संस्कृत कितने भाषाओं की जननी है? - sanskrt kitane bhaashaon kee jananee hai?

संस्कृत सभी भाषाओं की जननी: ब्रहमचारी

संस्कृत एक भाषा या एक विषय नहीं है बल्कि यह भाषाओं की जननी है। संस्कृत के बिना संस्कृति नहीं रहेगी । हमें आज संस्कृत को बचाने की जरूरत पड़ रही है, जबकि आज से हजारों वर्ष पहले संस्कृत ही एकमात्र भाषा...

हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSun, 20 Aug 2017 08:50 PM

संस्कृत एक भाषा या एक विषय नहीं है बल्कि यह भाषाओं की जननी है। संस्कृत के बिना संस्कृति नहीं रहेगी । हमें आज संस्कृत को बचाने की जरूरत पड़ रही है, जबकि आज से हजारों वर्ष पहले संस्कृत ही एकमात्र भाषा थी । इसी भाषा में वेद, महाग्रंथ लिखे गए । अखिल भारतीय ब्राह्मण विकास मंच के अध्यक्ष नागेंद्र ब्रह्मचारी ने बिहारशरीफ के धनेश्वर घाट मंदिर प्रांगण में रविवार को संस्कृत दिवस के मौके पर ये बातें कहीं । वैद्यनाथ शर्मा ने कहा कि संस्कृत भारत की ही नहीं बल्कि विश्व की भाषा है । यह परमात्मा प्रदत्त पवित्र भाषा है। संस्कृत में मानव को महामानव बना देने की क्षमता है। बस इसे दैनिक जीवन में उपयोग करने की जरूरत है। श्रीकांत पांडेय ने कहा कि संस्कृत को नजरअंदाज कर हम अपनी ही भारतीय संस्कृति से खिलवाड़ कर रहे हैं। इस मौके पर अच्यूतानंद पांडेय, अवधेश पांडेय, महेश पांडेय, दिनेश पांडेय, जयकांत उपाध्याय व अन्य लोगों ने संस्कृत भाषा को दैनिक जीवन में उपयोग करने की अपील की।

हर भाषा की जननी है संस्कृत

संस्कृत ज्यादातर भारतीय और यूरोपीय भाषाओं की जननी है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इस भाषा को बनाया नहीं गया, बल्कि इस भाषा की खोज की गई और संवाद के माध्यम के अलावा इसके और भी मायने हैं...

ArticleAug 11, 2014

संस्कृत ज्यादातर भारतीय और यूरोपीय भाषाओं की जननी है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इस भाषा को बनाया नहीं गया, बल्कि इस भाषा की खोज की गई और संवाद के माध्यम के अलावा इसके और भी मायने हैं:

सद्‌गुरु:

संस्कृत एक यंत्र है। यंत्र का क्या मतलब है? देखो, यह माइक्रोफोन यंत्र है। सौभाग्य से यह बोल नहीं सकता, लेकिन जो कुछ भी मैं बोल रहा हूं, उसकी यह आवाज बढ़ा देता है। अगर यह बोलने वाला यंत्र होता और मैं जो कहना चाहता, उसकी बजाय यह कुछ और कह देता तो यह मेरे लिए एक अच्छा यंत्र नहीं होता। आप किसी चीज को यंत्र तभी कह सकते हैं, जब आप उसे उस तरीके से इस्तेमाल कर पाएं जैसे आप करना चाहते हैं। संस्कृत ऐसी भाषा नहीं है, जिसकी रचना की गई हो। इस भाषा की खोज की गई है। 

Subscribe

Get weekly updates on the latest blogs via newsletters right in your mailbox.

तो हमने कहा कि संस्कृत भाषा एक यंत्र है, महज संवाद का माध्यम नहीं। दूसरी ज्यादातर भाषाओं की रचना इसलिए हुई, क्योंकि हमें हर चीज को एक नाम देना पड़ता था। इनकी शुरुआत कुछ थोड़े से शब्दों से हुई और फिर वही शब्द जटिल होकर बढ़ते गए। लेकिन संस्कृत ऐसी भाषा नहीं है, जिसकी रचना की गई हो। इस भाषा की खोज की गई है। हम जानते हैं कि अगर हम किसी दोलनदर्शी में कोई ध्वनि प्रवेश कराएं, तो हम देखेंगे कि हर ध्वनि के साथ एक आकृति जुड़ी है। इसी तरह हर आकृति के साथ एक ध्वनि जुड़ी है। इस अस्तित्व में हर ध्वनि किसी खास तरीके से कंपन कर रही है और खास आकृति पैदा कर रही है। बचपन में एक बार मेरे साथ एक घटना हुई। मैं कुछ लोगों की ओर ध्यान से देख रहा था। वे लोग बातचीत कर रहे थे। शुरू में मैंने उनके शब्दों को सुना, फिर केवल ध्वनि को। कुछ समय बाद मैंने देखा कि उनके चारों ओर कुछ विचित्र सी आकृतियां बन रही हैं। इन आकृतियों में मैं खो गया। मुझे इनसे इतनी हैरानी और खुशी हो रही थी कि मैं लोगों को गौर से देखते हुए और बिना उसके एक भी शब्द को समझे हमेशा के लिए बैठा रह सकता था। दरअसल, मैं शब्दों को सुन ही नहीं रहा था।

संस्कृत ऐसी भाषा है जिसमें आकृति और ध्वनि का आपस में संबंध होता है।... पूरा अस्तित्व ध्वनि है। जब आप को यह अनुभव होता है कि एक खास ध्वनि एक खास आकृति के साथ जुड़ी हुई है, तो यही ध्वनि उस आकृति के लिए नाम बन जाती है।

संस्कृत ऐसी भाषा है जिसमें आकृति और ध्वनि का आपस में संबंध होता है। उदाहरण के लिए अंग्रेजी में अगर आप 'son' या 'sun' का उच्चारण करें, तो ये दोनों एक जैसे सुनाई देंगे, बस वर्तनी में ये अलग हैं। आप जो लिखते हैं, वह मानदंड नहीं है, मानदंड तो ध्वनि है क्योंकि आधुनिक विज्ञान यह साबित कर चुका है कि पूरा अस्तित्व ऊर्जा की गूंज है। जहां कहीं भी कंपन है, वहां ध्वनि तो होनी ही है। इसलिए एक तरह से देखा जाय तो पूरा अस्तित्व ध्वनि है। जब आप को यह अनुभव होता है कि एक खास ध्वनि एक खास आकृति के साथ जुड़ी हुई है, तो यही ध्वनि उस आकृति के लिए नाम बन जाती है। अब ध्वनि और आकृति आपस में जुड़ गईं। अगर आप ध्वनि का उच्चारण करते हैं, तो दरअसल, आप आकृति की ही चर्चा कर रहे हैं, न सिर्फ अपनी समझ में, न केवल मनोवैज्ञानिक रूप से, बल्कि अस्तित्वगत रूप से भी आप आकृति को ध्वनि से जोड़ रहे हैं। अगर ध्वनि पर आपको महारत हासिल है, तो आकृति पर भी आपको महारत हासिल होगी। तो संस्कृत भाषा हमारे अस्तित्व की रूपरेखा है। जो कुछ भी आकृति में है, हमने उसे ध्वनि में परिवर्तित कर दिंया। आजकल इस मामले में बहुत ज्यादा विकृति आ गई है। यह एक चुनौती है कि मौजूदा दौर में इस भाषा को संरक्षित कैसे रखा जाए। इसकी वजह यह है कि इसके लिए जरूरी ज्ञान, समझ और जागरूकता की काफी कमी है।यही वजह है कि जब लोगों को संस्कृत भाषा पढ़ाई जाती है, तो उसे रटाया जाता है। लोग शब्दों का बार बार उच्चारण करते हैं। इससे कोई अंतर नहीं पड़ता कि उन्हें इसका मतलब समझ आता है या नहीं, लेकिन  ध्वनि महत्वपूर्ण है, अर्थ नहीं।

यही वजह है कि जब लोगों को संस्कृत भाषा पढ़ाई जाती है, तो उसे रटाया जाता है। लोग शब्दों का बार बार उच्चारण करते हैं। इससे कोई अंतर नहीं पड़ता कि उन्हें इसका मतलब समझ आता है या नहीं, लेकिन ध्वनि महत्वपूर्ण है, अर्थ नहीं। अर्थ तो आपके दिमाग में बनते हैं। यह ध्वनि और आकृति ही हैं जो आपस में जुड़ रही हैं। आप जोड़ रहे हैं या नहीं, सवाल यही है। तो संस्कृत भाषा इस तरह से बनी, इसीलिए इसका महत्व है और इसलिए यह तमिल को छोडक़र लगभग सभी भारतीय और यूरोपीय भाषाओं की जननी है। तमिल संस्कृत से नहीं आती। यह स्वतंत्र तौर से विकसित हुई है। आमतौर पर ऐसा भी माना जाता है कि तमिल संस्कृत से भी प्राचीन भाषा है। बाकी सभी भारतीय भाषाओं और लगभग सभी यूरोपीय भाषाओं की उत्पत्ति संस्कृत से ही हुई है।

फोटो: (PhP 4.1.21-25)

संस्कृत भाषा से कितनी भाषाएं निकली हैं?

हिन्दी, मराठी, नेपाली, मैथिली, कोंकणी, अवधी, ब्रज, भोजपुरी, राजस्थानी, कश्मीरी, बंगाली, असमिया, उड़िया, गुजराती, पंजाबी, उर्दू इत्यादि भाषाएँ संस्कृति से ही निकली हैं । आपको उर्दू के विषय में संशय होगा तो सामान्यतः उर्दू की माता ब्रज को माना जाता है । किन्तु ब्रज की जन्मदात्री तो संस्कृत से ही निकली प्राचीन भाषाएँ हैं!

संस्कृत भाषा की जननी कौन सी भाषा है?

संस्कृत भाषा को सभी भारतीय आर्य भाषाओं की जननी कहा जाता है। भारत में प्रचलित हिंदी, बांग्ला, असमिया, उड़िया, मराठी, गुजराती, पंजाबी आदि समस्त भाषाओं का मूल स्रोत संस्कृत भाषा है।

संस्कृत भाषा के पहले कौन सी भाषा है?

संस्कृत भाषा का मूल तमिल को माना गया है। ये ईसा से 3000 साल पहले से बोली जाती है।

संस्कृत का पिता कौन है?

वैयाकरण, आधुनिक संस्कृत के पिता। पाणिनि (७०० ई॰पू॰) संस्कृत भाषा के सबसे बड़े वैयाकरण हुए हैं। इनका जन्म तत्कालीन उत्तर पश्चिम भारत के गान्धार में हुआ था।

Toplist

नवीनतम लेख

टैग