बीपी 180 होने पर क्या करें? - beepee 180 hone par kya karen?

अगर बीपी 180/120 तक पहुंच जाए तो बॉडी के कई अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी परेशानी है जिसका कंट्रोल में रहना बेहद जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर को अगर कंट्रोल नहीं किया जाए तो बॉडी के कई अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 होता है लेकिन अगर ये रिडिंग बढ़ जाए तो कई जानलेवा बीमारियों जैसे दिल, मस्तिष्क, किडनी और आंखों सहित रक्त वाहिकाओं को खतरा पहुंच सकता है। हाई ब्लड प्रेशर को दो श्रेणियों में बांटा गया है जिसमें तत्काल हाई ब्लड प्रेशर से होने वाली परेशानी और आपातकालीन संकट शामिल है। बीपी 180/120 mm Hg या अधिक है तो अंगों को कोई नुकसान नहीं पहुंच सकता। अगर ब्लड प्रेशर 180/120 mm Hg या अधिक है तो बॉडी के अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी कई कारणों की वजह से हो सकती है जैसे बीपी की दवाई लेने में भूलचूक होना, बीटा ब्लॉकर्स जैसी दिल की कुछ दवाओं को लेना अचानक बंद कर देना, adrenal gland का ट्यूमर होने पर भी हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर होने पर उसके लक्षण बॉडी में दिखने लगते हैं। चिंता, धुंधली दृष्टि, छाती में दर्द, भ्रम, मतली और उल्टी, भयानक सरदर्द और सांस लेने में तकलीफ होना इस परेशानी के लक्षण हो सकते हैं।

अगर बीपी की परेशानी 180/120 तक पहुंच जाए तो स्ट्रॉक होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बीपी को कंट्रोल करना जरूरी है। बीपी कंट्रोल करने के लिए दवाईयों का सेवन करें। खाने में नमक, तेल और मसालों का इस्तेमाल सीमित करें। समय-समय पर बीपी चेक करें और बीपी की दवाईयां खाएं।

उम्र के अनुसार कितना होना चाहिए ब्लड प्रेशर देखें BP चार्ट

120/80 सामान्य ब्लड प्रेशर है। हेल्थकेयर विशेषज्ञों के मुताबिक एक वयस्क व्यक्ति में 95-145/60-90 के बीच का ब्लड प्रेशर को सामान्य माना जाता है। डॉक्टर मरीज में अन्य स्थितियों के आकलन के आधार पर 145/90 ब्लड प्रेशर को भी सामान्य मान सकते हैं। अगर 20 साल के किसी व्यस्क में कोई बीमारी के लक्षण मौजूद नहीं है तो 90/50 ब्लड प्रेशर भी सामान्य है।

उम्र के हिसाब से ब्लड प्रेशर का चार्ट


उम्र ————————————–ऊपरी रेंज—————————–निचली रेंज
नवजात से 6 महीने———————–45 से 90 ——————————-30-65
6 महीने से 2 साल तक——————-80 से 100——————————40-70
बच्चे (2-13 वर्ष)—————————80 से 120 तक——————————40-80
किशोर (14-18 वर्ष)———————-90–120 तक—————————–50-80
वयस्क (19-40 वर्ष)———————–95-135——————————60-80
वयस्क (41-60 वर्ष)———————-110-145—————————–70-90
वृद्ध वयस्क——————————–95-145——————————-70-90

एक स्वस्थ आहार आपके हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में बहुत मदद करता है। जिन लोगों का बीपी हमेशा ही बढ़ा हुआ रहता है और जिनका दवा खाए बिना काम नहीं चलता, उन्हें अपने आहार में कुछ तरह के खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। बता दें कि एक हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी स्थिति है, जहां धमनी की दीवारों पर ब्लड का दबाव सामान्य से ज्यादा होता है।

भारत में हर साल लाखों मामले सामने आते हैं। जब ब्लड प्रेशर140/90 से ऊपर हो, तो इसे हाई ब्लड प्रेशर और 180/90 से ज्यादा हो जाए, तो इसे गंभीर माना जाता है। आमतौर पर हाइपरटेंशन के कोई लक्षण नहीं होते , लेकिन इससे हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी घातक स्थितियों का खतरा बढ़ सकता है। आहार विशेषज्ञ बताती हैं कि जीवनशैली और अपने आहार में बदलाव करके हाइपरटेंशन की स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है।

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (World Hypertension Day) के मौके PSRI मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की पोषण विशेषज्ञ, देबजानी बैनर्जी ने कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बताया है, जिनका सेवन हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है।

​खट्टे फल-

हाई बीपी की शिकायत वाले लोगों को खटट्टे फल खाने चाहिए। अंगूर, संते, नींबू सहित खट्टे फलों में ब्लड प्रेशर को कम करने की क्षमता होती है। चूंकि ये सभी फल विटामिन , मिनरल से भरपूर हैं, इसलिए ये हाई ब्लड प्रेशर जैसे ह्दय रोग के जोखिम कारकों को कम करके दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। इन फलों को आप पूरा खाएं, सलाद में शामिल करें या फिर बीपी को कंट्रोल करने के लिए इनका जूस बनाकर पिएं।

​सेलेरी यानी अजवाइन के पत्ते

न्यूट्रिशनिस्ट बैनर्जी के अनुसार, अजमोद भी बहुत लोकप्रिय सब्जी है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करती है।

​चिया और अलसी के बीज

कहने को चिया और अलसी के बीज बहुत छोटे होते हैं, लेकिन ये बीज पोषक तत्वों की खान हैं । इसमें पोटेशियम, मैग्रीशियम और फाइबर है, जो हेल्दी ब्लड प्रेशर को रैगुलेट करने के लिए जरूरी है।

इन सबके अलावा हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन और रोजाना एक्सरसइज करने से भी हाइपरटेंशन के लक्षणों में काफी सुधार हो सकता है। जंक फूड से परहेज करें और हाई ब्लड प्रेशर को निंयत्रित करने के लिए अपने आहार में फल और सब्जियों को शामिल करें।

​ब्रोकोली

ब्रोकोली फ्लेवोनॅइड्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं, जो ब्लड वेसल्स के काम और शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को बढ़ाकर ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करती है।

​गाजर-

गाजर में क्लोरोजेनिक, पी कौमरिक और कैफिक एसिड जैसे फेनोलिक कंपोनेंट ज्यादा होते हैं। जो ब्लड वेसेल्स को रिलेक्स देने के साथ सूजन भी कम करते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर लेवल केो कम करने में मदद मिलती है।

​पिस्ता-

पिस्ता एक ऐसा ड्राय फू्रट है, जो हाई बीपी वालों के लिए वरदान है। यह आपके दिल के लिए जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपने आहार में किसी भी रूप में पिस्ता को शामिल करना चाहिए।

​कद्दू के बीज

कद्दू के बीजों को पोषक तत्वों का पॉवरहाउस कहा जाए, जो गलत नहीं होगा। जिन लोगों का अक्सर ही बीपी हाई रहता है, उन्हें कद्दू के बीज का सेवन जरूर करना चाहिए। ब्लड प्रेशर को कम करने में बहुत हेल्प मिलेगी।

​बीन्स और दाल

बीन्स और दाल प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत है। इनमें पोषक तत्व बहुत अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। विशेषज्ञ कहती हैं कि हाई बीपी के मरीजों को बीन्स और दाल का सेवन करना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर को बहुत कम समय में नियंत्रित किया जा सकता है।

​साल्मन और फैटी फिश-

विशेषज्ञ हाई बीपी के मरीजों को फैटी फिश और साल्मन खाने की सलाह देती हैं। बता दें कि फैटी फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा भी है।

​टमाटर-

टमाटर पोटेशियम और कैरोटेनलॉइड पिंगमेंट लाइकोपीन से भरपूर है। लाइकोपीन का आपके दिल के स्वास्थ्य पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है। पोषक तत्वों से भरपूर टमाटर को खाने से हाई ब्लड प्रेशर से जुड़े दिल के रोग के जोखिम को कम किया जा सकता है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

बीपी 180 हो तो क्या करना चाहिए?

बीपी 180 हो तो क्या करना चाहिए? नॉर्मल बीपी रीडिंग 120/80 mm Hg होती है। यदि आपकी सिस्टोलिक रीडिंग (ऊपरी संख्या) 180 mm Hg है तो यह एक गंभीर स्थिति हो सकती है। अतः आपको अपने डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए

हाई बीपी कितना खतरनाक होता है?

यदि यह 140/90 है तो यह मध्यम ब्लड प्रेशर है, 160/100 से 180/100 मध्यम हाई ब्लड प्रेशर है, यदि यह 190/100 से 180/110 है तो यह गंभीर हाई ब्लड प्रेशर है, 200/120 से 210/120 तेज है ( बहुत गंभीर) हाई ब्लड प्रेशर माना जाता है।

बीपी अचानक बढ़ जाए तो क्या करें?

Cause of High BP: तनाव, गुस्सा, पलूशन, अन्य हेल्थ प्रॉब्लम्स जैसे कई कारण हैं, जिनके चलते आज के समय में लोगों में हाई बीपी (High BP) की समस्या बहुत तेजी से बढ़ रही है. ... .
हाई बीपी के लक्षण.
भीड़ से तुरंत दूर हो जाएं.
ताजी-खुली हवा में बैठें.
गहरी सांसें लें.
ताजा पानी पिएं.
आंखें बंद करके लेट जाएं.

बीपी हाई होने पर क्या क्या परेशानी होती है?

​उच्च रक्तचाप से होती हैं ये बीमारियां.
हार्ट अटैक.
हार्ट फेलियर.
छाती में दर्द.
स्ट्रोक.
पागलपन.
क्रोनिक किडनी डिजीज.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग