Simple Past Tense
(सामान्य भूतकाल)
पहचान
(आ/ या/ ता था/ ता थी/ ता थे)
सामान्य भूतकाल (Simple Past Tense)का उपयोग उन क्रियाओं का वर्णन करने के लिए किया जाता है जो हाल के दिनों में हुआ था।
सामान्य भूतकाल के वाक्यों में अक्सर भूतकाल के समय सूचक शब्दों का प्रयोग होता है; जैसे- Yesterday, a week ago, last year, etc.
हिंदी में सामान्य भूतकाल कैसे पहचाने?
हिंदी मेंसामान्य भूतकाल (Simple Past Tense) के वाक्य “ता था / ती थी / ते थे / या / आ” आदि से समाप्त होते हैं
सामान्य भूतकाल के वाक्य कैसे बनाएं?
Rule No: 1 Subject (I, We, You, They, Plural noun, He, She, It और Singular noun) के साथ सामान्य भूतकाल (Simple Past Tense) के Affirmative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।
S + Verb II + O
इस टेंस के अंतर्गत वाक्य बनाने के लिए Base Verb (मूल क्रिया) को Past Form (Verb II) में बदलना होता है। मूल क्रिया को Past Form में बदलने के नियम है।
1. नियमित क्रियाओं (Regular Verbs) का Past Form बनाने के लिए क्रिया के Base Form में -ed जोड़ते हैं:
Visit | -ed | Visited | I visited Australia. (मैंने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया।) |
Open | -ed | Opened | I opened the door. (मैंने दरवाजा खोला।) |
Start | -ed | Started | I started a business. (मैंने एक व्यवसाय शुरू किया।) |
2. अगर Base Form ‘e’ से समाप्त होती है तो Past Form बनाने के लिए Base Form में केवल -d जोड़ते हैं:
Owe | -d | Owed | You owed me money. (तुमने मुझे पैसे दिए।) |
Believe | -d | Believed | I believed your story. (मुझे आपकी कहानी पर विश्वास था।) |
3. अगर Base Form ‘y’ से समाप्त होती है और y से पहले कोई व्यंजक (Consonant) हो तो Past Form बनाने के लिए ‘y’ हटाकर Base Form में -ied जोड़ते हैं:
Marry | -ied | Married | My cousin married a doctor. (मेरे चचेरे भाई ने एक डॉक्टर से शादी की।) |
Deny | -ied | Denied | The man denied everything. (आदमी ने सब कुछ नकार दिया।) |
4. कुछ क्रियाएं ऐसी होती हैं जिनमें -ed लगाकर Past फॉर्म नहीं बनाया जा सकता, इन्हें Irregular Verb कहते हैं -जैसे;
go, see, teach etc
Rule No: 2 Subject (I, We, You, They, Plural noun, He, She, It और Singular noun)के साथ सामान्य भूतकाल (Simple Past Tense) के Negative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।
S + did not + Verb I + O
You did not answer my question.
(तुमने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया)
I did not recognize you.
(मैंने आप को पहचाना नहीं |)
Past Continuous Tense
(अपूर्ण भूतकाल)
पहचान
(रहा
था/ रही थी/ रहे थे)
Past Continuous Tense (अपूर्ण भूतकाल) का प्रयोग उस गतिविधि का वर्णन करने के लिए किया जाता है जो अतीत में हुआ और कुछ समय के लिए जारी रहा।
पहचान :अपूर्ण भूतकाल (Past Continuous Tense) के वाक्यों के अन्त में रहा था / रही थी / रहे थे आदि आता है
यह क्रिया (Be) के भूतकाल का उपयोग करके और क्रिया के सरल रूप (Base Form) में -ing को जोड़कर बनाया जाता है।
अपूर्ण भूतकाल के वाक्य कैसे बनाएं?
Rule No: 1 We, You, They और Plural noun के साथ अपूर्ण भूतकाल (Past Continuous Tense) के Affirmative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।
“Subject + Were+ Verb-ing + O”
We were walking in the snow.
(हम बर्फ में चल रहे थे।)
The girls were talking on the phone.
(लड़कियां फोन पर बात कर रही थीं।)
Rule No: 2 He, She, It, I और Singular noun के साथ अपूर्ण भूतकाल (Past Continuous Tense) के Affirmative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।
“Subject + Was + Verb-ing + O”
I was changing the light bulb.
(मैं लाइट बल्ब बदल रहा था।)
Rule No: 3 We, You, They और Plural noun के साथ अपूर्ण भूतकाल (Past Continuous Tense) के Affirmative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।
“Subject + Were + not + Verb-ing + O”
They were not joking.
(वे मजाक नहीं कर रहे थे।)
Rule No: 4 He, She, It, I और Singular noun के साथ अपूर्ण भूतकाल (Past Continuous Tense) के Affirmative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।
“Subject + Was + not + Verb-ing + O”
He was not smiling at you.
(वह तुम पर मुस्कुरा नहीं रहा था।)
It was not nipping my ankle.
(यह मेरे टखने को नोंच नहीं रहा था।)
Past Perfect Tense
(पूर्ण भूतकाल)
पहचान: चुका था/ चुकी थी/ लिया था/ ली थी
पूर्ण भूतकाल यह व्यक्ति करता है कि कोई कार्य भूतकाल में पूरी तरह समाप्त हो गया था; जैसे
वह जा चुका था।
He had gone.
पूर्ण भूतकाल की पहचान: हिंदी में पूर्ण भूतकाल (Past Prefect Tense) के वाक्य “चुका था / चुकी थी / लिया था / ली थी” आदि से समाप्त होते हैं
जब किसी भूतकाल के वाक्य में दो कार्य दिए हो और एक कार्य पहले समाप्त होता है और दूसरा कार्य बाद में तो पहले समाप्त होने वाले कार्य को पूर्ण भूतकाल (Past Perfect Tense) में और बाद में समाप्त होने वाले कार्य को सामान्य भूतकाल (Simple Past Tense) में बनाते हैं।
उसके आने से पहले मैं अपना कार्य खत्म कर चुका था।
I had finished my work before he came.
मेरे
स्टेशन पहुँचने से पहले ही ट्रेन जा चुकी थी।
The train had gone before I reached the station.
पूर्ण भूतकाल के वाक्य कैसे बनाएं?
Rule No: 1 सभी Subjects (We, You, They, etc) के साथ पूर्ण भूतकाल (Past Perfect Tense) के Affirmative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।
“Subject + had+ Verb III + O”
Rule No: 38 सभी Subjects (We, You, They, etc) के साथ पूर्ण भूतकाल (Past Perfect Tense) के Negative वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।
“Subject + had not+ Verb III + O”
Past
Perfect Continuous Tense
(पूर्ण निरन्तर भूतकाल)
पहचान: रहा था/ रही थी/ रहे थे
Past Perfect Continuous Tense को Past Perfect Progressive Tense भी कहते हैं।
पूर्ण निरन्तर भूतकाल का उपयोग उस कार्य का वर्णन करने के लिए किया जाता है जो भूतकाल में शुरू हुआ था और भूतकाल में ही किसी दूसरे कार्य के शुरू होने तक जारी था।
पूर्ण निरन्तर भूतकाल के वाक्य कैसे बनाएं?
Rule No: 1 सभी Subjects (We, You, They, etc) के साथ पूर्ण निरन्तर भूतकाल (Past Perfect Continuous Tense) के Positive वाक्य का बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।
S + had been + Verb I + ing + O
Past Perfect Continuous Tense बनाने के लिए had का इस्तेमाल करें और मुख्य क्रिया (main verb) में -ing जोड़ें।
At that time we had been living in the caravan for about six months.
उस समय हम लगभग छह महीने तक कारवां में रहे थे।
I went to the doctor because I had been sleeping badly.
मैं डॉक्टर के पास गया क्योंकि मैं बुरी तरह सो रहा था।
Future
Tense
(भविष्य काल)
भविष्य काल (Future Tense) उन क्रियाओं या घटनाओं को बताने के लिए किया जाता है जो आने वाले समय में घटित होंगी। भविष्य काल को हम चार उप-भागों में बांट सकते हैं।
Simple Future Tense
(सामान्य भविष्य काल)
पहचान
गा/ गी/ गे
आदि
सामान्य भविष्य काल (Simple Past Tense) के वाक्यों से यह बोध होता है कि कोई कार्य या घटना भविष्य में होगी।
पहचान : भविष्य काल (Future Tense) के वाक्यों के अन्त मे ‘गा’, ‘गी’, ‘गे’ आदि आते हैं।
सामान्य भविष्य काल के वाक्य कैसे बनाएं?
Rule No: 1 सामान्य भविष्य काल के Affirmative वाक्य बनाने के लिए Iऔर We के बाद shall और उसके बाद क्रिया (Verb) के प्रथम रूप (Verb I) का प्रयोग करते हैं।
इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।
Simple Future Sentence
S + shall + Verb I + O
कुछ उदाहरण हैं;
मैं स्कूल जाऊंगा
I
shall go to school.
हम अपनी कार धो लेंगे।
We shall wash our car.
हम उसका विरोध करेंगे
We shall oppose him.
हम तमाशा बनाएंगे
We shall make a scene.
मैं इसे अभी कर दूंगा
I shall do it
now.
मैं उससे कल बात करूंगा
I shall talk to him tomorrow.
Rule No: 2 लेकिन He, She, Itऔर Singular noun के साथ सामान्य भविष्य काल के Affirmative वाक्य बनाने के लिए He, She, It या Singular noun के बाद will और उसके बाद क्रिया (Verb) के प्रथम रूप (Verb I) का प्रयोग करते हैं।
इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।
Simple Future Sentence
S + will + Verb I + O
कुछ उदाहरण है;
वह स्कूल जाएगा।
He will go to school.
वह स्कूल जाएगी।
She will go to school.
Rule No: 3 सामान्य भविष्य काल के Negative वाक्य बनाने के लिए Iऔर We के बाद shall और उसके बाद not और उसके बाद क्रिया (Verb) के प्रथम रूप (Verb I) का प्रयोग करते हैं।
इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।
S + shall +not + Verb I + O
कुछ उदाहरण हैं;
मैं स्कूल नहीं जाऊंगा
I shall not go to school.
हम
अपनी कार नहीं धोएंगे।
We shall not wash our car.
Rule No: 4 He, She, Itऔर Singular noun के साथ सामान्य भविष्य काल के Negative वाक्य बनाने के लिए He, She, It या Singular noun के बाद will और उसके बाद notऔर उसके बाद क्रिया (Verb) के प्रथम रूप (Verb I) का प्रयोग करते हैं।
इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।
S + will + not + Verb I + O
कुछ उदाहरण है;
वह स्कूल नहीं जाएगा।
He will not go to school.
वह स्कूल नहीं जाएगी।
She will not go to school.
Rule No: 5 Iऔर We के साथ सामान्य भविष्य काल के Interrogative Affirmative वाक्य बनाने के लिए सबसे पहले shall और उसके बाद I या We और उसके बाद क्रिया (Verb) के प्रथम रूप (Verb I) का प्रयोग करते हैं।
इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।
Shall + S + Verb I + O
कुछ उदाहरण हैं;
क्या मैं स्कूल जाऊंगा?
Shall I go to
school.
क्या हम अपनी कार धोएंगे।
Shall we wash our car.
Rule No: 6 He, She, Itऔर Singular noun के साथ सामान्य भविष्य काल के Interrogative Affirmative वाक्य बनाने के लिए सबसे पहले willऔर उसके बाद He, She, It या Singular noun और उसके बाद क्रिया (Verb) के प्रथम रूप (Verb I) का प्रयोग करते हैं।
इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।
Will + S + Verb I + O
कुछ उदाहरण है;
क्या वह स्कूल जाएगा?
Will he go to school.
क्या वह स्कूल जाएगी।
Will she go to school.
Future Continuous Tense
(अपूर्ण भविष्य काल)
पहचान
रहे होंगे/ रही होगी/ रहा हूंगा
जो कार्य भविष्य में हो रहा होगा वह अपूर्ण भविष्य काल (Future Continuous Tense) के अंतर्गत आता है। हम इस tense में future के जिस काम की बात करते हैं उसके बारे में बिलकुल confirm होते हैं।
पहचान :अपूर्ण भविष्य काल (Future Continuous Tense) के वाक्यों के अन्त में रहा होगा / रही होगी / रहे होंगे आदि आता है
अपूर्ण भविष्य काल के वाक्य कैसे बनाएं?
Rule No: 1 I, We के साथ अपूर्ण भविष्य काल (Future Continuous Tense) के Affirmative वाक्य बनाने के लिए;
सबसे पहले I, We और उसके बाद shall be और उसके बाद क्रिया (Verb) के प्रथम रूप (Verb I) में ing जोड़ते हैं।
इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।
S + shall be + Verb I + ing + O
कुछ उदाहरण है;
मैं स्कूल जा रहा हूंगा
I shall be
going to school.
हम अपनी कार धो रहे होंगे।
We shall be washing our car.
मैं कल 10 बजे खेल रहा होऊंगा।
I shall be playing cricket at 10 am tomorrow.
हम सो रहे होंगे जब तुम वापस लोटोगे।
We shall be sleeping by the time you return.
Rule No: 2 You, They, He, She, Itऔर any noun के साथ अपूर्ण भविष्य काल (Future Continuous Tense) के Affirmative वाक्य बनाने के लिए;
सबसे पहले You, They, He, She, It या any noun और उसके बाद will be और उसके बाद क्रिया (Verb) के प्रथम रूप (Verb I) में ing जोड़ते हैं।
इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।
S + will be + Verb I + ing + O
कुछ उदाहरण है;
वह स्कूल जा रहा होगा।
He will be going to school.
वह कार धो रही होगी।
She will be washing the car.
Rule No: 3 I, We के साथ अपूर्ण भविष्य काल (Future Continuous Tense) के Negative वाक्य बनाने के लिए;
सबसे पहले I, We और उसके बाद shall not be और उसके बाद क्रिया (Verb) के प्रथम रूप (Verb I) में ing जोड़ते हैं।
इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।
S + shall not be + Verb I + ing + O
कुछ उदाहरण है;
मैं स्कूल नहीं जा
रहा हूंगा
I shall not be going to school.
हम अपनी कार नहीं धो रहे होंगे।
We shall not be washing our car.
मैं कल 10 बजे नहीं खेल रहा होऊंगा।
I shall not be playing cricket at 10 am tomorrow.
लेकिन You, They, He, She, Itऔर any noun के साथ अपूर्ण भविष्य काल (Future Continuous Tense) के Negative वाक्य बनाने के लिए;
Rule No: 4 You, They, He, She, It या any noun और उसके बाद will not be और उसके बाद क्रिया (Verb) के प्रथम रूप (Verb I) में ing जोड़ते हैं।
इसका बेसिक स्ट्रक्चर निम्न प्रकार है।
S + will not be + Verb I + ing + O
कुछ उदाहरण है;
वह स्कूल नहीं जा रहा होगा।
He will not be going to school.
वह कार नहीं धो रही होगी।
She will not be washing the car.
Future Perfect
Tense
(पूर्ण भविष्य काल)
पहचान
चुका होगा/ चुकी होगी/ लिया होगा
पूर्ण भविष्य काल (Future Perfect Tense)का उपयोग यह बताने के लिए करते हैं कि कोई कार्य भविष्य में एक विशेष समय बिंदु पर समाप्त या पूरा हो जाएगा
इसके अलावा हम पूर्ण भविष्य काल (Future Perfect Tense) उपयोग हम किसी ऐसी चीज के बारे में भविष्यवाणी करने के लिए कर सकते हैं जिसके बारे में हमें विश्वास है कि वह भूतकाल में हो चुका है
पहचान :पूर्ण भविष्य काल (Future Perfect Tense) के वाक्यों के अन्त में चुका होगा / चुकी होगी / लिया होगा / ली होगी आदि आता है