विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस | |
विवरण | 'विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस' प्रतिवर्ष '26 नवम्बर' को मनाया जाता है। यह दिवस पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने एवं लोगों को जागरूक करने के सन्दर्भ में सकारात्मक कदम उठाने के लिए मनाते हैं। |
तिथि | 26 नवम्बर |
शुरुआत | सन् 1992 |
उद्देश्य | पर्यावरण की गुणवत्ता के संरक्षण हेतु सभी आवश्यक क़दम उठाना। जैसे- पर्यावरण प्रदूषण के निवारण, नियंत्रण और उपशमन हेतु राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की योजना बनाना और उसे क्रियान्वित करना। |
संबंधित लेख | पृथ्वी दिवस, विश्व जल दिवस विश्व पर्यावरण दिवस |
अन्य जानकारी | क्योटो प्रोटोकाल का मुख्य उद्देश्य विकसित देशों द्वारा वर्ष 2012 तक 1990 के ग्रीन हाउस गैसों के स्तर से 5% कम स्तर प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। |
अद्यतन | 17:52, 27 नवम्बर 2016 (IST) |
विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस (अंग्रेज़ी: World Environment Protection Day) प्रतिवर्ष '26 नवम्बर' को मनाया जाता है। यह दिवस पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने एवं लोगों को जागरूक करने के सन्दर्भ में सकारात्मक कदम उठाने के लिए मनाते हैं। यह दिवस 'संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम' (यूएनईपी) के द्वारा आयोजित किया जाता है। पिछले करीब तीन दशकों से ऐसा महसूस किया जा रहा है कि वैश्विक स्तर पर वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण से जुड़ी हुई है। इस सन्दर्भ में ध्यान देने वाली बात है कि करीब दस वैश्विक पर्यावरण संधियाँ और करीब सौ के आस-पास क्षेत्रीय और द्विपक्षीय वार्ताएं एवं समझौते संपन्न किये गाये हैं। ये सभी सम्मलेन रिओ डी जेनेरियो में किये गए। पृथ्वी सम्मलेन जो कि 1992 के संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण और विकास कार्यक्रम के आलोक में किये गए हैं। रिओ डी जेनेरियो में किया गया सम्मलेन अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण से जुड़े सम्मेलनों एवं नीतियों के सन्दर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण विन्दु था।
विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस
समझौते
मानवीय क्रियाकलापों की वजह से पृथ्वी पर बहुत सारे प्राकृतिक संसाधनों का विनाश हुआ है। इसी सन्दर्भ को ध्यान में रखते हुए बहुत सारी सरकारों एवं देशो नें इनकी रक्षा एवं उचित दोहन के सन्दर्भ में अनेकों समझौते संपन्न किये हैं। इस तरह के समझौते यूरोप, अमरीका और अफ़्रीकाके देशों में 1910 के दशक से शुरू हुए हैं। इसी तरह के अनेकों समझौते जैसे- क्योटो प्रोटोकाल,मांट्रियल प्रोटोकाल और रिओ सम्मलेन बहुराष्ट्रीय समझौतों की श्रेणी में आते हैं। वर्तमान में यूरोपीय देशों, जैसे- जर्मनी में पर्यावरण मुद्दों के सन्दर्भ में नए-नए मानक अपनाए जा रहे हैं, जैसे- पारिस्थितिक कर और पर्यावरण की रक्षा के लिए बहुत सारे कार्यकारी कदम एवं उनके विनाश की गतियों को कम करने से जुड़े मानक आदि।
क्योटो प्रोटोकाल का मुख्य उद्देश्य विकसित देशों द्वारा वर्ष 2012 तक 1990 के ग्रीन हाउस गैसों के स्तर से 5% कम स्तर प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी तरह मांट्रियल प्रोटोकाल में ओजोन की परत को नष्ट करने वाले पदार्थों के उत्पादन को प्रतिबंधित करने का प्रावधान किया गया है। ध्यान रहे की वर्ष 1998 में मांट्रियल में हुए सम्मलेन में विश्व के 12 ऐसे पदार्थों के उत्पादन को संपत करने का लक्ष्य रखा गया था जो कि प्रदूषण को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण को भी हानि पहुंचा रहे थे।[1]
दो विशेष कार्य
दो ऐसे कार्य हैं जो वैश्विक स्तर पर काफ़ी गहराई से विचारे और कार्यान्वित किये गए हैं-
- 'अर्थव्यवस्था का विकास'
- 'पर्यावरण की सुरक्षा'
संयुक्त राष्ट्र के तंत्र के अंतर्गत संपोषणीय विकास पर एक आयोग (कमिशन आन सस्टेनेबल
डेवलपमेंट) की स्थापना की गयी थी।
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम एक प्राथमिक अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणीय एजेंसी है, जिसका मूल उद्देश्य पर्यावरणीय परिस्थितियों के सन्दर्भ में न केवल समीक्षा करना है वल्कि पर्यावरणीय सहयोग को बढ़ावा देना भी है। यह संस्था अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण के महत्व और उससे जुड़ी जानकारी के विनिमय में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। 1997 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में जर्मन चांसलर हेल्मूट कोहल ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के प्रावधानों में संसोधन की बात कही थी। साथ ही संयुक्त राष्ट्र के मुख्य उद्देश्यों के अन्तरगत संपोषणीय विकास को शामिल करने का मुद्दा भी उठाया था। इसके अलावा पर्यावरणीय संगठनो के द्वारा इस सन्दर्भ में वैश्विक सामंजस्य क स्थापित करने की रणनीति को यूएनईपी का केंद्र विन्दु माना था।
वैश्विक अर्थव्यवस्था का एकीकरण
पर्यावरणीय सुरक्षा एवं वैश्विक अर्थव्यवस्था के समन्वित विकास के सन्दर्भ में यह बहुत ज़रूरी है कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक गतिविधियों का संपोषणीय विकास हो। इस सन्दर्भ में पर्यावरणीय मुद्दों पर बहुत सारे कानूनों एवं नियमो का विकास विश्व बैंक और विश्व व्यापार संगठन के द्वारा निर्मित किया गया है। विश्व बैंक के द्वारा पर्यावरणीय मुद्दों पर अनेक रणनीतियों को अपनाया गया है। साथ ही अपने सभी सदस्यों को इस सन्दर्भ में अद्यतन किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थाएं मानवीय गतिविधियों के पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने पर खासा जोर देती है। संयुक्त राष्ट्र के ओवरसीज प्राइवेट इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेसन संस्थान ने अपना यह दृष्टिकोण बना लिया है कि मांट्रियल प्रोटोकाल के अन्तर्गत प्रतिबंधित रासायनिक पदार्थ जो कि ओजोन परत का क्षरण करते हैं, के उत्पादन से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि और अन्य अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणीय कार्यक्रमों के विकास की दिशा में बाधक गतिविधियों के किसी भी प्रकार का वित्तीय सहयोग नहीं किया जायेगा।
वर्तमान में पर्यावरण निविष का बाज़ार भारी स्तर पर फल-फूल रहा है। क्योटो प्रोटोकाल विकसित राष्ट्रों से औद्योगिक स्तर पर किये जाने वाले ग्रीन हाउस गैसों के उत्पादन को कम करने की मांग कर रहा है जो कि नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने वाली तकनीक की मांग को भी बढ़ाने में मददगार है। इस तरह की तकनीक को ग्रीन हाउस तकनीक के नाम से भी जाना जाता है। इस तकनीक के लिए विकासशील राष्ट्र भी इन विकसित राष्ट्रों की तरफ आशा भरी नज़रों से देख रहे हैं। बहुत सारे पर्यावरण से जुड़े गैर-सरकारी संगठन अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणीय मुद्दों को विशेषकर विकसित राष्ट्रों के सन्दर्भ में उठाते रहते हैं। साथ ही उनकी जिम्मेदारियों का एहसास भी उन्हें कराते रहते हैं। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संगठनो ने अपने दफ्तरों की स्थापना की है, जहाँ पर नागरिक समुदाय पर्यावरण से जुड़े अपने मुद्दों एवं समस्याओं को न केवल एक दूसरे से साझा कर सकता है बल्कि अपनी आवाज़ भी उठा सकता है।[1]
आधार |
प्रारम्भिक |
माध्यमिक |
पूर्णता |
शोध |
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस (हिंदी) jagranjosh.com। अभिगमन तिथि: 16 नवम्बर, 2016।
संबंधित लेख
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस · अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस · अप्रैल फ़ूल दिवस · अंतरराष्ट्रीय मैत्री दिवस · विश्व पर्यटन दिवस · पितृ दिवस · मातृ दिवस · विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह) · विश्व हास्य दिवस · विश्व हिन्दी दिवस · मई दिवस · साक्षरता दिवस · विश्व पर्यावरण दिवस · पृथ्वी दिवस · विश्व परिवार दिवस · अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस · विश्व विरासत दिवस · अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस · अन्तरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस · अंतरराष्ट्रीय योग दिवस · अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस · विश्व धूम्रपान निषेध दिवस · लुई ब्रेल दिवस · विश्व हेपेटाइटिस दिवस · विश्व शांति दिवस · विश्व मलेरिया दिवस · विश्व जल दिवस · विश्व मानवाधिकार दिवस · विश्व रेडक्रॉस दिवस · विश्व पोलियो दिवस · विश्व खाद्य दिवस · विश्व स्वास्थ्य दिवस · अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस · विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस · विश्व हृदय दिवस · विश्व पर्यावास दिवस · विश्व महासागर दिवस · विश्व हीमोफ़ीलिया दिवस · विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस · नागासाकी दिवस · विश्व रक्तदान दिवस · विश्व आयोडीन अल्पता दिवस · हिरोशिमा दिवस · महिला समानता दिवस · विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस · अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस · विश्व दूरसंचार दिवस · विश्व विवाह दिवस · विश्व सामाजिक न्याय दिवस · अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस · विश्व मधुमेह दिवस · अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस · विश्व अल्जाइमर दिवस · विश्व जनसंख्या दिवस · अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस · विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस · मजदूर दिवस · विश्व गौरैया दिवस · अन्तरराष्ट्रीय छात्र दिवस · विश्व दूरदर्शन दिवस · श्रमिक दिवस · विश्व डाक दिवस · विश्व संगीत दिवस · विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस · विश्व युवा दिवस · अन्तरराष्ट्रीय विधवा दिवस · विश्व ओज़ोन दिवस · विश्व एड्स दिवस · राष्ट्रीय प्रेस दिवस · राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह) · विश्व कैंसर दिवस · विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस · विश्व नारियल दिवस · विश्व मूक बधिर दिवस · पाई दिवस · अंतरराष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस · अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस · विश्व दुग्ध दिवस · विश्व जैव विविधता दिवस · विश्व वानिकी दिवस · विश्व सतत ऊर्जा दिवस · विश्व रेडियो दिवस · विश्व मौसम विज्ञान दिवस · विश्व बाघ दिवस · विश्व कठपुतली दिवस · अंतरराष्ट्रीय रंगभेद उन्मूलन दिवस · पुलिस स्मृति दिवस · विश्व कविता दिवस · विश्व क्षयरोग दिवस · विश्व रंगमंच दिवस · विश्व अस्थमा दिवस · अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस · विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस · विश्व एथनिक दिवस · अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस · विश्व पशु चिकित्सा दिवस · विश्व थैलेसिमिया दिवस · अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस · विश्व किडनी दिवस · विश्व बालश्रम निषेध दिवस · विश्व शरणार्थी दिवस · विश्व दृष्टि दिवस · विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस · विश्व आघात दिवस · विश्व स्थापत्य दिवस · विश्व नींद दिवस · विश्व आवास दिवस · वेलेंटाइन दिवस · विश्व यकृत दिवस · विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस · विश्व दर्शन दिवस · सुरक्षित इंटरनेट दिवस · परमाणु परीक्षण विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस · विश्व पशु कल्याण दिवस · विश्व मानवीय दिवस · विश्व उच्चरक्तचाप दिवस · विश्व साइकिल दिवस · अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस · विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस · विश्व आभार दिवस · पुत्री दिवस · अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस · अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस · चेरनोबिल दिवस · अन्तरराष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस · अन्तरराष्ट्रीय सूर्य दिवस · अन्तरराष्ट्रीय कॉफ़ी दिवस · विश्व एथलेटिक्स दिवस · अन्तरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस · संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस · एमनेस्टी इंटरनेशनल डे · अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस · अन्तरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस · विश्व बाँस दिवस · विश्व शौचालय दिवस · विश्व पैंगोलिन दिवस · अन्तरराष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस · विश्व नेत्रदान दिवस · अन्तरराष्ट्रीय अभिलेख दिवस · विश्व कछुआ दिवस · शिशु सुरक्षा दिवस · विश्व हाथी दिवस |
राष्ट्रीय दिवस | भारतीय क्रांति दिवस · विजय दिवस · शिक्षक दिवस · स्वतंत्रता दिवस · गणतंत्र दिवस · बाल दिवस · हिन्दी दिवस · बालिका दिवस · अभियंता दिवस · राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस · राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस · राष्ट्रीय युवा दिवस · थल सेना दिवस · राष्ट्रीय विज्ञान दिवस · राष्ट्रीय खेल दिवस · राष्ट्रीय शिक्षा दिवस · राष्ट्रीय संविधान दिवस · बलिदान दिवस · सिविल सेवा दिवस · राष्ट्रीय पक्षी दिवस · राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस · किसान दिवस · राष्ट्रीय एकता दिवस · राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह · केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस · राष्ट्रीय प्रसारण दिवस · राष्ट्रीय मतदाता दिवस · सशस्त्र सेना झंडा दिवस · सांख्यिकी दिवस · राष्ट्रीय गणित दिवस · प्रवासी भारतीय दिवस · सुशासन दिवस · राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस · राष्ट्रीय एकता दिवस · संस्कृत दिवस · तटरक्षक दिवस · राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस · राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस · आयुध निर्माण दिवस · अग्निशमन दिवस · बलिदान दिवस · राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस · भारतीय नौसेना दिवस · भारतीय वायु सेना दिवस · राष्ट्रीय डेंगू दिवस · पराक्रम दिवस · समता दिवस · सीमा सड़क संगठन स्थापना दिवस · आतंकवाद विरोधी दिवस · पोखरण परमाणु विस्फोट दिवस · विजय दिवस · राष्ट्रीय आम दिवस · राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस · रेज़ांग ला दिवस · वीर बाल दिवस · राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस |
राष्ट्रीय जयंतियाँ | गाँधी जयन्ती · गुरु गोविंद सिंह जयंती · सुभाष चंद्र बोस जयंती |
राज्य स्थापना दिवस | अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस · ओडिशा स्थापना दिवस · गुजरात स्थापना दिवस · जम्मू और कश्मीर स्थापना दिवस · नागालैंड स्थापना दिवस · त्रिपुरा स्थापना दिवस · मणिपुर स्थापना दिवस · महाराष्ट्र स्थापना दिवस · मेघालय स्थापना दिवस · सिक्किम स्थापना दिवस · हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस · राजस्थान दिवस · पुदुचेरी विलय दिवस · आंध्र प्रदेश स्थापना दिवस · कर्नाटक स्थापना दिवस · केरल दिवस · मध्य प्रदेश दिवस · पंजाब दिवस · हरियाणा दिवस · मिज़ोरम स्थापना दिवस |
अन्य | गणतंत्र दिवस का इतिहास · गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि · राष्ट्रपति का अभिभाषण · भारत का प्रथम गणतंत्र दिवस · भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस · आज़ाद हिन्द फ़ौज स्थापना दिवस · तारापुर शहीद दिवस · केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल स्थापना दिवस · हैफा दिवस · राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस · वन्यजीव सप्ताह · सद्भावना दिवस · लघु उद्योग दिवस · बीटिंग द रिट्रीट · अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह · खुशहाल परिवार दिवस · अंग दान दिवस · गोवा मुक्ति दिवस · वन महोत्सव सप्ताह · गोवा क्रान्ति दिवस · महत्त्वपूर्ण दिवस |