क्या काली हल्दी का पेड़ घर पर होना चाहिए? - kya kaalee haldee ka ped ghar par hona chaahie?

आइए जानें वास्तु के अनुसार घर में हल्दी का पौधा लगाने से क्या लाभ होते हैं और इसे घर की किन दिशाओं में लगाना चाहिए।

वास्तु के अनुसार कुछ पौधों को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ये पौधे घर में सुख समृद्धि लाते हैं और घर की आर्थिक स्थिति ठीक करते हैं। ऐसे ही पौधों में से एक है हल्दी का पौधा। आमतौर पर हल्दी को बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए हल्दी का इस्तेमाल हर एक शुभ काम में किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि किसी भी अच्छे काम की शुरुआत में हल्दी का इस्तेमाल करने से काम में जरूर सफलता मिलती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हल्दी का पौधा लगाना भी बहुत भाग्यशाली माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में हल्दी का पौधा लगाने से समृद्धि बढ़ती है और आर्थिक तंगी दूर होती है। आइए Life Coach और Astrologer, Sheetal Shaparia जी से जानें कि घर में हल्दी का पौधा लगाने के क्या फायदे हैं और इसे किस दिशा में लगाना चाहिए।

हल्दी का पौधा लगाने से घर में आती है सुख-समृद्धि

घर में पेड़-पौधे लगाना किसे पसंद नहीं होता। इससे वहां रहने वाले लोग घर में हरियाली के आने से हमेशा स्वस्थ रहते हैं। वास्तु के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जो घर में लगाने से सुख-समृद्धि के आगमन के साथ-साथ ग्रह भी मजबूत होते हैं, साथ ही आर्थिक तंगी दूर करने में भी मदद मिलती है। ऐसा ही एक पौधा है हल्दी का पौधा। इस पौधे को घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है और आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।

इसे जरूर पढ़ें:Gardening Tips: इस आसान तरीके से घर पर उगाएं हल्दी का पौधा

हल्दी के पौधे का भगवान बृहस्पति से संबंध

ऐसा माना जाता है कि हल्दी के पौधे का भगवान बृहस्पति के साथ सीधा संबंध है। इसलिए बृहस्पति जी की पूजा के दौरान हल्दी अवश्य चढ़ाई जाती है। बृहस्पतिवार के व्रत के दौरान यदि आप केले के पेड़ के साथ हल्दी के पौधे की भी पूजा करती हैं तो भगवान बृहस्पति और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह अपने पीले रंग के कारण भगवान बृहस्पति या गुरु के साथ जुड़ी है। हल्दी माता लक्ष्मी की पसंदीदा वस्तुओं में से भी एक है। हल्दी कई प्रकार के रंगों में आती है, जिनमें से प्रत्येक के अपने वास्तु-ज्योतिषीय गुण होते हैं। पीली हल्दी से गुरु या बृहस्पति को प्रसन्न किया जाता है। भगवान शनि यानी शनि देव,काली हल्दी का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन काली हल्दी का उपयोग खाने के लिए नहीं किया जाता है। काली हल्दी में लाल सिंदूर लगाने के बाद, इसे नाग केसर के साथ चांदी के डिब्बे में रख दें और इसकी शक्ति को बढ़ाने के लिए तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से कभी भी धन की कमी नहीं होगी और आर्थिक लाभ होगा।

तिजोरी में रखें हल्दी की गांठ

शीतल जी बताती हैं कि घर की जिस जगह पर आप धन रखती हैं, घर की तिजोरी या किसी अन्य अलमारी में हल्दी की एक गांठ जरूर रखें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसा करने से घर में नकदी का निरंतर प्रवाह बना रहता है और हल्दी का यह उपाय आपको वित्तीय सफलता की ओर ले जाता है। हल्दी की गांठ के साथ कुबेर यंत्र या श्री यंत्र को तिजोरी में रखने से भी आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित होती है।

Recommended Video

हल्दी के पौधे से परिवार में रिश्ते मजबूत होते हैं

वास्तु शास्त्र घर में हल्दी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि इससे परिवार में रिश्ते मजबूत होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार हल्दी का पौधा लगाने से बृहस्पति ग्रह बलवान होता है। जिससे आपसी रिश्तों में मतभेद नहीं होता है और घर के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है वहीं यह पौधा  नकारात्मक ऊर्जा को घर से दूर रखता है।

इसे जरूर पढ़ें:वास्तु टिप्स: घर की सुख शांति के लिए जरूर लगाएं अपराजिता का पौधा, जानें वास्तु के कुछ नियम

मनोकामनाएं पूर्ण करता है हल्दी का पौधा

ऐसी मान्यता है कि हल्दी की माला से किसी भी मंत्र का जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हल्दी के पौधे की नियमित पूजा करने से भी व्यक्ति की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।  

किस दिशा में लगाएं हल्दी का पौधा

  • घर के सदस्यों के बीच प्रेम बनाए रखने के लिए हल्दी के पौधे को घर की पश्चिम-उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
  • वास्तु दोषों को दूर करने के लिए (सुख-समृद्धि के लिए घर से मिटाएं ये 10 वास्तु दोष) हल्दी के पौधे को आग्नेय कोण में लगाना ठीक होता है।
  • हल्दी के पौधे को घर की उत्तर या पूर्व दिशा में भी लगाया जा सकता है।

इस प्रकार घर में सुख समृद्धि के लिए हल्दी का पौधा लगाना बहुत जरूरी है और इसकी नियमित पूजा से मनोकामनाओं की पूर्ति भी होती है।

आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik,pixabay  and unsplash 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

काली हल्दी की गांठ घर में रखने से क्या होता है?

-अगर धन आकर भी पास में टिकता नहीं है या अनावश्यक पैसा बर्बाद होता रहता है तो इसे दूर करने के लिए शुक्लपक्ष के पहले शुक्रवार को चांदी की डिब्बी में काली हल्दी, नागकेशर और सिंदूर मिलाकर मां लक्ष्मी के चरणों में रख दें. इसके बाद इसे तिजोरी या धन रखने वासे स्थान पर रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से धन रुका रहता है.

क्या हल्दी का पौधा घर में लगाना चाहिए?

घर में हल्दी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हल्दी का पौधा लगाना बहुत लकी साबित होता है. ऐसा माना जाता है कि घर में हल्दी का पौधा लगाने से समृद्धि बढ़ती है और आर्थिक तंगी दूर होती है. इसके साथ ही घर में ये पौधा लगाने से परिवार के सदस्यों के रिश्ते भी मजबूत होते हैं.

हल्दी का पेड़ कौन सी दिशा में लगाना चाहिए?

वास्तु के अनुसार, हल्दी के पौधे को दक्षिण और पूर्व के मध्य (आग्नेय कोण) में लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में हल्दी का पौधा लगाने से वास्तु दोष से छुटकारा मिल जाता है। घर में सुख-शांति बनी रहें और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम सदा बनें। इसके लिए हल्दी के पौधे को पश्चिम-उत्तर दिशा में लगाएं।

हल्दी का पौधा लगाने से क्या होता है?

ऐसा ही एक पौधा है हल्दी का पौधा। इस पौधे को घर में लगाने से सुख–समृद्धि आती है और आर्थिक तंगी दूर होती है। हल्दी के पौधे का भगवान बृहस्पति से संबंध ऐसा माना जाता है कि हल्दी के पौधे का सीधा संबंध भगवान बृहस्पति से है। इसलिए बृहस्पति कीपूजा के दौरान हल्दी का भोग लगाया जाता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग