क्या किडनी की बीमारी ठीक हो सकती है? - kya kidanee kee beemaaree theek ho sakatee hai?

  • Hindi News
  • Happylife
  • Kidney Failure Can Also Be Reversed By Timely Treatment

किडनी की बीमारी:समय पर इलाज से खराब किडनी भी रिवर्स हो सकती है, जानिए एक्सपर्ट की राय

किडनी डिसीज स्पेशलिस्ट डाॅ. राजेश बहरानी से खास बातचीत।

देश में लाखों लोगों को डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। हर साल लगभग 2.2 लाख नए लोग डायलिसिस के लिए जुड़ रहे हैं। यह वह स्टेज है जब किडनी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाती है। इसे मेडिकल भाषा में एंड स्टेज रीनल डिजीज (ESRD) कहते हैं।

कमर के ऊपर स्पाइन के दोनों तरफ मटर के दाने के समान स्थित इन अंगों का मुख्य काम शरीर में पहुंचने वाले साॅल्ट और अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करना है, ताकि शरीर का मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहे। दैनिक भास्कर के 25 अगस्त के अंक में किडनी डिसीज से जुड़ा लेख प्रकाशित किया गया था। पाठकों ने बड़ी संख्या में इससे जुड़े सवाल पूछे हैं। इन प्रश्नों के जवाब दे रहे हैं किडनी डिसीज स्पेशलिस्ट डाॅ. राजेश बहरानी।

सवाल: क्या खराब हो चुकी किडनी ठीक हो सकती है?
जवाब: किडनी दो तरीके से खराब हो सकती है। एक्यूट यानी अचानक किडनी का फेल हो जाना या क्रोनिक यानी किडनी का धीरे-धीरे खराब होना। एक्यूट किडनी फेलियर है तो किडनी का वापस सामान्य हो जाना संभव है, लेकिन क्रॉनिक किडनी डिसीज (CKD) में किडनी दोबारा ठीक नहीं हो सकती है।

देश में हर साल लगभग 2.2 लाख नए लोग डायलिसिस के लिए जुड़ रहे हैं।

सवाल: किडनी बायोप्सी रिपोर्ट में CKD की चौथी स्टेज बताई है। क्या इसका इलाज संभव है ?
जवाब: स्टेज 4 क्रोनिक किडनी डिसीज का पूरी तरह ठीक होना तो संभव नही है पर इलाज से इस बीमारी को आगे बढ़ने से रोका जा सकता है।

सवाल: मुझे रात में यूरिन 7 से 8 बार आती है। क्या यह किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है?
जवाब:
हां, यह किडनी खराबी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा यह प्राेस्टेट बढ़ने से भी हो सकता है।

सवाल: मैं पिछले 6 माह से सप्ताह में दो दिन डायलिसिस पर हूं। क्या भविष्य में मुझे डायलिसिस से छुटकारा मिल सकता है?
जवाब: इस स्टेज से डायलिसिस बंद होना केवल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद ही संभव है।

सवाल: किडनी से संबंधित बीमारी में कौन-कौन से लक्षण शरीर में दिख सकते हैं?
जवाब: पैरों में सूजन, आंखों के नीचे सूजन, सांस फूलना, भूख में कमी, उल्टी, कमजोरी, रात में बार-बार यूरिन आना, ब्लड प्रेशर बढ़ना इसके प्रमुख लक्षण हैं।

सवाल: मेरी जन्म से ही एक किडनी है। मुझे भविष्य में किस तरह का खतरा हो सकता है। क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
जवाब: आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। सामान्य लोगों की तरह ही रह सकते हैं, लेकिन ज्यादा पेन किलर लेने से हमेशा बचें।

सवाल: 2008 से शुगर है। रात में बार-बार यूरिन आती है, लेकिन किडनी की जांच में कोई शिकायत नहीं सामने आती। इसका क्या कारण है?
जवाब:
शुगर हाई होना या प्राेस्टेट बढ़ना इसका कारण हो सकता है।

फूलगोभी, पत्तागोभी और बेरीज को किडनी के लिए फायदेमंद माना जाता है।

सवाल:​​​​​​​ किडनी के लिए कौन सी सब्जियां और फल फायदेमंद हैं। बिना दवाइयों के किडनी को फिल्टर करने का क्या उपाय है?
जवाब:
फूलगोभी, पत्तागोभी और बेरीज को किडनी के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसके लिए ज्यादा सांंटिफिक डाटा की जरूरत है। किडनी को फिल्टर करना संभव नहीं है।

सवाल:​​​​​​​ यूरिन के साथ एल्ब्यूमिन प्रोटीन निकलने से रोकने का क्या इलाज है?​​​​​​​
जवाब: इसका इलाज प्राथमिक कारण पर निर्धारित होता है। अन्य दवाइयों के साथ स्टेराॅइड के कॉम्बिनेशन से इसका उपचार किया जाता है।

सवाल: क्रिएटिनिन लेवल बढ़ा है। शरीर के जॉइंट में खासकर घुटनों में दर्द रहता है। इसका क्या कारण हो सकता है?
जवाब: किडनी की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति में जॉइंट पेन हाई यूरिक एसिड के कारण हो सकता है।

सवाल:​​​​​​​ क्रिएटिनिन के स्तर को प्राकृतिक रूप से कैसे कम किया जाता सकता है, जिससे डायलिसिस से बचा जा सके?
जवाब:
प्राकृतिक रूप से क्रिएटिनिन को कम कर करने के लिए किडनी का नॉर्मल होना ज़रूरी है। पर क्रिएटिनिन के बढ़ने की गति को सही इलाज से रोका जा सकता है।

सवाल: मेरा 3 साल का बेटा जब सोकर उठता है तो उसकी आंखों में सूजन रहती है। यह किसका लक्षण का संकेत है?
जवाब: आपका बच्चा नेफ्रोटिक सिंड्रोम नामक बीमारी से प्रभावित हो सकता है।

सवाल: स्वस्थ किडनी के लिए सही डाइट क्या है? किडनी के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए किस उम्र में कौन सी जांच करानी चाहिए?
जवाब:
स्वस्थ किडनी के लिए कम नमक का घर का भोजन ही सही होता है। हमें फास्ट फूड, अत्यधिक नमक और घी, तेल वाले भोजन से बचना चाहिए। किडनी के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए किएटिनिन, यूरिन R/M किडनी की सोनोग्राफी हाई रिस्क ग्रुप में 40 वर्ष की उम्र के बाद हर वर्ष व अन्य में 5 वर्ष में एक बार कराना चाहिए।

सवाल: मुझे 10 वर्ष से किडनी की समस्या है। हीमोग्लोबिन (HB) का स्तर 9.2 हो गया है। CBC रिपोर्ट भी ठीक नहीं है। HB का स्तर कैसे बढ़ा सकते हैं?
जवाब:
आप आयरन लेवल एवं विटामिन बी-12 का टेस्ट कराएं। अगर लेवल कम आए तो उसकी दवा लें और उसके बाद भी HB नहीं ठीक हो तो एरिथ्रोपीटिन के इंजेक्शन लें।

सवाल: मेरे पिता और चाचा दोनों को किडनी से जुड़ी समस्या है। क्या मुझे या परिवार के अन्य सदस्यों को भी इसकी समस्या का खतरा है?​​​​​​​
जवाब:
हां, यदि पारिवारिक हिस्ट्री है तो आनुवंशिक बीमारी हो सकती है।

सवाल: मुझे नेफ्रोटिक सिंड्रोम 6 या 8 महीने में हो जाता है। स्टेरॉइड लेने पर ठीक हो जाता है, लेकिन 6 या 8 महीने बाद फिर से समस्या हो जाती है। इस बीमारी से हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाया जा सकता है?​​​​​​​
जवाब:
यह बीमारी बार-बार वापस आने के लिए जानी जाती है। हर बार दवा का फुल डोज ले। किडनी की बायोप्सी करवा लें।

क्या किडनी का इलाज संभव है?

क्या इसका इलाज संभव है ? जवाब: स्टेज 4 क्रोनिक किडनी डिसीज का पूरी तरह ठीक होना तो संभव नही है पर इलाज से इस बीमारी को आगे बढ़ने से रोका जा सकता है।

अगर किसी व्यक्ति की किडनी ठीक से काम न करे तो क्या होगा?

जैसे-जैसे गुर्दे अपने काम करने में गड़बड़ी करने लगते हैं, शरीर में नमक जमा होने लगता है, जिससे आपकी पिंडली और टखनों में सूजन आने लगती है। संक्षेप में, अगर किसी भी व्यक्ति में इस तरह के लक्षण दिखें तो उसे नेफ्रोलॉजिस्ट से मिलकर अपने गुर्दे की कार्यप्रणाली का तत्काल मूल्यांकन करवाना चाहिए।

किडनी खराब होने पर आदमी कितना दिन जिंदा रह सकता है?

यदि समस्या मनोवैज्ञानिक है तो क्या किया जा सकता है? किडनी की बीमारी और किडनी फेल होने जैसी गंभीर बीमारी का सामना करने पर चिंता या उदास महसूस करना सामान्य है।

किडनी का रामबाण इलाज क्या है?

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पुनर्नवा, गोक्षुर, वरूण, गुडुची, कासनी, तुलसी, अश्वगंधा तथा आंवला जैसी 20 आयुर्वेदिक बूटियां किडनी फंक्शन को दुरुस्त करने में सफल है.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग