शुक्र ग्रह को बलवान कैसे बनाएं? - shukr grah ko balavaan kaise banaen?

लाल किताब में शुक्र ग्रह के देवी-देवताओं में लक्ष्मी माता को उसका अधिपति देव माना गया है। शुक्रवार देवी लक्ष्मी का वार है। आओ जानते हैं लाल किताब इस संबंध में क्या कहती है और क्या 7 उपाय करना चाहिए।


अशुभ की निशानी : शुक्र के साथ राहु का होना अर्थात स्त्री तथा दौलत का असर खत्म। यदि शनि मंदा अर्थात नीच का हो तब भी शुक्र का बुरा असर होता है। इसके अलावा भी ऐसी कई स्थितियां हैं जिससे शुक्र को मंदा माना गया है। जैसे अंगूठे में दर्द का रहना या बिना रोग के ही अंगूठा बेकार हो जाता है। त्वचा में विकार। गुप्त रोग। पत्नी से अनावश्यक कलह।

शुभ की निशानी : सुंदर शरीर वाला पुरुष या स्त्री में आत्मविश्वास भरपूर रहता है। स्त्रियां स्वत: ही आकर्षित होने लगती हैं। व्यक्ति धनवान और साधन-सम्पन्न होता है। कवि चरित्र, कामुक प्रवृत्ति यदि शनि मंदा कार्य करे तो शुक्र साथ छोड़ देता है। शुक्र का बल हो तो ऐसा व्यक्ति ऐशो-आराम में अपना जीवन बिताता है। फिल्म या साहित्य में रुचि रहती है।

अब यदि यह शुक्र अशुभ है तो करें ये 7 उपाय:-

1.लक्ष्मी की उपासना करें। शुक्रवार का व्रत रखें, खटाई न खाएं और महालक्ष्मी मंदिर में जाकर देवी लक्ष्मी को कमल के फूल अर्पित करें। मां लक्ष्‍मी की तस्‍वीर के आगे घी का नौ बत्तियों वाला दीया जलाएं।

2. स्वयं को और घर को साफ-सुथरा रखें और हमेशा साफ कपड़े पहनें। नित्य नहाएं। शरीर को जरा भी गंदा न रखें। सुगन्धित इत्र या सेंट का उपयोग करें। पवित्र बने रहें।

3. सफेद वस्त्र दान करें। भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे, और कुत्ते को दें। दो मोती लेकर एक पानी में बहा दें और एक जिंदगीभर अपने पास रखें।

4.दीपावली के दिन किसी भी मंदिर में झाड़ू का दान करें। यदि आपके घर के आसपास कहीं महालक्ष्मी का मंदिर हो तो वहां गुलाब की सुगंध वाली अगरबत्ती का दान करें।

5.नौ वर्ष से कम आयु की पांच कन्‍याओं को 21 शुक्रवार तक मिश्री युक्‍त खीर खिलाएं।

6. मिट्टी के घड़े पर लाल रंग करें और उसके ऊपर लाल रंग का धागा बांधें। अब इसमें जटायुक्‍त नारियल रखकर इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें।

7.प्रति शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे किसी लोहे के बर्तन में पानी, शक्‍कर, घी और दूध मिलाकर पीपल के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं। घी का दीपक जलाएं और सुगंधित अगरबत्ती भी लगाएं।

अनिरुद्ध जोशी|

हमें फॉलो करें

बलवान शुक्र के फल :

गृहस्थ जीवन का सुख मिलता है। यदि शुक्र को बलवान बना लिया तो शरीर पुष्ट और सुंदर हो जाएगा। स्त्री सुख सहज ही मिलने लगेगा। आत्मविश्वास बढ़ जाएगा। भूमि, धन, मकान और वाहन में बढ़ोतरी होगी।

शुक्र का बल हो तो ऐसा व्यक्ति ऐशो-आराम में अपना जीवन बिताता है। फिल्म, काव्य, स्त्री और साहित्य में रुचि बढ़ जाती है।


शुक्र ग्रह को मजबूत करके धन, यश, ऐश्वर्य एवं सभी प्रकार की सुख सुविधाएं प्राप्त की जाती सकती हैं.

Shukra Grah Upay: ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख और विलासितापूर्ण जीवन का प्रतीक माना जाता है. शुक्र ग्रह (Venus) को मजबूत करके धन, यश, ऐश्वर्य एवं सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं प्राप्त की जाती सकती हैं.

  • News18Hindi
  • Last Updated : December 31, 2021, 06:53 IST

    Shukra Grah Upay: ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख और विलासितापूर्ण जीवन का प्रतीक माना जाता है. शुक्र ग्रह (Venus) को मजबूत करके धन, यश, ऐश्वर्य एवं सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं प्राप्त की जाती सकती हैं. जिन लोगों का शुक्र ग्रह कमजोर होता है, उनका जीवन बड़ा कठिन होता है. उन्हें सुख-सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं. काम करने के बाद भी यश नहीं मिलता है. जिका शुक्र मजबूत होता है, वे लोग फिल्म, ग्लैमर आदि से जुड़े पेशे में बेहतर प्रदर्शन करते हैं. आइए जानते हैं कि किन उपायों से आप अपने शुक्र ग्रह को मजबूत कर सकते हैं.

    शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय

    1. जिन लोगों को शुक्र ग्रह कमजोर होता है, उनको शुक्रवार का व्रत 21 बात या 31 बार करना चाहिए. शुक्रवार का व्रत करने से शुक्र मजबूत होता है और माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है. इस व्रत के प्रभाव से सुख, सौभाग्य और समृद्धि बढ़ती है.

    2. शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनकर ओम द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए. इस मंत्र की 5, 11 या 21 माला का जाप करने से शुक्र प्रबल होता है.

    3. शुक्र को मजबूत करने के लिए भोजन में चीनी, चावल, दूध, दही और घी से बने भोज्य पदार्थ खाना चाहिए. किसी से कोई सेहत वाली समस्या हो तो परहेज करें.

    यह भी पढ़ें: ये बातें हैं कमजोर शुक्र की निशानी, आदतें भी ग्रह को करती हैं दुर्बल

    4. शुक्र को प्रबल बनाने के लिए आपको सफेद कपड़े, सुंदर वस्त्र, चावल, घी, चीनी आदि का दान करना चाहिए. इनके अलावा आप श्रृंगार सामग्री, कपूर, मिश्री, दही आदी का भी दान कर सकते हैं.

    5. शुक्र के लिए हीरा, सोना, स्फटिक भी दान करने के लिए कहा जाता है, लेकिन यह सबसे लिए संभव नहीं है.

    6. जिनका शुक्र कमजोर होता है, उनको हीरा पहनना चाहिए. इसके लिए आप किसी अच्छे ज्योतिषाचार्य की मदद ले सकते हैं.

    7. हीरा संभव नहीं है, तो आप शुक्र का उपरत्न कुरंगी, दतला, तुरमली या सिम्मा धारण कर सकते हैं.

    8. महिलाओं का सम्मान करने, साफ-सफाई रखने और इत्र आदि का प्रयोग करने से भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है.

    यह भी पढ़ें: किस ग्रह के लिए कौन सा रत्न पहनते हैं? यहां देखें ग्रहों के उपरत्न भी

    9. शुक्रवार के दिन भगवान शिव की सफेद फूल से पूजा करें. आपका शुक्र मजबूत होगा.

    10. सफेद स्फटिक की माला पहनने, खटाई का सेवन न करने से भी शुक्र मजबूत होता है.

    (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

    ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |

    Tags: Astrology, Dharma Aastha

    FIRST PUBLISHED : December 17, 2021, 10:40 IST

    शुक्र ग्रह को बलवान करने के लिए क्या करना चाहिए?

    शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए खाने में सफेद चीजों जैसे, चावल की खीर, दूध, दही आदि का सेवन करना चाहिए। इससे शुक्र मजबूत होता है और शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। यदि आप शुक्र ग्रह को मजबूत बनाना चाहते हैं तो साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा इत्र का प्रयोग न दान करना चाहिए

    शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए क्या पहने?

    शुक्र को प्रबल करने के लिए हीरा, पुखराज या जरकन रत्न पहन सकते हैं। शुक्र ग्रह को सफेद रंग अत्यधिक प्रिय है। इसलिए सफेद रंग के वस्त्र धारण करना लाभकारी होगा।

    शुक्र ग्रह का धातु कौन सा है?

    धातुओं मं शुक्र ग्रह को चांदी सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। जी हां, चांदी पहनने से शुक्र बलवान होता है। इस मामले में प्‍लैटिनम भी फायदा देता है। ज्योतिषविदों की मानें, तो चांदी धारण करने से स्किन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

    शुक्र के कमजोर होने से क्या होता है?

    कुंडली में कमजोर शुक्र का जातकों पर प्रभाव - अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है। - कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में उसका मन नहीं लगता। - कुंडली में शु्क्र ग्रह के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है।

    संबंधित पोस्ट

    Toplist

    नवीनतम लेख

    टैग