कार्य क्या है इसका एस आई मात्रक एवं विमा बताएं? - kaary kya hai isaka es aaee maatrak evan vima bataen?

भौतिकी में कार्य (work) होना तब माना जाता है जब किसी वस्तु पर कोई बल लगाने से वह वस्तु बल की दिशा में कुछ विस्थापित हो। दूसरे शब्दों में, कोई बल लगाने से बल की दिशा में वस्तु का विस्थापन हो तो कहते हैं कि बल ने कार्य किया। कार्य, भौतिकी की सबसे महत्वपूर्ण राशियों में से एक है। कार्य करने की दर को शक्ति कहते हैं। कार्य करने या कराने से वस्तुओं की ऊर्जा में परिवर्तन होता है।

किसी वस्तु पर F बल लगाने पर वह वस्तु बल की दिशा में d दूरी विस्थापित हो जाय तो किया गया कार्य

याW=fsजहा f = बलS= विस्थापन है

होगा।

उदाहरण:
10 न्यूटन (F = 10 N) का बल किसी वस्तु पर दक्षिण दिशा में लगता है और वह वस्तु दक्षिण दिशा में 2 मीटर (d = 2 m) विस्थापित हो जाती है तो बल द्वारा किया गया कार्य W = (10 N)(2 m) = 20 N m = 20 J हुआ। किसी वस्तु पर 5 न्यूटन का बल लगाकर उसे 4 मीटर विस्थापित करने पर भी 20 J ही कार्य होगा (5 N x 4 m = 20 J) .

कार्य का मात्रक 'जूल' है। इसे संक्षेप में J से निरूपित किया जाता है। १ जूल = १ न्यूटन-मीटर। कार्य एक अदिश राशि है।

कार्य की मात्रा की गणना (जब बल और विस्थापन की दिशा अलग-अलग हों)

यदि किसी वस्तु पर एक नियत बल लगाया जाय और वह सीधी रेखा में (बल की दिशा में या बल की दिशा से अलग दिशा में) गति करे तो किया गया कार्य निम्नलिखित सूत्र से निकाला जा सकता है-

जहाँ:

– बल – विस्थापन


किन्तु यदि बल का मान नियत न हो (अर्थात् परिवर्तनशील हो) और विस्थापन भी एक दिशा में न होकर अलग-अलग दिशाओं में हो तो इस स्थिति में कार्य की मात्रा निकालने के लिये बल और विस्थापन के सदिश गुणनफल का समाकलन करना पड़ता है। अर्थात्

जहाँ:

W – कार्यL – विस्थापन-मार्ग को सूचित करता है। उपरोक्त समाकलन की गणना विस्थापन-मार्ग के सन्दर्भ में की जायेगी। – बल – विस्थापन (सदिश)α – किसी स्थान पर बल तथा विस्थापन के बीच का कोण

बलयुग्म द्वारा किया गया कार्य[संपादित करें]

यह समाकलन (integral) दृढ़ पिण्ड के गतिपथ (trajectory) के अनुदिश निकाला जाएगा। यहाँ कोणीय वेग ω समय के साथ परिवर्ती है, इसलिए यह 'पथ पर निर्भर' है।

किसी गैस द्वारा किया गया कार्य[संपादित करें]

भाप का इंजन : भाप द्वारा पिस्टन पर बल लगाकर कार्य किया जाता है।

जहाँ P दाब है, V आयतन है, तथा a और b आरम्भिक और अन्तिम आयतन हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • कार्य (ऊष्मागतिकी)

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • Work – a chapter from an online textbook
  • Work-energy principle

कार्य क्या है सी मात्रक एवं विमा बताएं?

कार्य का मात्रक न्यूटन-मीटर कार्य का MKS पद्धति में मात्रक हैकार्य का SI मात्रक जूल होता है। स्पष्ट होता है कि किसी वस्तु पर 1 न्यूटन का बल लगाकर उस वस्तु को बल की ही दिशा में 1 मीटर विस्थापित कर दें। तो वस्तु पर किया गया कार्य 1 जूल होगा।

कार्य क्या है इसका मात्रक क्या है?

कार्य का मात्रक 'जूल' है। इसे संक्षेप में J से निरूपित किया जाता है। १ जूल = १ न्यूटन-मीटर। कार्य एक अदिश राशि है।

कार्य किसे कहते हैं कार्य कितने प्रकार के होते हैं इसका मात्रक तथा व्यापक सूत्र लिखिए?

कार्य एक अदिश राशि होती है , कार्य का SI मात्रक “जूल” होता है और इसका CGS मात्रक “अर्ग” होता है। नोट : जब किसी वस्तु पर बल आरोपित किया जाए और उसमे जब तक उस बल द्वारा विस्थापन उत्पन्न न हो तब तक बल द्वारा वस्तु पर किये गए कार्य का मान शून्य होता है।

काम क्या है SI इकाई और आयाम लिखिए?

कार्य में केवल परिमाण होता है और कोई दिशा नहीं होती है। यदि F = 1 N और s = 1 m है, तो बल द्वारा किया गया कार्य 1 N m होगा। यहाँ कार्य की इकाई न्यूटन मीटर (N m) या जूल (J) है। कार्य की SI इकाई जूल (J) है।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग