15 जून का मौसम कैसा रहेगा - 15 joon ka mausam kaisa rahega

यूपी का मौसम कल से बदल सकता है। 15 से 18 जून बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में निम्न हवा का दबाव क्षेत्र सक्रिय होने से आएगा बदलाव, तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

Srishti Kunjलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 14 Jun 2022 09:56 AM

लखनऊ। पूर्वी यूपी के ऊपर तैयार निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र तेजी से सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञानी 17 जून से बादल और बरसात के साथ गर्मी से राहत का पूर्वानुमान लगा रहे थे। मगर इस सिस्टम की तेजी के कारण मौसम विभाग ने मंगलवार रात से ही मौसम के बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 15 से 18 जून तक बदली और बरसात के साथ तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

सोमवार को भी लखनऊ भीषण गर्मी से तपा। सुबह नौ बजे से पारा 38 डिग्री सेल्सियस हो गया था। इसके बाद बढ़ता पारा दोपहर ढाई बजे 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। रात के तापमान में भी कोई कमी नहीं रही। यह लगातार तीसरे दिन 30 डिग्री से अधिक 30.5 दर्ज किया गया। गर्म हवाएं चलने से लोग बेहाल रहे।

मंगलवार रात से राहत
मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि इस भीषण गर्मी से मंगलवार की रात को राहत मिलने की संभावना है। पूर्वी यूपी के ऊपर तैयार निम्न हवा का दबाव क्षेत्र तेजी से सक्रिय है। इसका असर राज्य के पूर्वी जिलों में अधिक होगा। बुधवार से 18 जून तक मौसम बदला रहेगा। बुधवार सुबह से बदली और बीच-बीच में बरसात की संभावना है। तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। इसके बाद मानसून का दौर शुरू होगा।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग