हड्डी को जल्दी जोड़ने के लिए क्या खाएं? - haddee ko jaldee jodane ke lie kya khaen?

कई बार गलती या एक्सीडेंट के कारण तेज चोट लगने पर आपके शरीर के किसी अंग की हड्डी टूट जाती है। जिन लोगों को ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होती है, उनकी हड्डियां बहुत छोटी सी चोट के कारण भी टूट सकती हैं। हड्डियां टूटने पर असहनीय दर्द होता है और रोजमर्रा के कामों में कई तरह की परेशानियां आती हैं। आमतौर पर हड्डी टूटने के बाद इन्हें दोबारा जोड़ने के लिए प्लास्टर चढ़ाया जाता है। हड्डी टूटने के बाद इसे रिकवर होने में काफी समय लग जाता है। चोट की गंभीरता के अनुसार ये प्लास्टर 10 दिन से कई महीनों तक लगा रह सकता है। प्लास्टर लगाने और डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं का सेवन तो जरूरी है ही, मगर यदि आप इस दौरान अपने खानपान में थोड़े बदलाव कर लें, तो टूटी हुई हड्डियां तेजी से रिकवर होंगी और आपकी परेशानी जल्दी खत्म हो जाएगी। आइए आपको बताते हैं डाइट के ऐसे ही 5 नियम।

विटामिन C वाले आहार खाएं

विटामिन सी हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता है। विटामिन सी वाले आहार खाने से आपकी हड्डियां टूटने से होने वाला अंदरूनी जख्म तेजी से भरता और ये जल्दी जुड़ जाती हैं। इसलिए हड्डियां टूटने पर आपको विटामिन सी वाली चीजें खूब खाना चाहिए, जैसे- नींबू, संतरा, टमाटर, मौसमी, अंगूर, पपीता, स्ट्रॉबेरी, कीवी, गोभी आदि।

इसे भी पढ़ें: इन 5 फूड्स से बढ़ जाता है हड्डी रोगों का खतरा, आज ही बदलें अपनी आदत

कैल्शियम वाले आहार की मात्रा बढ़ा दें

यह तो आपको भी पता होगा कि हमारी हड्डियों को बनाने में कैल्शियम की बड़ी भूमिका होती है। इसलिए अगर आपकी हड्डियां टूट गई हैं, तो इन्हें रिकवर करने के लिए कैल्शियम वाले आहार खाना बहुत फायेदमंद होता है। कैल्शियम के अलावा विटामिन बी6, विटामिन डी और विटामिन के भी बहुत जरूरी है। इसके अलावा कॉपर, फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम और सिलिकन जैसे मिनरल्स भी हड्डियों को जोड़ने में आपकी मदद करते हैं। इसलिए आपको अपने खाने में ब्रोकली, फूल गोभी, पत्ता गोभी, हरी सब्जियां, खट्टे फलों, आदि का सेवन बढ़ा देना चाहिए।

अनानास (Pineapples) खाएं

अनानास यानी पाइनएप्पल का सेवन करने से भी दर्द और सूजन की समस्या में तेजी से राहत मिलती है। दरअसल अनानास में एक खास तत्व होता है जिसे ब्रोमेलाइन कहते हैं। ये तत्व इन्फ्लेमेशन को खत्म करता है। इसके अलावा अनानास में विटामिन सी की भी मात्रा अच्छी होती है। मगर यहां ध्यान देने की बात ये है कि आपको पैकेटबंद या कई दिनों का कटा हुआ अनानास नहीं, बल्कि ताजा पाइनएप्पल खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: ऑस्टोपीनिया में बढ़ जाता है हड्डियों के टूटने का खतरा, जानिये इसके लक्षण और बचाव

सूजन बढ़ाने वाले फूड्स खाना बंद कर दें

कई ऐसे फूड्स भी होते हैं, जो शरीर में इन्फ्लेमेशन (अंदरूनी सूजन) को बढ़ाते हैं। हड्डियां टूटने पर ऐसे फूड्स को खाना आपके लिए खतरनाक हो सकता है क्योंकि ये आपकी समस्या को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा इन फूड्स के सेवन से आपकी हड्डियों को जुड़ने में सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है क्योंकि ये हीलिंग को रोकते हैं। इन्फ्लेमेशन बढ़ाने वाले कुछ फूड्स इस प्रकार हैं- चीनी, रेड मीट, डेयरी प्रोडक्ट्स, प्रॉसेस्ड फूड्स, जंक फूड्स और पैकेटबंद आहार जो तेल में तले गए हों। इनका सेवन न करें।

चाय और कॉफी का सेवन कम करें

कैफीन वाली ड्रिंक्स जैसे- चाय और कॉफी आदि के सेवन से भी शरीर की हीलिंग क्षमता कम हो जाती है। इसलिए अगर आप टूटी हड्डियों की समस्या से जल्द छुटकारा चाहते हैं, तो चाय और कॉफी का सेवन कम कर दें। इसके अलावा कार्बोनेटेड ड्रिंक्स जैसे- कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा आदि का सेवन भी कम कर दें। बहुत सारे एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन और कार्बोनेटेड वाटर का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए इनका सेवन भी आपको कम कर देना चाहिए।

क्या आपकी भी हड्डी टूटी है तो यह उपाय आपके लिए हैं। यूं तो इस तरह के मामलों में चि‍कित्सा परामर्श ज्यादा जरूरी है लेकिन इन उपायों को आजमा कर भी देखा जा सकता है।

1. देसी घी - 2 चम्मच देसी घी, 1 चम्मच गुड़ और 1 चम्मच हल्दी को मिलाकर 1 कप पानी में उबाल लें। इसे ठंडा करने के बाद पी लें। दिन में 2 बार इसे पीने

से आपकी टूटी हुई हड्डी जल्दी जुड़ जाएगी।

2. प्याज -
1 पीसे हुई प्याज में 1 चम्मच हल्दी मिलाकर साफ कपड़े में बांध लें। इसके बाद कपड़े को तिल के तेल में गर्म करके टूटी हुई हड्डी पर सिकांई करें। दिन में2 बार इसी तरह हड्डी की सिकांई करने से आपको दर्द से भी आराम मिलेगा और हड्डी भी जुड़ जाएगी।

3. उड़द दाल -
उड़द दाल की दाल को धूप में सूखा कर पीसकर पेस्ट बना लें। इससे टूटी हुई हड्डी पर लगाकर पट्टी बांध लें। इस उपचार को करने से आपकी टूटी हड्डी जल्दी जुड़ जाएगी।

4. काली मिर्च -
पिसी काली मिर्च और काग गंगा बूटी का रस मिक्स करके दिन में 3-4 बार पीएं। इसका सेवन आपकी टूटी हड्डी को कुछ दिनों में ही जोड़ देगा।

5. मुलेठी -
मुलेठी, मंजीठ और खटाई का लेप बना लें। इसके बाद इसे टूटी हुई हड्डी पर लगाकर पट्टी बांध लें। इससे आपकी हड्डी जल्दी जुड़ जाएगी।

6. भेड़ का दूध -
यह सबसे कारगर उपाय माना जाता है। कहीं से भेड़ का दूध लेकर इसकी मालिश उस स्थान पर करें जहां हड्डी टूटी है। शीघ्र फायदा होगा लेकिन ध्यान रखें यह काफी बदबूदार इलाज है।

7. जड़ीबूटी हडजोड़ का इलाज किसी योग्य वैद्य से पूछकर आजमाएं।

इस रिसर्च में करीब 102 वयस्को को लिया गया था, जो सब्जियों का कम मात्रा में सेवन करते हैं। यह रिसर्च करीब 8 सप्ताह तक चली थी। इसमें शामिल आधे प्रतिभागियों को प्रति व्यक्ति को 270 ग्राम सब्जियां अधिक दी गई थी और बाकियों को उनकी उसी डाइट पर रखा गया। अध्ययन के अंत में विशेषज्ञो ने पाया जिस समूह को अधिक सब्जियों का सेवन कराया गया था। उनकी हड्डियां पहले से बेहतर स्थिति में पाई गई।

​हड्डियों को स्वस्थ बनाने वाली सामग्री

बोन हेल्थ एंड ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन के अनुसार, सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती है और हड्डियों को मजबूत बनाने का और स्वस्थ रखने का काम करती है। ऐसे में हड्डियों की मजबूती बनाए रखने के लिए आप इन सब्जियों का सेवन कर सकते हैं जो कुछ इस प्रकार हैं।

​कौन सी सब्जियां और फल हड्डियों के ल‍िए अच्‍छी मानी जाती हैं

  1. ब्रसल स्प्राउट
  2. शिमला मिर्च
  3. स्ट्रॉबेरी
  4. शकरकंद
  5. संतरे
  6. टमाटर
  7. केले

​क्या हड्डियों के लिए सिर्फ कैल्शियम जरूरी है

शरीर को हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम तो सबसे जरूरी है ही। शरीर में 99 प्रतिशत कैल्शियम हड्डियों और दांतों में होता है, और इसे मिस करना जरा भी सही नहीं है। लेकिन इसके अलावा भी कई पोषक तत्व हैं जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं।

  1. Vitamin D – के जरिए हड्डियों के टिशूज का निर्माण होता है। साथ ही इसके जरिए ही कैल्शियम आसानी से अवशोषित होने लगता है।
  2. Vitamin K – आपकी हड्डियों को फ्रेक्चर और ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम से बचाने का काम करती है।
  3. Dietary potassium – कैल्शियम के स्तर को कम होने से रोकने के लिए शरीर में एसिड लोड को निष्क्रिय करता है।
  4. Vitamin C – विटामिन सी के जरिए हमारे शरीर के अंदर कोलेजन का उत्पादन होता है है जो स्किन और हड्डियों को स्वस्थ रखता है।
  5. Magnesium – इसके जरिए बोन डेंसिटी बेहतर होती है और यह आपकी हड्डियों को फ्रेक्चर की स्थिति से भी बचाकर रखती है।

यह सभी पोषक तत्व और विटामिन आपकी हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार होते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

हड्डी जोड़ने के लिए सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

ऐसे में आप अंगूर, पपीता, कीवी, गोभी, मौसमी, टमाटर, संतरा, नींबू आदि चीजों को जोड़ सकते हैं. हड्डियों के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी होता है. ऐसे में आप अपनी डाइट में कैल्शियम को जोड़ें जैसे पत्ता गोभी, हरि सब्जियां, खट्टे फल, ब्रोकली आदि चीजों को जोड़ने से हड्डियां जल्दी स्वस्थ हो सकती हैं.

हड्डी टूटने के बाद कितने दिन में जुड़ जाती है?

ठीक होना (Recovering) टूटे हुए टखने को ठीक होने में लगभग छह से बारह सप्ताह लगते हैं, लेकिन निचले पैर और उसकी पूरी चाल फिर से पाने में अधिक समय लग सकता है।

हड्डी जोड़ने की देसी दवा क्या है?

रामगुलाम राजपूत ने बताया कि हड्‌डी को जोड़ने के लिए हम मुख्य रूप से शंखपाडुका की जड़ी बुटी का उपयोग करते हैं। यह दुर्लभ जड़ी-बूटी है। यहां की पहाड़ी में भी यह इसे खोजने में समय लगता है।

हड्डी के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?

हड्डियों के लिए फलों के लाभों के बारे में जान कर इसके परिणामस्वरूप आपके दैनिक भोजन विकल्प स्वस्थ हो जाएंगे। तो, इसी बात पर जानते हैं कि, हड्डियों के लिए सबसे अच्छा फल कौन सा है? संतरा, केला, केला, आलूबुखारा, अंगूर, स्ट्रॉबेरी, पपीता, अनानास और अमरूद विटामिन सी से भरपूर फलों के उदाहरण हैं।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग