रमण से बचाया लेकिन इतनी बड़ी घटना इतिहास में कहीं दिखी नहीं। आइए जानते हैं कि कौन थे स्‍कंदगुप्‍त और इतिहास में उनकी क्‍या है भूमिका...

इतिहासकार सुधांशुधर द्विवेदी कहते हैं कि गुप्‍त शासक स्‍कंद गुप्‍त भारतीय इतिहास का एक ऐसा शासक था जिसने हूणों की बाढ़ को भारत पहुंचने से रोक दिया था। उन्‍होंने कहा कि हूण पश्चिम एशिया होते हुए पारसी साम्राज्‍य तथा चीनी साम्राज्‍य को रौंदते हुए भारत की सीमा तक पहुंच गए थे। संकट की इस घड़ी में स्‍कंदगुप्‍त ने सेना की कमान संभाली और इस विदेशी हमले से देश की रक्षा की। इसी वजह से कई इतिहासकारों ने स्‍कंदगुप्‍त को 'महानतम योद्धा' की संज्ञा प्रदान की है।

विरोधियों को परास्‍त कर स्‍कंदगुप्‍त ने गद्दी संभाली
हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित नाटक 'स्कंदगुप्त' में कहा गया है कि स्‍कंदगुप्‍त के पिता कुमारगुप्‍त हूणों के आक्रमण के समय आरामतलबी में व्‍यस्‍त थे। उधर, उत्‍तराधिकार के नियमों में अस्‍पष्‍टता की वजह से स्‍कंदगुप्‍त को चिंता में डूबे जा रहे थे। इसी बीच सम्राट कुमारगुप्‍त का निधन हो जाता है और 455 ईस्‍वी पूर्व में स्‍कंदगुप्‍त ने गद्दी संभाली। भिटारी स्‍तंभ पर लिखे लेख के मुताबिक विरोधियों को परास्‍त कर स्‍कंदगुप्‍त ने गद्दी संभाली और अपनी मां से मिलने गए।

अभिलेख के मुताबिक राजगद्दी हासिल करने के लिए स्‍कंदगुप्‍त को कई रातें जमीन पर गुजारनी पड़ीं। इतिहासकार आरसी मजूमदार ने हूणों के आक्रमण से देश की रक्षा के लिए स्‍कंदगुप्‍त को 'भारत के रक्षक' की उपाधि दी है। सुधांसुधर द्विवेदी ने बताया कि हूण आंक्राता बेहद बर्बर माने जाते थे और उन्‍होंने सिकंदर के देश यूनान, महान रोमन साम्राज्‍य और मिस्र की सभ्‍यता को नष्‍ट कर दिया था। ये विदेशी हमलावर ईरान और चीनी सभ्‍यता को बर्बाद करते हुए भारत की सीमा तक पहुंच गए थे।

'युद्ध के दौरान धरती हिल सी गई'
हूणों ने कंबोज को जीतकर गांधार में प्रवेश करना शुरू किया। हूणों को रोकने के लिए स्‍कंदगुप्‍त ने कमान संभाली। दोनों सेनाओं के बीच भीषण युद्ध हुआ। भिटारी अभिलेख में कहा गया है कि युद्ध के दौरान धरती 'हिल सी गई।' इस युद्ध के दौरान स्‍कंदगुप्‍त के सेनापति भटार्क ने धोखा कर दिया और गुप्‍त सेना को पीछे हटना पड़ा। बाद में स्‍कंदगुप्‍त ने एक बार फिर से गुप्‍त सेना को एकजुट किया और सिंधु नदी के समीप एक बार फिर से हूणों का बहादुरी से सामना किया। इस बार हूणों को पराजित होना पड़ा। स्‍कंदगुप्‍त ने करीब 12 साल तक शासन किया। उसने गुजरात में स्थित सुदर्शन झील की मरम्‍मत कराई थी।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • अमेरिका अमेरिका बना रहा वह 'सीक्रेट' हथियार जिसके बाद पस्‍त हो जाएगा रूस और चीन का हर वार
  • Adv: लेटेस्ट माइक्रोवेव, ब्लॉकबस्टर डील, 4,290 से शुरुआत, खरीदने का मौका
  • भारत कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: के एन त्रिपाठी का नामांकन पत्र खारिज, अब खड़गे और शशि थरूर के बीच होगा मुकाबला
  • भारत पांच साल से ज्यादा पुराना है PFI का ISIS से कनेक्शन, सुरक्षा एजेंसियों को मिले कई इनपुट
  • हरिद्वार-ऋषिकेश हेल्प-हेल्प...कमरे में चिल्ला रही थी अंकिता भंडारी, चश्मदीद ने बयां किया आंखों देखा हाल
  • अन्य ICU में मरीज के चेहरे पर दौड़ती दिखीं चीटियां, दुर्ग अस्पताल की शर्मनाक तस्वीर देख लीजिए
  • पाकिस्तान अब अमेरिका की भाषा बोल रहा पाकिस्तान, चीन से 16 हजार करोड़ रुपये के कर्ज पर मांगी रियायत
  • भारत 'क्या यह स्कूल है जो समर वेकेशन चाहिए...आखिर सुप्रीम कोर्ट में इतनी छुट्टियां क्यों?'
  • राजनीति बृजलाल खाबरी बने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष, 6 प्रांतीय अध्यक्ष का फार्मूला लागू
  • न्यूज़ आ गया 5G नेटवर्क! आपके शहर में कब तक? क्या-क्या होंगे फायदे? जानें पूरी डिटेल
  • टीवी Amazon सेल में 10000 से भी कम में मिल रहे हैं यह स्मार्ट टीवी, आप भी उठाएं शानदार मौके का फायदा
  • फिल्‍मी पॉप Vikram Vedha Movie: रितिक-सैफ की 'विक्रम वेधा' देखने से पहले इन 15 ट्वीट्स को पढ़ लीजिए
  • यात्रा टिप्स एयर होस्टेस क्या लेकर जाती हैं अपने छोटे से बैग में, वजह जान आप भी कह देंगे…ऐसा कैसे हो सकता है!
  • हायो रब्‍बा जान बचाने के लिए हिरण ने लगाई चट्टान से छलांग, लेकिन शेरनी ने ऐसे कर दिया काम तमाम

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

क्या स्कंदगुप्त को भारत का रक्षक माना जा सकता है तर्कपूर्ण उत्तर?

अभिलेख के मुताबिक राजगद्दी हासिल करने के लिए स्‍कंदगुप्‍त को कई रातें जमीन पर गुजारनी पड़ीं। इतिहासकार आरसी मजूमदार ने हूणों के आक्रमण से देश की रक्षा के लिए स्‍कंदगुप्‍त को 'भारत के रक्षक' की उपाधि दी है।

स्कंद गुप्त नाटक का उद्देश्य क्या है?

स्कंदगुप्त नाटक में गुप्तवंश के सन् 455 से लेकर सन् 466 तक के 11 वर्षों का वर्णन है। इस नाटक में लेखक ने गुप्त कालीन संस्कृति, इतिहास, राजनीति संधर्ष, पारिवारिक कलह एवं षडयंत्रों का वर्णन किया है। स्कंदगुप्त हूणों के आक्रमण (455 ई०) से हूण युद्ध की समाप्ति (466) तक की कहानी है।

स्कन्दगुप्त का अन्य नाम क्या है?

जो समुद्रगुप्त (Skandagupta) के लिए बहुत बड़ी समस्या बन चुके थे। उन्होंने उसके पिता कुमारगुप्त प्रथम के शासन के समय से ही राज्य की कुछ अंगों पर अधिकार कर लिया था। वह राज्य के उन ‌‌‍भागों को वापिस पाना चाहता था। हूणों को पुष्यमित्र या म्लेच्छ भी कहा गया है।

स्कंदगुप्त आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेता है क्यों?

नाटक के अंतिम दृश्य में दिखाया कि स्कंदगुप्त देवसेना से एक बार फिर प्रेम निवेदन करता है। लेकिन असहायों और गरीबों की सेवा में देवसेना अपना जीवन लगा चुकी है। इसके बाद स्कंद भीष्म प्रतिज्ञा करता है कि वो आजीवन अविवाहित रहेगा। वो एक बार फिर से आर्य साम्राज्य की स्थापना और एकता के लिए घोषणा करता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग