कंप्यूटर एक्सेल - kampyootar eksel

अगर आप एक job करना चाहते, तो फिर आप excel को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते क्योंकि इसका उपयोग दिन- प्रतिदिन बड़ी कंपनियों, छोटे व्यवसायी, कॉलेज और स्कूल के छात्र कर रहे है।

MS Excel, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का एक भाग है, जो की माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा develop किया गया है। इसका पूरा नाम Microsoft Excel है।

Microsoft company ने इसके कई version market में उपलब्ध कराए है, जैसे की MS Excel 2003, 2007, 2010, 2013, 2016 और इसका latest version 2019 है।

Excel को चलाने के लिए आपको किसी special knowledge की आवश्यकता नहीं होती। उसके लिए आपको सिर्फ कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए।

यदि आप Microsoft Word का उपयोग करना जानते है, तो इसको चलना आपके लिए आसान होगा। अगर नहीं जानते, तो कोई बात नहीं हम आपको MS Excel के बारे में शुरू से पूरी जानकारी देंगे।

तो आइए, ये तो था माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल का परिचय-Introduction of MS Excel
अब आप जानेंगे माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल क्या है – What is Microsoft Excel in Hindi?

Contents

  • MS Excel क्या है? – What is MS Excel in Hindi?
  • MS Excel के पांच महत्वपूर्ण घटक – Five main Components of MS Excel in Hindi
  • MS Excel के संस्करण – Versions of MS Excel in Hindi
  • MS Excel स्क्रीन को पहचाने – Identify the excel window
  • MS Excel के उपयोग – Uses of MS Excel in Hindi
  • माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल कैसे सीखे – How to learn MS Excel in Hindi?

MS Excel क्या है? – What is MS Excel in Hindi?

Microsoft excel एक Electronic Spreadsheet Program है। इसमें आप अपने डाटा को row और column के format में store कर सकते है।

यानि table के format में और इसके अलावा आप अपने डाटा में formula, graph, pivot table, chart, table formatting और अन्य विशेषताओं का प्रयोग भी कर सकते है।

MS Excel को spreadsheet application भी कहा जाता है। ज्यादातर इसका उपयोग व्यावसायिक रूप से किया जाता है।
इसका प्रयोग आप Microsoft Windows और MAC OS ऑपरेटिंग सिस्टम में कर सकते है।

इस spreadsheet application मतलब की MS Excel में आप डाटा को rows और column में insert करते है। Rows और Column से मिलकर कर cells बनती है, जिसमें आप अपना डाटा text और number में रख सकते है।

सबसे पहले आपको MS excel के बहुत ही महत्वपूर्ण components के में जानकारी होना जरुरी है, तो चलिए जानते है-

MS Excel के पांच महत्वपूर्ण घटक – Five main Components of MS Excel in Hindi

  • Row

MS excel में आप देख रहे होंगे जो horizontal lines (क्षैतिज रेखाएँ ) होती है। उसे Row कहा जाता है। इसमें Row को नंबर में दिखाया गया है।

  • Column

MS excel में जो Vertical lines (खड़ी रेखाएँ) होती है। उसे Column कहा जाता है। इसमें Column को English alphabet में दिखाया गया है

  • Cells

जब Row और Column interact करते है, तो cell बनती है। जैसे की आप नीचे image में देख रहे है row (5) + column (B) = Cell (B5) बनती है।

इसमें B5 cell का address होता है excel में हर एक cell का अपना address होता है, जोकि row और column के नाम से मिलकर बनता है।

Cell में आप डाटा type या copy paste कर सकते है। यह डाटा text, number और date में हो सकता है। किसी भी cell में लिखे डाटा को आप formatting भी कर सकते है।

  • Worksheet

आप जब excel open करते है, तो आपके सामने एक worksheet होती है। जिसमें cells की grid होती है।

यह worksheet cells से मिलकर बनती है। Cells में आप text, number, charts, images और mathematical formula insert कर सकते है। Worksheet को spreadsheet भी कहा जाता है।

  • Workbook

Workbook excel की एक file है, जिसमे एक या एक से ज्यादा worksheet होती है। या आप यह भी कहे सकते है कि worksheet के group (Sheet 1, Sheet 2, Sheet 3……Sheet n) को workbook कहा जाता है।

Workbook में आप worksheet को add, delete, hide और protect भी कर सकते है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड क्या है? – What is MS Word in Hindi

MS Excel के संस्करण – Versions of MS Excel in Hindi

MS Excel को पहली बार 30 सितम्बर 1985 में लाया गया था। तब से अब तक market में excel के कई version आ गया है, जिनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार है –

Sno.Versions of excelReleased year 1.Excel 11985 (Mac OS ) 2.Excel 2.01987 3.Excel 3.01990 4.Excel 4.01992 5.Excel 5.01993 6.Excel 951995 7.Excel 971997 8.Excel 20002000 9.Excel 20022002 10.Excel 20032003 11.Excel 20072007 12.Excel 20102010 13.Excel 20132013 14.Excel 20162016 15.Excel 20192018

Version of MS Word in Hindi

MS Excel स्क्रीन को पहचाने – Identify the excel window

Title bar

इसमें आपकी file का नाम और application का नाम दोनों दिखाई देता है, जैसे की myfile – excel
इसमें myfile यूजर द्वारा दिया गया नाम है और excel application का नाम है।

Formula bar

यूजर द्वारा active cell में type किया गया formula या text, formula bar में दिखाई देता है।
किसी भी cell का content आप formula bar में edited भी कर सकते है।

Active cell

जिस cell को आप वर्तमान में select करते है, जो black rectangular box से highlighted होता है। उस cell को active cell कहा जाता है। जैसे की आप नीचे image में देख रहे है।

Active cell का address name box में दिखाई देता है।

Name box

इसमें active cell का address show होता है।

Column header

एक Excel sheet या worksheet में 16384 columns होते है। जिन्हें English alphabet से और उनके combination से identify किया जाता है। यह column A to XFD तक होते है

Column में सबसे ऊपर English letter लिखे होते है, उसे column header कहा जाता है। Column के header पर क्लिक करके आप पुरे column को select कर सकते है।

Row header

एक Excel sheet या worksheet में 1048576 rows होती है। इसमें row को number से identify किया जाता है। यह numbers 1 to 1048576 तक होते है।

Row के सबसे शुरू में जो numbers लिखे होते है, उसे Row header कहा जाता है। Row के header पर click करके आप पुरे row को select कर सकते है।

Fill handle

Active cell के lower right corner में एक small dot होता है। उसे fill handle कहा जाता है।
जिसकी सहयता से आप numeric series, alphabet series और serial number आदि fill कर सकते है।

Tabs

Microsoft excel 2007 से menu की जगह tabs का उपयोग किया जाता है। जैसे की Home tab, insert tab, page layout tab, formula tab, data tab, review tab, view tab आदि।

Ribbon

MS excel में उपयोग होने वाले options को ribbons कहा जाता है। इसमें बहुत सारी commands होती है, उन सभी commands को group में बंटा गया है।

जैसे की home tab में font, alignment, number, styles, cells, editing आदि।

Worksheet tab

Worksheet tab की मदद से आप देख सकते है की एक workbook में कितनी worksheets का प्रयोग हो रहा है।

यदि आपको एक से अधिक worksheet का उपयोग करना तो आप new sheet पर क्लिक एक ज्यादा worksheet insert कर सकते है।

Status bar

Excel में सबसे नीचे एक bar होता है, जिसे status bar कहा जाता है। जिससे यह पता चलता है की worksheet पर काम शुरू हुआ है या नहीं।

MS Excel के उपयोग – Uses of MS Excel in Hindi

MS excel का उपयोग से कई फायदे है। आज कल ms excel लाखों लोगो की जरुरत बन गया है। इस सॉफ्टवेयर में कई ऐसे tools और features है, जो किसी भी प्रकार के काम को आसान बनाते है।

जैसे की – व्यवसाय कार्य, जटिल गणना, डेटा प्रबंधन, बिलिंग, विश्लेषण करना, सूची बनना, और वित्त सम्बंधित कार्य आदि।

5 Best uses of MS Excel in Hindi

Uses of MS excel – Education

शिक्षा के क्षेत्र में Microsoft excel का बहुत बड़ा महत्व है। शिक्षक एक्सेल में छात्रों का डाटा स्टोर करके उसे sort, filter, edit और calculate कर सकते है।

इसके द्वारा शिक्षक कम समय में कई छात्रों का रिकॉर्ड manage कर सकते है।

जैसे की report card, attendance sheet तैयार करना और भी स्कूल से सम्बंधित कार्य कर सकते है।

छात्रों के लिए भी MS Excel फायदेमंद है। इसमें आप अभ्यास करके fast calculation, data visualization, financial planning करना सीख सकते है, और साथ में यह भी जान सकते है कि डाटा को filter कैसे करते है।

यदि छात्र पहले से MS Excel का प्रयोग कर रहे है, तो भविष्य में वह आसानी से और सही तरीके से ज्यादा मात्रा में डाटा को संभल पाएँगे।

Uses of MS excel – Business

Business किसी भी प्रकार हो बड़ा या छोटा बिना Microsoft excel के उसे manage नहीं किया जा सकता। Business में कई काम है, जिन्हें MS excel द्वारा किया जाता है-

जैसे की team management, account management, making salary, expenses calculation, client data management, product and service valuation आदि।

इस प्रकार के कार्य करने के लिए excel कई सरे features मौजूद है। जैसे की financial formula, filter, conditional formatting, chart और pivot table आदि।

Uses of MS excel – Personal

आप MS Excel का उपयोग करके अपनी earning और spending sheet तैयार कर सकते है। जिससे आप अच्छी तरह अपने budget को manage कर सकते है, और अपने फिजूल खर्च भी कम कर सकते है।

यदि आप एक ग्रहणी है, तो excel को सीख कर आप अपने बच्चों को भी सीखा सकती है और घर बैठे कोई part time और full time job भी कर सकती है

Uses of MS excel – Data analysis

जब भी कोई काम प्लान के मुताबिक नहीं होता, तो कई business men और website owner को डाटा विश्लेषण की आवश्यकता होती है।

जैसे की – product selling, customer detail, feedback, events और services आदि।

इसलिए MS excel का उपयोग करके आप ज्यादा से ज्यादा डाटा customer की country या age के according filter कर सकते है और अपने काम को सही तरीके और समझदारी से मैनेज कर सकते है।

Uses of MS excel – Goal planning

अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर कोई मेहनत करता है। लेकिन जब तक आप अपने जीवन में कोई लक्ष्य को निर्धारित नहीं करते तब तक आपको सफलता प्राप्त नहीं होती।

आपने goal को set करने के लिए आप excel में एक sheet तैयार कर सकते है। उसमे आप अपने को रोज task दे सकते है और calculate भी कर सकते है।

इससे आप अच्छी तरह से जान सकते है कि आप अपने लक्ष्य से कितना दूर है।

आगे हम आपको बताएंगे कि आप माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल कैसे सीखे- How to learn MS Excel in Hindi?

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल कैसे सीखे – How to learn MS Excel in Hindi?

आज की digital दुनिया में MS excel को सीखने के कई तरीके उपलब्ध है। लेकिन excel सीखने से पहले ये ज्यादा जरुरी है की आप में एक्सेल सीखने का जुनून कितना है।

यदि आप इसमें रूचि रखते है, और लगातार अभ्यास करते है तो आप MS excel जल्दी सीख जाएंगे।

MS Excel सीखने के पांच तरीके – 5 ways to learn MS Excel in Hindi

बुक्स की मदद से

यदि आप बुक्स पढ़ना पसंद करते है, तो फिर आप MS Excel को book से सीख सकते है। बुक लिंक नीचे दी गई है।

Learn Microsoft excel step by step – Book

कंप्यूटर इंस्टीटूट से

MS excel सीखने के लिए आप अपने नजदीक कोई अच्छा computer institute खोज सकते है, और वह किसी टीचर के द्वारा इसका कोर्स कर सकते है।

इंटरनेट की मदद से

इंटरनेट पर कई tutorials मौजूद जिनकी लिंक नीचे दी गयी है। इनकी मदद से आप घर बैठे फ्री में MS excel सीख सकते है। इनके द्वारा दिए कोर्स को पूरा करने के बाद आप एक प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकते है।

  • Javatpoint
  • GCFgloballearn

ऑनलाइन वीडियो

इंटरनेट की मदद से इस कोर्स को online video देखकर भी कर सकते है। जिसकी लिंक नीचे दी गई है। उन वीडियो को देखकर आप MS Excel सीख सकते है।

Excel Basic to Advance Training Course in Hindi

एक्सेल हेल्प एंड सपोर्ट

कंप्यूटर पर उपयोग किये जाने वाले सॉफ्टवेयर में एक ऑप्शन होता है। Help and support, यह भी excel सीखने का सबसे अच्छा और सस्ता तरीका है।

इस ऑप्शन को देखने के लिए आप MS excel सॉफ्टवेयर को open करके F1 key press करेंगे तो excel help window आपके सामने open हो जाएगी।

MS Word के उपयोग – Uses of Microsoft Word

आपने जाना –

TutorialinHindi में आपने MS excel in Hindi के बारे में जानकारी प्राप्त की इसमें आपने जाना माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल का परिचय – Introduction to ms excel in Hindi, MS Excel क्या है? – What is MS Excel in Hindi? MS Excel के पांच महत्वपूर्ण घटक – Five main Components of Microsoft excel in Hindi, MS Excel के संस्करण – Versions of Microsoft Excel, MS Excel स्क्रीन को पहचाने – Identify the excel window, MS Excel के उपयोग – Uses of MS excel, माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल कैसे सीखे- How to learn MS Excel in Hindi?

हमें आशा है कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। कमेंट करके जरूर बताएं की यह जानकारी आपको कैसी लगी और इससे जुड़े कोई भी प्रश्न आप हमसे कमेंट या मेल करके के भी पूछ सकते है।

एक्सेल का क्या काम होता है?

माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल एक ऐसा लोकप्रिय स्प्रेडशीट सिस्टम है, जो कॉलम (columns) और पंक्तियों (rows) में किसी भी डाटा को व्यवस्थित करता है और जिसमें विभिन्न फ़ार्मुलों के माध्यम से डाटा डाला और सेट किया जा सकता है। एम एस एक्सेल क्या है समझने से पहले उसके बारे मे और ज़्यादा जानकारी एकत्रित कर लेते है।

एक्सेल में क्या क्या सिखाया जाता है?

एम एस एक्सेल डाटा को व्यवस्थित करने करने के अलावा कैलकुलेशन करने, निर्णय लेने, डाटा का ग्राफ तैयार करने, रिपोर्ट तैयार करने और वेबसाइट पर डाटा के साथ काम करने इत्यादि की सुविधा देता है।

एक्सेल कितने प्रकार के होते हैं?

यह हमें निर्देश को क्रियान्वित करने के लिए विभिन्न विकल्प दिखाता है। MS Excel मे 9 प्रकार के menu होते हैं। जिसमें शामिल है File, Edit, View, Insert, Format, Tools, Data, Window और Help।

एक्सेल में फार्मूला कैसे लगाते हैं?

फॉर्मूला लगाने के लिए आप सबसे पहले एक सेल में =Average टाइप कीजिए और फिर ब्रैकेट ओपन करके उन सारे नंबर्स को सिलेक्ट कीजिए जिसका आप एवरेज निकालना चाहते हैं। नंबर को सिलेक्ट करने के बाद आप जैसे ही enter बटन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आप का रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग