सर्वाधिक सघन वन कौन सा है? - sarvaadhik saghan van kaun sa hai?

देश में सर्वाधिक वन क्षेत्र मध्य प्रदेश में

Publish Date: Sun, 12 Feb 2012 01:36 AM (IST)Updated Date: Sun, 12 Feb 2012 01:36 AM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश देश में सर्वाधिक वन क्षेत्र वाले राज्य का दर्जा बनाए रखने में सफल रहा है। अन्य प्रदेशों के मुकाबले मध्यप्रदेश में 77 हजार 700 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र है। अरुणाचल प्रदेश 67 हजार 410 वर्ग किलोमीटर के साथ दूसरे स्थान पर एवं छत्तीसगढ़ 55 हजार 674 वर्ग किलोमीटर के साथ तीसरे स्थान पर है।

यह तथ्य केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय वन सर्वेक्षण द्वारा हाल ही में जारी भारतीय राज्यों में वन की स्थिति प्रतिवेदन 2011 में सामने आया है। वन क्षेत्र में सभी प्रकार की भूमि शामिल की जाती है जहां पेड़-पौधे जंगल हैं। इसमें वन भूमि, निजी एवं सामुदायिक भूमि शामिल है।

यह रिपोर्ट प्रत्येक दो वर्ष में जारी की जाती है। इसमें सैटेलाइट के माध्यम से प्राप्त चित्रों का गहरा अध्ययन कर भारत में वनों की स्थति का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया जाता है।

रिपोर्ट के अनुसार, वनाच्छादन को चार श्रेणियों में बांटा गया है। अत्यंत सघन वन, कम सघन वन, खुले वन व छोटे-बड़े पेड़ के जंगल आदि। रिपोर्ट के अनुसार, मध्यप्रदेश में अत्यंत सघन वन 6640 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में है, कम सघन वन 34 हजार 986 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में है एवं खुला वन क्षेत्र 36 हजार 74 वर्ग किलोमीटर है।

सर्वेक्षण रिपोर्ट में इस साल बांस संसाधन की तुलनात्मक स्थिति प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट के अनुसार भारत में एक लाख 39 हजार 577 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बांस पाए गए हैं। बांस संसाधन के मामले में मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। यहां 13 हजार 59 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बांस हैं। अरुणाचल प्रदेश 16 हजार 83 वर्ग किलोमीटर के साथ बांस के क्षेत्र में पहले स्थान पर है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 2284 वर्ग किलोमीटर में बांस के झुरमुट हैं। बांस को पुनर्जीवित करने के काम में मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र पहले व छत्तीसगढ़ तीसरे स्थान पर है।

मध्य प्रदेश में सूखे तने के बांस देश में सबसे ज्यादा 81.9 करोड़ पाए गए हैं। राजस्थान 40.4 करोड़ के साथ दूसरे और 23.4 करोड़ के साथ अरुणाचल प्रदेश तीसरे स्थान पर है।

प्रदेश में वर्ष 2010-11 को बांस वर्ष घोषित कर बड़े पैमाने पर बांस के पौधों का रोपण किया गया था। पिछले साल प्रदेश में महुआ वर्ष भी मनाया गया था।

रिपोर्ट में प्रदेश की भूमि उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 30 हजार 757 हेक्टेयर जमीन उपयोग में आ रही है। इसमें से 8696 हेक्टेयर में जंगल है जबकि 1337 हेक्टेयर में स्थाई चारागाह और चरनोई भूमि आती है। प्रदेश में 1160 हेक्टेयर जमीन ऐसी पड़त भूमि है जिसे खेती योग्य बनाया जा सकता है जबकि 621 हेक्टेयर जमीन बंजर है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश का कुल बोवाई क्षेत्र 14 हजार 941 हेक्टेयर है।

प्रदेश के सभी जिलों में सघन वन क्षेत्र के मामले में बालाघाट सबसे उूपर है। यहां 1334 वर्ग किलोमीटर सघन वन क्षेत्र है जबकि डिंडोरी 1033 वर्ग किलोमीटर के साथ दूसरे नंबर पर है और मंडला 751 वर्ग किलोमीटर के साथ तीसरे स्थान पर है।

बालाघाट में सर्वाधिक 4997 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र है। दूसरे स्थान पर छिंदवाड़ा और तीसरे स्थान पर सीधी है जहां क्रमश: 4541 वर्ग किलोमीटर और 4099 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र है। शाजापुर में सबसे कम 29 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र है। खुले वन में छिंदवाड़ा सबसे उूपर है जहां 1922 वर्ग किलोमीटर खुले वन हैं। दमोह 1742 वर्ग किलोमीटर के साथ दूसरे और सागर 1726 वर्ग किलोमीटर के साथ तीसरे स्थान पर है।

भारत उन गिने-चुने देशों में से एक है जहां निश्चित अंतराल में वनों की स्थिति की गणना के लिए एक सुदृढ़ और वैज्ञानिक व्यवस्था उपलब्ध है। वनाच्छादन को मापने का काम देश में दो दशक पहले 1987 से शुरू हुआ था। यह रिपोर्ट प्रत्येक दो साल में जारी की जाती है। इस श्रृंखला में ताजा रिपोर्ट बारहवीं रिपोर्ट है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

सर्वाधिक सघन वन कहाँ है?

सघन वन क्षेत्रों में विस्‍तार के मामले में कर्नाटक, आंध्रप्रेदश, और केरल शीर्ष तीन राज्‍यों में से रहे। कर्नाटक में 1025 वर्ग किलोमीटर , आंध्रप्रदेश में 990 वर्ग किलोमीटर का और केरल में 823 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र का विस्‍तार हुआ है।.

भारत में अति सघन वनों का सर्वाधिक क्षेत्र किस राज्य में पाया जाता है वह कौन सा है?

भारत में अति सघन वनों का सर्वाधिक क्षेत्र जिस राज्य में पाया जाता है, यह है

भारत में सर्वाधिक वन कौन सा है?

कुल भौगोलिक क्षेत्र के प्रतिशत के रूप में वन आवरण के मामले में, शीर्ष पांच राज्य मिजोरम (84.53%), अरुणाचल प्रदेश (79.33%), मेघालय (76.00%), मणिपुर (74.34%) और नगालैंड (73.90%) हैं।

सर्वाधिक सावधान वन कौन सा है?

भारत में सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाले राज्य: मध्य प्रदेश> अरुणाचल प्रदेश> छत्तीसगढ़> ओडिशा> महाराष्ट्र। सर्वाधिक वनावरण प्रतिशत वाले राज्य: मिज़ोरम (85.41%)> अरुणाचल प्रदेश (79.63%)> मेघालय (76.33%)> मणिपुर (75.46%)> नगालैंड (75.41%)।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग