कृष्ण भगवान का अंतिम संस्कार कैसे हुआ? - krshn bhagavaan ka antim sanskaar kaise hua?

भगवान श्रीकृष्ण के ऐसा कहने के बाद वायुदेव वापस चले गए लेकिन द्वारिका में अपशकुन के बादल मंडराने लगे। एक दिन सभी यदुवंशी प्रभास क्षेत्र यानी वर्तमान सोमनाथ मंदिर के पास स्थित समुद्र तट पर आए। यहीं यादवों में आपसी विवाद हो गया और वह एक-दूसरे की मारने लगे। कुछ ही समय में सभी यदुवंशी काल के काल में समा गए।

महाभारत कालीन करीब 5000 साल पुराने वृक्ष, कई राज छुपे हैं इनमें

बलरामजी का देह त्याग

इस स्थिति को देखकर बलरामजी सागर तट पर बैठ गए। भगवान श्रीकृष्ण और उनके सारथी दारुक ने देखा कि बलरामजी के मुख से एक विशाल नाग बाहर निकल रहा है। समुद्र उस नाग की स्तुति कर रहा रहा है। कुछ ही समय में वह नाग सागर में समा गया। इस तरह बलराम जो शेषनाग के अवतार थे शरीर त्यागकर क्षीरसागर में चले गए। सोमनाथ मंदिर से कुछ दूरी पर जहां बलरामजी ने देह त्याग किया था वहां बलरामजी का एक मंदिर बना हुआ है।

देह त्याग से पहले श्रीकृष्ण की भविष्यवाणी

बलरामजी की देह त्याग के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने अपने सारथी से कहा कि अब मेरे भी जाने का समय हो गया है इसलिए में योग में लीन होने जा रहा हूं। द्वरिका में जो लोग बच गए हैं उन सभी को कह दो कि अर्जुन के आने के बाद वह द्वारिका को छोड़कर उनके साथ चले जाएं। क्योंकि अर्जुन के द्वारिका से जाने के बाद मैंने समुद्र से जो भूमि द्वारिका नगरी बसाने के लिए ली थी समुद्र उसे डुबो देगा। उस समय केवल मेरा भवन ही शेष रह जाएगा।

श्रीकृष्ण ने बताया मृत्यु का भेद

इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण योग में लीन गए और जरा नामक शिकारी ने भगवान श्रीकृष्ण के पैर को मृग की आंख समझकर दूर से बाण चला दिया। इस बाण के लगते ही भगवान मूर्च्छित हो गए। जरा ने जब श्रीकृष्ण को देखा तो काफी घबरा गया और अपराध बोध से दुखी हो गया। भगवान श्रीकृष्ण ने तब जरा को समझाया कि यह तो मेरे विधान से ही रचा हुआ था। मैंने स्वयं ही अपने देह त्याग के लिए इस विधि को चुना था। क्योंकि तुम्हारे पूर्वजन्म का ऋण था मुझ पर। जरा पूर्वजन्म में बाली था जिसका वध भगवान राम ने किया था।

महाभारत की ये 11 रोचक घटनाएं, आज भी मौजूद हैं इनके सबूत

बलराम सहित यदुवंशियों का अंतिम संस्कार

जब अर्जुन द्वारिका पधारे और सब हाल जाना तो यदुवंशियों के शव पहचानकर उनका अंतिम संस्कार किया। श्रीकृष्ण के जाने के बाद रुक्मिणी और जांबवती ने भी देह त्याग दिया। बलरामजी की पत्नी रेवती ने भी देह त्याग कर दिया। इसके बाद दुखी मन से अर्जुन द्वारिका से सभी बचे हुए लोगों को अपने साथ लेकर लौट पड़े और अर्जुन के द्वारिका से जाते हुए समुद्र ने द्वारिका नगरी को डुबो दिया। इसके साथ ही कलियुग भी धरती पर आ पहुंचा।

अर्जुन ले चले यदुवंशी कन्याओं को

अर्जुन द्वारिका नगरी की कन्याओं को लेकर अकेल ही बड़ी सावधानी से चले जा रहे थे। उनके साथ द्वारिका की अपार धन संपदा भी थी। मार्ग से गुजरते हुए फिर जो कुछ हुआ इसकी उम्मीद ना तो भगवान श्रीकृष्ण की बची हुई कन्याओं को थी और ना अन्य महिलाओं को। अर्जुन और द्वारिका की कन्याओं के साथ जो कुछ हुआ आगे जानने के लिए यहां क्लिक करें…..यहां बस इतना जान लीजिए कि अर्जुन से ऐसी उम्मीद किसी को नहीं थी कि अर्जुन ऐसे हो जाएंगे और द्वारिका की कन्याओं का ऐसा हाल होगा….

भगवान की मृत्यु के विषय में जब भी चर्चा होती है तो वस्तुतः उसका अर्थ मृत्यु नहीं होता। भगवान ना तो कभी दिखते है और न ही कभी मरते। जब धर्म विलुप्त होता है तब उसकी रक्षा करने धरती पर अवतार लेते हैं। इसी क्रम में ऐसा कहा जाता है की जब भगवान कृष्ण की मृत्यु के पश्चात उनका दाह संस्कार हुआ तब उनके शरीर का एक अंग नहीं जला था। क्या भगवान के शरीर का दाह संस्कार हुआ? उनका कौन सा अंग नहीं जला और क्यों?

भगवान कृष्ण की लीलाएं उनके बचपन से ही बहुत रोचक रहीं हैं। हर कोई उनके विषय में जानने के लिए उत्सुक रहता है। उनकी मनमोहक छवि, उनके द्वारा की गयी लीलाएं। उनके प्रति सबका प्रेम अतुलनीय है। भगवद गीता के अनुसार भगवान कृष्ण की मर्ज़ी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता अर्थात संसार में जो कुछ भी होता है वो केवल उनकी इच्छा से होता है। उनकी इच्छा के बिना कुछ भी संभव नहीं. वे ही परमपिता परमात्मा हैं। महाभारत का युद्ध भी उनकी इच्छा से ही हुआ जिसके माध्यम से उन्होंने धर्म का महत्त्व बताया। और उन्होंने स्वयं भी धर्म का ही पक्ष लिया. चूंकि कौरव अधर्म के पक्षपाती थे। भगवान कृष्ण ने दुर्योधन को बहुत समझाने का प्रयास किया परन्तु दुर्योधन अपने हठ पर ही अड़ा रहा। तब महाभारत युद्ध के अतिरिक्त और कोई चारा नहीं बचा था. महाभारत युद्ध के समय जब दुर्योधन का अंत हुआ तब उसकी माँ शोकाकुल हो उठी। महाभारत की रणभूमि में जब वो पुत्रो की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने पहुंची तब उन्होंने श्रीकृष्ण को श्राप दिया की ठीक ३६ वर्षों पश्चात उनकी मृत्यु हो जाएगी क्यूंकि उन्हें ग़लतफहमी थी कि उनके पुत्रों की मृत्यु भगवान कृष्ण के कारण ही हुई है। वास्तव में तो भगवान कृष्ण किसी श्राप के कारण नहीं अपितु अपनी इच्छा से ही इस संसार से अदृश्य हुए थे क्यूंकि जो भी इस संसार में आता है उसकी देह का विनाश निश्चित है।

भगवान मृत्युलोक को छोड़ कैसे अपने लोक गए इसका वर्णन भागवतपुराण के ग्यारहवें स्कंध में मिलता है। मित्रों यह तो आप जानते ही हैं कि भागवतपुराण शुकदेव गोस्वामी जी के द्वारा राजा परीक्षित को सुनाई गयी थी। ग्यारहवें स्कंध में शुकदेव जी परीक्षित महाराज से कहते हैं कि भगवान कृष्ण ने विचार किया कि यदुवंश अभी भी पृथ्वी पर है और पूर्णतया मुझ पर आश्रित है। यदुवंश कि लोग धन, जनबल, घोड़े आदि के माध्यम से बलशाली हैं और पृथ्वी पर अपनी मनमानी कर रहे हैं। यहाँ तक की देवता आदि में उन्हें पराजित नहीं कर सकते. इसलिए मुझे यदुवंश के लोगों में आपस में कलह उत्पन्न करनी होगी उसके पश्चात ही मैं अपने धाम वापस जाऊंगा। ऐसा विचार करके भगवान ने एक लीला रचाई आइये इसे विस्तार में जानते हैं।

यह भी पढ़ें – भगवान श्री कृष्ण की मृत्यु कब और कैसे हुई?

भगवान कृष्ण द्वारका नगरी के राजा थे. एक बार ऋषि विश्वामित्र, नारद मुनि, और ऋषि दुर्वासा द्वारका नगरी पधारे. द्वारका में युवाओं का स्वभाव बहुत चंचल और उद्दंड था। एक बार कृष्णपुत्र साम्ब समेत कुछ यदुवंश कुमारों को शरारत सूझी. साम्ब ने स्त्री का रूप धारण किया और वे सभी कुछ ऋषियों के पास पहुंचे और साम्ब को गर्भवती महिला बताकर ऋषियों के साथ मज़ाक करने का दुष्साहस किया। ऋषियों ने भांप लिया कि उनके साथ मज़ाक हो रहा है। तब उन्होंने साम्ब को श्राप दिया कि वो एक ऐसे मूसल को जन्म देगा जिससे उसके कुल का नाश होगा।  वास्तव में ऋषि मुनियों को भगवत्प्रेरणा के कारण क्रोध आया अतः यह भगवान की ही लीला थी। इस प्रकार के महापुरुष भगवान की लीला में सहयोग करते हैं इसलिए मृत्युलोक में निवास करके यहाँ के लोगों के समान ही व्यवहार करते हैं। उनका वास्तविक व्यवहार ऐसा नहीं होता, वे सदैव ही भगवान की भक्ति में लीन रहते हैं। ऋषियों द्वारा श्राप सुनकर सभी कुमार घबरा गए। उन सबने साम्ब को स्त्री का रूप देने के लिए जो कृत्रिम पेट बनाया था उसे फाड़कर देखा तो उसमे वास्तव में मूसल था। यह देख वे सभी पछताने लगे।

उन्होंने इस पूरी घटना के विषय में उग्रसेन को बताया। उग्रसेन मथुरा के राजा और कंस के पिता थे। उग्रसेन ने उस मूसल का चूर्ण बनाकर उस चूर्ण और बचे हुए लोहे के टुकड़ों को समुद्र में फेंकने का आदेश दिया। उन्होंने ऐसा ही किया. वो चूर्ण पानी के साथ बहकर किनारे पर आ गया और जो लोहे के छोटे छोटे टुकड़े बचे थे उसे एक मछली ने निगल लिया। कुछ दिन पश्चात यह चूर्ण एरक के रूप में उगा जो बिना गाँठ की घास होती है। एक बार समुद्र में कुछ मछुआरे मछलिया पकड़ने पहुंचे और उस मछली को भी पकड़ा जिसने लोहे के टुकड़े निगल लिए थे। उस मछली के पेट से निकले लोहे के टुकड़े को एक बहेलिए ने अपने बाण की नोक पर लगा लिया।

एक बार ब्रह्मा जी अपने पुत्रों और देवताओं के साथ द्वारका नगरी पधारे और भगवान से प्रार्थना की कि यदि अब वे चाहें तो अपने धाम पधार सकते हैं तब श्रीकृष्ण ने कहा कि मैं निश्चय कर चुका हूँ कि यदुवंशियों का नाश होते ही मैं परमधाम के लिए प्रस्थान करूँगा। तब सभी ने भगवान को प्रणाम किया और अपने धाम की ओर चले गए। उन सबके जाने के पश्चात द्वारका में कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं, उत्पात और अपशगुन होने लगे। 

यह भी पढ़ें – श्री कृष्ण ने क्यों नहीं किया राधा से विवाह ?

यह देख भगवान ने बच्चों, स्त्रियों और वृद्धों को शंखधार क्षेत्र और अन्य सभी को प्रभास क्षेत्र में जाने का आदेश दिया जहाँ से सरस्वती नदी बहकर समुद्र में मिलती है. प्रभास क्षेत्र पहुंचकर सभी ने भगवान के आदेशानुसार पूजा, अर्चना एवं भक्ति पूरी श्रद्धा से किये परन्तु वे मैरेयक नामक मदिरा का पान करने लगे. इस मद का स्वाद तो मीठा होता है परन्तु यह बुद्धि भ्रष्ट करने वाला है. इसका सेवन करते ही सभी यदुवंशियों की बुद्धि भ्रष्ट होने लगी और सभी आपस में ही झगड़ने लगे. इस लड़ाई ने इतना भयंकर रूप ले लिया कि सभी यदुवंशी मृत्यु को प्राप्त हुए.

इस प्रकार भगवान् कृष्ण का उद्देश्य पूर्ण हुआ. इस घटना के पश्चात बलरामजी नदी के तट पर चिंतन में लीन हो गए और ध्यान में रहकर ही भौतिक शरीर को त्याग दिया. कुछ समय पश्चात ही भगवान कृष्ण एक पीपल के नीचे बैठे और सभी दिशाओं से अन्धकार को नष्ट कर प्रकाशमान कर रहे थे. उस समय भगवान के बैठने की अवस्था कुछ ऐसी थी कि वे अपनी दायीं जांघ पर बांया चरण रखे हुए थे. उनके चरण कमलों की आभा रक्त के समान प्रतीत हो रही थी. एक बहेलिये ने भगवान के चरणों को दूर से देखा जो उसे हिरन के मुख के समान नज़र आये. यह वही बहेलिया था जिसने मछली के पेट से निकले लोहे को अपने बाण में लगाया था. उसने हिरन समझकर भगवान की देह को बाण से भेद दिया.

इसके पश्चात भगवान अपने शरीर समेत ही भगवद्धाम के लिए प्रस्थान कर गए. इस प्रकार ऋषियों द्वारा दिए गए श्राप के कारण यदुवंश का नाश हुआ और गांधारी के द्वारा दिया गया श्राप भी पूरा हुआ क्यूंकि महाभारत के पश्चात भगवान कृष्ण के ३६ वर्ष इस धरती पर पूर्ण हो चुके थे. कई बार ऐसा कहा जाता है कि भगवान की देह का दाहसंस्कार किया गया परन्तु वास्तव में ऐसा नहीं हुआ. उनकी देह दिव्य थी न कि पंचतत्वों से निर्मित.

अनेक मान्यताओं कि अनुसार पांडवों द्वारा उनके शरीर का अंतिम संस्कार किया गया. जब उनकी पूरी देह जल गयी परन्तु दिल जलकर नष्ट नहीं हुआ और अंत तक जलता रहा तब उनके दिल को जल में प्रवाहित किया गया. उनकी देह का यह हिस्सा राजा इन्द्रियम को प्राप्त हुआ. राजा इन्द्रियम भगवान जगन्नाथ के भक्त थे, उन्होंने यह ह्रदय भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा में स्थापित कर दिया.

कृष्ण का अंतिम संस्कार कैसे हुआ?

कृष्ण को श्रापवश एक जरा नाम के शबर का तीर लगा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। वैदिक रीति से श्रीकृष्ण का दाह संस्कार किया गया, लेकिन उनका मृत शरीर नहीं जला। इस कारण उनका मृत शरीर चिता से निकालकर समुद्र में प्रवाहित किया गया।

भगवान श्री कृष्ण का कौन सा अंग नहीं जला था?

भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध के 36 साल बाद अपना देह त्याग दिया। जब पांडवों ने उनका अंतिम संस्कार किया तो श्रीकृष्ण का पूरा शरीर तो अग्नि में समा गया, लेकिन उनका हृदय धड़क ही रहा था। बह्म के हृदय को अग्नि जला नहीं पायी।

श्री कृष्ण की मृत्यु के बाद क्या हुआ?

कृष्ण की मृत्यु की कथा तभी एक बहेलिए ने गलती से उन्हें हिरण समझकर तीर से वार कर दिया। इसके बाद श्रीकृष्ण ने नदी किनारे अपना मानव शरीर त्याग कर दिया और बैकुंठ या गोलोकधाम चले गए।

श्री कृष्ण की मत्ृयुकैसे हुई?

भगवान श्रीकृष्ण की मृत्यु जरा नामक बहेलिए के तीर से हुई थी. कृष्ण पीपल के पेड़ के नीचे विश्राम कर रहे थे, तभी बहेलिए ने हिरण समझकर दूर से उनपर तीर चला लिया, जो उनके पैरों में जाकर लगा.. श्रीकृष्ण की कितनी उम्र थी? भगवान कृष्ण का जन्म 3112 ईसा पूर्व में हुआ था.

Toplist

नवीनतम लेख

टैग