आम के कितने नाम होते हैं? - aam ke kitane naam hote hain?

आम वैज्ञानिक वर्गीकरणद्विपद नामपर्यायवाची
फल
जगत: पादप
अश्रेणीत: एंजियोस्पर्म
अश्रेणीत: यूडिकोट्स
अश्रेणीत: रोज़िड
गण: सेपेंडल्स
कुल: एनाकार्डियासीए
वंश: मेंगीफेरा
जाति: भारतीय आम
मेंगीफेरा इंडिका
कार्ल लिनेयस

मेंगीफेरा ऑस्ट्रो-युन्नानेंसिस Hu[1]

आम एक प्रकार का रसीला फल होता है। इसे भारत में फलों का राजा भी बोलते हैं। इसकी मूल प्रजाति को भारतीय आम कहते हैं, जिसका वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है। आमों की प्रजाति को मेंगीफेरा कहा जाता है। इस फल की प्रजाति पहले केवल भारतीय उपमहाद्वीप में मिलती थी, इसके बाद धीरे धीरे अन्य देशों में फैलने लगी। इसका सबसे अधिक उत्पादन भारत में होता है। यह भारत, पाकिस्तान और फिलीपींस में राष्ट्रीय फल माना जाता है और बांग्लादेश में इसके पेड़ को राष्ट्रीय पेड़ का दर्जा प्राप्त है।

इतिहास

भारतीय उपमहाद्वीप में कई हजार वर्ष पूर्व आम के बारे में लोगों को पता चल गया था और उसकी खेती की जाती थी। चौथी से पाँचवीं शताब्दी पूर्व ही यह एशिया के दक्षिण पूर्व तक पहुँच गया। दसवीं शताब्दी तक पूर्वी अफ्रीका में भी इसकी खेती शुरू हो गई। 14वीं शताब्दी में यह ब्राजील, बरमूडा, वेस्टइंडीज और मेक्सिको तक पहुँच गया।

नाम

संस्कृत भाषा में इसे आम्रः कहा जाता है, इसी से हिन्दी, मराठी, बंगाली, मैथिली आदि भाषाओं में इसका नाम "आम" पड़ गया। मलयालम में इसका नाम मान्न है। वर्ष 1498 में केरल में पुर्तगाली मसाला को अपने देश ले जाते थे। वहीं से आम और इसका नाम भी ले गए। वे लोग इसे मांगा बोलते थे। यूरोपीय भाषाओं में इसका नाम 1510 में पहली बार इटली भाषा में लिया गया। इसके बाद इटली भाषा से अनुवाद के दौरान ही यह फ्रांसीसी भाषा में आया और उससे होते हुए अंग्रेजी में आया, लेकिन अंत में "-ओ" का उच्चारण अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह कैसे आया। अतः यह कहा जा सकता है कि इन सभी भाषाओं ने मलयालम भाषा से इस शब्द को लिया।

उत्पादन

दुनिया का 41 फीसदी आम का उत्पादन भारत करता है। भारत के अलावा चीन और थाईलैंड इसके सबसे बड़े उत्पादक हैं। [2]

आम संशोधन केंद्र भारत में उत्तर प्रदेश के लखनऊ और महाराष्ट्र के वेंगुर्ला में है। आम का पेड़ साधारणरूप से 35 ते 40 मीटर ऊंचा और उसका घेर साधारण रूप से 10 मीटर इतना होता है। आम के पत्ते सदाबहार होते हैं। पत्ते डंगाल पर एक के बाद एक आते हैं। आम के पत्ते 15 ते 35 सेंटिमीटर लंबे तो 6 से 16 सेंटिमीटर चौडे होते हैं। सबसे बड़े आप उत्पादक देशों की सारणी 2019 तक इस प्रकार है- [2]

स्थानदेशउत्पादन
(लाख टन में)
1
 
भारत

187

2
 
चीन

47

3
 
थाईलैण्ड

34

4
 
मेक्सिको

22

5
 
इण्डोनेशिया

21

6
 
पाकिस्तान

15

आम की किस्में

भारतीय किस्में-

वार्षिक किस्में

  • बंबइया
  • badam
  • तोतापरी
  • मालदा
  • पैरी
  • सफ्दर पसंद
  • सुवर्णरेखा
  • sundarja
  • सुन्दरी
  • लंगडा
  • राजापुरी

मध्य ऋतु किस्में

  • अलंपुर बानेशन
  • अल्फोंसो/बादामी/गुंदू/आप्पस/खडेर'
  • बंगलोरा/तोटपुरी/कॉल्लेक़्टीओं/किली-मुक्कु
  • बाँगनपलल्य/बनेशन/छपती
  • दशहरी/दशहरी अमन/निराली अमन
  • गुलाब ख़ास
  • ज़ार्दालू
  • आम्रपाली (आम)

वर्ष मे मध्य मे

  • रूमानि
  • समार्बेहिस्त/चोवसा/चौसा
  • वनरज

मौसम की समाप्ति पर

  • फजली
  • सफेदा लखनऊ

कभी-कभार फलने वाले

  • मुलगोआ
  • नीलम

सन्दर्भ

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 15 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मई 2017.
  2. ↑ अ आ "संग्रहीत प्रति". मूल से 18 मई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 अप्रैल 2020.

आम कितने प्रकार के होते हैं और उनके नाम?

इन्हें भी देखें.
लंगड़ा आम.

आम के कौन कौन से नाम होते हैं?

तोतापुरी आम की ये किस्म तोते की चोंच की तरह दिखती है ये स्वाद में लाइट और हरे रंग का होता है. ... .
हापुस आम महाराष्ट्र में मूल रूप से होने वाली ये किस्म अब गुजरात और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी उगाई जाती है. ... .
सिंधुरा आम ... .
बंगीनापल्ली ... .
रत्नागिरि ... .
चौसा ... .
रसपुरी ... .

आम कितने तरह के होते हैं?

भारत में आम की लगभग 1,500 किस्में उगाई जाती हैं जिनमें 1,000 वाणिज्यिक किस्में शामिल हैं। आम की प्रत्येक मुख्य किस्म का एक अनूठा स्वाद और स्वाद होता है।.
अलफान्सो यह भारत में उपलब्ध आमों की सबसे उन्नत एवं महंगी किस्मों में से एक है। ....
दशहरी ....
चौसा ....
बादामी ....
लंगड़ा ....
तोतापरी ....
केसर ....
हिमसागर.

भारत में सबसे अच्छा आम कौन सा है?

तो आइए यहां आपको बताते हैं भारत में लोकप्रिय आमों की किस्मों के बारे में साथ ही आपको बताएंगे कौन से आम किस प्रदेश में ज्यादा पाए जाते हैं और आमों का राजा किसे कहा जाता है. अलफांसो आम देश के सबसे चर्चित आमों में से एक है. इसे आमों का राजा भी कहा जाता है. इसे मुख्य रूप से महाराष्ट्र में उगाया जाता है.

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग