बच्चों को सफेद दाग क्यों होते हैं? - bachchon ko saphed daag kyon hote hain?

कई बार बच्चों के जन्म से ही चेहरे पर सफेद दाग होते है। इसे लेकर लोगों के मन में कई भ्रांतियां भी होती है। हालांकि बच्चे के चेहरे पर सफेद दाग होना आम बात है। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर ये समस्या आपके बच्चे के पूरे शरीर पर हो, तो इसके इलाज के बारे में आपको जरूर सोचना चाहिए क्योंकि बड़े होने के साथ यह बच्चों के आत्मविश्वास को कमजोर बना सकता है। साथ ही यह धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल सकता है। इससे बच्चे को खुजली की दिक्कत हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है कि बच्चों में सफेद दाग का क्या कारण होते हैं और उसे कैसे ठीक कर सकते हैं। इसके बारे में हमने बात की गुड़गांव के आर्टेमिल अस्पताल के पीडियाट्रीशयन डॉक्टर राजीव छाबड़ा से।

बच्चे के चेहरे पर सफेद धब्बे के कारण

1. विटामिन की कमी

कई बच्चों के चेहरे पर सफेद धब्बे का कारण विटामिन की कमी हो सकती है। दरअसल विटामिन बी12 की कमी से आपके शरीर में ये दाग दिख सकते हैं। ये न केवल चेहरे पर बल्कि शरीर पर भी दिख सकते हैं। स्थिति ज्यादा खराब होने पर खुजली और चेहरे का रंग हल्का हो सकता है। कई मामलों में त्वचा लाल या गुलाबी भी हो सकती है। इसके लिए आप संतुलित आहार या विटामिन की दवाएं डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं। ये कमी जिंक और कैल्शियम की कमी से भी हो सकती है।

Image Credit- Verywell health

2. जन्म से निशान

कई मामलों में यह निशान बच्चों के जन्म के समय में हो सकता है। इसमें पेरेंट्स को घबराना की जरूरत नहीं है। इससे बच्चे को कोई परेशानी नहीं होती है लेकिन अगर ये समस्या बढ़ने लगे तो, डॉक्टर से जरूर संपर्क करे।

3. टीनिया वर्सिकलर

टीनिया वर्सिकलर/ पिट्रियासिस वर्सिकलर मलासेजिया के कारण भी बच्चे का स्किन का में सफेद दाग हो सकते हैं। यह सफेद दाग फंगल इंफेक्शन के कारण हो सकता है। कवक की उपस्थिति के कारण एसिड का उत्पादन होता है, जिससे मेलेनिन बन सकता है। इसके कारण आपकी त्वचा का रंग हल्का या गहरा हो सकता है। यह गर्दन, चेहरे और पेट पर हो सकता है। यह समस्या आर्द्र या गर्म जलवायु के कारम बढ़ सकता है। इसके अलावा धूप में अधिक देर तक रहने से ये पैच आ सकते हैं। इसके लिए आपको अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करने की जरूरत होती है। इस दौरान साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- बच्‍चों को आहार में जरूर देने चाहिए ये 5 विटामिन और मिनरल्‍स

4. विटिलिगो

विटिलिगो एक त्वचा की स्थिति है, जिसमें त्वचा पर सफेद धब्बे हो सकते हैं। विटिलिगो एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। इस समस्या के दौरान शरीर में मेलेनिन का उत्पादन होता है, जिसे मेलानोसाइट्स कहा जाता है। ये धब्बे शरीर के उन हिस्सों में हो सकता है, जो धूप के ज्यादा संपर्क में आते हैं। जिन बच्चों का रंग गहरा होता है, उनमें ये समस्या ज्यादा हो सकती है। हालांकि यह परेशानी संक्रामक नहीं है। 

5. चोट या जलन के कारण धब्बे

कई बार त्वचा के किसी अंग पर चोट या जलने के कारण सफेद दाग हो सकते है। यह भी दवाईयों से ठीक हो सकते हैं।

Image Credit- Cosmopolitan

बच्चे के सफेद दाग को कैसे ठीक करें

1. बच्चे के बाहर जाने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन लगा सकते हैं। इसके लिए आप डॉक्टर से सलाह ले सकते है। इससे धूप से बचने में मदद मिलती है।

2. इससे ठीक करने के लिए अपने बच्चे को बहुत सारी सब्जियां और फल खाने को दें, जिससे उनका इम्यून सिस्टम मजबूत हो। 

3. कृमि के कारण भी बच्चों में सफेद धब्बे पड़ सकते हैं। इसके लिए आप डॉक्टर की सलाह पर जांच करवा सकते है। 

4. यदि सफेद धब्बे फंगल संक्रमण के कारण होते हैं, तो आप एंटीफंगल क्रीम का उपयोग कर सकते हैं जो संक्रमण को कम कर सकता है।

5. इसके आप बच्चे को बाहर का खाना खाने से मना करें और खूब पानी पीने को कहें। 

कई बार बड़े होने के बाद बच्चे इस तरह के सफेद दाग के कारण अपना आत्मविश्वास खो देते हैं, तो आपको इस समस्या को ठीक करने के उपाय के साथ बच्चे को हिम्मत देने की जरूरत भी है। उन्हें बार-बार ये न कहें कि उनके चेहरे या किसी अन्य हिस्से पर सफेद दाग है क्योंकि इससे बच्चे में असुरक्षा और खुद को कमतर समझने की भावना विकसित होती है। अपने बच्चों को बताएं कि वह जैसे है, सबसे खूबसूरत है। अपने बच्चे को इस बारे में अच्छे से जानकारी दें।

  • Hindi News
  • lifestyle
  • Family
  • white spots on children's face in hindi

बच्‍चे के चेहरे पर सफेद दाग का दिख रहा है एक भी निशान, तो न करें नजरअंदाज

parul rohatagi |

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Aug 18, 2020, 10:05 AM

कुछ बच्‍चों के चेहरे या शरीर के किसी अन्‍य अंग पर सफेद दाग दिखने लगता है। सफेद दाग का सही समय पर इलाज करवाना जरूरी होता है वरना ये शरीर के बाकी हिस्‍सों पर भी फैल सकता है।

बच्‍चे के चेहरे पर सफेद दाग या धब्‍बा होना चिंता का विषय होता है। चेहरे पर इस हाइपोपिगमेंटिड स्‍पॉट के कई कारण हो सकते हैं। इसके निदान के लिए डॉक्‍टर से परामर्श करना जरूरी है ताकि बच्‍चे को समय पर सही इलाज मिल सके।आइए जानते हैं कि बच्‍चों में सफेद दाग के कारण, लक्षण और इलाज क्‍या हैं?

विटिलिगो हो सकता है
त्‍वचा पर डिपिगमेंटेशन विटिलिगो हो सकता है जो कि मेलानोसाइटस की कमी के कारण होता है। मेलानोसाइटस वो कोशिकाएं होती हैं जो मेलानिन नामक त्‍वचा के पिगमेंट को बनाती हैं। विटिलिगो शरीर के हर हिस्‍से को प्रभावित करता है। इसमें होठों पर डिपिगमेंटेशन और सफेद बाल होना शामिल है।


बच्‍चों में विटिलिगो का कारण
सफेद दाग या विटिलिगो के स्‍पष्‍ट कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है। त्‍वचा को रंग देने वाले मेलानोसाइटस की कमी या असक्रियता की वजह से त्‍वचा पर सफेद दाग पड़ सकते हैं। अनुवांशिक कारकों या ऑटोइम्‍यून स्थितियों में इम्‍यून सिस्‍टम अपने ही मेलानोसाइस पर हमला करने लगता है जिसकी वजह से विटिलिगो हो सकता है। यह बीमारी किसी भी उम्र और किसी भी रंग के व्‍यक्‍ति को हो सकती है। हालांकि, बचपन और किशोरावस्‍था में यह स्थिति ज्‍यादा प्रभावित करती है।

विटिलिगो का पता कैसे चलता है
शारीरिक जांच से विटिलिगो का पता चल सकता है और डॉक्‍टर वुड लैंप से स्किन की जांच कर इसका पता लगा सकते हैं। दुर्लभ ही स्किन बायोप्‍सी करनी पड़तीहै। थायराइड और डायबिटीज की स्थिति में भी विटिलिगो का टेस्‍ट करवाया जाता है, क्‍योंकि इन दोनों स्थितियों में कई लोगों में सफेद दाग होने का खतरा बढ़जाता है।


सफेद दाग का इलाज
विटिलिगो का कोई इलाज नहीं है। कुछ पैचेज बिना ट्रीटमेंट के ही गायब हो जाते हैं। वहीं, अगर दाग नहीं जा रहे हैं तो आप घर पर भी इसका इलाज कर सकते हैं। कुछ मामलों में मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत पड़तीहै।
  • सनस्‍क्रीन : त्‍वचा को स्किन कैंसर से बचाने के लिए बच्‍चे को सनस्‍क्रीन जरूर लगाएं। सफेद दाग में मेलानिन नहीं होता है, इसलिए ये दाग धूप से टैन नहीं हो सकते हैं लेकिन धूप से ये जल सकते हैं और दाग पड़सकता है।
  • कॉस्‍मेटिक्‍स : मार्केट में कई तरह के कंसीलर मौजूद हैं जो सफेद दाग को छिपाने में मदद करते हैं। आप डॉक्‍टर की सलाह पर इनका इस्‍तेमाल कर सकते हैं।
  • कोर्टिकोस्‍टेरॉइड क्रीम : यह एक प्रकार की दवा है जिसे बीमारी की शुरुआत में ही सफेद दाग पर लगाया जाता है। इससे त्‍वचा की असली रंगत लाने में मदद मिल सकती है।
  • फोटोकीमोथेरेपी के साथ अल्‍ट्रावॉयलेट ए : इसे पीयूवीए के नाम से भी जाना जाता है। इसमें सोरालेन नामक दवा को सफेद दाग पर लगाया या खाया जाता है।
अगर आपको अपने बच्‍चे की त्‍वचा पर सफेद दाग दिखाई दे रहा है तो इसे डॉक्‍टर को जरूर दिखाएं। सफेद दाग को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्‍योंकि ये दाग पूरे शरीर पर फैल जाते हैं इ‍सलिए बेहतर होगा कि आप समय रहते ही अपने बच्‍चे का इलाज शुरू करवा दें।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • लाइफस्टाइल शिल्पा की जींस, जो पहले न दिखी कभी
  • Adv: ऐमजॉन वारड्रोब रिफ्रेश सेल में लगेज पर कम से कम 50% छूट
  • कार/बाइक ₹10.44 लाख वाली इस धांसू SUV ने मचाई धूम, Kia Seltos से Maruti Grand Vitara तक को छोड़ा पीछे
  • बिग बॉस BB 16: टीना दत्ता की वापसी और फंस गए शालीन भनोट, 25 लाख के लिए प्रियंका-शिव भिड़े
  • भारत में रेबीज से होने वाली मानव मौतों पर लगेगा विराम (VIRAM), विशेषज्ञों ने नए उपायों पर की चर्चा
  • टैरो कार्ड टैरो राशिफल 12 दिसंबर : कर्क, कन्या समेत 5 राशियों का दिन आज रहेगा लाभदायक, टैरो से जाने अपना राशिफल
  • ट्रेंडिंग इस तस्वीर में कितने हाथी हैं? लोगों को तो 4 दिख रहे हैं, लेकिन ये सही जवाब नहीं
  • ज्ञानी बाबा 190 साल का 'जोनाथन' बना दुनिया का सबसे बूढ़ा जानवर, 1832 में हुआ था जन्म
  • फिल्मी खबरें केजीएफ 2 है सबसे ज्यादा पसंद की गई थिएट्रिकल फिल्म, आमिर खान की इस फिल्म का 14 साल बाद भी जलवा
  • न्यूज़ Bihar Board: 1 से इंटर और 14 फरवरी से होगी मैट्रिक की परीक्षा, देखिए डेट शीट
  • नोएडा नोएडा के गेझा गांव की झुग्गियों में लगी भीषण आग, दूर से ही दिखा धुंए का गुबार
  • बिज़नस न्यूज़ वंशिका ब्रेकअप पर मौज लेने वालों... कहीं यह कंपनियों का मार्केटिंग फंडा तो नहीं? खूब बन रहे मीम्स
  • खबरें छा गईं स्मृति मंधाना और ऋचा घोष... सुपर ओवर में ऑस्‍ट्रेलिया पर टीम इंडिया की रोमांचक जीत
  • भारत नशे के लिए बदनाम भांग में छिपा है हर मर्ज का इलाज? खड़ी होने वाली है अरबों डॉलर की इंडस्ट्री
  • शिमला राहुल की झप्‍पी, प्रियंका की थपकी, प्रतिभा सिंह पर कांग्रेस की सिंपैथी पॉल‍िट‍िक्‍स समझ‍िए

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

सफेद दाग कौन सी विटामिन की कमी से होता है?

स्किन पर सफेद दाग तब होते हैं जब शरीर में विटामिन B12 की कमी हो जाती है. जी हां, इस विटामिन का काम न केवल मूड को बेहतर करना होता है बल्कि यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन में भी मददगार साबित होती है. ऐसे में यदि शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाए तो इसके कारण मूड स्विंग्स होने लगते हैं.

बच्चों के सफेद दाग कैसे ठीक करें?

बच्चे के सफेद दाग को कैसे ठीक करें.
बच्चे के बाहर जाने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन लगा सकते हैं। ... .
इससे ठीक करने के लिए अपने बच्चे को बहुत सारी सब्जियां और फल खाने को दें, जिससे उनका इम्यून सिस्टम मजबूत हो।.
कृमि के कारण भी बच्चों में सफेद धब्बे पड़ सकते हैं।.

बच्चे के शरीर पर सफेद दाग क्यों होते हैं?

सफेद दाग क्यों होता है (What are the causes of vitiligo) मेलेनोसाइट्स नामाक कोशिकाएं त्वचा को प्राकृतिक रंग प्रदान करती हैं, लेकिन जब किसी कारणों से ये कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं और अपना काम करना बंद कर देती हैं तो त्वचा का रंग बदलने लगता है। नतीजतन, त्वचा पर सफेद धब्बे दिखाई देने लगते हैं

सफेद दाग के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं?

सफेद दाग के शुरुआती लक्षणों में है स्किन का रंग जगह- जगह फीका पड़ जाना या सफेद पड़ना..
इसकी शुरुआत सबसे पहले होती है हाथ, पैर, चेहरा, होंठ. ... .
बाल का रूखा होना, दाढ़ी और आईब्रो का रंग उड़ जाना या सफेद हो जाना..
आंख के रेटिना की परत का रंग फीका पड़ जाना..

Toplist

नवीनतम लेख

टैग