बढ़े हुए क्रिएटिनिन को कैसे कम करें? - badhe hue krietinin ko kaise kam karen?

नार्मल क्रिएटिनिन लेवल (Normal Creatinine Level)
बढ़ा हुआ क्रिएटिनिन किडनी को डैमेज कर सकता है। हर किसी के शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर अलग-अलग होता है। पुरुषों में 0.6 से लेकर 1.2 मिलीग्राम होता है। वहीं महिलाओं में 0.5 से 1.0 मिलीग्राम क्रिएटिनिन होना चाहिए। टीनएजर्स में 0.5 से लेकर 1.0 मिलीग्राम और बच्चों में 0.3 से 0.7 मिलीग्राम क्रिएटिनिन का स्तर होना चाहिए ।

हाई क्रिएटिनिन लेवल से किसको खतरा?

  1. किन लोगों में क्रिएटिनिन बढ़ने का होता है खतरा
  2. जिन्हें डायबिटीज की समस्या हो।
  3. हमेशा हाई ब्लड प्रेशर हाई रहता हो।
  4. यदि इम्युनिटी हद से ज्यादा कमजोर हो गई हो।
  5. किडनी से जुड़ी किसी अन्य बीमारी से ग्रस्त हों।
  6. यदि शरीर में ऑटोइम्यून विकार है।

क्रिएटिनिन कम कैसे करे?

1. प्रोटीन का सेवन एकदम कम कर दें
पोषक तत्वों में प्रोटीन सबसे महत्वपूर्ण तत्व होता है। जिसकी जरूरत शरीर को भी होती है। लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन क्रिएटिनिन के स्तर को बढ़ा सकता है। अगर आपके शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ गया है तो तुरंत प्रोटीन का सेवन कम कर दें।
2. फाइबर वाली चीजें खाने में बढ़ा दें
फाइबर हमारे पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इससे दैजेष्ण बेहतर बना रहता है। शोधकर्ताओं की मानें तो फाइबर का ज्यादा सेवन करने से बढ़े हुए क्रिएटिनिन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। फल, सब्जी, बीन्स, दालें और स्प्राउड्स में क्रिएटिनिन की अच्छी मात्रा होती है।

3. पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं
हर इंसान को हाइड्रेट रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिने की सलाह दी जाती है। क्योंकि जरूरत से कम पानी पीने से शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर बढने लगता है क्रिएटिनिन जो काफी खतरनाक है क्रिएटिनिन अगर आप किडनी की किसी समस्या से ग्रसित हैं तो, मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं । इससे बचने के लिए आप तरल पदार्थ के साथ ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं ।

4. नमक का सेवन कम कर दें
ज्यादा नमक सेवन करने से हाई ब्लडप्रेशर की समस्या हो जाती है। जो सीधा किडनी पर असर करती है। इस वजह से क्रिएटिनिन का स्तर भी बढ़ जाता है। आप कम नमक का सेवन करने की कोशिश करें। एक दिन में दो चम्मच से ज्यादा नमक का एवं भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

क्रिएटिनिन लेवल बढ़ने से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां हो सकती है। दरअसल, जब मेटाबोलिज्म में प्रक्रिया द्वारा भोजन ऊर्जा में बदलता है। तो एक अन्य पदार्थ क्रिएटिनिन का निर्माण होता है। जिसे किडनी रक्त को छानकर यूरिन के माध्यम से बाहर निकालती है। लेकिन यदि क्रिएटिनिन का लेवल हाई होता है। तो यह प्रक्रिया बाधित होती है। जिससे किडनी भी प्रभावित होने लगती है। क्रिएटिनिन का बढ़ा हुआ लेवल किडनी संबंधित समस्याओं की ओर इशारा करता है। अगर आपका लेवल भी बढ़ा हुआ है। तो इसे कंट्रोल में कीजिए। ताकि किडनी से संबंधित किसी प्रकार की समस्या आपको नहीं हो।

हम आपको क्रिएटिनिन लेवल कंट्रोल में रखने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। जिसके तहत आप अपनी डाइट में सोडियम का सेवन कम से कम मात्रा में करें। क्योंकि अधिक सोडियम के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी होती है और इन दोनों वजह से क्रिएटिनिन का लेवल हाई हो जाता है। अगर कम नहीं तो आपके सोडियम लेने के रोज के लेवल को दो से 3 ग्राम के बीच ही रहना चाहिए।

क्रिएटिनिन लेवल कंट्रोल में रखने के लिए आपको प्रोटीन से भरपूर फ्रूट्स खाने से बचना चाहिए। रेड मीट और डेयरी प्रोडक्ट आपके लिए नुकसान दायक साबित हो सकते हैं। जब आप प्रोटीन का सेवन करते हैं।

क्रिएटिनिन लेवल को कम करने के लिए वेजिटेरियन डाइट लेनी चाहिए। इसके साथ ही बेरी, लेमन जूस आदि विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ भी खाएं।

डायबिटीज के साथ ही हाई ब्लड प्रेशर भी किडनी को नुकसान पहुंचाता है। इस कारण ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने से किडनी को और नुकसान नहीं होता है। साथ ही क्रिएटिनिन के लेवल को कम करने में भी मदद मिलती है।

नींद के दौरान शारीरिक कार्य धीमा या कमजोर पड़ जाता हैं। इसलिए रोजाना 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना चाहिए।

जब आपका शरीर काफी एक्सरसाइज करता है। तो यह काफी तेजी से फूड को एनर्जी में बदलने लगता है। इस कारण से ज्यादा क्रिएटिनिन बनता है और ब्लड में क्रिएटिनिन की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए रनिंग वेटलिफ्टिंग या बास्केटबॉल खेलने के बजाय आप योगा प्रैक्टिस या वॉक करें।

क्रिएटिनिन लेवल बढ़ जाने पर पर्याप्त मात्रा में पानी पिए। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा और शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। इसी के साथ क्रिएटिनिन लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप डाइट में पपीता, सेब, अनार, हरी सब्जियां आदि खाएं। क्योंकि अधिक से अधिक विटामिंस और फाइबर युक्त फलों का सेवन करना आपके लिए लाभदायक रहता है। इसी के साथ ही क्रिएटिनिन की मात्रा को लेवल करने के लिए सफेद नमक की जगह आप सेंधा नमक का सेवन करें। किडनी को हेल्दी रखने के लिए आप जीरा, धनिया का सेवन कर सकते हैं और गर्मी के मौसम में बेल का गूदा या बेल का जूस का भी सेवन आपके लिए लाभदायक रहेगा।

यह जानकारी हमने सामान्य जानकारी के आधार पर दी है। अगर आपको किसी प्रकार की दिक्कत या एलर्जी है। तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं। उन्हें भी दिखा सकते हैं।

बढ़े हुए क्रिएटिनिन लेवल को कम करने के लिए करें इन चीजों का सेवन, किडनी भी रहेगी हेल्दी

क्रिएटिनिन शरीर में केमिकल वेस्ट प्रोडक्ट होता है। शरीर में मौजूद किडनी क्रिएटिनिन को खून से फिल्टर कर यूरिन ब्लैडर में डालता है। जो यूरीन के जरिए बाहर निकाल देती है। हालांकि, कभी-कभी, क्रिएटिनिन का लेवल शरीर में बढ़ जाता है। किडनी में करीब 11 लाख फिल्टर होते हैं, जिसे नेफ्रॉन कहते हैं, जो एक दिन में 400 बार खून की सफाई करती है। टॉक्सिन को यूरिन ब्लैडर में डालती है और शरीर में नमक और पानी को रेग्युलेट करती है। जरूरी हार्मोन्स बनाती है और शरीर में मिनरल्स के बैलेंस को भी ठीक रखती है। 

हाई क्रिएटिनिन लेवल आपकी किडनी में किसी तरह की समस्या होने का संकेत हो सकता है। क्रिएटिनिन लेवल कई कारणों से बढ़ सकती हैं । जिसमें ज्यादा प्रोटीन का सेवन करना, अधिक एक्सरसाइज के कारण भी बढ़ जाते हैं।  स्वामी रामदेव के अनुसार क्रिएटिनिन बढ़ जाने पर ऐसे चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए जिसनें प्रोटीन अधिक पाई जाती हैं। जानिए ऐसे कौन सी चीजें है जो आपके किडनी को हेल्दी रखने के साथ क्रिएटिनिन को भी कम करेगा।  

क्रिएटिनिन लेवल हाई हैं तो बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, किडनी पर पड़ेगा बुरा असर

क्रिएटिनिन लेवल कम करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

पानी पिएं

किएटिनिन बढ़ जाने में अधिक मात्रा में पानी पिएं। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा। जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

 विटामिन्स और फाइबर युक्त फलों का करे सेवन

शरीर में किएटिनिन की मात्रा बढ़ जाए तो नमक और प्रोटीन वाली चीजों के बारे में अधिक सेवन करने से अच्छा है कि अपनी डाइट में पपीता, सेब, अनार, हरी सब्जियां आदि शामिल करे। 

कोरोना ने बढ़ाया हार्ट अटैक का खतरा , स्वामी रामदेव से जानें रिकवरी के बाद कैसे बनाएं दिल को मजबूत

सेंधा नमक 

शरीर में किएटिनिन की मात्रा को कंट्रोल करने के लिए सफेद नमक के बदले थोड़ी सी मात्रा में सेंधा नमक का सेवन करे। इसके अलावा

जीरा, धनिया का सेवन

आप किडनी को हेल्दी रखने के लिए जीरा, धनिया, हींग, का सेवन भी कर सकते हैं। इससे किडनी भी हेल्दी रहेगी। 

बेल

गर्मियों के मौसम में खूब बेल मिलने लगती हैं। ऐसे में आप बेल का गूदा का सेवन करे। 

Latest Health News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें हेल्थ सेक्‍शन

मैं अपना क्रिएटिनिन लेवल जल्दी कैसे कम कर सकता हूँ?

-जब आप प्रोटीन का सेवन करते हैं, तब जहां तक हो सके, उसे नट्स और दूसरी फलियाँ जैसे प्लांट बेस्ट सोर्स या पेड़-पौधों से प्राप्त स्रोतों से लेने की कोशिश करें। -अक्सर ही क्रिएटिन के हाई लेवल को कम करने के लिए वेजिटेरियन डायट लेने की सलाह दी जाती है। बेरी, लेमन जूस, गोभी जैसे विटामिन-सी से भरपूर खाद्द खाएं।

क्रिएटिनिन कम करने के लिए क्या खाएं?

किएटिनिन बढ़ जाने में अधिक मात्रा में पानी पिएं। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा। जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। शरीर में किएटिनिन की मात्रा बढ़ जाए तो नमक और प्रोटीन वाली चीजों के बारे में अधिक सेवन करने से अच्छा है कि अपनी डाइट में पपीता, सेब, अनार, हरी सब्जियां आदि शामिल करे।

क्रिएटिनिन को कम करने के लिए सबसे अच्छी दवा कौन सी है?

Zyrex क्रिएटिनिन निकल टैबलेट-120 टैबलेट प्राकृतिक रूप से क्रिएटिनिन को हटाने के लिए एक आयुर्वेदिक टैबलेट. किडनी फेलियर मरीजों के लिए सर्वश्रेष्ठ.

क्रिएटिनिन बड़ा हो तो क्या नहीं खाना चाहिए?

अगर आपका क्रिएटिनिन बढ़ गया है तो अपनी डाइट में ऐसी चीजें कम शामलि करें जिसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में आप अंडा, मीट, दालें, सोयाबीन आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा नमक का इस्तेमाल करने ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग