8 मार्च को कौन सा दिवस मनाया जाता है? - 8 maarch ko kaun sa divas manaaya jaata hai?

International Women's Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) वर्ष 2020 और 2021 के लिए 29 हस्तियों को प्रतिष्ठित नारी शक्ति पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे.

8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस?

Image Credit source: PTI

International Women’s Day: आज के दिन को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2022) के तौर पर मनाया जा रहा है. हर साल 8 मार्च के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. ये दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है. महिलाओं के योगदान की वैसे तो हर दिन ही सराहना की जानी चाहिए लेकिन फिर भी उनके योगदान और सम्मान में एक खास दिन निर्धारित किया गया है, वो है 8 मार्च का दिन. लेकिन आखिर क्या आप जानते हैं कि, इस दिन को मनाने की शुरुआत कैसे हुई और किसने की थी. इस मौके पर हम आपको बताते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के लिए यही तारीख क्यों चुनी गई है.

हर साल इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक विशेष थीम (International Women’s Day Theme) के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘breaking the bias’है. हालांकि भारत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘सस्टेनेबल कल के लिए लैंगिक समानता’ (gender equality today for a sustainable tomorrow) है. 8 मार्च का यह खास दिन महिलाओं को समान हक, सम्मान को लेकर जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है.

International Women’s Day: 08 मार्च क्यों है खास?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की मनाने का विचार एक मजदूर आंदोलन से उत्पन्न हुआ था. साल 1908 में जब 15 हज़ार महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में रैली निकाली थी जिसकी मांग थी नौकरी के घंटे कम करना, काम के हिसाब से वेतन देना और साथ ही मतदान का भी अधिकार. इस घटना के ठीक एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमरीका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया.

साल 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में सबसे पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था. 1975 में वुमन्स डे को ऑफिशियल मान्यता उस वक्त दी गई थी जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे वार्षिक तौर पर एक विशेष थीम के साथ मनाना शुरू किया था. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पहली थीम थी ‘सेलीब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग फॉर द फ्यूचर.’

इस दिन को मनाने का उद्देश्य

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य है महिलाओं को हर वो अधिकार प्रदान किए जाए जो एक सामान्य नागरिक को दिए जाते हैं. भेदभाव ही उनके पीछे रहने की सबसे बड़ी वजह है.

नारी शक्ति पुरस्कार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद(President Ram Nath Kovind) वर्ष 2020 और 2021 के लिए 29 हस्तियों को प्रतिष्ठित नारी शक्ति पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे. कार्यक्रम 8 मार्च को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा. वर्ष 2020 का पुरस्कार समारोह कोविड-19 महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण 2021 में आयोजित नहीं हो पाया था.

ये भी पढ़ें : UPSC Success Story: इंजीनियरिंग के साथ सृष्टि देशमुख ने की थी यूपीएससी की तैयारी, पहले प्रयास में बनी IAS ऑफिसर

  • Link Copied

वीडियो डेस्क / अमर उजाला डॉट कॉम Published by: रचना शर्मा Updated Sun, 06 Mar 2022 04:15 PM IST

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस मौके पर हम आपको बताते हैं कि महिला दिवस के लिए यही तारीख क्यों चुनी गई। देखिए इस मौके पर हमारी ये खास रिपोर्ट। 

विज्ञापन

विज्ञापन

Recommended

2021 में इन 29 महिलाओं को पद्म पुरस्कार से किया गया सम्मानित, जानिये कौन हैं वो महिलाएं

Shakti 11 November 2021

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में महिलाओं ने थामा मंच, साझा की बातें

India News 8 March 2021

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिलिए उन महिलाओं से जो पुरुषों से जरा भी कम नहीं

Shakti 8 March 2021

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: मेघा परमार से सुनिए, कैसे जिद और जज्बे से जीता माउंट एवरेस्ट

Shakti 8 March 2021

मेघा परमार एक्सक्लूसिव: किन संघर्षों ने मेघा को पहुंचाया एवरेस्ट की चोटी पर

India News 8 March 2021

मिलिए अनु 'द पानवाली' से जिन्होंने पान के कारोबार में जमाई धाक

Shakti 8 March 2021

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: नीतू सिंह 35 साल की उम्र में कैसे बनीं महिलाओं की प्रेरणा

Shakti 8 March 2021

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस- एवरेस्ट छूने वाली भारत की बेटी मेघा परमार से जुड़िए 7 मार्च शाम 7.30बजे

Shakti 6 March 2021

मिलिए दिल्ली पुलिस की लेडी सिंघम से, सात लाख लड़कियों को सिखा चुकीं हैं आत्मरक्षा के गुर

Shakti 6 March 2021

International Women's Day पर Amar Ujala की खास पेशकश 'आधी आबादी' की पूरी बात

India News 5 March 2020

मां की एक नसीहत ने बना दिया आईपीएस, आइए जानते हैं अलंकृता सिंह की शक्ति और संकल्प की प्रेरक कहानी

Specials 13 February 2020

पद्मश्री और भारत भारती सम्मान से सम्मानित डॉ उषा किरण खान से अमर उजाला की खास बातचीत

Specials 13 February 2020

एक्सक्लूसिव: गणतंत्र दिवस 2020

Specials 13 February 2020

गणतंत्र दिवस 2020 : गणतंत्र दिवस परेड में नेतृत्व करने जा रहीं कैप्टन तान्या शेरगिल से खास बातचीत

Specials 13 February 2020

गणतंत्र दिवस 2020 : महिला नेवी ऑफिसर्स के साथ अमर उजाला की एक्सक्लूसिव बातचीत

Specials 13 February 2020

गणतंत्र दिवस 2020 : नेवी की यूनिफॉर्म पहनी तो पूरा हुआ सपना, सब लेफ्टिनेंट स्पंदना रेड्डी से बातचीत

Specials 13 February 2020

कम समय में निर्मला सीतारमण कैसे पहुंचीं राजनीतिक ऊंचाइयों पर, देखिए पूरी कहानी

India News 1 February 2020

शक्ति | यूपी की पहली महिला महानिदेशक और 1984 बैच की अकेली महिला आईपीएस सुतापा सान्याल से बातचीत

Shakti 27 December 2019

मॉनसून में नुकसानदायक हो सकता है इन चीजों का खाना

Lifestyle 8 July 2019

VIDEO : सोशल मीडिया पर पार्टनर के साथ ज्यादा तस्वीरें करते हैं शेयर तो असुरक्षित हैं आप

Relationship 5 May 2019

गर्मियों में महिलाओं को क्यों होने लगती है यूरिन इंफेक्शन की समस्या

Health & Fitness 25 April 2019

VIDEO : रिसर्चः मोटी पत्नी वाले मर्द रहते हैं ज्यादा खुश

Relationship 23 April 2019

अस्पताल न पहुंचा दे टाइट जींस पहनने की आदत

Lifestyle 23 March 2019

विज्ञापन

8 मार्च को कौन सा दिन मनाया जाता है?

हर साल 8 मार्च के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. ये दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है.

महिला दिवस 8 मार्च को क्यों मनाया जाता है?

महिलाओ को लेकर समाज के लोगों को जागरूक करने, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने जैसी चीजों के प्रति उन्हें जागरूक करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. महिलाओं के हौसलों को बुलंद करने और समाज में फैले असमानता को दूर करने के लिए ही हर वर्ष महिला दिवस मनाया जाता है.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस किसकी याद में मनाया जाता है?

दरअसल साल 1909 में अमेरिका में पहली बार 28 फरवरी को महिला दिवस मनाया गया था. सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने न्यूयॉर्क में 1908 में गारमेंट वर्कर्स की हड़ताल को सम्मान देने के लिए इस दिन का चयन किया था. वहीं रूसी महिलाओं ने पहली बार 28 फरवरी को महिला दिवस मनाते हुए पहले विश्व युद्ध का विरोध दर्ज किया था.

महिला दिवस का इतिहास क्या है?

सन 1910 में सोशलिस्ट इंटरनेशनल द्वारा कोपनहेगन में महिला दिवस की स्थापना हुई और 1911 में ऑस्ट्रि‍या, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटजरलैंड में लाखों महिलाओं द्वारा रैली निकाली गई। मताधिकार, सरकारी कार्यकारिणी में जगह, नौकरी में भेदभाव को खत्म करने जैसी कई मुद्दों की मांग को लेकर इस का आयोजन किया गया था।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग