तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे नुकसान - taambe ke bartan mein paanee peene ke phaayade nukasaan

पूर्वजों के ज़माने से ही धातुओं से बने बर्तनों में खाना-पीना काफी फायदेमंद माना गया है। धातु जैसे लोहा, तांबा, स्टील आदि के बर्तन बनाये जाते है लेकिन तांबे से बने बर्तनों का इस्तेमाल लाभदायक माना जाता जाता है। हमारे पूर्वज लोग भी तांबे के बर्तनों में पानी पीते आए हैं। यह एक शुद्ध धातु माना जाता है जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। तांबे के बर्तन में पानी पीने से बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, यह कई प्रकार की बीमारियों से भी आपका बचाव कर सकता है। लेकिन कुछ लोगों को इस धातु के कारण कुछ नुकसान भी देखने पड़ सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे।

तांबे के बर्तन में पानी पीने के 3 फायदे और 3 नुकसान

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे : Benefits Of Drinking Water In A Copper Vessel In Hindi

1. तांबे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होने के कारण इसमें पानी रात भर रखने से यह गुण पानी को भी प्राप्त होते हैं। अगली सुबह यह पानी पीने से शरीर में दर्द, सूजन या ऐंठन की समस्या को दूर करने में सहायता मिलती है। यह गठिया रोग में भी मददगार है।

2. पाचन संबंधी सभी समस्याओं में भी तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीना फायदेमंद होता है। यदि किसी व्यक्ति को अपच, कब्ज, पेट दर्द, गैस और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधित समस्याएं हैं, उन्हें रोजाना तांबे के बर्तन वाला पानी पीना चाहिए।

3. तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद मिलती है और ऐसे यह वजन नियंत्रण में भी सहायक है।

तांबे के बर्तन में पानी पीने के नुकसान : Disadvantages Of Drinking Water In A Copper Vessel In Hindi

1. कॉपर शरीर के लिए एक आवश्यक तत्व है और यह स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने में भी मदद कर सकता है। लेकिन शरीर में तांबे की अधिक मात्रा होने से यह पेट में गैस और आंतों में घाव से जुड़ी समस्याओं को जन्म दे सकता है।

2. तांबे के बर्तन के फायदे लेने चक्कर में इसमें कोई और पेय पीने से बचें। यह हानिकारक हो सकता है। तांबे के बर्तन में अन्य पेय पीने से विषाक्तता पैदा हो सकती है जिसके कारण उल्टी, मतली, गैस या पेट दर्द जैसी समस्याएं उत्पन हो सकती हैं।

3. शरीर में अधिक कॉपर होने से लिवर पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। इसका सेवन नियमित ही करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar

Thank You!

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे नुकसान - taambe ke bartan mein paanee peene ke phaayade nukasaan

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे नुकसान - taambe ke bartan mein paanee peene ke phaayade nukasaan

Mistakes To Avoid While Drinking Copper Water: आपने बहुत से लोगों को तांबे की बोतल या जग आदि में रखा हुआ पानी पीते हुआ देखा होगा। बहुत से लोग ऐसा सुबह खाली पेट करते हैं। वे रात को तांबे के बर्तन या बोतल में पानी भरकर रख देते हैं और सुबह खाली पेट सेवन करते हैं। आयुर्वेद में तांबे के बर्तन रखा पानी पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। प्राचीन काल में ज्यादातर लोग तांबे के बर्तन से ही पानी पिया करते हैं। ऐसा माना जाता है कि तांबे के बर्तन में रखना पानी आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकलता है। तांबे के बर्तन में रखना पानी एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है। साथ ही जब आप तांबे के बर्तन में पानी को रातभर के लिए छोड़ देते हैं, तो इससे पानी में मौजूद सारे बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं और पानी शुद्ध हो जाता है। तांबे के बर्तन या बोतल में रखा पानी पीने के अनेक स्वास्थ्य लाभ हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं, तांबे के बर्तन में रखे पानी का सेवन करने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए? नहीं तो कुछ लोगों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी की मानें तो लोग तांबे बर्तन से पानी पीते समय कई गलतियां करते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको तांबे की बोतल या बर्तन से पानी पीते समय करने से बचना चाहिए।

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे नुकसान - taambe ke bartan mein paanee peene ke phaayade nukasaan

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते समय किन गलतियों से बचना चाहिए- Mistakes To Avoid While Drinking Copper Water In Hindi

1. गर्मियों के मौसम के लिए नहीं है आदर्श

तांबे के पानी में गर्म शक्ति और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं।  यह आपके शरीर को गर्मी जैसे गर्म मौसम के बजाय ठंड के मौसम में सूट करता है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन अधिक फायदेमंद है।

2. सही तरीके से स्टोर न करना

पीने से पहले, पानी को तांबे के बर्तन में कम से कम 6-8 घंटे के लिए रखा जाना चाहिए, ताकि सही तरीके से आयनीकरण (Ionization) हो सके।

इसे भी पढें: सौंठ और घी साथ में खाने से मिलते हैं 5 जबरदस्त फायदे

3. बहुत अधिक न पिएं

पानी को स्टोर करने के लिए कमरे के तापमान सबसे बेस्ट है। फ्रिज आदि में स्टोर न करें। साथ ही एक दिन में या लंबे समय तक एक दो गिलास से ज्यादा न पिएं। इसके अधिक सेवन से गर्मी और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

4. सभी के लिए नहीं है फायदेमंद

एसिडिटी की समस्या, रक्त संबंधी असामान्यताएं और शरीर में अधिक गर्मी वाले लोगों के लिए तांबे के बर्तन में रखा पानी बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इससे मतली और उल्टी जैसी समस्याएं देखने को भी मिल सकती हैं।

इसे भी पढें: कब्ज से छुटकारा पाने के लिए खानपान में करें ये 5 बदलाव

5. साफ-सफाई का ध्यान न रखना

हमेशा साफ बर्तन का प्रयोग करें और तांबे के बर्तनों की उचित देखभाल जरूरी है। क्योंकि वे जल्दी ऑक्सीकृत हो जाते हैं।  इन्हें धोने के लिए नींबू के रस/इमली के गूदे का प्रयोग करें। उन्हें सूखा रखें और उपयोग में न होने पर डार्क जगह पर स्टोर करें।

All Image Source: Freepik

तांबे के बर्तन का पानी कब नहीं पीना चाहिए?

तांबे के बर्तन में रखा गया पानी कभी भी भोजन करने के बाद नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से आपके पाचन पर बुरा असर पड़ सकता है. पाचन धीमा हो सकता है या पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है. तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने का सबसे सही समय होता है सुबह खाली पेट.

तांबे के बर्तन में पानी पीने से क्या नुकसान?

परंतु आपको बता दें कि सीमित मात्रा से अधिक तांबे के बर्तन में पानी पीना हानिकारक भी हो सकता है। क्योंकि शरीर में तांबे की ज्यादा मात्रा होने से यह पेट में गैस और आंतों में घाव की समस्या पैदा कर सकता है। 2. बॉडी में कॉपर की अधिकता आपके लिवर को भी क्षति पहुँच सकती है।

तांबे के बर्तन में कितना पानी पीना चाहिए?

ताम्र जल यानी तांबे का पानी पीने से शरीर में इस धातु की ज़रूरत पूरी की जा सकती है। हालांकि इसकी बहुत कम मात्रा हमारे शरीर के लिए ज़रूरी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वयस्क पुरुष व स्त्री के लिए प्रतिदिन 0.9 मिग्रा तांबा पर्याप्त बताया है। तांबे के बर्तन या बोतल में पानी भरकर उसे आठ घंटे के लिए छोड़ दें।

क्या हम पूरे दिन तांबे का पानी पी सकते हैं?

सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वैज्ञानिक शोधों में भी तांबे के स्वास्थ्य गुणों को प्रमाणित किया जा चुका है। हालांकि गलत तरीकों का इस्तेमाल कर तांबे के बर्तन में पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।