Fox pro के विशेषताओं को लिखिए, और डाटाबेस फाइल को बनाने के लिए कमांड लिखिए। - fox pro ke visheshataon ko likhie, aur daataabes phail ko banaane ke lie kamaand likhie.

Foxpro commands in hindi - foxpro in hindi

Types of Foxpro commands to view records:-

1. Display command

2. List command

3. Browse command

1. Display command:-

यह कमाण्ड वर्तमान में प्रयुक्त डेटाबेस फाईल के वर्तमान रिकॉर्ड ( Current Record ) को प्रदर्शित करता है । यदि इसके साथ ALL की - वर्ड का प्रयोग किया जाए तो यह वर्तमान प्रयुक्त डेटाबेस फाईल के समस्त रिकॉर्ड्स को स्क्रीन पर प्रदर्शित करेगा । यदि किसी विशेष रिकॉर्ड नम्बर के रिकॉर्ड को स्क्रीन पर प्रदर्शित करना हो तो इसके लिए Record की - वर्ड का प्रयोग किया जाता है । 

चुनिन्दा रिकॉर्ड्स को प्रदर्शित करने के लिए For का प्रयोग किया जाता है : 

उदाहरण 1 : - वर्तमान रिकॉर्ड प्रदर्शित करने हेतु DISPLAY 

उदाहरण 2 : - रिकॉर्ड नम्बर आठ को प्रदर्शित कीजिए DISPLAY RECORD 8 

उदाहरण 3 : - सभी रिकॉर्ड्स को प्रदर्शित करने हेतु

DISPLAY ALL 

उदाहरण 4 : - उन विद्यार्थियों के रिकॉर्ड्स को प्रदर्शित कीजिए जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो

DISPLAY ALL FOR AGE > = 18 

उदाहरण 5 : - वर्तमान रिकॉर्ड्स के पश्चात् के समस्त रिकॉर्ड्स को प्रदर्शित कीजिए 

DISPLAY REST 

उदाहरण 6 : - वर्तमान रिकॉड तथा उसके पश्चात् के चार रिकॉर्ड्स को प्रदर्शित कीजिए । 

DISPLAY NEXT 4 

उदाहरण 7 : - रिकॉर्ड्स के चुनिन्दा फील्ड्स को प्रदर्शित करने हेतु 

DISPLAY ALL SNAME , CLASS , MARKS

2. List command :-

यह वर्तमान प्रयुक्त डेटाबेस फाईल के समस्त रिकॉर्ड्स को स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है । इसके साथ भी FOR का प्रयोग किया जा सकता है । यदि कुछ चुनिन्दा फोल्ड्स के डेटा को डिस्प्ले करना हो तो इसके लिए Fields की - वर्ड का प्रयोग किया जाता है ।

उदाहरण 1 : - कक्षा 12 वीं के रिकॉर्ड्स को प्रदर्शित कीजिए

LIST FOR CLASS = 12 

उदाहरण 2 : - रिकॉर्ड्स के चुनिन्दा फील्ड्स को प्रदर्शित करने हेतु 

LIST FIELDS SNAME , CLASS , MARKS 

उदाहरण 3 : - वर्तमान डेटाबेस के समस्त रिकॉर्ड्स को स्क्रीन पर प्रदर्शित करने हेतू

List 

उदाहरण 4 : - विद्यार्थी Pooja के रिकॉर्ड को प्रदर्शित कीजिए

LIST FOR SNAME = " Pooja " 

3. Browse command:-

Browse Command के द्वारा वर्तमान डेटाबेस फाईल के रिकॉईस को एक अन्य विण्डो में देखा जा सकता है तथा उनमें आवश्यक संशोधन भी किये जा सकते हैं । 

उदाहरण 1 : - समस्त रिकॉर्ड्स को ब्राउज़ विण्डों में प्रदर्शित करने हेतु 

BROWSE 

उदाहरण 2 : - जयपुर शहर के विद्यार्थियों के रिकॉर्ड्स को प्रदर्शित कीजिए 

BROWSE FOR CITY " JAIPUR " 

उदाहरण 3 : - रिकॉर्ड्स के चुनिन्दा फील्ड्स को प्रदर्शित करने हेतु 

BROWSE FIELDS NAME , CLASS , FEE 

उदाहरण 4 : - कक्षा 6 से 9 के विद्यार्थियों के नाम , शहर व फीस को ब्राउज कीजिए 

BROWSE FIELDS NAME , CITY , FEE FOR CLASS > = 6 AND CLASS < = 9

Note-

Browse के साथ Next की - वर्ड का भी प्रयोग किया जा सकता है । इसके अतिरिक्त Lock , Noappend , Nodelete , Freeze आदि की - वर्ड्स का भी प्रयोग किया जा सकता है ।

फॉक्स प्रो क्या है इसकी विशेषताओं को समझाइए?

Foxpro एक कंप्यूटर लैंग्वेज है. जिसका उपयोग database एप्लीकेशन बनाने के लिए किया जाता है. Foxpro को सबसे पहले Fox Software कंपनी के द्वारा सन 1984 में विकसित किया गया था. इस कंपनी को बाद में Microsoft corporation के द्वारा सन 1992 में खरीद लिया गया था.

फॉक्सप्रो कमांड क्या है?

Types of Foxpro commands to view records:- यह कमाण्ड वर्तमान में प्रयुक्त डेटाबेस फाईल के वर्तमान रिकॉर्ड ( Current Record ) को प्रदर्शित करता है । यदि इसके साथ ALL की - वर्ड का प्रयोग किया जाए तो यह वर्तमान प्रयुक्त डेटाबेस फाईल के समस्त रिकॉर्ड्स को स्क्रीन पर प्रदर्शित करेगा ।

फॉक्सप्रो के लक्षण क्या है?

फॉक्सप्रो के लक्षण क्या है? इसे सुनेंरोकेंRDBMS दो तालिकाओं के बीच संबंध बनाने की सुविधा प्रदान करता है । File Foxpro फ़ाइल में रिकॉर्ड और फ़ील्ड का संग्रह है । पंक्ति रिकॉर्ड और कॉलम प्रतिनिधित्व क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं ।

फॉक्सप्रो में कितने प्रकार के फील्ड होते हैं?

FoxPro में बनाई गई डेटाबेस फाईल का एक्सटेन्शन नाम . ... .
Character data type की फील्ड में अधिकतम 254 Character store किये जा सकते हैं । ... .
Numeric data type की फील्ड में अधिकतम 20 डिजिट्स तक अंक स्टोर करवाये जा सकते हैं , जिसमें से 18 डिजिट्स संख्या के लिए तथा 2 डिजिट्स दशमलव के बाद के होते हैं ।.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग