Author: Umanath SinghPublish Date: Thu, 28 Jan 2021 03:34 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 Jan 2021 09:57 PM (IST)
Weight Gain Tips रोजाना डाइट में 500 कैलोरी लेने से वजन एक सप्ताह में आधा किलो बढ़ सकता है। इस तरह एक महीने में 2 किलो वजन बढ़ सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में केवल और केवल हाई कैलोरी युक्त चीज़ें खाएं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Gain Tips: आजकल कुछ लोग मोटापे से परेशान हैं, तो कुछ लोग दुबलेपन से परेशान हैं। एक बार वजन बढ़ जाए, तो बढ़ते वजन को कंट्रोल करना बेहद मुशिकल होता है। ठीक उसी प्रकार दुबलेपन को दूर करना भी टेढ़ी खीर साबित होता है। इसके लिए लोग नाना प्रकार के जतन करते हैं। इसके बावजूद लोगों को मन मुताबिक सफलता नहीं मिलती है। विशेषज्ञों की मानें तो खराब दिनचर्या और गलत खानपान के चलते लोगों में दुबलेपन की समस्या होती हैं। इसके अतिरिक्त यह एक आनुवांशिकी बीमारी भी है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। अगर आप भी दुबलेपन से परेशान हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इस ड्रिंक के सेवन से इंस्टेंट वजन बढ़ता है। आइए जानते हैं-
जैसा कि हम सब जानते हैं कि रोजाना डाइट में 500 कैलोरी लेने से वजन एक सप्ताह में आधा किलो बढ़ सकता है। इस तरह एक महीने में 2 किलो वजन बढ़ सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में केवल और केवल हाई कैलोरी युक्त चीज़ें खाएं।
इसके अलावा एक अन्य शोध में यह खुलासा हुआ है कि शतावरी और अश्वगंधा भी वजन बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। caged broilers (मुर्गी पालन) पर किए गए शोध से पता चला है कि शतावरी और अश्वगंधा की जड़ों के पाउडर के सेवन से बडी जल्दी में बढ़ सकता है। इसके लिए broilers की डाइट में 6 हफ्ते तक शतावरी और अश्वगंधा चूर्ण दिया गया। इस शोध से ब्रायलर के वजन में इंस्टेंस वृद्धि हुई। यह शोध www.researchgate.net पर छपी है।
कैसे करें सेवन
इसके लिए आप रोजाना रात में सोते समय अथवा सुबह में नाश्ते के वक्त दूध में शतावरी और अश्वगंधा चूर्ण को मिलाकर सेवन करें। इसके सेवन से महज 6 हफ्ते में वजन बढ़ जाता है। इसके अलावा अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। साथ ही चिकन और मीट जरूर खाएं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Edited By: Umanath Singh