ब्रिटानिया बिस्कुट के मालिक कौन है? - britaaniya biskut ke maalik kaun hai?

मुख्यपृष्ठBritannia kis desh ki company haiBritannia कंपनी का मालिक कौन है?

 ब्रिटानिया कंपनी का मालिक कौन है और यह किस देश की कंपनी है?

Hello दोस्तो, आज कि इस पोस्ट में हम यह  जानने वाले है की Britannia कंपनी का मालिक कौन है और यह किस देश की कंपनी है? ब्रिटानिया कंपनी का नाम आप लोगों ने तो सुना ही होगा। यह कंपनी अपने बेकरी और डेयरी उत्पाद के लिए जानी जाती है। ब्रिटानिया कंपनी के प्रोडक्ट आपने कभी ना कभी तो जरूर खाए होंगे। इस कंपनी के बिस्कुट और ब्रेड सबसे ज्यादा फेमस है। यदि आप एक भारतीय हैं तो आप ब्रिटानिया कंपनी के बारे में जानते भी होंगे और आपने इस कंपनी के प्रोडक्ट भी खाए होंगे।

 ब्रिटानिया भारत की एक जानी-मानी कंपनी है जो बेकरी उत्पाद और डेयरी उत्पाद के प्रोडक्ट बनाती हैं। यह कंपनी product निर्मित करके विदेशों में एक्सपोर्ट करती हैं। Britannia इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बेकरी उत्पाद में मुख्य उत्पाद बिस्कुट,ब्रेड,केक और रस्क है। इस कंपनी के डेयरी उत्पाद में मुख्य उत्पाद दूध, मक्खन, पनीर और दही है  यह कंपनी भारत की सबसे पुरानी कंपनियों में से एक है इस कंपनी की स्थापना ब्रिटिश शासन के दौरान हुआ था। 

Britannia कंपनी की स्थापना 1892 मे ब्रिटिश व्यापारियों के एक समूह ने ₹295 की Investment से की थी। द्वितीय विश्व यद्ध के दौरान इस कंपनी के उत्पादों की मांग और बढ़ने लगी थी। Britannia कंपनी भारत की सबसे विश्वसनीय कंपनियों में से एक हैं। Britannia भारत के 100 विश्वसनीय ब्रांडों में से एक है। आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कंपनी भारत में कितनी ज्यादा पॉपुलर है, तो चलिए बिना समय गवाए जानते हैं कि Britannia कंपनी के मालिक कौन है और यह किस देश की कंपनी है? आर्टिकल शुरू करते हैं-

Table of content

1).Britannia कंपनी का मालिक कौन है?
2).Britannia इंडस्ट्रीज की Success Story
3).Britannia किस देश की कंपनी है?
4).Britannia कंपनी का मुख्यालय कहां है?
5).Britannia कंपनी की स्थापना कब हुई थी?

1).Britannia कंपनी का मालिक कौन है?

दोस्तों आप लोगों को विश्वास नहीं होगा इस कंपनी की शुरुआत सिर्फ ₹295 की इन्वेस्टमेंट के साथ हुई थी। इस कंपनी की स्थापना 1892 में ब्रिटिश व्यापारियों के एक समूह ने की थी। अब आप यह भी अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कंपनी कितनी पुरानी है। वर्तमान समय में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के मालिक वाडिया ग्रुप है और वाडिया ग्रुप के चेयरमैन नुस्ली वाडिया है। इस कंपनी के Success स्टोरी के बारे में आगे चर्चा करेंगे और साथ ही साथ इस कंपनी का इतिहास भी जानेंगे।

2). Britannia इंडस्ट्रीज की Success Story 

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया भी इस कंपनी की शुरुआत सिर्फ ₹295 की इन्वेस्टमेंट के साथ 1892 में ब्रिटिश व्यापारियों के एक समूह ने की थी। दशको पुरानी यह कंपनी अपने शुरुआती समय में सिर्फ बिस्किट बनाया करती थी। इस कंपनी की शुरुआत मध्य कोलकाता के एक छोटे से घर में हुई थी। छोटे से घर से शुरू हुई ये कंपनी आज भारत की सबसे लोकप्रिय कंपनियों में से एक हैं और साथ ही साथ दुनिया की बेस्ट फूड कंपनी बन गई है। Britannia की बिस्किट अपनी अच्छी क्वालिटी और कम दाम के कारण बहुत ही जल्द बाजार में फेमस होने लगी।

 आगे चलकर भारतीयों ने ब्रिटिश शासन से आजादी के लिए जबरदस्त लड़ाई शुरू कर दी तो ब्रिटिश व्यापारियों ने इस कंपनी को किसी भारतीय को बेचने का फैसला लिया और उस समय गुप्ता ब्रदर्स ने इस कंपनी को खरीदने के लिए हामी भरि। गुप्ता ब्रदर्स कंपनी में मुख्य हिस्सेदार का नाम नलिन चंद्र गुप्ता था। Britannia कंपनी को और आगे ले जाने के लिए गुप्ता ब्रदर्स ने एक अंग्रेज व्यापारी को पार्टनर बना लिया। अंग्रेज व्यापारी के पार्टनरशिप मिलने के बाद इस कंपनी ने कभी हार नहीं मानी।

 Britannia कंपनी के व्यापार को बढ़ाने के लिए इस कंपनी के हिस्सेदारो ने 1924 में मुंबई में एक और फैक्ट्री की शुरुआत की। इसके बाद यह कंपनी दिन ब दिन मशहूर होने लगी। कुछ सालों बाद जब द्वितीय विश्व युद्ध चालू हुआ तो अचानक से Britannia के बिस्किट की डिमांड काफी तेजी से बढ़ने लगी और इस वजह से इस कंपनी को अपनी सेल्स बढ़ाने में काफी मदद मिली। Britannia कंपनी के सेल्स ने उस समय रिकॉर्ड तोड़ दिया था। 

1947 में भारत के आजाद होने के बाद भी इस कंपनी के उत्पादों की लोकप्रियता और बढ़ती गई। बिस्किट के ज्यादातर शेयर ब्रिटानिया के नाम से ही थे। 1979 में इस कंपनी का नाम बदलकर ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड कर दिया गया। Britannia कंपनी के Ownership कई बार बदले जाने के कारण इस कंपनी को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। केरल के बिजनेसमैन राजन पिल्लई और नुस्ली वाडिया के बीच में इस कंपनी के मालिकाना हक को लेकर कई सालों तक लड़ाई भी चली।

जबकि राजन पिल्लई की मृत्यु के बाद यह कंपनी नुस्ली वाडिया के मालिकाना हक में चली गई। इस लंबी लड़ाई के दौरान इस कंपनी के product के क्वालिटी में कोई गिरावट नहीं देखी गई। 1998 से 2001 तक कंपनी के सेलस 16% की दर से बढ गई। जो कि बाकी कंपनियों की तुलना में काफी ज्यादा थी। 

वर्तमान समय में ब्रिटानिया कंपनी के सेल्स 27 प्रतिशत की दर से हर साल आगे चल रही है और अब ब्रिटानिया सिर्फ बिस्किट ही नहीं ब्रेड और डेयरी उत्पाद में भी डील करती है। दोस्तों ₹295 की इन्वेस्टमेंट के साथ शुरू हुई। यह कंपनी आज के समय में मतलब साल 2021 में 17 बिलियन से अधिक भारतीय रुपए का रिवेन्यू जनरेट कर रही है।

3). Britannia किस देश की कंपनी है?

Britannia कंपनी की शुरुआत ब्रिटिश व्यापारियों ने भारत में किया था। जब आजादी की लड़ाई शुरू हुई तो ब्रिटिश व्यापारियों ने इस कंपनी को भारतीय व्यापारियों को बेच दिया। तब से यह कंपनी भारत की है। मतलब ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत देश की कंपनी है।

4). Britannia कंपनी का मुख्यालय कहां है?

Britannia इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है।

5). Britannia कंपनी की स्थापना कब हुई थी?

ब्रिटानिया कंपनी की स्थापना 1892 में हुई थी।

तो दोस्तों, मैं आशा करता हूं कि यह आर्टिकल आपको समझ में आया होगा। इस आर्टिकल से आपको कुछ जानकारी मिली होगी। यदि आपको फिर भी कोई डाउट है तो कमेंट करके जरूर पूछें। आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग