दुख में भगवान मदद क्यों नहीं करते हैं? - dukh mein bhagavaan madad kyon nahin karate hain?

भक्तों, हम मे से सभी के मन में कभी न कभी तो यह प्रश्न आता ही है कि भगवान हमे दुख क्यों देता है? आखिर भगवान क्या चाहता है और मेरी मदद क्यों नहीं करते हैं? भगवान क्यूं नहीं सुनते? भगवान तो सब कुछ कर सकते हैं फिर वो एक चुटकी बजाकर मेरा जीवन क्यों नहीं संवार देते? भगवान किसकी मदद करता है? क्या भगवान सबकी सुनता है? जिंदगी में इतनी कठिनाइयां, इतने दुःख और इतनी परेशानियां हैं तो फिर क्यों नहीं भगवान आकाश में प्रकट होकर या अवतार लेकर मेरी जिन्दगी की समस्याओं का समाधान करते? इन सभी प्रश्नों का उत्तर जानेंगे श्रीमदभागवत गीता के एक श्लोक से और इस श्लोक को समझने का प्रयास करते हैं एक कहानी की मदद से।

एक लड़के का जन्म एक रईस घराने में हुआ। ऐशो आराम की सभी सुविधाएं उसके पास थीं। उसको कुछ भी करने की आवश्यकता थी ही नहीं और वो यह करता भी था यानि वो कुछ भी नहीं करता था।

वह बहुत आलसी था। उसको बचपन से काम करने की आदत ही नहीं थी। उसके पिता ने उसको बहुत समझाया पर उसका मन सोने और खाने-पीने में ही था। एक दिन उसके पिता की मृत्यु हो गई। उसकी माँ पहले ही स्वर्ग सिधार चुकी थी।

उसके भाईयों ने उसे यह कहकर निकाल दिया कि वो कुछ नहीं करता और उसके भाई सारी उमर उसे खिला पिला नहीं सकते। वो मन से उदास और पूरी तरह से टूट चुका था।

पिता को खोने का दुख अभी समाप्त भी नहीं हुआ था कि उसके घर से उसे उसके भाईयों द्वारा जुदा कर दिया गया। वो निकल पड़ा बिना किसी मंजिल के। रास्ते में चलते चलते उसको बहुत भूख सतायी। वो एक आम के बगीचे में पहुंचा।

उसने देखा कि आसपास कोई भी मौजूद नहीं है। बगीचे की रखवाली करने वाला माली एक पेड़ के नीचे गहरी निद्रा में सो रहा था। तो उसने आम तोड़कर खाने शुरू कर दिए।

थी तो यह चोरी ही पर आलसी व्यक्ति को इसमें कुछ भी गलत नहीं लगा। अभी उसने दो आम चखे ही थे कि तभी बगीचे के माली ने उसे देख लिया। माली उसके पीछे डंडा लेकर भागने लगा और आलसी व्यक्ति ने माली के हाथ में छड़ी देखी और वो भाग निकला जंगल की ओर।

जंगल बहुत ही घना था। इतने बड़े जंगल में जंगली और खतरनाक जानवरों का होना स्वाभाविक था और आलसी व्यक्ति ने सुबह से केवल दो आम ही खाये थे। वो भूख से तड़प रहा था।

उसने देखा कि जंगल में कुत्ता है उसने देखा कि उस कुत्ते की दो टांगे है। वो कुत्ता धीरे धीरे दो टांगों पर चल पाता था। आलसी व्यक्ति उस कुत्ते को देखकर समझ नहीं पाया कि यह कुत्ता जंगली जानवरों के बीच जीवित कैसे रह गया क्योंकि वह तो बेचारा चल भी नहीं पाता था।

इस परिस्थिति में इस कुत्ते का जीवित रहना अपने आप में किसी अजूबे से कम नहीं था। आलसी व्यक्ति यह सब सोच ही रहा था कि उसने एक शेर की दहाड़ने की आवाज को सुना और आलसी व्यक्ति इस दहाड़ को सुनकर घबरा गया।

आलसी व्यक्ति ने आगे की ओर नजर डाली और देखा कि एक शेर उस आलसी व्यक्ति की ओर बढ़ा चला आ रहा है। यह देखकर आलसी व्यक्ति के होश उड़ गये। वह घबरा कर एक पेड़ के उपर चढ़ गया।

पेड़ के ऊपर से आलसी व्यक्ति ने देखा कि शेर बढ़ा चला आ रहा है कुत्ते की ओर। शेर के मुह में एक मांस का टुकड़ा था। शेर के डर से सभी जानवर भाग कर कहीं छुप गए।

पर वो दो टांग वाला कुत्ता सक्षम नहीं था भागने को। वो बेचारा तो ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। भागना तो बहुत दूर की बात है। आलसी व्यक्ति ने भगवान् से प्रार्थना करनी शुरू कर दी, “हे, भगवान् इस मासूम जानवर को बचा लो। शेर इसे खा ना जाये।”

लेकिन जो अगले पल हुआ वो हैरान करने वाला था। शेर के मुह में जो मांस का टुकड़ा था उसको वह लंगड़े कुत्ते के पास छोडकर आगे चल दिया और आलसी व्यक्ति भगवान् के उस चमत्कार को देखकर बहुत प्रसन्न हुआ।

आलसी व्यक्ति ने मन ही मन सोचा कि किसी ने उससे कहा था कि भगवान् सब कुछ करते हैं। तो उसको तो कुछ भी करने की आवश्यकता ही नहीं। भगवान् ने उसको जन्म दिया है तो उसके बारे में कुछ तो सोचा ही होगा।

अब उसको लगा उसको बहुत बड़ा ज्ञान प्राप्त हो गया है। और वो जा बैठा पेड़ के नीचे इस प्रतीक्षा में कि भगवान् उसके लिए भोजन का इन्तेजाम करेंगे। कुछ घंटे बीत गये भगवान् ने किसी को नहीं भेजा।

आलसी व्यक्ति की नजर बार बार उस व्यक्ति को ढूंढ रही थी जिसको भगवान् ने भेजना था उसको खाना खिलाने के लिए। पर कोई नहीं आया। भगवान् ने किसी को भेजा ही नहीं।

पूरी रात बीत गई परन्तु कोई नहीं आया। अब वो कब तक इंतजार कर सकता था। उसके सब्र का बाँध टूट गया। उसने सोचा आखिर भगवान हमे दुख क्यों देता है? और वो लगा जोर जोर के चिल्लाने, “भगवान् मेरी किस्मत में ही इतना दुख क्यों? इतनी तकलीफ क्यों? क्या बिगाड़ा है मैंने तुम्हारा? आखिर किस बात का बदला ले रहे हो तुम मुझसे?”

इस आलसी व्यक्ति की बात सुन ली जंगल में साधना कर रहे एक साधु ने। वह साधु जा पहुंचे आलसी व्यक्ति के पास। आलसी व्यक्ति ने अपनी सारी बात उस साधु को सुनायी। पहले तो साधु महाराज ने आलसी व्यक्ति को भोजन कराया।

खाना खाने के बाद आलसी व्यक्ति ने भरी आवाज में साधु से पूछा, “भगवान् ने उस लंगड़े कुत्ते पर भी दया दिखायी परन्तु मुझ पर जरा दया नहीं दिखाई। आखिर क्या कारण है भगवान् की इस बेरुखी का? भगवान हमे दुख क्यों देता है?”

साधु ने उत्तर दिया, “यह सत्य है भगवान् ने हम सभी के लिए एक योजना तैयार की है और तुम भी उसकी योजना का हिस्सा हो। परन्तु तुम भगवान् के इशारे को नहीं समझे। भगवान् तुम्हें उस लंगड़े कुत्ते की तरह नहीं बनाना चाहता बल्कि भगवान् तो चाहते हैं कि तुम उस शेर की तरह बनो जिसने उस लंगड़े कुत्ते की मदद की। उसको खाना खिलाया। सच यही है कि भगवान् भी उसी की मदद करते हैं जो स्वयं की मदद करता है।”

श्री कृष्ण जी ने भागवत गीता के तीसरे अध्याय के आठवे श्लोक में कहा है,

“कर्म न करने से कर्म करना श्रेष्ठ है। यदि तू कर्म नहीं करेगा तो शरीर का रिवाह भी नहीं होगा।”

भगवान हमे दुख क्यों देता है? भक्तों, सच यही है कि अर्जुन को भी अपना युद्ध स्वयं लड़ना पड़ा था। हां, भगवान अपने भक्तों की मदद जरूर करते हैं। कर्म तो भक्त को ही करना होगा जैसे अर्जुन ने अपना कर्म स्वयं किया था।

यह भी पढ़ें :-

  • मांसाहार पुण्य है या पाप? जानिए गरुड़ पुराण क्या कहता है?
  • जानिए भूत तो दिखते हैं पर भगवान् क्यों नहीं? Why Can We See Ghost But Not God?
  • पूजा करते समय आंखे नम, आंसू आना, नींद और उबासी छींक आना – कारण और उपाय
  • मेहंदीपुर बालाजी महाराज की पूजा कैसे करें ?
  • पितरों को मुक्ति दिलाते हैं मेहंदीपुर बालाजी सरकार

दुख में भगवान साथ क्यों नहीं देते?

और दुख में सबसे ज्यादा भगवान को याद करता है । हम चाहे जितने भी बड़े क्यों न बन जाये इंसान को अपना वास्तविक स्वभाव नही भूल चाहिये जो भगवान ने हर इंसान को दिया है। जब तक हमे दुःख का पता नही चलेगा तबतक हमे सुख का अनुभव नही हो सकता हम जान ही नही सकते सुख कैसा होता है।

भगवान की पूजा करने से मनुष्य दुखी क्यों होता है?

अब बात आती है कि ज्यादा पूजा पाठ करने वाले ही दुखी क्यों रहते हैं..? इसका सीधा सा उत्तर यह है कि ज्यादा पूजा पाठ करने वाला भक्ति के स्वरूप को नही समझने के कारण पूजा पाठ तो करता है, लेकिन वह अनजाने में सकाम पूजा ही करता है जिसका फल उसे सुख दुख के रूप में ही मिलता है।

भगवान हमारे साथ है कैसे पता चलेगा?

अगर आपको रात में नींद के दौरान बार-बार सपने आते हैं और सपनों में मंदिर, भगवान की मूर्ति या फोटो दिखाई देती हैं तो इसका मतलब है कि आप पर भगवान की कृपा बनी हुई है। कई बार ऐसा होता है कि आप किसी चीज को लेने के लिए आगे बढ़ते हैं, लेकिन लेते वक्त आपके मन में उसे लेकर कुछ संशय आ जाता है।

भगवान कष्ट क्यों देते हैं?

भक्त लोग तो भगवान से कष्ट ही मांगते हैं क्योंकि दुष्ट कृतिवान व्यक्ति को छोड़ दुख में सभी को भगवान का स्मरण होता है। इसका दूसरा कारण यह भी है की भक्त अपने जीवन में स्वयं कष्टों से जूझकर हम जीवों को यह शिक्षा देना चाहते हैं कि यदि तुम्हारे जीवन में भी ऐसी घटनाएं घटें तो तुम भी भगवान का भजन मत छोड़ना।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग