हमारा स्वास्थ्य वृक्षों पर निर्भर क्यों है? - hamaara svaasthy vrkshon par nirbhar kyon hai?

वृक्षों की सुरक्षा, इनसे मिलेगा जीवन अच्छा

सम्भल : किसी भी इमारत की मजबूती उसकी बुनियाद पर निर्भर करती है। इसी प्रकार हमारे जीवन की की बुनियाद

सम्भल : किसी भी इमारत की मजबूती उसकी बुनियाद पर निर्भर करती है। इसी प्रकार हमारे जीवन की की बुनियाद पेड़ पौधों पर निर्भर है। वही हमारे जीवन का आधार हैं। क्योंकि वृक्षों द्वारा छोड़ी गई ऑक्सीजन को हम सांस लेने में उपयोग करते हैं। इतना ही नहीं वृक्ष जो पानी जमीन से अवशोषित करते हैं। उसे वह पत्तों के द्वारा वाष्प के रूप में छोड़ देते हैं। जो वाष्पीकृत होकर वातावरण में नमी बनाए रखती है। जो बरसात में काफी मद्दगार साबित होती है। वृक्षों के इसी महत्व को बताने के लिए दैनिक जागरण कि ओर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिससे वह पौध रोपण को बढ़ावा दें। वृक्ष हो या पौधा, छोटा हो या बड़ा। उनका हमारे जीवन में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से बहुत बड़ा योगदान है। उनसे हमें ऑक्सीजन ही नहीं फल, फूल आदि मिलते हैं। पेड़ पौधों से हमारे घर आंगन व बगीचों की सुंदरता भी बढ़ती है। इन सब बातों की जानकारी होने के बाद भी लोग अंधाधुंध पेड़ों का कटान कर रहे हैं। जिससे हमारा पर्यावरण संतुलन लगातार बिगड़ रहा हैं। इसके बाद भी समाज पौध रोपण के लिए जागरूक नहीं हो रहा।

फोटो : बीआरसी केंद्र पर किया गया पौध रोपण

सम्भल : तहसील क्षेत्र में विकास खंड सम्भल के बीआरसी केंद्र पर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में पौध रोपण किया। बुधवार को सुबह स्थानीय कार्यालय में तैनात अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय में आए। जहां उन्होंने मिशन एक लाख वृक्ष से जुड़कर कार्यालय परिसर में पौध रोपण किया। आस पड़ोस के अन्य कार्यालयों के बहुत से लोग वहां मौजूद रहे। जिन्होंने पौध रोपण में सहयोग किया। लोगों को पौधों के महत्व के बारे में भी बताया गया। जिससे अधिक से अधिक संख्या में पौध रोपण किया जा सके। जो हमारे पर्यावरण को साफ रखने में मदद कर सके।

फोटो: मुहिम से जुड़ी आइएमए सम्भल : दैनिक जागरण द्वारा चलाई जा रही मुहिम से आइएमए के चिकित्सक भी प्रेरित हुए हैं। वह भी पर्यावरण को साफ सुथरा बनाए रखने में अपना योगदान देने के लिए आगे आए। संगठन की ओर से चिकित्सकों ने एकत्र होकर प्राचीन सूर्य कुंड मंदिर परिसर में पौध रोपण किया। चिकित्सकों न पौधों से मिलने वाले फायदों के बारे में भी बताया। उन्होंने मंदिर परिसर में रोपित किए गए पौधों की सुरक्षा करने के लिए भी कहा। वहीं चिकित्सकों ने कम से कम एक पौधा सभी से लगाने की अपील की। जिससे पर्यावरण संरक्षण में सहयोग किया जा सके।

वर्जन फोटो 15:-

दूषित पर्यावरण का हमारे स्वास्थ्य पर बहुत प्रभाव पड़ता है। यदि हमें साफ व स्वच्छ वातावरण मिलेगा तो हम निरोग रहेंगे। साफ वातावरण में एलर्जी व कई प्रकार के संक्रामक रोगों को फैलने से रोका जा सकता है।

है।

डॉ. यूसी सक्सेना

वर्जन फोटो 13:-

संतुलित पर्यावरण के लिए पृथ्वी पर वनों का होना बहुत जरूरी है। पर्यावरण को देखते हुए वर्तमान समय में वृक्षारोपण संतान के पालन पोषण रूप में किया जाना चाहिए। जिससे वह जीवन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके।

डॉ. प्रशांत वाष्र्णेय

वर्जन फोटो 12:- वृक्ष ही हमारा जीवन है। इसलिए हमें पेड़ पौधों के प्रति जागरूक होना चाहिए। इन्हीं से हमारा जीवन स्वस्थ बनता है। इतना ही नहीं वातावरण में नमी इन्हीं पौधों की वजह से होती है। जो काफी महत्वपूर्ण हैं।

डॉ. संजय वाष्र्णेय

वर्जन फोटो 14:- हमें पौधों के महत्व के बारे में दूसरे लोगों को जागरूक करना चाहिए। जिससे अधिक से अधिक लोग पौध रोपण करे। तथा पेड़ों के कटान पर कुछ अंकुश लगाया जा सके। दैनिक जागरण की यह मुहिम काफी अच्छी है।

डॉ. राजेश अग्रवाल

-----------------------------------------

पौध रोपण---विशिष्ट व्यक्ति का बयान............फोटो---16पेड़ पौधे हमें नव जीवन देते हैं। पौधों को लेकर मैंने शुरू से ही गंभीरता दिखाई है। हमारे घर, दुकान व फैक्ट्री में हजारों की संख्या में पेड़ पौधे लगे हैँ जो हमें ही नहीं बल्कि पूरे समाज को नवजीवन दे रहे हैं। दैनिक जागरण ने जो अभियान चलाया है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। आने वाले समय में दैनिक जागरण के साथ कंधा से कंधा मिलाकर हम पौध रोपण के एक महाभियान की शुरुआत करेंगे। नगर पालिका नगर के विभिन्न जगहों पर 1500 से अधिक पौधे रोपेगा। इसके लिए जगह का चयन हो चुका है। इसे मूर्तरूप दिया जाना बाकी है। इतना ही नहीं कुछ विशेष प्रकार के पौधे भी हमने बाहर से मंगाए हैं। इसकी भी संख्या सौ से अधिक है। इन पौधों को अपने आवास में रोपने का कार्य किया जाएगा।

कोसर अहमद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषदसम्भल

Comprehension

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।

यदि हमारे वृक्ष स्वस्थ हैं तो निश्चित मानिए हम भी स्वस्थ हैं। हमें तो प्राण वायु उन्हीं से मिलती है। हम कार्बन-डाईऑक्साइड छोड़ते हैं या उन्हें देते हैं और वे बदले में ऑक्सीजन देते हैं, जो हमारे जीवन की हर गतिविधि के लिए आवश्यक है। हमारे स्वास्थ्य का हर बिंदु ऑक्सीजन की उपलब्धता से अनुप्राणित है। भले ही यह बात हमें कल्पनालोक की लगती हो लेकिन यह वैज्ञानिक प्रामाणिकता भी रखती है, इसमें रत्ती-भर भी संदेह करने की गुंजाइश नहीं है। हम यदि अपने आस-पास खड़े वृक्षों की रक्षा का जिम्मा अपने कंधों पर उठा लें तो निश्चित मानिए हमने अपने स्वास्थ्य को लंबे समय तक स्वस्थ रखने की गारंटी प्राप्त कर ली है। वृक्षों की रक्षा में ही हमारे जीवन की सुरक्षा का राज़ छुपा हुआ है। कहा जाता है कि एक स्वस्थ मन हज़ारों सोने की सिंहासनों से कहीं अधिक मूल्यवान होता है क्योंकि स्वस्थ मन ही स्वस्थ समाज और स्वस्थ समाज और स्वस्थ देश की रचना करने में समर्थ हैं। कुत्सित विचारों वाले लोग अपना जीवन तो चला सकते हैं लेकिन समाज और देश को नहीं चला सकते। करोंड़ों परिवारों के सुनहरे भविष्य के बारे में वही चिंतन, मनन और सृजन कर सकता है जो व्यर्थ के लालच, लोभ व षड्यंत्रों से मुक्त हो और जिसपर किसी भी प्रकार का कोई अनुचित दबाव न हो। 

हमारा स्वास्थ्य किस पर निर्भर करता है?

This question was previously asked in

CTET Paper 1 - 21st Jan 2022 (English-Hindi-Sanskrit)

View all CTET Papers >

  1. स्वस्थ वृक्षों पर 
  2. फलदार वृक्षों पर 
  3. विशाल वृक्षों पर 
  4. वृक्षों की प्रजाति पर 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : स्वस्थ वृक्षों पर 

Free

CT 1: Growth and Development - 1

10 Questions 10 Marks 10 Mins

हमारा स्वास्थ्य स्वस्थ वृक्षों पर निर्भर करता है

Key Points

  • उपयुक्त गद्यांश के अनुसार यदि हमारे वृक्ष स्वस्थ हैं तो निश्चित मानिए हम भी स्वस्थ हैं। हमें तो प्राण वायु उन्हीं से मिलती है। हम कार्बन-डाईऑक्साइड छोड़ते हैं या उन्हें देते हैं और वे बदले में ऑक्सीजन देते हैं, जो हमारे जीवन की हर गतिविधि के लिए आवश्यक है।
  • अतः स्पष्ट है कि हमारा स्वास्थ्य स्वस्थ वृक्षों पर निर्भर करता है

Additional Information

  • स्वास्थ्य का अर्थ -किसी व्यक्ति की मानसिक,शारीरिक और सामाजिक रुप से अच्छे होने की स्थिति को स्वास्थ्य कहते हैं।
  • स्वास्थ्य का पर्याय -आरोग्य, तंदुरुस्ती, सेहत आदि 
  • स्वास्थ्य का विलोम -अस्वास्थ्य 

Last updated on Sep 21, 2022

The NCTE (National Council for Teacher Education) has revised the TET eligibility criteria recently and has issued a notification stating that a candidate who has been admitted or undergoing any of the Teacher Training Courses (TTC) is eligible for appearing in the TET Examination. Candidates appearing for the CTET (Central Teacher Eligibility Test) are exempted from any age limit. They have to just satisfy the required educational qualification. Candidates are qualified for the CTET exam based on their results in the written exam. The written exam will consist of Paper 1 and Paper 2 in which candidates have to score a minimum of 60% marks to qualify. Check out the CTET Selection Process here.

हमारा जीवन वृक्षों पर निर्भर है क्यों?

पेड़ का महत्व मानव जीवन में सबसे अधिक है और यह मनुष्य के लिए अत्यंत आवश्यक ऑक्सीजन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करने से यह क्षेत्र हरा-भरा बनेगा, पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन मिलेगा।

वृक्षों का हमारे जीवन में क्या महत्व है?

पेड़ पृथ्वी की पारिस्थितिक प्रणाली को संतुलित करने और बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हरे पेड़ और पौधे ऑक्सीजन के साथ वातावरण को भरते हैं, हवा को शुद्ध करते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं, वन्य जीवन का समर्थन करते हैं और जलवायु नियंत्रण में सहायता करते हैं।

स्वस्थ वृक्ष में स्वस्थ शब्द क्या है?

यदि हमारे वृक्ष स्वस्थ हैं , तो निश्चित मानिए हम भी स्वस्थ हैं। हमें तो प्राणवायु उन्हीं से मिलती है। हम कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते या उन्हें देते हैं और वे बदले में ऑक्सीजन देते हैं, जो हमारे जीवन की हर गतिविधि के लिए आवश्यक है । हमारे स्वास्थ्य का हर बिंदु ऑक्सीजन की उपलब्धता से अनुप्राणित है।

वृक्षों से हमें क्या लाभ होता है?

वृक्षों से हमें लकड़ी, घास, गोंद, रेजिन, रबर, फाइबर, सिल्क, टैनिन, लैटेक्स, हड्डी, बांस, केन, कत्था, सुपारी, तेल, रंग, फल, फूल, बीज तथा औषधियाँ प्राप्त होती हैं। वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध करने का कार्य करते हैं और प्रदूषण को दूर करते हैं। ध्वनि प्रदूषण को दूर करते हैं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग